सभी चिट्ठाकार मित्रों को सादर नमस्कार।।
आज महान गायक मोहम्मद रफ़ी साहब जी का जन्मदिवस है। अगर आज वो हमारे बीच होते तो 89 वर्ष के हो गए होते। रफ़ी साहब का जन्म 24 दिसम्बर, 1924 ई. को अमृतसर में हुआ था। इन्होंने अपने जीवनकाल में लगभग 25 हज़ार गीतों को अपनी सुरमयी आवाज़ दी थी। इन्हें अपने यादगार गानों के लिए ही "शहंशाह-ए-तरन्नुम" भी कहा जाता है। रफ़ी साहब ने अपनी गायकी से सात बार बेस्ट सिंगर का फिल्मफेयर पुरस्कार भी जीता था। रफ़ी साहब ने अपने समय के कई मशहूर अभिनेताओं जैसे देव आनंद, गुरु दत्त, दिलीप कुमार, भारत भूषण, राजेंद्र कुमार, शम्मी कपूर, जॉय मुखर्जी, धर्मेन्द्र, अमिताभ बच्चन और ऋषि कपूर के लिए कई यादगार नगमें गाए थे। 31 जुलाई, 1980 ई. को मुम्बई में ह्रदय गति रूक जाने से इस महान गायक का निधन हो गया था।
अब चलते हैं आज कि बुलेटिन की ओर ………

आज मोहम्मद रफ़ी साहब के जन्मदिवस पर पूरा हिंदी ब्लॉगजगत और ब्लॉग बुलेटिन टीम रफ़ी साहब को श्रद्धापूर्वक नमन और भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करती है। सादर।।
अब चलते हैं आज कि बुलेटिन की ओर ………