Subscribe:

Ads 468x60px

कुल पेज दृश्य

रक्षाबंधन लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
रक्षाबंधन लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

गुरुवार, 15 अगस्त 2019

स्वतंत्रता और रक्षा की पावनता के संयोग में छिपा है सन्देश : ब्लॉग बुलेटिन

नमस्कार साथियो,
स्वतंत्रता दिवस की और पावन पर्व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएँ.

इस वर्ष का सावन माह अपने आपमें अभूतपूर्व घटनाओं का गवाह रहा है. इस अभूतपूर्व स्थिति में इए सुखद और पावन संयोग ही कहा जायेगा कि स्वतंत्रता का महोत्सव और भाई-बहिनों के स्नेह का पर्व एक दिन ही मनाया जा रहा है. इसी को किसी न किसी रूप में हम सभी संयोग कहते हैं, सितारों की चाल कहते हैं, सौभाग्य कहते हैं. ऐसा इसलिए क्योंकि यदि हम सावन माह की गतिविधियों को देखें तो देशहित में कई सारे निर्णय संपन्न हुए.


देश के वैज्ञानिकों की सफल यात्रा चंद्रयान के रूप में आरम्भ हुई. इस यात्रा की कमान देश की मातृशक्ति के हाथ में थी, यह भी अपने आपमें गौरवशाली क्षण था. इस अभियान के द्वारा जो कदम अन्तरिक्ष क्षेत्र में भारतीय वैज्ञानिकता रखने जा रही है, वैसा आज तक किसी भी देश द्वारा उठाया नहीं गया है.


चंद्रयान से शुरू वैज्ञानिक सफलता यात्रा अभी आरम्भ ही  हुई थी, देशवासी अभी इस उमंग की सराबोर से उबरे भी न थे कि एक कदम सामाजिक भेदभाव दूर करने के लिए उठाया गया. तीन तलाक की समाप्ति भले ही एक समुदाय विशेष से संदर्भित हो मगर इसके समाप्त होने से देश की मातृशक्ति को समानता का अधिकार प्रदान किया गया, उनके व्यक्तित्त्व को एक इन्सान समझने की परिभाषा से अलंकृत किया गया.


इसके ठीक एक सप्ताह बाद ही एक देश, एक संविधान के विधान को स्पष्ट स्वरूप प्रदान किया गया. किसी समय राजनैतिक प्रतिस्थितियों के चलते उठाया गया कदम कालांतर में न केवल राजनैतिक विभेद का कारक बना बल्कि देश के भूभाग को भी एक तरह से अलग-थलग किये रहा. धारा 370 की समाप्ति के साथ ही दो राज्यों का निर्माण होने ने राजनैतिक सजगता की दिशा में कदम बढ़ाया तो देश को वास्तविक रूप में कश्मीर से कन्याकुमारी तक एक होने का सन्देश दिया. यह भी देश की स्वतंत्रता के प्रति सार्थकता कही जा सकती है.


इन घटनाओं का होना शायद पूर्व-निर्धारित रहा होगा, शायद एक संयोग रहा होगा कि स्वतंत्रता दिवस और रक्षाबंधन एकसाथ, एक दिन मनाने का अवसर मिला. इसको एक सन्देश के रूप में देखने की आवश्यकता है. रक्षाबंधन को महज भाई-बहिन के पवित्र प्रेम के रूप में, सुरक्षा के रूप में देखने से इतर अब व्यापकता में देखने की आवश्यकता है. सरकारी स्तर पर स्वतंत्रता के सच्चे अर्थ स्पष्ट करते हुए वैज्ञानिकता को स्थापित किया, सामाजिकता को मान्यता दी और राष्ट्रीयता को एकता प्रदान की. अब हम सभी नागरिकों की जिम्मेवारी बनती है कि इस स्वतंत्रता को सुरक्षा प्रदान करें. अपने कार्यों से, अपनी जिम्मेवारियों से, अपने कर्तव्यों से देश को, समाज को, नागरिकों को सफलता की राह प्रदान करें, सुरक्षा की भावना का विकास करें, उनको आज़ादी का भान बना रहने दें.


आशा है कि हम सभी स्वतंत्रता दिवस और रक्षाबंधन के एकसाथ मनाये जाने के सन्देश को समझेंगे, इसमें अन्तर्निहित भावना को आपस में मिलकर और पुष्ट करेंगे. यदि हम ऐसा कर पाते हैं तो निश्चित ही हम सभी स्वतंत्रता का महोत्सव को सही आयाम प्रदान करेंगे, रक्षाबंधन की पवित्रता को अक्षुण्य रख सकेंगे. इसी पावन भावना के साथ आइये आज की बुलेटिन का आनंद उठायें और एक कदम समानता, भाईचारे, स्नेह, सुरक्षित स्वतंत्रता की ओर बढ़ाएं.

जय हिन्द

++++++++++













शनिवार, 29 अगस्त 2015

रक्षाबंधन की शुभकामनायें

आदरणीय ब्लॉगर मित्रों,

जैसा कि आप सभी जानते हैं आज रक्षाबंधन का त्यौहार है, बहन-भाई के स्नेह का पर्व, प्यार, अपनापन और रक्षा का प्रतीक यह दिन हर बहन-भाई के लिए एक ख़ास महत्त्व रखता है। मेरे लिए भी यह दिन बहुत ही ख़ास है। इस दिन को और ज्यादा सुन्दर और याद्कार बनाने के लिए मेरी तरफ़ से यह छोटा सा प्रयास, अपनी छोटी बहन के लिए लिखी यह दुलार भरी छोटी सी कविता। आप सभी मित्रों को राखी की बहुत बहुत शुभकामनाएं। सभी बहन-भाई आपस में स्नेह से रहें और प्रेमपूर्वक यह त्यौहार हंसी ख़ुशी के साथ मनाएं।


बस यही दुआ
-------------------------------
दिल ने दिल को दी आवाज़
जीवन का कर नया आग़ाज़
प्यार का है यह बंधन ख़ास
बहन-भाई हैं आज सरताज

सूनी कलाई पे बाँधा है प्यार
ममता जिसमें है भरी अपार
लाख़ जनम दूं तुझ पर वार
कम है जितना करूँ दुलार

बहना मेरी, तू है मेरी जान
तुझसे बढ़ती है मेरी शान
तू है मेरे मस्तक की आन
नहीं है तुझे ज़रा भी भान

तिलक करे दिन बन जाए
गर्व से सीना यह तन जाए
आरती करने जब तू आए
आलम सारा ये थम जाए

शगुन में तुझको दूं मैं क्या
'निर्जन' की बस यही दुआ
हंसती खेलती तू रहे सदा
ग़म तुझसे रहे सदा जुदा

--- तुषार राज रस्तोगी ---

आज की कड़ियाँ













आज के लिए इतना ही अगले सप्ताह फिर मुलाक़ात होगी तब तक के लिए - सायोनारा

नमन और आभार
धन्यवाद्
तुषार राज रस्तोगी
जय बजरंगबली महाराज | हर हर महादेव शंभू  | जय श्री राम

रविवार, 10 अगस्त 2014

रक्षाबंधन विशेष - ब्लॉग बुलेटिन



नमस्कार साथियो,
आज भाई-बहिन के पवित्र प्रेम का प्रतीक-पर्व रक्षाबंधन है. भारतीय संस्कृति सदैव से पर्वों-त्योहारों के हर्षोल्लास में पल्लवित-पुष्पित होती रही है. हमें प्रेम के बंधन में बांधते ये त्यौहार हमारी सांस्कृतिक विरासत के प्रतीक हैं. इसी महान सांस्कृतिक विरासत के मध्य रक्षाबंधन  महज एक रेशमी धागे को कलाई पर बाँधने का पर्व मात्र नहीं है. ये रेशमी धागा कर्तव्यबोध, दायित्वबोध, पावनता, प्रेम-स्नेह आदि का भान करवाता है और रिश्तों की पवित्रता के प्रति भी सचेत करता है.
भारतीय संस्कृति में रक्षाबंधन के कई प्रसंग हैं, इनमें पौराणिक, ऐतिहासिक, सामाजिक, धार्मिक, साहित्यिक प्रसंग प्रमुखता से देखे जा सकते हैं. पौराणिक कथाओं के अनुसार असुरों के हाथों पराजय के बाद देवताओं में निराशा का भाव उत्पन्न हो गया था. तब गुरु वृहस्पति के दिशा-निर्देश से इन्द्राणी ने इन्द्र सहित समस्त देवताओं को रक्षा-सूत्र बाँध कर उन्हें उत्साहित किया था. पत्नी द्वारा पति को रक्षासूत्र बाँधने से आरम्भ हुआ रक्षाबंधन का पर्व आज भाई-बहिन के पावन-प्रेम का पर्व बन गया है. रक्षाबंधन पर्व के रूप में रेशमी डोरी को आज कई प्रसंगों में रक्षार्थ बोध जगाने हेतु बाँधते देखा जाता है. पर्यावरणीय महत्त्व के लिए कुछ जागरूक नागरिक वृक्षों को रक्षा-सूत्र बाँधते दिखते हैं तो इसके साथ-साथ भारतीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्त्ता आपस में रक्षा=सूत्र बाँधते हैं. कई स्थानों पर ब्राह्मणों को, गुरुओं को रक्षा-सूत्र बाँधने की परम्परा है. इसके बाद भी सामान्य रूप से माना जाता है कि भाई-बहिन का स्नेहिल बंधन है रक्षाबंधन.
समाज का चलन बदला, समाज की प्रकृति बदली तो संबंधों में भी बदलाव देखने को मिलने लगा. चंद लोगों की निगाह में पर्व-त्यौहार एक तरह की औपचारिकता मात्र रह गए या फिर परम्पराओं का निर्वहन. इसी कारण ऐसे लोगों के द्वारा सवाल खड़ा किया जाने लगा कि राखी रेशम की डोरी, उपहारों का लेन-देन या जिम्मेदारी है? इस तरह की शंकाओं के चलते ही समाज में भाई-बहिन के संबंधों को भी शंका से देखा जाने लगा है. इसी के चलते बहिनों को असुरक्षा का बोध होने लगा है. इसी कारण से कुत्सित प्रवृत्ति के लोगों ने सहजता से हमारे घरों में घुसपैठ करना शुरू कर दिया है. समाज कुछ भी कहे, संबंधों में गर्माहट भले ही कम दिख रही हो, रिश्तों में शुष्कता आ रही हो वहाँ वर्चुअल होते संबंधों के बीच सात समुद्र पार भी राखी का क्रेज सहजता से देखा जा सकता है; मोबाइल, इंटरनेट, सोशल मीडिया, व्हाट्सएप्प के ज़माने में भी रक्षाबंधन - राखी - विशेष : बहन का भाई के नाम दो ‘असली’ पत्र का लिखना भी देखा जा सकता है. ये कहीं न कहीं आशान्वित करता है और मन कहीं से आवाज़ देता दिखता है कि अभी सब कुछ ख़तम नहीं हुआ है. सब कुछ अच्छा ही अच्छा होगा ऐसी आशा तो की ही जा सकती है. इसी आशा के साथ आज रक्षा बंधन के दिन मुझे बचपन में सुनी कजरी के बोल याद हो आये, जिसको आप सभी बहिना- भैया सुनो! और अपने मित्र को आज्ञा दें... अगली बुलेटिन तक के लिए. चलते-चलते चंद मुक्तक - राखी सन्देश देते हुए.
सभी को रक्षाबंधन की शुभकामनाएँ..!! 
++ 
विशेष :- आज की विशेष बुलेटिन, कुछ विशेष तरह से सजाई गई है.... प्रस्तावना पढ़ते-पढ़ते आप लिंक का आनन्द उठायें.... :)
++
चित्र गूगल छवियों से साभार

गुरुवार, 2 अगस्त 2012

एक आध्यात्मिक बंधन :- रक्षाबंधन - ब्लॉग बुलेटिन

प्रिय ब्लॉगर मित्रो ,
प्रणाम !

सभी त्यौहारों में रक्षाबंधन एक अनूठा उत्सव है , जो न तो किसी जयंती से संबंधित है और न ही किसी विजय-राजतिलक से। इस त्यौहार के तीन नाम हैं-रक्षाबंधन, विष तोड़क और पुण्य प्रदायक पर्व। यद्यपि प्रथम नाम अधिक प्रचलित है। दूसरी विलक्षणता है इसके मानाने की विधि। यह विधि बहुत ही स्नेह संपन्न, दिव्यता युक्त व मधुर है। इसे मनाने की सामग्री ही ऐसी है जैसे किसी से कोई बात मनवाने, उससे कोई वचन लेने या उससे अपने संबंधों में पवित्रता और स्नेह लाने के समय प्रयोग की जाती है। स्वाभाविक रूप से मनुष्य को किसी प्रकार का बंधन अच्छा नहीं लगता है। अत: मनुष्य जिस बात को बंधन समझता है वह उससे छूटने का प्रयत्न करता है, लेकिन रक्षाबंधन ऐसा प्रिय बंधन है जो प्रत्येक भाई दूर से चलकर अपनी बहन के इस बंधन में बंधना चाहता है। आज इस त्यौहार को लोग प्राय: या तो एक खुशी की रस्म के तौर पर मना लेते हैं या भाई-बहन के मिलने का अवसर मान लेते हैं। देव भूमि, तपो भूमि, पुण्य भूमि भारत के हर त्यौहार के पीछे कोई न कोई उच्च आध्यात्मिक आदर्श है। यह बंधन ईश्वरीय बंधन है इसलिए प्रत्येक प्राणी खुशी से बंधने के लिए तैयार रहता है।
वास्तव में बंधन शब्द प्रतिज्ञा का प्रतीक है और रक्षा मनोविकारों से बचाव का प्रतीक है। तिलक आत्मिक स्मृति का प्रतीक है और विजय हमारा जन्मसिद्ध अधिकार है। राखी व धागा प्रतिज्ञा में दृढ़ता का प्रतीक है। परस्पर अटूट स्नेह का प्रतीक है, जिससे हमारे मन के विचार, मुख के बोल व कर्म किसी भी विषय विकारों के अधीन न हों। मिठाई जीवन के दिव्य गुणों, मानवीय, नैतिक गुणों का प्रतीक है। खर्च का अर्थ केवल स्थूल धन से नहीं, बल्कि बुराइयों को समाप्त करने से है। जो भी कमजोर संकल्प हमारी उन्नति में बाधक हैं या कोई हमारा ही स्वभाव, संस्कार जो हमें खुशनुमा जीवन नहीं जीने देता उसे समाप्त करना है। रक्षक परमात्मा है, जो बहन और भाई, दोनों की रक्षा करता है। इसलिये कहा जाता है-जाको राखे साईंया मार सकै न कोय, बाल न बांका कर सके, चाहे सब जग बैरी होय। आइए हम सभी आत्मा रूपी भाई परमात्मा के समक्ष प्रतिज्ञा करके राखी के रहस्य को जानकर जीवन सुरक्षित और खुशनुमा बनाएं।

सादर आपका 
=============================
आज की ब्लॉग बुलेटिन मे सब से पहले रक्षाबंधन  पर आई कुछ पोस्टें :-
posted by "रुनझुन" at रुनझुन
*ये रक्षा-बंधन सबसे बड़ा त्यौहार है,* *बंधवा लो राखी, बहना का इसमें प्यार है | * हाँ दोस्तों, आज मैं बात करूँगी उन कच्चे धागों की जो एक भाई और बहन के रिश्ते को बहुत ही मजबूती से बाँध कर रखता है... "रक...

कैसा होता है स्नेह भाई बहन का नहीं जानती कभी उन अहसासों से गुजरी जो नहीं तो कैसे जानूंगी क्या तकरार होती है और क्या प्यार होता है कैसे भाई बहन के लिए और बहन भाई के लिए एक राखी के वचन के लिए खुद को कु...
posted by Mukesh Kumar Sinha at जिंदगी की राहें 
रेशम की डोरी अगर बांधा हो बहना ने तो खुद ब खुद बन जाता है रिश्ता एक अटूट रिश्ता प्यारे से "भाई व बहन" के बीच का जिसमे सिर्फ होती है एक दुसरे के लिए दुआएं | एक अदद डोरी की यही है ताकत | यही है ...
posted by रेखा श्रीवास्तव at मेरा सरोकार 
*राखी के रेशमी तागे का अटूट बंधन* कल रक्षाबंधन है और ये भाई बहन के पवित्र रिश्ते को एक अटूट बंधन में बंधे रहने का मौका होता है। इस दिन सभी भाइयों को जो बहनों के पास होते हैं और जो दूर होते ह... 
रक्षा का बंधन बचपन से लेकर , आज तक तुमको मायके से लेकर ससुराल तक तुमको नही भूली मै राखी का त्यौहार मेरे भईया, दिल से जुड़ेते ये प्रेम के धागे रक्षा का बंधन सिर्फ रक्षा मांगे मुझे नही चाहिए कोई उपहार म...
आज रक्षाबंधन का समय शुरू हो गया है .... वैसे राखी कल बंधेगा .... कल क्या होगा कौन जान सका है .... आज ही क्यों ना अभिव्यक्ति कर लूँ .... मैं दिल का कहना मानती हूँ .... आप सबों ने मेरे उम्र का लिहाज कर संबोध...
posted by पंछी at Hindi Thoughts 
How to Celebrate Raksha Bandhan How to Celebrate Rakhi Ideas for Raksha bandhan Celebration भाई और बहन के पवित्र रिश्ते को celebrate करने का त्यौहार है रक्षाबंधन ( Raksha Bandhan ) . इस... Click On ...
भाई - बहन का रिश्ता खट्टा- मीठा , प्यारा -प्यारा कभी लड़ते, तो कभी झगड़ते .. एक - दूजे की चीजे भी छुपा देते है.. मम्मी - पापा की नाराजगी से बचने के लिए.. एक दूजे पर इल्जाम भी लगा देते है.. पर जब बारी...
posted by Archana at मेरे मन की 
===::@::=== मैं तुझसे लड़ती भी हूँ, झगड़ती भी.. मैं तुझसे बड़ी भी हूँ छोटी भी.. बाँधा है मैंने तुझको शब्दों के बन्धन से... महकता है ये रिश्ता बिना ही चन्दन के डोर ये ऐसी नहीं कि टूट जाए झट से.. चलो अब मुँह ...
posted by AlbelaKhatri.com at Albelakhatri.com
*रक्षा-बन्धन के दोहे........* अधरों पर मुस्कान है, आँखों में उन्माद रक्षा बन्धन आ गया, लेकर नव आह्लाद आजा बहना बाँध दे, लाल गुलाबी डोर तिलक लगा कर पेश कर, मुँह में मीठा कोर राखी के त्यौहार का, आ...
posted by Anupama Tripathi at anupama's sukrity.
कुछ रंग हैं ... जो जीवन हमे देता है ... कुछ रंग हैं .. जो हम स्वयम चुनते हैं ... बुनते हैं ...गुनते हैं ... अपने लिये ...!! रेशम के कुछ धागों से बुन लेते हैं रेशम की डोरी ..... बड़े एह्तियात से ... बुनी ज...
posted by ऋता शेखर मधु at मधुर गुंजन
न स्वार्थ का लेप न इच्छाओं का अवलंबन है चट्टान सा मजबूत भाई-बहन का बंधन मेरी बहना छत्र है तू छाया है तू रेत पर बने हर निशान में दिखती तस्वीर तेरी हर वक्त मेरे लिए बनती है तू कभी कवच कभी ढाल कुछ भी तो चा...
posted by शाहिद मिर्ज़ा ''शाहिद'' at जज़्बात جذبات Jazbaat
हज़रात.... छह महीने का वक़्त गुज़र गया अपने ही ब्लॉग से दूर हुए... वो जनाब बशीर बद्र साहब ने फ़रमाया है न कुछ तो मजबूरियां रही होंगी.... बहरहाल..आप सबसे दुआओं की गुज़ारिश है आज रक्षा बंधन का पावन पर्व है... इस बा...
posted by अजय कुमार झा at कुछ भी...कभी भी..
मुझे ज्ञात नहीं है कि विश्व के किसी अन्य देश में , भाई बहन के प्रेम , स्नेह और विश्वास का प्रतीक ऐसा कोई पर्व त्यौहार या परंपरा है जैसा कि भारत में रक्षाबंधन का त्यौहार है । यूं तो कहा जाता है कि इस त्य...
posted by ZEAL at ZEAL 
बात-बात पर भैया के साथ झगड़ना मेरी आदत थी। भैया कौन से दूध के धुले हैं, ताली एक हाथ से तो नहीं बजती न, वे भी मुझसे बहुत झगड़ते थे। मुझे मारकर भागना और उन्हें पकड़कर वापस मार पाने की ललक में मैं उनका पीछा क...

===============================
 अब कुछ और अन्य पोस्टें :-  

posted by abhi at मेरी बातें
** मीना कुमारी [1 August 1932 – 31 March 1972] *मीना जी चली गईं..कहती थीं - * * * राह देखा करेगा सदियों तक, छोड़ जाएंगे यह जहां तन्हा *...और जाते हुए सचमुच सारे जहान को तन्हा कर गईं; एक दौर का दौर अपन...
posted by राजेश शर्मा at cgpatal
दफ्तर पहुचने में आज उसे देर हो गई थी. उसके हाथ में एक पौधा (जिसकी डाली तोड़ने पर दूध निकालता है ) था. दरअसल साहब की मांग पर ही वह पौधा लाने चला गया था. जैसे ही वह पहुंचा, साहब भड़क गए. ये आने का समय है...,...
posted by शिवम् मिश्रा at हर तस्वीर कुछ कहती है ...
कार्टून साभार - श्री सतीश आचार्य
posted by हरे प्रकाश उपाध्याय at युग - ज़माना 
सर्वत जमालः अपहरण नहीं, अनबन  लखनऊ से लापता शायर सर्वत जमाल को यूपी पुलिस ने ढूंढ निकाला है। उनका अपहरण नहीं हुआ था, बल्कि वे स्वेच्छा से अपनी पहली पत्नी के पास बस्ती चले गए थे। सोमवार की रात पुलिस ने बस्...
सावन में नैहर की यादें पाँव में जैसे पायल बांधे झूले सखियाँ हंसी ठिठोली मेहँदी राखी चन्दन रोली देह धरी है पिया के घर में मन मैके की देहरी फांदे नभ से बरसे शोर मचाकर नयनन रोके ज़ोर लगाकर आंसू हुए...
posted by Deepti Sharma at स्पर्श 
जिंदगी का ये चौराहा , अपने दम पर गर्वित हाथ फैलाये खड़ा ,कुछ इठलाकर , सोचे कि मंजिल दिखता है सबको राह बताता है । जिंदगी के इस चौराहे पर कितनी ही गाड़िया आती चली जाती हैं , फिर बचती है बस वो सूनी खाली राह , ...
posted by Dr. Subhash Rai at बात-बेबात 
 युवा कवि कुमार अनुपम को उनकी कविता कुछ न समझे खुदा करे कोई के लिए भारत भूषण अग्रवाल पुरस्कार मिला है। यह कविता प्रतिलिपि में प्रकाशित हुई थी। वहीं से साभार प्रस्तुत है। (अवाँगार्द की डायरी से बेतरतीब सतरे...
posted by Navin C. Chaturvedi at ठाले बैठे 
मरमरी बाँहों पे इस ख़ातिर फ़िदा रहता हूँ मैं इन के घेरे में गुलाबों सा खिला रहता हूँ मैं फैलने के बावजूद उभरा हुआ रहता हूँ मैं नैन-का-जल हूँ सो आँखों में सजा रहता हूँ मैं तेरे दिल में रहने से मुझको नहीं कोई...
लोग कहते हैं कि मुम्बई कभी सोती नहीं, जब देखो तब जागती ही मिलेगी। क्या सचमुच मुम्बई जागती रहती है दिन-रात ?मुम्बई जागती रहती है तो उस दिन क्यों सो गयी थी जब कसाब ने कसाई बन कर मुम्बई को तबाह करने की ज़ुर्रत...
posted by सचिन लोकचंदानी at हमदम 
*एक *किसान बहुत बूढ़ा होने के कारण खेतों में काम नहीं कर सकता था। वह सारा दिन खेत के किनारे पेड़ की छाँव में बैठा रहता| उसका बेटा खेत में काम करता रहता और रह-रह के सोचता कि उसके पिता का जीवन अब व्यर्थ ...
posted by उदय - uday at कडुवा सच ... 
पहले तुम - अपना पेट ठूंस-ठूंस के भर लो ! हमें तो - आदत है भूखे रहने की ? अनशन की ... हम मरेंगे नहीं, आठ-दस दिनों में !! पर हाँ, डर है कि - कहीं तुम भूखे रहने पर मर न जाओ, आठ-दस घंटों में ?? ...
posted by संगीता स्वरुप ( गीत ) at राजभाषा हिंदी 
चीफ की दावत भीष्म साहनी [image: भीष्म साहनी] आज मिस्टर शामनाथ के घर चीफ की दावत थी। शामनाथ और उनकी धर्मपत्नी को पसीना पोंछने की फुर्सत न थी। पत्नी ड्रेसिंग गाउन पहने, उलझे हुए बालों का जूड़ा बनाए ...
posted by मुकेश पाण्डेय चन्दन at मुकेश पाण्डेय "चन्दन" 
कुछ दोस्त मिलकर डेल्ही घूमने का प्रोग्राम बनाते है और रेलवे स्टेशन से बहार निकलकर एक टेक्सी किराए पर लेते है , उस टेक्सी का ड्राइवर बुढ्ढा सरदार था, यात्रा के दौरान बच्चो को मस्ती सुजती है और सब दोस्त मिलक...
posted by DrZakir Ali Rajnish at हमराही
  नाम बड़े दर्शन छोटे -काका हाथरसी नाम-रूप के भेद पर कभी किया है गौर? नाम मिला कुछ और तो, शक्ल-अक्ल कुछ और शक्ल-अक्ल कुछ और, नैनसुख देखे काने बाबू सुंदरलाल बनाए ऐंचेताने कहँ ‘काका’ कवि, दयाराम जी मारें मच्...
posted by Digamber Ashu at विकल्प 
* * *(ओलम्पिक खेलों में भारत की झोली में कितने पदक आयेंगे यह तो आने वाले कुछ दिनों में पता चल ही जायेगा, लेकिन लन्दन ओलम्पिक के आयोजकों ने भारत ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया के न्यायप्रिय, स्वाभिमानी और जनपक...

=============================== 


ब्लॉग बुलेटिन की पूरी टीम की ओर से आप सभी को रक्षाबंधन के इस पावन अवसर पर बहुत बहुत हार्दिक बधाइयाँ और शुभकामनाये | 

जय हिन्द !!

लेखागार