Subscribe:

Ads 468x60px

कुल पेज दृश्य

झा जी कहिन लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
झा जी कहिन लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शनिवार, 19 जनवरी 2019

ये बदलते हुए नकाबों का मौसम है



पिछले कुछ वर्षों में भारतीय राजनीति में इतना बदलाव तो यकीनन ही आया है कि , अब लोगों को वो राजनीति स्पष्ट दिख रही है और शायद समझ भी आ रही है जिससे कभी आम लोगों का दूर दूर तक यदि वास्ता था तो सिर्फ इतना की वोटिंग वाले दिन एक छुट्टी मिलेगी | अब न सिर्फ मतदाताओं का मतदान के प्रति रुझान बढ़ा है बल्कि खुद सारे राजनीतिक दल भी बखूबी समझने लगे हैं कि आम मतदाता अब न सिर्फ जागरूक हो रहा है बल्कि सही गलत की पहचान भी कर रहा है |  ये वर्ष देश के लिए नई सरकार नए प्रतिनिधि चुनने का समय है , 

इसलिए सजग रहिये और सतर्क रहिये। .....


स्वाभिमान -लघुकथा 

अजब गजब मान्यताएं 

हीन भावना से ग्रस्त हैं हम 

सांची के स्तूप 

जमीन को तरस रहे गुम्बद 

गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय 

गोवा में दो दिन 

संतरा और कीनू 

अब आज्ञा दीजिये। ..खूब पढ़िए और खूब लिखिए 

सोमवार, 7 जनवरी 2019

आर्थिक आधार पर मिलेगा आरक्षण




सरकार ने आखिरकार आरक्षण के भूत की एक बार फिर से चुटिया पकड़ ली है | हालांकि मेरे जैसे एक साधारण व्यक्ति जो सिर्फ अपने श्रम और संघर्ष पर अपना मुकाम हासिल कर पाया के लिए किसी भी तरह का आरक्षण , ठीक उस बैसाखी की तरह है जो दो पाँव से चलने दौड़ने वाले तक को जबरन थमाया जा रहा है ताकि उन्हें अपने पैरों की शक्ति से अधिक भरोसा उसकी कमजोरी (जो सरकारें एहसास कराती रहती हैं ) पर यकीन बना रहे और सरकारें , राजनीतिक दल , और ऐसे तमाम मुखौटे लगाने वाले इसका समय समय पर उपयोग और दुरूपयोग कर सकें | 


कल संभवतः सरकार इस आशय का एक विधेयक संसद में पेश करके एक नई बहस को जन्म देगी हालांकि बहस (टीवी पर चल रही भौं भौं को यदि आप बहस मानते हैं तो ) आज से ही शुरू हो चुकी है | आने वाले समय में ये आरक्षण का जिन्न इस देश का कितना भला बुरा करेगा ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा तब तक तेल देखिये और तेल की धार देखिये .....

चलिए इन सबसे आगे बढ़ते हैं और देखते हैं की   आज किसने अपने ब्लॉग में किस विषय पर  क्या कहा सुना ,लिखा पढ़ा .........


यह विदाई है या स्वागत : गौतम राजऋषि

दिल मचल उठा : अनुराधा चौहान

चौबे गए छब्बे  बनने दूबे बनकर आ गए : हरेश कुमार

लम्हे इश्क के : दिगंबर नासवा

मैंने ढूंढा तेरा चेहरा :डॉ. वर्षा सिंह

छत से टपकती माँ बाबूजी  की आहट :श्याम बिहारी श्यामल

ये ज़िंदगी भी ख़ाक है : रेवती रमण झा


शुभरात्रि ...खूब लिखें , खूब दिखें |

शुक्रवार, 31 अगस्त 2018

इस देश में बीमार पड़ने का हक़ किसी गरीब को नहीं है



धंधे में शामिल होने जाता एक एम्बुलेंस 


आज फिर वही छ: साल पुरानी वाली तल्ख़ स्थतियों से गुजरा जिनसे मैं और परिवार तब गुजरे थे जब मैं अचानक ही बहुत अधिक अस्वस्थ होकर अस्पताल में भर्ती हो गया था और तब से लेकर आज तक जाने कितनी ही बार ऐसी अनेकों परिस्थितयों हालातों घटनाओं को अपने आसपास , मित्रों ,और उनके आसपास भी घटते हुए देखा सुना , उससे यही निष्कर्ष निकला कि , 

इस देश में बीमार पड़ने का हक़ मध्यमवर्ग/गरीब वर्ग को नहीं है , क्योंकि अस्पताल देश की राजधानी समेत सारे छोटे नगरों कस्बों तक में सिर्फ और सिर्फ इसलिए खुले हैं कि तीमारदारों की अस्थि तक चूस कर बीमार को लाश में तब्दील करके आपको वापस कर दें | 

सिर्फ और सिर्फ पैसा कमाने का अड्डा बन चुके ऐसे तमाम अस्पताल , उनमें चिकित्सा के नाम संगठित लूट इंसान से हैवान बन चुके चिकिस्तक ,उनके सहयोगी सब के सब संगठित अपराध के दोषी हैं जिन्हें तत्काल सूली पर चढाया जाना चाहिए | 

सबसे आखिरी बात , अपने परिवार को सबसे बड़ा अनमोल धरोहर जो आप दे सकते हैं और जो देना चाहिए  वो है खुद को बीमार होने से बचाना | 

हो सकता है कि ,ऐसा सबके साथ न हुआ हो , तो आप खुशकिस्मत हैं और अपवाद हैं , अस्पताल से लौटा हूँ , क्षुब्ध भी हूँ और बेहद व्यथित भी , आप आज की ये पोस्टें पढ़िए

पहले पढ़िए ये पोस्ट , बाकी सब है इसके बाद
धूमिल के संग बैठ लीजिये आप लोहे का स्वाद 


अरे रुकिए महाराज , आप आखिर चले किधर
मुकेश सिन्हा कह रहे मेरा नदी सा है ये सफर 


कोई देखता होगा ,कोई बोलता होगा
डा शरद कह रहीं , कोई सोचता होगा


रुक जा प्यारे , अभी तो यहीं रह ,
रश्मि जी के साथ ,बीती बात की तरह


कोई फूला गुमान में , कोई घमंड में ऐंठा
अनुराधा कह रही हैं ,जमाना बैरी बन बैठा 


चलिए अब इससे थोड़ा इतर पढ़ के आएं
जानिये आखिर क्या राफेल के मार्ग में बाधाऐं 


घूम फिर के जीवन अपना तुम भी सवारो
कह रहे नीरज जाट ,मैं मुसाफिर हूँ यारों

शुभ रात्रि | अपना ख्याल रखिये तभी आप अपनों का ख्याल रख पाएंगे 


शनिवार, 18 अगस्त 2018

ब्लॉग लिखें - ब्लॉग पढ़ें (चिट्ठा चर्चा )

गुप्तकाशी में बारिश 



अब ये बात भी बहुत बार हम आप ही दोहरा चुके हैं की ब्लॉगिंग  की रफ़्तार को धीमा करने या ऐसा महसूस होने में जितना बड़ा रोल फेसबुक और अन्य जैसी सोशल नेट्वर्किंग साइट्स ने किया उतनी ही बड़ी भूमिका खुद हम ब्लॉगर्स की भी रही | अपनी हाथों से सींची बगिया को सबने बड़ी ही उदासीनता से उपेक्षित छोड़ दिया | आखिर ब्लॉग भी कब तक एकतरफा साथ देता उसने भी ऐसा ही किया और जब आज मौजूद दोनों  संकलकों को देखता पाता हूँ तो इतने बड़े हिंदी अंतरजाल पर रोज़ाना की कुल पचास पोस्टें भी नहीं लिखी जाती और उससे भी बड़ी बात की वो पचास भी शायद ही पढ़ी जाती हों |

लेकिन ऐसा नहीं की तालाबंदी वाले हालात हैं | नियमित लेखन पठन भी ब्लॉग लिखने पढ़ने वाले कर ही रहे हैं | ऐसा ही जुनून ज़ज़्बा इस ब्लॉग की शुरूआत करने वाले शिवम भाई , बहुत बार सिर्फ अकेले अपने श्रम और दम पर बुलेटिन को प्रसारित/प्रकाशित करते रहे हैं | यही हाल कमोबेश हमारा भी था , लेकिन अब हम भी मोर्चे पर आ गए हैं | और ब्लॉग की रफ़्तार को जरूर ही गति देने के बहुत सारे नए नए प्रयोग की योजनाओं के साथ आ रहा हूँ | तैयार हो जाइये ब्लॉग लिखने पढ़ने के लिए , और खूब सारा लिखने पढ़ने के लिए

देखते हैं कुछ चुनिंदा ब्लॉग पोस्ट

आज पढ़िए सबसे पहले पढ़ते हैं भाई रोहिताश को जो इन दिनों सुकूं की तलाश में पोस्ट लिख रहे हैं , वे लिखते हैं

इस पिजरे में कितना सकूँ है
बाहर तो मुरझाए फूल बिक रहे है
कोई ले रहा गंध बनावटी
भागमभाग है व्यर्थ ही
एक जाल है;मायाजाल है
घर से बंधन तक
बंधन से घर तक
स्वतंत्रता का अहसास मात्र लिए
कभी कह ना हुआ गुलाम हैं
गुलामी की यही पहचान है।
मर रहे रोज कुछ कहने में जी रहे
सब फंसे हैं
सब चक्र में पड़े हैं




ब्लॉग शिरोमणि अपने लंठ महाराज यानी गिरिजेश राव एक आलसी के चिट्ठे को जगा कर देखें कह रहे हैं , यह दृष्टि है  | प्रकृति से लगातार छेड़छाड़ का नतीज़ा हम सब भुगत रहे हैं मगर अफ़सोस की फिर भी सुधार और उपाय तो दूर हमने अभी वो गलतियां  करना ही नहीं छोड़ा है | हरेश कुमार इसलिए कह रहे हैं , अपने आसपास की प्रकृति को बचाएं ये हम सबकी जिम्मेदारी है | सच है , और  ये अभी से करना जरूरी है | 


हम सबके प्रिय और देश के सर्वप्रिय राजनेता श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी का जाना अभी बहुत समय तक सालते रहेगा | यूं तो पिछले दो दिनों से लगातार सोशल नेट्वर्किंग साइट्स पर उनके ऊपर लिखा जा रहा है | ब्लॉग पोस्टों में
शब्द तूलिका पर मुझे इतनी ऊँचाई मत देना , और अनुराधा चौहान अपने ब्लॉग पर कहती हैं वे सदा अटल थे  

"
जिंदगी की धूप छांव में
हरदम वो अटल खड़े थे
मौत से ठान युद्ध
वो अटल जिए थे
न हार कभी मानी थी
न हार कभी मानेंगे
जिंदगी में हरदम
उनके अटल इरादे थे
काल के कपाल पर
गीत नए लिखते थे
साथ सभी के सुख-दुख में
कदम मिलाकर चलते थे"


जबकि अटल जी द्वारा कहे गए अनमोल वचनों को एक साथ संग्रहित करके खूबसूरत पोस्ट तैयार की है युवा ब्लॉगर हर्षवर्धन ने अपनी इस पोस्ट में 

  1. मेरे पास न दादा की दौलत है न बाप की, मेरे पास सिर्फ मां का आशीर्वाद है। 
  2. कड़ी मेहनत कभी भी आप पर थकान नहीं लाती, वो आपके लिए संतोष ही लाती है। 
  3. सत्य सबसे शक्तिशाली हथियार है, हर कोई जानता है सरकारी जगहों पर हथियार लेकर नहीं जा सकते।
  4. हम दोस्त बदल सकते हैं, लेकिन पड़ोसी नहीं, इसीलिए पड़ोसियों से अच्छे संबंध होने चाहिए। 
  5. जब मैं बोलना चाहता हूं तो लोग सुनते नहीं, जब लोग चाहते हैं, मैं बोलूं तो मेरे पास कुछ नहीं होता। 
  6. अगर किसी देश में हलचल नजर आए तो समझिये वहां का राजा ईमानदार है। 
  7. मैं हमेशा की तरह वादे लेकर नहीं आया बल्कि अपने इरादे लेकर आया हूं।

आइए इस बुलेटिन के आखिर में आपको लिए चलता हूँ हर्षवर्धन जोग जी के ब्लॉग की इस खूबसूरत पोस्ट बारिश  , की ओर | खूबसूरत चित्रों से सजी  इस पोस्ट में आज आप पढ़िए गुप्तकाशी के बारे में | रात गहराती जा रही है इसलिए अब विराम लेता हूँ |

एक , नहीं नहीं दो दो सूचनाएं हैं ,

ब्लॉग पोस्टों को अखबारों तक पहुंचाने वाले स्तम्भ "ब्लॉग बातें |" इसी सप्ताह से शुरू करने जा रहा हूँ |

अगले कुछ समय में दिल्ली में , राष्ट्रीय ब्लॉगर मिलन का आयोजन करने जा रहा हूँ , इस बार मीडिया के मित्रों की सहभागिता के साथ

चलते चलते एक और बात , कल रविवार है , कल आपको ले चलूँगा ब्लॉग पोस्टों के ऐसे सफर पर की यकीनन जब यहाँ से आप निकलेंगे तो सबसे पहले अपने ब्लॉग पर जाकर पोस्ट करे बिना नहीं निकल सकेंगे |

शुभ रात्रि , खूब पढ़ें , खूब लिखें

सोमवार, 6 जुलाई 2015

मोनो लाइन की सुपर फास्ट बुलेटिन

शिमला भ्रमण के दौरान कार की खिड़की से खींची गयी फोटो
अब तो कमबख्त ये कहते हुए भी अरसा हो गया कि , लिखे पढ़े बहुत समय हो गया |जाने की शायद हम ब्लॉगर्स को खुद की ही नज़र लग गयी शायद , हालांकि हाल और हालात उतने बुरे नहीं हैं जितने की हम सब समझ रहे हैं , इत्तेफाकन ये वही दौर है जब यकायक ही लगता है मानो एक रिक्तता सी आ गयी हो , किन्तु सृष्टि का यही तो कमाल का नियम है की हर खाली को भरने के लिए भी कुछ न कुछ तो आ ही जाता है | इस बीच बहुत कुछ बदल रहा है और पुराने जहाँ मंथर हुए हैं वहीँ नए ब्लौगरों की एक पौध इतनी शिद्दत से ब्लॉग्गिंग को अमली जामा पहना रही है की सचमुच उनसे बहुत कुछ सीखा जाना चाहिए | बहुत समय बाद इस प्लेटफोर्म पर लौटा हूँ तो आज सिर्फ एक बानगी भर आपको सौंपता चलूँगा और कुछ बहुत बेहतरीन पोस्टों का सूत्र आपके हवाले करूँगा .......उम्मीद है आप निराश नहीं होंगे ....| इसी शुरुआत के साथ संयोगवश ब्लॉग लेखन में टूटी हुई निरंतरता शायद बन जाए , और काश की सचमुच ऐसा हो पाए ....

सबसे पहले आपकी मुलाक़ात एक ब्लॉग से करवाने का मन है ..नाम है दानापानी |
कल की ताज़ी ताज़ी पोस्ट पर विशेष रूप से नज़र चली गयी आखिर हो भी क्यों न , अपने ही गाँव कस्बे की बात करती हुई ये पोस्ट खुद मुझे अपने इस प्रखंड के बारे में ऐसी जानकारी दे रहा था जिससे मैं खुद अनजान था | थोड़ी देर ठिठक कर टटोला तो बहुत सारा मसाला मिला मसाला यानी हिंदी अंतरजाल को समृद्ध करने वाली बेहतरीन जानकारी से भरी पोस्टें | तो आप भी फुर्सत में पढ़िए और जानिये गाँव देहात के कोनो को | हाँ फटफटिया के तौर पर मैं आपको एक लाईना सूत्र देता हूँ ........

व्यापम की अतिकथा : भीतरे भीतर बहुत व्यथा


कॉपीराईट वाली मुस्कान : को आप ओ एल एक्स पर भी बेच सकते हैं

बातें बेवजह :अमां कुछ तो कह






 नदी मर रही हैं :खुद बयां कर रही है ....

तो आज के लिए इतना ही ........................अब इजाज़त दीजीए  ..............

लेखागार