Subscribe:

Ads 468x60px

कुल पेज दृश्य

संजीव कुमार लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
संजीव कुमार लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

सोमवार, 6 नवंबर 2017

32वीं पुण्यतिथि - संजीव कुमार - ब्लॉग बुलेटिन

सभी हिन्दी ब्लॉगर्स को मेरा सादर नमस्कार।
संजीव कुमार (अंग्रेज़ी: Sanjeev Kumar, जन्म- 9 जुलाई, 1938, मुंबई; मृत्यु- 6 नवम्बर, 1985, मुंबई) हिन्दी फ़िल्मों के भारतीय अभिनेता थे। इनका नाम हरिभाई जरीवाल था, लेकिन फ़िल्मी दुनिया में ये अपने दूसरे नाम 'संजीव कुमार' के नाम से प्रसिद्ध हैं। फ़िल्मी दुनिया में संजीव कुमार ने नायक, सहनायक, खलनायक और चरित्र कलाकार की भूमिकाओं को निभाया। इनके द्वारा अभिनीत प्रसिद्ध फ़िल्मों में 'कोशिश', 'शोले', 'अंगूर', 'त्रिशूल', 'पारस', 'अनामिका', 'खिलौना', 'मनचली', 'शतरंज के खिलाड़ी', 'सीता और गीता', 'आंधी', 'मौसम', 'विधाता', 'दस्तक', 'नया दिन नयी रात' आदि हैं।
संजीव कुमार का जन्म मुंबई में 9 जुलाई, 1938 को एक मध्यम वर्गीय गुजराती परिवार में हुआ था। वह बचपन से ही फ़िल्मों में बतौर अभिनेता काम करने का सपना देखा करते थे। इसी सपने को पूरा करने के लिए वह अपने जीवन के शुरुआती दौर में रंगमंच से जुड़े और बाद में उन्होंने फ़िल्मालय के एक्टिंग स्कूल में दाख़िला लिया। इसी दौरान वर्ष 1960 में उन्हें फ़िल्मालय बैनर की फ़िल्म 'हम हिन्दुस्तानी' में एक छोटी सी भूमिका निभाने का मौक़ा मिला।




आज महान अभिनेता संजीव कुमार जी के 32वीं पुण्यतिथि पर हम सब उनको स्मरण करते हुए शत शत नमन करते  हैं।



~ आज की बुलेटिन कड़ियाँ ~













आज की बुलेटिन में बस इतना ही कल फिर मिलेंगे तब तक के लिए शुभरात्रि। सादर ... अभिनन्दन।। 

बुधवार, 9 जुलाई 2014

ब्लॉग बुलेटिन - जन्मदिवस : गुरु दत्त और संजीव कुमार

सभी ब्लॉगर मित्रों को सादर नमस्कार।।


गुरु दत्त हिन्दी सिनेमा के प्रसिद्ध निर्माता - निर्देशक और संजीदा अभिनेता थे। गुरु दत्त जी का जन्म 9 जुलाई, 1925 ई. को बैंगलोर में हुआ था। गुरु दत्त जी का असली नाम वसंत कुमार शिवशंकर पादुकोण था।  गुरु दत्त जी ने अपने फ़िल्मी कैरियर की शुरूआत बाज़ी ( 1951 ) में बतौर निर्देशक के रूप में की थी। गुरु दत्त जी की बतौर निर्माता - निर्देशक कुछ प्रसिद्ध फ़िल्में हैं - बाज़ी, आर पार, मिस्टर एंड मिसेस 55, प्यासा, कागज़ के फूल आदि। गुरु दत्त ने जिन प्रमुख फिल्मों में अभिनय किया था वो थीं - प्यासा, कागज़ के फूल, चौदहवीं का चाँद, साहिब बीवी और गुलाम, बहुरानी, भरोसा, साँझ और सवेरा, सुहागन आदि है। 10 अक्टूबर, 1964 ई. को मुंबई में रहस्यमय स्थिति में गुरु दत्त जी मृत पाए गए। 



भारतीय सिनेमा के मशहूर अदाकार संजीव कुमार का जन्म मुंबई में 9 जुलाई, 1938 को एक मध्यमवर्गीय गुजराती परिवार में हुआ था । इनका असली नाम हरिहर जरीवाला  था , प्यार से सब इनको हरीभाई कहकर पुकारते थे । फिल्मों में आने के बाद इन्होंने अपना नाम बदलकर संजीव कुमार कर दिया । इनकी पहली फिल्म हम हिन्दुस्तानी  (1960) थी ,जिसमे इनका क़िरदार  बहुत छोटा था । बतौर मुख्य अभिनेता के रूप में इनकी पहली फिल्म 1965 में प्रदर्शित फिल्म निशान  थी । वर्ष 1960 से 1968 तक का दौर इनके फ़िल्मी जीवन के संघर्ष का दौर था , इस दौरान इन्होंने कई फ़िल्में साइन करी जिसमे इन्होंने सहायक अभिनेता तक के किरदार निभाए । 1968 में प्रदर्शित फिल्म शिकार  के लिए इन्हें पहली बार सहायक अभिनेता का फ़िल्म फेयर अवार्ड मिला । फ़िल्म खिलौना  (1970) से इन्हें भारतीय सिनेमा के नए स्टार का दर्जा प्राप्त हो गया , इसी वर्ष फ़िल्म दस्तक  के लिए इन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त हुआ । संजीव कुमार को फिल्म आंधी  (1975) और अर्जुन पण्डित  (1977) के लिए दो बार सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का फ़िल्म फेयर पुरस्कार भी प्राप्त हुआ । गीतकार और फ़िल्मकार गुलज़ार इनके परम मित्र थे , गुलज़ार के साथ इन्होंने कुल 9 फिल्मों में काम किया जिनमें आंधी  , मौसम  , अंगूर  और नमकीन  प्रमुख है । संजीव कुमार एक मझे हुये कलाकार थे , उन्होंने जो भी किरदार निभाये वो किरदार हमेशा के लिये अमर हो गए । इनकी कुछ और प्रमुख फ़िल्में है :- संघर्ष, सीता और गीता, अनामिका, नया दिन नई रात, शोले, शतरंज के खिलाड़ी, पति ,पत्नी और वो, त्रिशूल, जानी दुश्मन, सिलसिला और लव एंड गॉड । भारतीय सिनेमा के इस बेहतरीन अभिनेता की ह्रदय गति रुक जाने के कारण  6 नवंबर , 1985 को इनका आकस्मिक निधन हो गया ।


आज गुरु दत्त जी और संजीव कुमार जी के जन्मदिवसों पर हिन्दी ब्लॉग जगत और ब्लॉग बुलेटिन टीम उन्हें याद करते हुए उन्हें अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करती है। सादर।। 


अब चलते हैं आज की बुलेटिन की ओर  ………… 









आज की बुलेटिन में बस इतना ही कल फिर मिलेंगे।  शुभरात्रि।।

लेखागार