सभी चिठ्ठाकार मित्रों को सप्रेम नमस्कार।।
आज संगीत जगत के दो महान फनकारों का जन्मदिवस है एक हैं भारत के सुप्रसिद्ध तबला वादक स्वर्गीय किशन महाराज जी और दूसरे हैं प्रसिद्ध संगीतकार जोड़ी लक्ष्मीकांत प्यारेलाल में से एक प्यारेलाल जी। स्वर्गीय किशन महाराज जी तबला वादक के साथ साथ मशहूर मूर्तिकार, चित्रकार और कवि हैं। इन्हें कला के क्षेत्र में अतुलनीय योगदान के लिए भारत सरकार द्वारा सन 1973 में पद्म श्री और सन 2002 पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था। संगीतकार प्यारेलाल जी के बिना हिंदी सिनेमा के संगीत की कल्पना भी नहीं की जा सकती है इन्होंने अपने जोड़ीदार लक्ष्मीकांत जी के साथ मिलकर एक से बढ़कर एक हिट गीत हिंदी सिनेमा को दिया है। लक्ष्मीकांत प्यारेलाल की जोड़ी ने मिलकर सात बार सर्वश्रेष्ठ संगीतकार का फिल्मफेयर पुरस्कार भी जीता है।
आज इनके जन्म दिवस के मौके पर पूरा हिंदी ब्लॉगजगत और हमारी पूरी ब्लॉग बुलेटिन टीम इन दो महान फनकारों को नमन करती है।
अब चलते हैं आज की बुलेटिन की ओर ….
तब तक के लिए शुभ रात्रि। कल फिर मिलेंगे।




