Subscribe:

Ads 468x60px

कुल पेज दृश्य

परमवीर चक्र लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
परमवीर चक्र लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

गुरुवार, 31 जनवरी 2019

प्रथम परमवीर चक्र से सम्मानित वीर को नमन : ब्लॉग बुलेटिन


नमस्कार साथियो,
आज, 31 जनवरी पहले परमवीर चक्र से सम्मानित होने वाले मेजर सोमनाथ शर्मा का जन्मदिन है. वे भारतीय सेना की कुमाऊँ रेजिमेंट की चौथी बटालियन की डेल्टा कंपनी के कमांडर थे. सन 1947 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में उन्होंने अपनी वीरता से शत्रु के छक्के छुड़ा दिये थे. इसके लिए भारत सरकार ने उन्हें मरणोपरान्त परमवीर चक्र से सम्मानित किया था. उनका जन्म 31 जनवरी 1923 को जम्मू में हुआ था. इनके पिता मेजर अमरनाथ शर्मा भी सेना में डॉक्टर थे. इसके साथ-साथ उनके मामा लैफ्टिनेंट किशनदत्त वासुदेव 4/19 हैदराबादी बटालियन में थे तथा 1942 में मलाया में जापानियों से लड़ते शहीद हुए थे. अपने पिता और मामा के प्रभाववश वे भी सेना में भरती हुए. 


मेजर सोमनाथ ने अपना सैनिक जीवन 22 फरवरी 1942 से शुरू किया. तब उन्हें चौथी कुमायूं रेजिमेंट में बतौर कमीशंड ऑफिसर प्रवेश मिला. द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान उन्हें मलाया के पास के रण में भेजा गया जहाँ इन्होंने अपने पराक्रम के तेवर दिखाए. इसके चलते वे एक विशिष्ट सैनिक के रूप में पहचाने जाने लगे. सन 1947 के भारत पाकिस्तान युद्ध के समय मेजर सोमनाथ शर्मा की टुकड़ी को कश्मीर घाटी के बदगाम मोर्चे पर जाने का हुकुम मिला. 3 नवम्बर को मेजर सोमनाथ बदगाम जा पहुँचे और उत्तरी दिशा में उन्होंने अपनी टुकड़ी तैनात कर दी. तभी दुश्मन की सेना ने उनकी टुकड़ी को तीन तरफ से घेरकर हमला किया. भारी गोलाबारी में उनके सैनिक हताहत होने लगे. अपनी दक्षता का परिचय देते हुए मेजर सोमनाथ ने अपने सैनिकों के साथ गोलियां बरसाते हुए दुश्मन को बढ़ने से रोके रखा. 

इस दौरान बहुत से भारतीय सैनिक वीरगति को प्राप्त हो चुके थे. सैनिकों की कमी को मेजर महसूस कर रहे थे. ऐसे समय में एक मोर्टार का निशाना ठीक वहीं पर लगा जहाँ वे खुद मौजूद थे. दुश्मन सेना की तरफ से किये गए इस विस्फोट में मेजर सोमनाथ शहीद हो गये. उन्होंने प्राण त्यागने से ठीक पहले अपने वीर सैनिकों को प्रोत्साहित करते हुए कहा था कि, दुश्मन हमसे केवल पचास गज की दूरी पर है. हमारी गिनती बहुत कम रह गई है. हम भयंकर गोली बारी का सामना कर रहे हैं फिर भी मैं एक इंच भी पीछे नहीं हटूंगा और अपनी आखिरी गोली और आखिरी सैनिक तक डटा रहूँगा.

उनकी वीरता और भारतीय सैनिकों के जोश के चलते श्रीनगर विमानक्षेत्र से पाकिस्तानी घुसपैठियों को बेदख़ल करते हुए मेजर 3 नवम्बर 1947 को वीरगति को प्राप्त हुए. इसके लिए उन्हें पहले परमवीर चक्र से सम्मानित किया गया. इसे संयोग ही कहा जायेगा कि परमवीर चक्र का डिजाइन मेजर शर्मा के भाई की पत्नी सावित्री बाई खानोलकर ने तैयार किया था.

आज उनकी जन्मतिथि पर बुलेटिन परिवार की तरफ से उन्हें श्रद्धा-सुमन अर्पित हैं.

++++++++++









बुधवार, 6 सितंबर 2017

परमवीर चक्र से सम्मानित वीर सपूत धन सिंह थापा और ब्लॉग बुलेटिन

प्रिय साथियो,
आज की बुलेटिन में लेकर आये हैं जानकारी देश के वीर सपूत धन सिंह थापा की. जिनको 1962 के भारत-चीन युद्ध में पराक्रम दिखाने के कारण परमवीर चक्र से सम्मानित किया गया था. इस युद्ध में जिन चार भारतीय बहादुरों को परमवीर चक्र प्रदान किया गया, उनमें से केवल धन सिंह थापा थे जो जीवित बचे थे. वे परमवीर चक्र से सम्मानित नेपाली मूल के भारतीय थे. उनका जन्म 10 अप्रैल, 1928 को शिमला में हुआ था. वे 28 अक्तूबर 1949 को कमीशंड अधिकारी के रूप में फौज में आए. वह ऐसे सैनिक अधिकारी के रूप में गिने जाते थे जो चुपचाप अपने काम में लगे रहते थे. अनावश्यक बोलना, बढ़-चढ़ कर डींग मारना अथवा खुद को बहादुर जताना उनके स्वभाव में कभी नहीं था.


1962 के भारत-चीन युद्ध के समय धन सिंह थापा लद्दाख के उत्तरी सीमा पर पांगोंग झील के पास सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण चुशूल हवाई पट्टे को चीनी सेना से बचाने के लिए सिरिजाप घाटी में 1/8 गोरखा राईफल्स की कमान सँभाले थे. चीनी सेना ने मोर्टार और गोलियों की बौछार से मेजर की टुकड़ी को बहुत नुकसान पहुँचाया. इस बीच दुश्मन हैवी मशीनगन, बाजूका के साथ 4 ऐसे यान ले आया था जो पानी और जमीन पर चलकर मार करते थे. एक समय ये आया कि मेजर के पास सिर्फ तीन सैनिक रह गए. इसके बाद चीनी फौज ने उस चौकी और बंकर पर कब्जा कर लिया. इस बीच नाव लेकर सहायता को निकले नायक रविलाल बटालियन में पहुँचे. उन्होंने सारे मेजर धनसिंह थापा सहित सभी सैनिकों के मारे जाने की खबर वहाँ अधिकारियों को दी. 

बटालियन इस खबर को सच मान रही थी, जब कि सच यह नहीं था. मेजर थापा अपने तीन सैनिकों के साथ बंदी बना लिए गए थे. उधर पकड़े गए मेजर और तीनों सैनिकों में से राइफलमैन तुलसी राम थापा चीनी सैनिकों की पकड़ से भाग निकलने में सफल हो गए. वे चार दिनों तक अपनी सूझ-बूझ से चीनी फौजों को चकमा देते हुए छिपकर अपनी बटालियन तक पहुँचे. तब उन्होंने मेजर धनसिंह थापा तथा दो अन्य सैनिकों के युद्धबन्दी हो जाने की सूचना दी. मेजर थापा लम्बे समय तक चीन के पास युद्धबन्दी के रूप में यातना झेलते रहे. चीनी प्रशासक उनसे भारतीय सेना के भेद उगलवाने की भरपूर कोशिश करते रहे, उन्हें हद दर्जे की यातना देते रहे किन्तु मेजर ने देश के साथ विश्वासघात नहीं किया. मेजर धनसिंह थापा न तो यातना से डरने वाले व्यक्ति थे न प्रलोभन से. वे किसी भी तरह से नहीं झुके. अंततः देश लौटकर आने के बाद मेजर थापा को परमवीर चक्र से सम्मानित किया गया. वे सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल के पद तक पहुँचे और पद मुक्त हुए. उसके बाद उन्होंने लखनऊ में सहारा एयर लाइंस के निदेशक का पद संभाला.

देश के इस वीर सपूत का आज ही के दिन, 6 सितम्बर 2005 को निधन हुआ. वीर सपूत को ब्लॉग बुलेटिन परिवार की तरफ से सादर नमन.

++++++++++














मंगलवार, 6 सितंबर 2016

मृत्युंजय योद्धा को नमन और ब्लॉग बुलेटिन

नमस्कार मित्रो,
आज की बुलेटिन के द्वारा एक योद्धा को श्रद्धासुमन अर्पित करते हैं. मेजर धन सिंह थापा, जिन्हें वीरता का सर्वोच्च सम्मान परमवीर चक्र से सम्मानित किया गया था. आज, 6 सितम्बर 2005 को उनका देहावसान हुआ था.

मेजर धन सिंह थापा का जन्म 10 अप्रैल 1928 को शिमला में हुआ था. वे 28 अक्तूबर 1949 को वह एक कमीशंड अधिकारी के रूप में फौज में आए. 26 जनवरी, 1964 को गणतन्त्र दिवस पर मेजर धनसिंह थापा को सर्वोच्च सम्मान परमवीर चक्र से सम्मानित किया गया. 1962 के भारत-चीन युद्ध में जिन चार भारतीय बहादुरों को परमवीर चक्र प्रदान किया गया, उनमें से केवल एक वीर उस युद्ध को झेलकर जीवित रहा उस वीर का नाम धन सिंह थापा था. मेजर थापा ने युद्धबन्दी के रूप में जो यातना झेली, उसकी स्मृति भर ही थरथरा देने वाली है.

मेजर धन सिंह थापा

1962 में जब चीन ने भारत पर आक्रमण किया तब भारत की सेना युद्ध के लिए तैयार नहीं थी. इस विषम परिस्थिति में मेजर धन सिंह थापा को सिरी जाप पर चौकी बनाने का हुकुम दिया गया. उनकी टुकड़ी ने देखा कि सिरी जाप के आसपास चीनी सैनिकों का जमावड़ा है. उनके पास भारी मात्रा में हथियार हैं. ऐसा ही कुछ नज़ारा ढोला के सामने, पूर्वी छोर पर भी देखा गया. यह दुतरफा हमले की सम्भावना का संकेत था. चीन की फौज ने सुबह साढ़े चार बजे हमला कर दिया. मेजर थापा के सिपाही अपनी मशीनगन और राइफल्स से दुश्मन की सेना पर टूट पड़े, जिससे बहुत से चीनी सैनिक हताहत हुए और कई घायल हो गए. चीनी सैनिकों की ओर से मोर्टार दागे जाने से मेजर धनसिंह थापा की टुकड़ी का नुकसान हुआ. इस दौरान उनकी संचार व्यवस्था भी नाकाम हो गई थी इसलिए भारतीय सेना अपनी बटालियन से संवाद स्थापित करने में भी असमर्थ थी.

चीनी फौज ने उस चौकी और बंकर पर कब्जा कर मेजर धनसिंह थापा को बन्दी बना लिया. मेजर थापा लम्बे समय तक चीन के पास युद्धबन्दी के रूप में यातना झेलते रहे. चीनी प्रशासक उनसे भारतीय सेना के भेद उगलवाने की भरपूर कोशिश करते रहे किन्तु वे न तो यातना से डरने वाले व्यक्ति थे, न प्रलोभन से. युद्ध समाप्त होने के बाद जब चीन ने भारत को युद्धबन्दियों की सूची दी, तो उसमें मेजर थापा का भी नाम था. इस समाचार से पूरे देश में प्रसन्नता फैल गयी. देश वापस आकर मेजर थापा ने 1980 तक सेना में सेवारत रहे और लेफ्टिनेण्ट कर्नल के पद से अवकाश लिया.

इस वीर योद्धा को नमन करते हुए आज की बुलेटिन आपसे समक्ष प्रस्तुत है.

++++++++++












बुधवार, 17 जुलाई 2013

आफिसर निर्मलजीत सिंह शेखो को श्रद्धांजलि

नमस्कार दोस्तों,

श्रीनगर के रक्षक - परमवीर चक्र विजेता फ्लाईंग आफिसर निर्मलजीत सिंह शेखो की आज ७० वीं जयंती पर हम सब परमवीर चक्र विजेता फ्लाईंग आफिसर निर्मलजीत सिंह शेखो के बलिदान को याद करते हुये उनको शत शत नमन करते है !





जय हिन्द ... जय हिन्द की सेना !

आज की कड़ियाँ 

मिलिये श्रीनगर के रक्षक से - परमवीर चक्र विजेता फ्लाईंग आफिसर निर्मलजीत सिंह शेखो - शिवम् मिश्रा

भारत के नियंत्रक एवं महालेखापरीक्षक" पर जारी 5 रुपये का सिक्का मिल ही गया - हर्षवर्धन

कोई अपना यूँ ऐसे ही नहीं बनता - रामकिशोर उपाध्याय

बैल एक दिखा इसलिये कहा - सुशील

मुआवजा ऐलान, दुशासन साख बचाए - रविकर

ये तसर्रुफ़ अल्ला अल्ला - इरफ़ान

सुधा की कहानी उसकी ज़ुबानी - मिनाक्षी

इश्क़ करूँ या करूँ इबादत इक्कोइ गल है - वर्षा

अभी भी मेरे पास आशा के दाने भ्रम का पानी - उपासना सियाग

आज का सद्विचार 'वह शक्ति' - सदा

एक भी नहीं थी मुझमें बात - रश्मि शर्मा

आज के लिए बस इतना ही फिर मुलाक़ात होगी । जय हो 

लेखागार