Subscribe:

Ads 468x60px

कुल पेज दृश्य

राजनीति लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
राजनीति लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

गुरुवार, 23 मई 2019

पक्ष-विपक्ष दोनों के लिए राजनीति का नया दौर शुरू - ब्लॉग बुलेटिन


नमस्कार साथियो,
आज समूचा देश लोकसभा चुनाव परिणामों को जानने की चाह में किसी न किसी रूप में मीडिया से जुड़ा हुआ है. अभी तक जिस तरह से रुझान आये हैं, उनसे स्थिति एकदम साफ़ हो चुकी है. भाजपा की, NDA की धमाकेदार वापसी दिख रही है. विपक्ष और महागठबंधन जैसी स्थितियों को मतदाताओं ने नकारा है. यदि इन रुझानों, जो जल्द ही अंतिम परिणाम के रूप में भी पहचाने जायेंगे, को पूर्वाग्रहरहित होकर देखा जाये तो इस बार मतदाताओं ने निवर्तमान केंद्र सरकार के कार्यों पर भरोसा जताते हुए उसे एक अवसर और दिया है. इसके साथ ही उसने विगत लम्बे समय से चले आ रहे विपक्ष के तमाम आरोपों को एकतरह से खारिज भी किया है. 

इस परिणाम के बाद दोनों पक्षों के लिए राजनीति का नया ट्रेंड शुरू होने वाला है. अभी तक भाजपा को साम्प्रदायिक, हिन्दू ध्रुवीकरण के रूप में ही प्रचारित किया जाता रहा है किन्तु इन चुनावों परिणामों के बाद इससे बहुत हद तक मुक्ति मिलेगी. ऐसे में केंद्र की भाजपा को अपनी वर्तमान ईमानदारी वाली, कार्य करने वाली सरकार की छवि को और निखारना होगा. महज मोदी के नाम पर टिके रहने की प्रवृत्ति से उसके सभी जनप्रतिनिधियों को बाहर आना होगा. 


इसी तरह विपक्ष को भी विचार करना होगा कि हर बार महज ईवीएम के नाम पर, राफेल, नोटबंदी अथवा किसी अन्य मुद्दे के नाम पर शोर मचाकर सरकार को कटघरे में खड़ा नहीं किया जा सकता है. महज जाति के नाम पर लामबंदी करके मतदाताओं को लुभाया नहीं जा सकता है. मुफ्तखोरी के नाम पर मतदाताओं को आकर्षित नहीं किया जा सकता है. अब आम मतदाता भी तकनीकी रूप से अपडेट है. उसके हाथ में भी तकनीक होने से उसको भी पल-पल की जानकारी मिल रही है. उसे भी सही, गलत का आभास हो रहा है. ऐसे में विपक्ष को आने वाले समय के लिए सशक्त बनने के लिए, केंद्र सरकार के कार्यों की पारदर्शिता को बनाये रखने के लिए उसे जनता के बीच जाकर काम करना होगा. सरकार की छवि को झूठे आरोपों के द्वारा धूमिल करने की कोशिशों के बजाय खुद अपनी छवि को सशक्त, मजबूत, स्वच्छ करना होगा.

फ़िलहाल, अंतिम परिणामों का सभी को इंतजार है. सभी को शुभकामनायें कि आने वाले समय के देश और सशक्त हो, मजबूत हो, सुरक्षित हो.

++++++++++












मंगलवार, 12 फ़रवरी 2019

वो अपनी दादी की तरह लगती है : ब्लॉग बुलेटिन


नमस्कार साथियो,
इक्कीसवीं सदी में देश चला गया है मगर राजनीति में सक्रिय कुछ लोगों की मानसिकता अभी भी गुलाम वंश की याद दिलाती है. स्थिति यह हो गई है कि राजनैतिक रूप से कुछ भी कहा जाये उसे पूर्वाग्रह से देखा-समझा जाने लगता है. वर्तमान में देश के विकास की बात से ज्यादा अब छवि की, चेहरे की, नाक की चर्चा है. ऐसे में एक सन्देश प्राप्त हुआ, जो अपने आपमें एक सन्देश देता है. लेने वाले उस सन्देश को ले सकते हैं, बाकी लोग चेहरे-नाक की तुलना में व्यस्त रह सकते हैं. दोनों तरह के लोग कहीं भी, कुछ भी करते हुए भी बुलेटिन का आनंद ले सकते हैं. तो पहले वह सन्देश, फिर आज की बुलेटिन. 


+
हमारे एक परिचित मिले और बताया कि वे 25 वर्ष बाद फिर अपनी दूसरी आँख का आपरेशन कराने रायबरेली जा रहे हैं.
हमने पूछा ऐसा क्यों? 
तो उन्होंने बताया कि 25 वर्ष पूर्व जिस डॉक्टर ने आपरेशन किया था वह बहुत उच्च कोटि की सर्जन थी.
हमने कहा अच्छा, इसी कारण आप उनसे ही आपरेशन करवाना चाहते हैं. 
इस पर वे लपक कर बोले, नहीं, नहीं, वो डाक्टर तो अब संसार में हैं नहीं. मैं तो उनकी पौत्री से आपरेशन करवाने जा रहा हूँ.
अब हम आश्चर्य में आ गए और बोले, अच्छा-अच्छा, मतलब उनकी पौत्री भी उत्कृष्ट नेत्र सर्जन है...
अबकी वे चिल्ला कर बोले, अरे नहीं, वो तो सामान्य सी शिक्षिका है..
तो वो आपरेशन कैसे करेगी?? चौंकने की बारी हमारी थी अब. उनका उत्तर सुनकर तो हम दंग रह गए.
वे पूरे विश्वास से बोले, आपरेशन तो वो अवश्य कर लेगी क्योंकि वो बिलकुल अपनी दादी की तरह लगती है.. पूरी न सही पर नाक तो बिलकुल दादी जैसी ही है....

++++++++++











गुरुवार, 17 मई 2018

ये उस दौर की बात है : ब्लॉग बुलेटिन


नमस्कार दोस्तो,
आज आपके साथ एक पत्र शेयर कर रहे हैं, जो सन 1974 में उत्तर प्रदेश विधान परिषद् के सदस्य रहे श्री ध्रुव नारायण सिंह वर्मा ने हमारे पिताजी श्री महेन्द्र सिंह सेंगर को लिखा था. पत्र सदन की तरफ से जनप्रतिनिधियों को उपलब्ध कराई जाने वाली डाक-सामग्री में लिखा गया था क्योंकि विधान परिषद् सदस्य होने सम्बन्धी उत्तर प्रदेश सरकार का सरकारी चिन्ह उस पर अंकित है.  यहाँ उस पत्र को प्रकाशित करने का उद्देश्य यह नहीं कि उसे किसी विधान परिषद् सदस्य द्वारा हमारे पिताजी को लिखा गया था. यह किसी और के लिए भले ही विशेष हो किन्तु हमारे लिए इसलिए विशेष नहीं है क्योंकि पिताजी के राजनैतिक रूप से सक्रिय रहने के कारण ऐसे अनेकानेक पत्रों से हमारा परिचय होता रहता था. इस पत्र को यहाँ देने के पीछे का उद्देश्य इस पत्र में विधान परिषद् सदस्य की मानसिकता का परिचय देना है, उनकी विशेषता का परिचय देना है.


उन्होंने पत्र में तत्कालीन समाचार-पत्र स्वतंत्र भारत का जिक्र किया है. पिताजी कभी खबरों के रूप में, कभी सम्पादक को पत्र के रूप में समाज की समस्याओं को उठाते रहते थे. जिस पत्र का जिक्र विधान परिषद् सदस्य ध्रुव नारायण जी ने किया उसमें भी पिताजी द्वारा एक समस्या को उठाया गया था. पिताजी ने स्वतंत्र भारत समाचार-पत्र के सम्पादक के नाम पत्र में बेतवा नहर प्रखंड की कुठौंद शाखा की कैलोर माइनर की टेल-गूल सम्बन्धी समस्या को उठाया था, जिसे ध्रुव नारायण जी ने पढ़ा. यही इस पत्र की विशेष बात है कि वे उस समस्या को पढ़कर शांत नहीं रहे. उन्होंने उस समस्या, समाचार-पत्र को इंगित करते हुए पिताजी को लिखा कि वे उन्हें इस विषय में लिखें. इसके पीछे ध्रुव नारायण जी का उद्देश्य सम्बंधित समस्या को विधान परिषद् में उठाने की इच्छा रखना था.

आज कुछ कागजात खोजते समय जब इस पत्र को अचानक देखा तो लगा कि आज के और उस दौर के जनप्रतिनिधियों में कितना अंतर आ गया है. एक तबके ऐसे जनप्रतिनिधि थे जो समाचार-पत्र में सम्पादक के नाम पत्र कॉलम में प्रकाशित किसी समस्या का संज्ञान स्वतः लेकर उसे सदन में उठाने की इच्छा व्यक्त करते थे. एक आज के दौर के जनप्रतिनिधि हैं जो बार-बार ज्ञापन देने, प्रार्थना-पत्र देने, याद दिलाने के बाद भी समस्या के निस्तारण की पहल नहीं करते. आज के ऐसे जनप्रतिनिधियों से ये अपेक्षा करना व्यर्थ मालूम होता है कि वे स्वयं किसी समस्या का संज्ञान लेकर उसे सदन में उठाएंगे. फ़िलहाल, ऐसे पत्र हमारी पीढ़ी की थाती तो हैं ही आज के जनप्रतिनिधियों के लिए कुछ सीख लेने का पाठ भी हैं. काश कि वे कुछ सीख पाते अपने वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों से. फ़िलहाल तो वर्तमान राजनीति अपने अतीत से जो सीख रही है, वह परिलक्षित हो रहा है. फ़िलहाल आज की बुलेटिन आपके समक्ष प्रस्तुत है, आनंद लीजिये.

++++++++++













गुरुवार, 5 अप्रैल 2018

एक प्रत्याशी, एक सीट, एक बुलेटिन


नमस्कार साथियो,
चुनाव आयोग ने उच्चतम न्यायालय में हलफनामा दाखिल किया है, इसमें उसके द्वारा एक प्रत्याशी के एक सीट पर ही चुनाव लड़ने की याचिका का समर्थन किया गया है. चुनाव आयोग का कहना है कि एक व्यक्ति जब दो जगहों से चुनाव लड़कर जीतता है तो उसे एक सीट छोड़नी पड़ती है. ऐसे में इस छोड़ी गई सीट पर दोबारा चुनाव होते हैं जो देश पर अतिरिक्त खर्च डालता है. एक प्रत्याशी, एक सीट का नियम बनाये जाने के लिए वकील और भाजपा नेता अश्विनी उपाध्याय ने एक याचिका डाल रखी है. इस याचिका के तहत लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा 33(7) को चुनौती दी गई है. इसके साथ ही मांग की गई है कि संसद और विधानसभा समेत सभी स्तरों पर एक उम्मीदवार के दो सीटों पर चुनाव लड़ने पर रोक लगाई जाए. चूँकि चुनाव आयोग इससे पहले भी ऐसे प्रस्ताव पर अपनी सहमति दे चुका है इस कारण उसने याचिकाकर्ता की इस मांग पर इस बार भी अपनी सहमति दी है. केंद्र सरकार की तरफ से अपना जवाब दाखिल करने के लिए समय माँगा गया है, इस कारण अब इस मामले की सुनवाई जुलाई के पहले सप्ताह में की जाएगी.


केंद्र सरकार क्या जवाब देगी ये देखने वाली बात होगी क्योंकि चुनाव आयोग ने पिछले साल दिसम्बर में अपने हलफनामा में चुनाव सुधारों पर 2004 के प्रस्तावों का हवाला देते हुए कहा था कि यह सुनिश्चित करने के लिए कानून में संशोधन होना चाहिए कि कोई व्यक्ति एक से अधिक सीट से चुनाव नहीं लड़ पाए. आयोग ने स्पष्ट रूप से कहा था कि एक से अधिक सीट से चुनाव लडऩे से उम्मीदवार को रोकने के उसके प्रस्ताव को 1998 में एक स्थायी संसदीय समिति ने खारिज कर दिया था. समिति ने सर्वदलीय बैठक में इस प्रावधान को बनाए रखने के समर्थन वाले नजरिये पर संज्ञान लिया था. केंद्र सरकार का जवाब चुनाव आयोग के प्रस्ताव के समर्थन में होगा या उसके खिलाफ होगा ये तो उसी समय स्पष्ट हो सकेगा किन्तु इतना तो स्पष्ट है कि देश में चुनाव सुधारों की आवश्यकता है.

दो जगहों से चुनाव लड़ने की व्यवस्था 1996 में की गई जबकि जनप्रतिनिधित्व कानून 1951 में संशोधन करके ऐसी व्यवस्था लागू की गई. इससे पहले किसी भी व्यक्ति को कितनी भी जगह से चुनाव लड़ने की छूट थी. इस व्यवस्था में सुधार के लिए चुनाव आयोग ने छोड़ी गई सीट का चुनावी खर्च उस व्यक्ति से वसूलने की बात भी कही है. इसके अलावा चुनाव आयोग को ऐसी व्यवस्था भी करनी चाहिए जिसके अंतर्गत कोई भी व्यक्ति अपना कार्यकाल पूरा करने के पहले सम्बंधित पद को छोड़कर दूसरा चुनाव न लड़ सके. बहुधा देखने में आता है कि कोई विधायक अपना कार्यकाल पूरा होने के पहले सांसद का चुनाव लड़ने लगता है. ऐसा सांसदों के साथ भी होते देखा गया है जबकि वे अपना संसद सदस्य का कार्यकाल पूरा करने के पहले ही विधानसभा सदस्य का चुनाव लड़ने मैदान में उतर आये. इससे भी देश पर उपचुनाव का बोझ पड़ता है.

इन सबके अलावा सांसद निधि, विधायक निधि की वृद्धि, सांसदों-विधायकों के वेतन-भत्ते, चुनावी खर्च सीमा का बढ़ना आदि भी ऐसे बिंदु हैं जिन पर समय-समय पर चुनाव आयोग के साथ-साथ उच्चतम न्यायालय और संसद को ध्यान देने की आवश्यकता है. देश की सर्वोच्च संस्थाओं को ध्यान रखना होगा कि देश की व्यवस्था वहाँ के नागरिकों की संतुष्टि से बनती है. यदि नागरिकों में असंतोष की भावना पनपती है तो वहाँ विद्रोह, हिंसा सहज रूप में देखने को मिलती है. इसे आजकल आरक्षण सम्बन्धी मुद्दे पर देखा जा सकता है. हम सभी अपने आपको जिम्मेवार नागरिक मानते हुए ऐसे सुधारात्मक कदमों के साथ दृढ़ता से खड़े होना सीखें. हम सबकी दृढ़ता ही किसी न किसी दिन अपेक्षित सुधार लाएगी. इसी आशा के साथ आज की बुलेटिन आपके समक्ष प्रस्तुत है.

++++++++++














रविवार, 19 मार्च 2017

राजनीति का ये पक्ष गायब क्यों : ब्लॉग बुलेटिन

नमस्कार मित्रो,
आख़िरकार उत्तर प्रदेश में सरकार बन गई. आज शपथ ग्रहण कार्यक्रम भी संपन्न हो गया. हिन्दुत्वादी छवि रखने वाले योगी आदित्यनाथ प्रदेश के मुख्यमंत्री बनाये गए. उनके साथ दो उप-मुख्यमंत्री भी बनाये गए. इसका सभी लोग अपने-अपने स्तर पर अपना-अपना आकलन कर रहे हैं. नए मुख्यमंत्री के लिए आने वाला समय काफी कठिन साबित होने वाला है, जो यकीनन उनकी परीक्षा लेगा. एक तरफ जहाँ राम मंदिर निर्माण मुद्दा सामने आएगा वहीं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सबका साथ, सबका विकास को व्यावहारिक रूप से लागू करना भी होगा. ये तो आने वाला समय बताएगा कि योगी और उनका मंत्रिमंडल इसके अलावा अन्य मुद्दों पर कितना खरा उतरता है किन्तु आज शपथ ग्रहण पश्चात् मंच पर जो दृश्य उभर कर सामने आया वो व्यापक सन्देश देता है बशर्ते उस सन्देश को पूर्वाग्रह-रहित होकर देखा-समझा जाये.

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (मध्य में) बाँए उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और दांए उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा 

लखनऊ में स्मृति उपवन में संपन्न शपथ ग्रहण समारोह के बाद मंच पर एक दूसरे से अभिवादन की श्रंखला में समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव जी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी से बड़ी ही गर्मजोशी से मिले. मिलने के साथ-साथ उन्होने मोदी जी के कान में कुछ कहा. इसके बाद भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह द्वारा इशारा करके उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को बुलाकर नरेन्द्र मोदी जी से मिलने का इशारा किया. अखिलेश ने मुस्कुराकर मोदी जी से हाथ मिलाया साथ ही मोदी जी ने भी पूरे स्नेह से अखिलेश जी के कंधे को देर तक थपथपाया. इसी दौरान मुलायम सिंह ने भी हँसकर अखिलेश की ओर इशारा करते हुए कुछ कहा. पूरे चुनाव भर एक दूसरे के लिए अत्यधिक कटु शब्दों, वाक्यों, बयानों का इस्तेमाल करने वाले ये नेता आपस में किस तरह बिना किसी मनमुटाव के मिले ये सीखने वाली बात है. 


ये बातें ख़ास तौर से उन लोगों को सीखनी चाहिए जो राजनीति में दूर तक जाना चाहते हैं; जो जिला, तहसील, ब्लॉक, नगर की राजनीति करने में लगे हैं. ऐसे लोग जरा-जरा सी बात पर आपसी रंजिश निभाने लगते हैं. आपसी कटुता इस कदर बढ़ जाती है कि हत्याएँ तक हो जाती हैं. स्पष्ट है कि ये राजनीति नहीं है. समझना-सोचना-सीखना होगा कि जबकि राष्ट्रीय स्तर पर इन बड़े नेताओं में ऐसी कटुता नहीं दिखाई देती तो जरा-जरा से पद के लिए, छोटे-छोटे लाभ के लिए आपस में छोटे नेताओं में वैर-भाव क्यों पनप जाता है?

बहरहाल, उत्तर प्रदेश की नई सरकार को बधाई. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उनके मंत्रिमंडल को बधाई, शुभकामनायें कि उत्तर प्रदेश उत्तम प्रदेश के रूप में अपनी पहचान बनाये.

लीजिये, आज की बुलेटिन आपके समक्ष प्रस्तुत है.

++++++++++














शुक्रवार, 27 जनवरी 2017

दलबदल ज़िन्दाबाद - ब्लॉग बुलेटिन

नमस्कार साथियो, 

देश के पाँच राज्यों में चुनावी माहौल है। राजनैतिक दलों में भागमभाग मची हुई है। ऐसे माहौल में ये लघुकथा याद आ गई। आप भी इसका आनंद उठाते हुए आज की बुलेटिन का आनंद लें।

जय हिन्द 




+++++ 

जोर-शोर से नारेबाजी हो रही थी। महाशय अ मंत्री बनने के बाद अपने शहर में पहली बार आ रहे थे। उनके परिचित तो परिचित, अपरिचित भी अपनेपन का एहसास दिलाने के लिए उनकी अगवानी में खड़े थे। शहर की सीमा-रेखा को निर्धारित करती नदी के पुल पर भीड़ पूरे जोशोखरोश से अपने नवनिर्वाचित मंत्री को देखने के लिए आतुर थी। उस सम्बन्धित दल के एक प्रमुख नेता माननीय ब भी मुँह लटकाये, मजबूरी में, नाराज होने के बाद भी उस मंत्री के स्वागत हेतु खड़े दिखाई पड़ रहे थे। मजबूरी यह कि पार्टी में प्रमुख पद पर होने के कारण साथ ही ऊपर तक अपने कर्तव्यनिष्ठ होने का संदेश भी देना है। नाराज इस कारण से थे कि नवनिर्वाचित मंत्री ने अपने धन-बल से उन महाशय का टिकट कटवा कर स्वयं हासिल कर लिया था। 

तभी भीड़ के चिल्लाने और रेलमपेल मचने से नवनिर्वाचित मंत्री के आने का संदेश मिला। माननीय ब ने स्वयं को संयमित कर, माला सँभाल महाशय अ की ओर सधे कदमों से बढ़े। भीड़ में अधिसंख्यक लोग धन-सम्पन्न मंत्री के समर्थक थे। उनका पार्टी के समर्थकों, कार्यकर्ताओं, वोट बैंक से बस जीतने तक का वास्ता था। पार्टी के असल कार्यकर्ता हाशिये पर थे और बस नारे लगाने का काम कर रहे थे। माननीय ब हाथ में माला लेकर आगे बढ़े किन्तु हो रही धक्कामुक्की के शिकार होकर गिर पड़े। मंत्री जी की कार उनकी माला को रौंदती हुई आगे बढ़ गई। अनजाने में ही सही किन्तु एक बार फिर महाशय अ के द्वारा पछाड़े जाने के बाद माननीय ब खिसिया कर रह गये। अपनी खिसियाहट, खीझ और गुस्से को काबू में करके वे अपनी पार्टी के असली समर्थकों के साथ मिलकर नारे लगाने में जुट गये। अब वे जान गये थे कि वर्ग विशेष का भला करने निकला उनका दल अब धन-कुबेरों के बनाये दलदल में फँस गया है, जहाँ बाहुबलियों और धनबलियों का ही महत्व है। उन जैसे समर्थित और संकल्पित कार्यकर्ता अब सिर्फ नारे लगाने और पोस्टर चिपकाने के लिए ही रह गये हैं। 

++++++++++













सोमवार, 7 नवंबर 2016

सीने में जलन आँखों में तूफ़ान सा क्यूँ है - १५०० वीं ब्लॉग-बुलेटिन

छठ का परब अऊर दिल्ली के हवा में घुला हुआ जहर जइसा धुँआ... ऊ त मेहरबानी है कि ई धुँआ देवाली के टाइम से चालू है, नहीं त दिल्ली के जेतना बिहारी लोग है, ऊ लोग का सामत आ जाता कि छठ में आतिसबाजी करके सब दिल्ली का हवा को जहरीला बना दिया है.

बीच का चार साल निकाल दिया जाए तइयो काफी टाइम हो गया हमको दिल्ली में रहते हुये... एहाँ का गरमी अऊर सर्दी दुनो बर्दास से बाहर होता है. कुहासा के कारन इस्कूल बंद होना, गाड़ी अऊर हवाई जहाज देरी से चलना, एक्स्प्रेस वे पर दुर्घटना होना, ई सब त लगभग हर साल का नियम है, ऊ भी दिसम्बर-जनवरी के महीना में. मगर अबकी साल जो रूप देखाई दिया है हवा का ऊ बहुत बिकराल है.

हमरा ऑफिस जऊन इलाका में है, ओहाँ बहुत हरियाली है... घना घना पेड़, खुला जगह… मुख्य रास्ता के बावजूद भी बहुत ट्रैफिक नहीं रहता है. हमारा ऑफिस का परिसर में भी बहुत घना घना पेड़ है, जिसके छाया में लगभग हर रोज हम दोपहर के खाने के बाद दस-पंदरह मिनट बिताते हैं. बहुत सांति और सीतलता मिलता है. दस साल पहिले जब ई ऑफिस में थे, तब से ई आदत बना हुआ है. एगो अऊर कारन भी है एहाँ बइठने का. हमरे ऑफिस में कोनो मोबाइल का सिग्नल सही नहीं आता है. इसलिये जब बाहर निकलकर बइठते हैं त दिन भर का मिस्ड कॉल देखकर, जरूरी फोन कर लेते हैं.

कल अजीब सा घुटन महसूस हुआ. साँस लेने में दिक्कत होने लगा, आँख में जलन अऊर पानी निकलने लगा. बेचैनी अइसा कि तुरत अंदर चले गये. साम को जब घर के लिये निकले, त लगा कि पूरा ऑफिस में अऊर बिल्डिंग के गलियारा में धुँआ-धुँआ भरा हुआ है... अऊर धुँआ भी अइसा-वइसा नहीं लकड़ी जलने पर जइसा धुँआ निकलता है वइसा.

अब दोस किसको दिया जाए. आम आदमी के लिये त सब जानकारी का एकमात्र साधन है टीवी. त भाई लोग, टीवी में एगो चैनेल बताया कि हरियाना में कटा हुआ फसल का सूखा हुआ हिस्सा जला देने के कारन हुआ है. दोसरा चैनेल बताया कि देवाली में पटाखा जलाने के कारन हुआ है. बहस सुरू हो गया कि हरियाना में फसल जलाया गया है त ओहाँ का परदूसन दिल्ली से कम काहे है. ई जरूर काँगी, आपिया या वामियों का चाल होगा, काहे कि ओहाँ त बीजेपी का सरकार है, इसलिये उसको बदनाम किया जा रहा है. असल में दिल्ली के परदूसन का कारन केजरीवाल है. ऊ आत्महत्या करने वाला फौजी को एक करोड़ दे दिया अऊर उसको सहीद बता दिया. देस का अपमान हुआ अऊर सरहद पर मरने वाला फौजी का भी.
अभी ई सब घपला चलिये रहा था कि एगो चैनेल पर एक दिन का बैन हो गया. हो गया महाभारत सुरू कि आजादी का हनन है अऊर दोसरा दल का कहना था कि देसद्रोही को सजा मिलना ही चाहिये. बैन हुआ चैनेल अऊर गरियाना सुरू हुआ रबीस कुमार को.

हम त अपने गुरू जी का बरसी भी भुला जाते हैं, जिनका कहना था कि बेटा बंद मुट्ठी पर कभी सर्त मत लगाना. दुनिया एतना बात बतिया गया अऊर हर अदमी एतना एक्स्पर्ट होके सब खिस्सा सुना दिया कि हम भौंचक रह गये. केतना बारीक अध्ययन है लोग के पास राजनीति का. जबकि हम त “ऐनिमल फार्म”, 1984 अऊर “द ब्रिद्रेन” पढने वाला अदमी हैं. हम त एतने जानते हैं कि राजनीति में हम जऊन बात को सच झूठ, समर्थन-बिरोध मानकर दू भाग में बँट जाते हैं, उसका असली कहानी किसी को नहीं मालूम होता है. अइसा नहीं होता त राडिया टेप, पनामा पेपर्स अऊर विकीलीक्स का सब खिस्सा अब तक ई सरकार को दुनिया के सामने लाकर छौ दसक से देस का खून चूसने वाले सरकार को नंगा कर देना चाहिये था. ई बिन हुआ चैनल का भी एगो जबरदस्त एस्कैम चर्चा से बाहर है, काहे नहीं कोई ऊ बात उठाता है. आइंस्टीन को रिलेटिविटी के लिये नोबेल नहीं दिया, ब्लैक बोडी के लिये दे दिया. अच्छा खेला है भाई!

खैर, हम दिल्ली के हवा के परदूसन से चलकर, राजनीति के परदूसन तक पहुँच गये. बस ई सब के बीच खुसी का दुइये गो बात है. पहिला ई कि ई सबके बीच कोई बिहारी को परदूसन का दोसी नहीं मान रहा है .... अऊर दोसरा कारन है कि .... 

ई हमरे ब्लॉग-बुलेटिन का डेढ़ हज़ारवाँ पोस्ट है!
                        - सलिल वर्मा 

गुरुवार, 6 अक्टूबर 2016

कहाँ से चले थे कहाँ आ गये हैं - ब्लॉग बुलेटिन

नमस्कार दोस्तो,
आज के हालात पर स्व-रचित कविता आपके समक्ष.

पड़े थे खण्डहर में पत्थर की मानिन्द 
उठाकर हमने सजाया है,
हाथ छलनी किये अपने मगर
देवता उनको बनाया है।
पत्थर के ये तराशे बुत
हम को ही आँखें दिखा रहे हैं,
कहाँ से चले थे कहाँ आ गये हैं।

बदन पर लिपटी है कालिख
सफेदी तो बस दिखावा है,
भूखे को रोटी, हर हाथ को काम
इनका ये प्रिय नारा है।
भरने को पेट अपना ये
मुँह से रोटी छिना रहे हैं,
कहाँ से चले थे कहाँ आ गये हैं।

सियासत का बाजार रहे गर्म
कोशिश में लगे रहते हैं,
राम-रहीम के नाम पर उजाड़े हैं जो
उन घरों को गिनते रहते हैं।
नौनिहालों की लाशों पर गुजर कर
ये अपनी कुर्सी बचा रहे हैं,
कहाँ से चले थे कहाँ आ गये हैं।

आइये ऐसे माहौल में आनंद उठाने की कोशिश करें, आज की बुलेटिन का.

++++++++++














गुरुवार, 21 जुलाई 2016

क्या सही, क्या गलत - ब्लॉग बुलेटिन

प्रिय मित्रो,

एक महाशय ने एक मोहतरमा को कुछ अपशब्द कहे और देशव्यापी बवाल मच गया. इसके पक्ष-विपक्ष बन गए हैं. इसको सही-गलत ठहराया जाने लगा है. समझ नहीं आता कि सही-गलत की परिभाषा क्या है, क्या होनी चाहिए? असमंजस उस समय और बढ़ जाता है जबकि ये दो उदाहरण याद कर लिए जाते हैं. 


समाज में उस संतान को श्रेष्ठ समझा जाता है जो अपने माता-पिता की आज्ञा का पालन करती है. ऐसा न करने वाली संतान को सम्मान नहीं मिलता है. भारतीय संस्कृति में दो उदाहरण ऐसे हुए हैं जो सही-गलत को काल, परिस्थितियों के सापेक्ष निर्धारित करने का मार्ग दिखाते हैं.

भगवान राम को समाज श्रेष्ट पुत्र, सपूत कहता है क्योंकि वे अपने पिता की आज्ञा मानते हुए वन को गए. इसके उलट इसी संस्कृति में एक पुत्र ऐसा हुआ है जिसने अपने पिता की किसी आज्ञा का पालन नहीं किया, इसके बाद भी वो श्रेष्ठ माना जाता है, पूज्य है, सम्मानित है. ऐसा पुत्र है प्रह्लाद, जिसने अपने पिता हिरणाकश्यप की किसी भी आज्ञा का पालन नहीं किया फिर भी सपूत है.

किसी भी घटना के, किसी भी स्थिति के पक्ष-विपक्ष में एकदम से राय देने वालों की आँख खोलने को उक्त दो उदाहरण संभवतः पर्याप्त होंगे. उक्त दो उदाहरणों के आलोक में आज की बुलेटिन के सही-गलत का फैसला आपके हाथ. लीजिये पढ़िए और आनंद लीजिये.

++++++++++













चित्र गूगल छवियों से साभार 

लेखागार