Subscribe:

Ads 468x60px

कुल पेज दृश्य

बच्चे लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
बच्चे लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

गुरुवार, 6 जून 2019

बच्चों का बचपना गुम न होने दें : ब्लॉग बुलेटिन


नमस्कार साथियो,
स्कूल जाते बच्चों की गर्मियों की छुट्टियाँ हो गईं हैं. इसके बाद भी बच्चे तनावमुक्त नहीं दिख रहे हैं. वे प्रफुल्लित नहीं दिख रहे हैं. छुट्टियों के उत्साह में, उल्लास में, मस्ती में, शरारत में, शैतानियों में वे नहीं दिख रहे हैं. मोहल्ले में, बाजार में, किसी पार्क में टहलते-खेलते बच्चे यदि दिख भी रहे हैं तो उनके चेहरों पर आज भी वैसा ही तनाव दिख रहा है जैसा कि स्कूल खुले होने के समय दिखाई देता है. तब के तनाव में और अब के तनाव में बस इतना अंतर समझ आ रहा है कि तब बच्चे स्कूल की ड्रेस में, पीठ पर भारी-भरकम बस्ता टाँगे हुए तनावग्रस्त दिखाई देते थे, अब इनके बिना तनाव में दिख रहे हैं.


भले ही स्कूल जाने की बाध्यता न हो मगर स्कूल जैसे वातावरण से बच्चों के मन को, दिमाग को मुक्ति नहीं मिल सकी है. उनके समय को, उनकी छुट्टियों को, उनके मन को, दिमाग को स्कूल के अप्रत्यक्ष माहौल ने अपने बंधन में बाँध रखा है. स्कूल से मिलने वाला मिला हुआ ढेर सारा गृहकार्य, प्रोजेक्ट आदि बच्चों को अभी भी बोझिल वातावरण प्रदान कर रहे हैं. यही वो बोझ है जिसके दबाव में बचपन गुम हो जाता है, छुट्टियों की मस्ती गुम हो जाती है. बच्चे अब मैदानों में खेलने की बजाय या अपनी कॉपी-किताबों में खोये होते हैं. स्कूल से मिले तमाम सारे अनावश्यक प्रोजेक्ट पूरा करने में व्यस्त रहते हैं. इन सबसे यदि थोड़ा-बहुत समय उन्हें मिलता है तो वह कंप्यूटर में बीतता है या फिर मोबाइल में. अभिभावक भी अपने बच्चों को सबसे आगे देखने की अंधी दौड़ में उनको जबरन पढ़ाई के दबाव में पीसे डाल रहे हैं.

अब बच्चों में कुछ नया सीखने-सिखाने जैसी स्थिति ही नहीं दिखती. अब वे आपस में अपने अनुभव शेयर करने के स्थान पर, कुछ नया बनाने की जगह पर वे ऊटपटांग हरकतों वाले वीडियो बनाते नजर आते हैं. गलियों में मस्ती-शरारत करने के स्थान पर सड़कों पर तेज रफ़्तार बाइक दौड़ाते नजर आते हैं. उनकी सक्रियता, उनकी रचनात्मकता को जैसे ग्रहण लग गया है. इसमें यदि समय दोषी है तो स्कूल, शिक्षक, अभिभावक भी दोषी हैं. अधिक से अधिक अंक लाने की अंधी दौड़ ने बच्चों को उनकी नैसर्गिक प्रतिभा से वंचित कर दिया है. ऐसे में वे जैसे किसी हाथ की कठपुतली बन गए हैं. उनके आचरण में, उनके व्यवहार में एक तरह की कृत्रिमता देखने को मिल रही है. शिक्षकों को, अभिभावकों को इस तरफ ध्यान देने की आवश्यकता है. यह ध्यान देने की जरूरत है कि बचपन एक बार ही आता है और इस दौर में मस्ती, शरारत, अपनत्व के बीच अपनाई गई शिक्षा, सीखे गए काम सारे जीवन काम आते हैं.

आइये, अपने बच्चों में, अपने आसपास के बच्चों में उनकी छिपी प्रतिभा को जानने-उजागर करने का काम करें. इसके साथ ही आज की बुलेटिन का भी आनंद उठायें.

++++++++++












गुरुवार, 5 जुलाई 2018

वयस्क होता बचपन और ब्लॉग बुलेटिन


नमस्कार साथियो, 
बच्चियों से साथ लगातार होते आ रहे दुराचार के बीच एक खबर पढ़ने को मिली कि कानपुर में चार नाबालिगों ने चार साल की एक बच्ची के साथ सामूहिक दुराचार किया. इन चारों में से एक की उम्र बारह वर्ष जबकि अन्य तीन की उम्र छह वर्ष से दस वर्ष के बीच है. उन चारों को गिरफ्तार किया गया तो उन्होंने बताया कि एक पोर्न फिल्म देखने के बाद उसी का कृत्य उस बच्ची पर आजमाया. बच्चे सुधार गृह में भेज दिए गए हैं, ऐसी खबर है.


वैसे देखा जाये तो ये कोई पहली घटना नहीं है जिसमें इतनी छोटी उम्र में ऐसी हरकतें करना रहा हो. सोशल मीडिया पर आये दिन ऐसे फोटो, वीडियो सामने आते हैं जिनमें छोटी उम्र के बच्चे अपने गुप्तांग एक-दूसरे को दिखाते पकड़े गए हैं. ऐसी भी खबरें मिली हैं जिनमें लड़के-लड़कियाँ आपस में मम्मी-पापा का खेल खेलते पाए गए. इस खेल में उनके द्वारा सेक्स क्रिया करते भी देखा गया है. यह सब अकस्मात नहीं होता है. इसके पीछे पूरी तरह से मनोवैज्ञानिक और शारीरिक तंत्र काम करता है. हमारे समाज में सेक्स का सन्दर्भ आज भी दो वयस्कों द्वारा शारीरिक सम्बन्ध बनाये जाने से है. इक्कीसवीं सदी में भी यौन शिक्षा का अर्थ शारीरिक सम्बन्ध के बारे में समझाए जाने से लगाया जाता है. इस तरह की संकुचित मानसिकता के चलते ही सेक्स को लेकर बहुत गलत, भ्रामक धारणाएँ समाज में फैली हुई हैं. यदि गौर करें तो सेक्स सम्बन्धी हरकतें बच्चों द्वारा बहुत छोटी वय से करनी शुरू हो जाती हैं. विषमलिंगी बच्चे आपस में एक-दूसरे के गुप्तांगों को लेकर अचंभित होते हैं. लड़के-लड़कियों के गुप्तांगों में अंतर होने के कारण उनके लिए यह कौतूहल की स्थिति होती है. उस कम उम्र में उनके लिए यह अंतर सेक्स का पर्याय नहीं होता वरन आश्चर्य का विषय होता है.

इसके अलावा परिवारों में बच्चों को उनके क्लास में पढ़ने वाले लड़के/लड़कियों के नाम पर चिढ़ाया जाता है. उनके बॉयफ्रेंड का, गर्ल फ्रेंड का नाम पूछा जाता है. और तो और उनकी शादी तक की बात करके उन्हें चिढ़ाया जाता है. इसके अलावा कुछ माता-पिता अपने छोटे बच्चों के सामने रोमांटिक मूड में बने रहते हैं. अक्सर बेपरवाह होकर बेपर्दा भी हो जाते हैं. बच्चे मासूमियत में भले होते हैं मगर ऐसे कृत्य के बारे में जानना चाहते हैं. उनके लिए यह इसलिए भी गलत नहीं होता क्योंकि उनके मम्मी-पापा ऐसा कर रहे होते हैं. ऐसे में बच्चों द्वारा इस तरह का कृत्य सेक्स के स्थान पर अपनी जिज्ञासा का शमन करने जैसा होता है.

एक बात और, आज जिस पोर्न साइट्स का, इंटरनेट के दुरुपयोग का हम सब रोना रो रहे हैं, उसके बारे में भी सोचिये. आज हर हाथ में मोबाइल है, हर हाथ में इंटरनेट है इसी कारण हर हाथ में पोर्न है. बच्चों के माता-पिता जिस गोपन को पलंग के एक छोर पर संचालित करते हैं, बच्चे उसी गोपन का ज्ञान अपने मोबाइल के माध्यम से करने लगते हैं. बस वे इसके प्रयोग के इंतजार में रहते हैं. जैसे ही वे इसे पाते हैं किसी न किसी रूप में उसका निदान कर लेते हैं. हाथ में पकड़े मोबाइल से लेकर बेडरूम में सजे टीवी तक किसी न किसी रूप में आज के बच्चे सिर्फ और सिर्फ सेक्स देख रहे हैं, अश्लीलता देख रहे हैं. ऐसे में उन्हें समझाना कठिन है कि यह उनकी उम्र के लिए नहीं है.

आइये, बस आधुनिकता का यह तमाशा देखें क्योंकि हम सब भौतिकतावादी दौड़ में सबकुछ भुलाकर लगे हुए हैं. चलिए, अभी तो आज की बुलेटिन देखें और सोचें कि बचपन में वयस्कता का स्वाद चखते बच्चों को कैसे बस बचपन का आनंद लेने दें.

++++++++++















रविवार, 16 अक्टूबर 2016

पहचान तो थी - पहचाना नहीं: सन्डे की ब्लॉग-बुलेटिन

महाभारत के जुद्ध में जब पूरा का पूरा खानदान खतम हो गया त बहुत सा लोग उसका इलजाम किसन भगवान पर डाल दिया. एहाँ तक कि माता गांधारी भी किसन भगवान को साप दे दीं अपना सब बच्चा के मौत का जिम्मेबार मानकर. मगर भगवान त भगवान ठहरे. धर्मवीर भारती के नाटक “अंधा युग” में किसन भगवान का जवाब तनी सुनिये.
प्रभु हूँ या परात्पर
पर पुत्र हूँ तुम्हारा, तुम माता हो!
मैंने अर्जुन से कहा -
सारे तुम्हारे कर्मों का पाप-पुण्य, योगक्षेम
मैं वहन करूँगा अपने कंधों पर
अठ्ठारह दिनों के इस भीषण संग्राम में
कोई नहीं केवल मैं ही मरा हूँ करोड़ों बार
जितनी बार जो भी सैनिक भूमिशायी हुआ
कोई नहीं था
वह मैं ही था
गिरता था घायल होकर जो रणभूमि में।
अश्वत्थामा के अंगों से
रक्त, पीप, स्वेद बन कर बहूँगा
मैं ही युग-युगान्तर तक
जीवन हूँ मैं
तो मृत्यु भी तो मैं ही हूँ माँ।
शाप यह तुम्हारा स्वीकार है।

माता गांधारी के अलावा बहुत सा लोग आज भी एही सोचता है कि भगवान क्रिस्न ई लड़ाई को रोक नहीं पाए अऊर ऊपर से अर्जुन को लड़ाई लड़ने के लिये उकसाते रहे. जैन धरम में त किसन भगवान को नरक में रख दिया गया है, काहे कि जऊन धरम का आधार अहिंसा है, ओहाँ एतना भीसन रक्तपात के लिये क्रिस्न भगवान को दोस देना अऊर नरक में जगह देना ऊ लोग के हिसाब से उचित भी है.

असल में बात दोसरा है. अर्जुन राजा का पुत्र था अऊर धनुस बिद्या में पारंगत था. मतलब उसका बेक्तित्व का बिकास एगो जोद्धा के तरह हुआ था. अब जो अदमी महान जोद्धा था, ऊ लड़ाई के मैदान में जाकर, सन्यासी के तरह बात करने लगे कि हम लड़ाई कैसे करेंगे, बंधु-बांधब को कैसे मारेंगे, बुजुर्ग अऊर गुरु लोग का बिरोध कैसे करेंगे. किसन भगवान उसको लड़ने अऊर मार-काट के लिये नहीं कहे थे, बस अर्जुन को खाली उसका धरम याद दिलाये थे.

आजकल टीवी में बहुत सा ऐसा प्रोग्राम आता है, जिसमें छोटा-छोटा बच्चा लोग हैरान कर देने वाला डांस करता है, गाना गाता है, ऐक्टिंग करता है. ई लोग के कला का अइसा परदर्सन देखकर कई बार त लगता है कि ई बच्चा लोग, बहुत सा बड़ा लोग का भी बाप है. डांस के सो में त बहुत सा गुरू लोग जो बच्चा सब का डांस कोरियोग्राफ़ करते हैं, पहिले बच्चा के तौर पर एही प्रोग्राम में अपना जादू देखा चुके हैं.

पूत का पाँव पालना में पहचानना हो चाहे होनहार बिरवान का चिकना पात चिन्ह लेना हो, असल में ई इंसान का स्वधर्म पहचान लेने जइसा है. हमारे लिये भी आज जरूरी है कि अपना बच्चा का असली टैलेण्ट अहचानें अऊर उसको सही रास्ता देखाएँ. जरूरत है कि उनको अर्जुन रहने दें अऊर हम किसन भगवान बने रहें. अगर सचिन बोर्ड का परीच्छा का तैयारी कर रहा होता, तआज भारत-रत्न कइसे बनता.

असल में हमलोग का समाज अभी तक गीता के उपदेस को अपनाने के जोग्य नहीं हुआ है. आज भी हमारे माथा में ओही लकीर बइठा हुआ है अऊर हमलोग लकीर के फकीर बने हुये हैं. हमलोग जदि एही टैलेण्ट सही समय पर पहचान लेते त केतना टैलेण्ट बरबाद नहीं होता अऊर हम आज अभिनय कर रहे होते अऊर हमरा बेटा ऐक्टिंग, चाहे निर्देसन, चाहे आर्ट का पढाई कर रहा होता, न कि एलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग का पढाई.

                                       - सलिल वर्मा 

~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~

वक्त ने कहा- मेरे पास घड़ी नहीं है!

देवेन्द्र पाण्डेय at बेचैन आत्मा

फिर वही कथा कहो

राजीव कुमार झा at देहात 

अनुवाद

M. Rangraj Iyengar at Laxmirangam 

और मैं चुप !

प्रतिभा सक्सेना at लालित्यम्
~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~ 

गुरुवार, 3 मार्च 2016

बच्चों का नैसर्गिक विकास होने दें - ब्लॉग बुलेटिन

नमस्कार साथियो,
देश में चल रही तमाम उथल-पुथल के बीच बच्चों की परीक्षाएँ भी आरम्भ हो चुकी हैं. मासूम बच्चों से लेकर जिम्मेवार युवा तक अपने-अपने स्तर की परीक्षाओं में तन्मयता से संलग्न हैं. उन सभी को शुभकामनायें देते हुए उनके सुखद, उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कुछ बातें बच्चों से सम्बंधित आपके सामने रखते हुए सहयोग की अपेक्षा आप सभी से रखते हैं.

=> बच्चों पर ज्यादा से ज्यादा अंक लाने का, अन्य दूसरे छात्रों से अधिक आने का दबाव बनने का काम न किया जाये.

=> बच्चों को किताबों, कंप्यूटर से बाहर निकाल कर कुछ समय के लिए खुले में, मैदानों में, पार्कों में खेलने को स्वतंत्र करें.

=> परीक्षा को उनके लिए हौवा न बनने दें बल्कि उनके साथ घुलते-मिलते हुए परीक्षा का भय उनके भीतर से निकालने का काम करें.

=> अपने-अपने व्यस्ततम समय में से कुछ समय निकाल कर अभिभावक अपने बच्चों के साथ बिताने का प्रयास करें.

=> अभिभावकगण अपने बच्चों के भीतर स्वस्थ प्रतियोगिता का भाव-बोध जगाने का काम करें न कि उनके अन्दर प्रतियोगिता का भय पैदा करें.

=> उनको समझाया जाये कि परीक्षा उनके व्यक्तित्व को, प्रतिभा को, अध्ययन को आँकने का पैमाना नहीं है वरन अगले चरण को पाने का एक माध्यम है.

सुझाव, उपाय बहुत से हो सकते हैं मगर मूल बिंदु ये है कि बच्चों की नैसर्गिक प्रतिभा का हनन नहीं होना चाहिए, बचपन को अवसाद की चपेट में नहीं आने देना चाहिए. हम सभी को मिलकर इस बारे में सकारात्मक विचार करना होगा और देश के भविष्य की सशक्त नींव तैयार करने की कोशिश करनी चाहिए. 

आइये बच्चों को नैसर्गिक रूप से आगे बढ़ने दें, स्वच्छंद रूप से खेलने दें और हम सभी आनंद लें आज की बुलेटिन का.

++++++++++












गुरुवार, 28 अगस्त 2014

समझें और समझायें प्यार की पवित्रता को - ब्लॉग बुलेटिन



नमस्कार साथियो,
गुरुवार की बुलेटिन के साथ आपका मित्र कुमारेन्द्र उपस्थित है. पूरे सप्ताह बुलेटिन की प्रस्तावना को लेकर जद्दोजहद रहती है. एक-दो अच्छे संदेशों के अलावा जो भी सुनाई देता है वो सिर्फ और सिर्फ क्रंदन ही रहता है. मन भटकता है, विचलित होता है किन्तु ‘शो मस्ट गो ऑन’ के दर्शन के चलते लगातार आगे ही आगे बढ़ना होता है. इसी विचलित करने और आगे बढ़ने की अवस्था के बीच एक शब्द आजकल समाज में तैर रहा है और वो है ‘लव जिहाद’ का. सत्य क्या है, ये एक अलग विषय है किन्तु आज जिस तरह से प्यार के नाम पर खिलवाड़ होने लगा है वो अवश्य ही चिंतित करता है.
.
टीनएजर्स पढ़ाई, कैरियर से ज्यादा प्यार की तरफ आकर्षित दिख रहे हैं. विपरीतलिंगी साथी के साथ बढ़ती नजदीकियाँ हमारे किशोरों को उनके रास्ते से भटका रही है. एकतरफा प्यार करने के, जबरन प्यार स्वीकार करवाने के अनेक किस्से सहजता से सुने-देखे जा सकते हैं और इस तरह के प्यार में बच्चियाँ तेजाबी हमलों का, शारीरिक हिंसा का शिकार हो रही हैं, हताशा-निराशा में लड़कों में अपराध, नशे, अवसाद की प्रवृत्ति देखने को मिल रही है. इसके अलावा अनब्याही माँ, आत्महत्या करती लडकियाँ, गर्भपात से होते शारीरिक नुकसान को भी देखा जा सकता है.
.
आज अधिकांश माता-पिता खुद को अपने बच्चों के दोस्त के रूप में प्रस्तुत करते हैं किन्तु उनकी यथोचित परवरिश में कहीं न कहीं चूक कर जाते हैं. अपने बच्चों के प्रेम-संबंधों पर भले ही हम खुश न हों पर आज की आधुनिक शिक्षा में उनके अधिक से अधिक विपरीतलिंगी साथी देखकर बहुत खुश हो लेते हैं. इस जरा सी असावधानी में अक्सर हमारे बच्चे गलती कर बैठते हैं और खामियाजा उठाते हैं. हम अपने बच्चों को प्यार करना सिखाएं, उन्हें बताएं कि वाकई प्यार क्या है, उन्हें बताएं कि प्यार कितना पवित्र और महान है. आज सिर्फ उनको ही नहीं सम्पूर्ण समाज को प्यार की आवश्यकता है. क्या हम समझा पाएंगे अपने बच्चों को प्यार का सही अर्थ?
विचार करिए... आगे बढ़िए और आनन्द लीजिये आज की ब्लॉग-लिंक्स का....
आभार...!!!

+++++++++++++++++++++++++++++++












+++
चित्र गूगल छवियों से साभार

रविवार, 24 फ़रवरी 2013

आज छुट्टी है ....



आज छुट्टी है .... तो बच्चों के लिए कुछ होना ज़रूरी है . है न बच्चों ? बोलो - हाँ 
अरे बोलो बोलो ............ नाराज़ हो ? कि अब तक क्यूँ नहीं सोचा ....... प्यारे बच्चों तुम्हें पता ही नहीं कि सब कितना सोचते हैं, मैं तो एक झलक उठाकर लाई हूँ . अब हंस भी दो और सबसे पहले यह गाना सुनो और फिर धीरे धीरे आगे बढ़ते जाओ - 









अब मुझसे पक्की दोस्ती हुई न ? कोशिश करुँगी - फिर आऊं कुछ जादू लेकर :)

लेखागार