Subscribe:

Ads 468x60px

कुल पेज दृश्य

गुरुवार, 8 नवंबर 2018

गोवर्धन पूजा और अन्नकूट की हार्दिक शुभकामनाएं

प्रिय ब्लॉगर मित्रों,
प्रणाम |

आज गोवर्धन पूजा और अन्नकूट मनाई गई है ... 

गोवर्धन पूजा और अन्न कूट हिन्दुओं के प्रमुख त्योहार हैं । दीपावली के दूसरे दिन सायंकाल ब्रज प्रांत में गोवर्धन पूजा का विशेष आयोजन होता है। भगवान श्रीकृष्ण ने आज ही के दिन इन्द्र का मानमर्दन कर गिरिराज पूजन किया था। इस दिन मन्दिरों में अन्नकूट किया जाता है। सायंकाल गोबर के गोवर्धन बनाकर पूजा की जाती है।

धार्मिक मान्यता

वेदों में इस दिन वरुण, इन्द्र, अग्नि आदि देवताओं की पूजा का विधान है। इसी दिन बलि पूजा, गोवर्धन पूजा, मार्गपाली आदि होते हैं। इस दिन गाय-बैल आदि पशुओं को स्नान कराकर, फूल माला, धूप, चंदन आदि से उनका पूजन किया जाता है। गायों को मिठाई खिलाकर उनकी आरती उतारी जाती है। यह ब्रजवासियों का मुख्य त्योहार है। अन्नकूट या गोवर्धन पूजा भगवान कृष्ण के अवतार के बाद द्वापर युग से प्रारम्भ हुई। उस समय लोग इन्द्र भगवान की पूजा करते थे तथा छप्पन प्रकार के भोजन बनाकर तरह-तरह के पकवान व मिठाइयों का भोग लगाया जाता था। ये पकवान तथा मिठाइयां इतनी मात्रा में होती थीं कि उनका पूरा पहाड़ ही बन जाता था।

अन्न कूट

अन्न कूट एक प्रकार से सामूहिक भोज का आयोजन है जिसमें पूरा परिवार और वंश एक जगह बनाई गई रसोई से भोजन करता है। इस दिन चावल, बाजरा, कढ़ी, साबुत मूंग, चौड़ा तथा सभी सब्जियां एक जगह मिलाकर बनाई जाती हैं। मंदिरों में भी अन्नकूट बनाकर प्रसाद के रूप में बांटा जाता है।


ब्लॉग बुलेटिन टीम की ओर से आप सभी को गोवर्धन पूजा अथवा अन्न कूट की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ।
सादर आपका
~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~

दीवाली-होली का विरोध महज हिंदुफोबिया है

पूजा की थाली तुलसी का पत्ता हैं माँ.....!!!

अदरक-लहसुन के पेस्ट को दो महीने तक कैसे स्टोर करें?

बरखा की विदाई

जलेबी दही नहीं लाये

मंगलाचार : वसु गन्धर्व

महाभारत की लोककथा (भाग - 58)

आज ब्लॉग दस साल का हो गया

दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं

संविधान

ये मंजिल कैसे मिलेगी?

~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~
अब आज्ञा दीजिए ... 

जय हिन्द !!!

7 टिप्पणियाँ:

dr.sunil k. "Zafar " ने कहा…

अति सुंदर
धन्यवाद

सुशील कुमार जोशी ने कहा…

सुन्दर।

Jyoti Dehliwal ने कहा…

मेरी पोस्ट को ब्लॉग बुलेटिन में शामिल करने के लिए बहुत बहुत धन्यवाद, शिवम जी।

मन की वीणा ने कहा…

बहुत सुंदर प्रस्तुति बहुत अच्छे लिंक, मेरी रचना को सामिल करने के लिए तहे दिल से शुक्रिया ।
सभी रचनाकारों को बधाई।

Dr Varsha Singh ने कहा…

शिवम मिश्रा जी, मेरी पोस्ट को ब्लॉग बुलेटिन में शामिल करने के लिए बहुत बहुत आभार 🙏
सभी रचनाकारोंं को हार्दिक शुभकामनाएं 💥🌹💥

कविता रावत ने कहा…

बहुत अच्छी बुलेटिन प्रस्तुति

शिवम् मिश्रा ने कहा…

आप सब का बहुत बहुत आभार |

एक टिप्पणी भेजें

बुलेटिन में हम ब्लॉग जगत की तमाम गतिविधियों ,लिखा पढी , कहा सुनी , कही अनकही , बहस -विमर्श , सब लेकर आए हैं , ये एक सूत्र भर है उन पोस्टों तक आपको पहुंचाने का जो बुलेटिन लगाने वाले की नज़र में आए , यदि ये आपको कमाल की पोस्टों तक ले जाता है तो हमारा श्रम सफ़ल हुआ । आने का शुक्रिया ... एक और बात आजकल गूगल पर कुछ समस्या के चलते आप की टिप्पणीयां कभी कभी तुरंत न छप कर स्पैम मे जा रही है ... तो चिंतित न हो थोड़ी देर से सही पर आप की टिप्पणी छपेगी जरूर!

लेखागार