Subscribe:

Ads 468x60px

कुल पेज दृश्य

शिवम मिश्रा लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
शिवम मिश्रा लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

बुधवार, 29 जनवरी 2014

बीटिंग द रिट्रीट २०१४ ऑन ब्लॉग बुलेटिन

प्रिय ब्लॉगर मित्रों ,
प्रणाम |

आज दिल्ली के विजय चौक पर हुये 'बीटिंग द रिट्रीट' के साथ ही इस साल के गणतंत्र दिवस समारोह का समापन हो गया !
बीटिंग द रिट्रीट गणतंत्र दिवस समारोह की समाप्ति का सूचक है। इस कार्यक्रम में थल सेना, वायु सेना और नौसेना के बैंड पारंपरिक धुन के साथ मार्च करते हैं। यह सेना की बैरक वापसी का प्रतीक है। गणतंत्र दिवस के पश्चात हर वर्ष 29 जनवरी को बीटिंग द रिट्रीट कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। समारोह का स्थल रायसीना हिल्स और बगल का चौकोर स्थल (विजय चौक) होता है जो की राजपथ के अंत में राष्ट्रपति भवन के उत्तर और दक्षिण ब्लॉक द्वारा घिरे हुए हैं। बीटिंग द रिट्रीट गणतंत्र दिवस आयोजनों का आधिकारिक रूप से समापन घोषित करता है। सभी महत्‍वपूर्ण सरकारी भवनों को 26 जनवरी से 29 जनवरी के बीच रोशनी से सुंदरता पूर्वक सजाया जाता है। हर वर्ष 29 जनवरी की शाम को अर्थात गणतंत्र दिवस के बाद अर्थात गणतंत्र की तीसरे दिन बीटिंग द रिट्रीट आयोजन किया जाता है। यह आयोजन तीन सेनाओं के एक साथ मिलकर सामूहिक बैंड वादन से आरंभ होता है जो लोकप्रिय मार्चिंग धुनें बजाते हैं। ड्रमर भी एकल प्रदर्शन (जिसे ड्रमर्स कॉल कहते हैं) करते हैं। ड्रमर्स द्वारा एबाइडिड विद मी (यह महात्मा गाँधी की प्रिय धुनों में से एक कहीं जाती है) बजाई जाती है और ट्युबुलर घंटियों द्वारा चाइम्‍स बजाई जाती हैं, जो काफ़ी दूरी पर रखी होती हैं और इससे एक मनमोहक दृश्‍य बनता है। इसके बाद रिट्रीट का बिगुल वादन होता है, जब बैंड मास्‍टर राष्‍ट्रपति के समीप जाते हैं और बैंड वापिस ले जाने की अनुमति मांगते हैं। तब सूचित किया जाता है कि समापन समारोह पूरा हो गया है। बैंड मार्च वापस जाते समय लोकप्रिय धुन सारे जहाँ से अच्‍छा बजाते हैं। ठीक शाम 6 बजे बगलर्स रिट्रीट की धुन बजाते हैं और राष्‍ट्रीय ध्‍वज को उतार लिया जाता हैं तथा राष्‍ट्रगान गाया जाता है और इस प्रकार गणतंत्र दिवस के आयोजन का औपचारिक समापन होता हैं।
वर्ष 1950 में भारत के गणतंत्र बनने के बाद बीटिंग द रिट्रीट कार्यक्रम को अब तक दो बार रद्द करना पड़ा है, 27 जनवरी 2009 को वेंकटरमन का लंबी बीमारी के बाद आर्मी रिसर्च एंड रेफरल अस्पताल में निधन हो जाने के कारण बीटिंग द रिट्रीट कार्यक्रम रद्द कर दिया गया। वह देश के आठवें राष्ट्रपति थे और उनका कार्यकाल 1987 से 1992 तक रहा। इससे पहले 26 जनवरी 2001 को गुजरात में आए भूकंप के कारण बीटिंग द रिट्रीट कार्यक्रम को रद्द कर दिया गया था।
आज शाम को हुये इस कार्यक्रम को नीचे दिये वीडियो पर देख सकते है ... यह वीडियो दूरदर्शन के यू ट्यूब चैनल से लिया गया है ... इस साल भी दूरदर्शन ने पिछले सालों की तरह यू ट्यूब पर बीटिंग द रिट्रीट कार्यक्रम का सीधा प्रसारण  किया था !

आइये अब आपको ले चलता हूँ आज की बुलेटिन की ओर ...

सादर आपका

शिवम मिश्रा
========================

शहीदों को नमन


sadhana vaid at Sudhinama
 

कितने संविधान हैं हमारे देश के ?


varsha at likh dala 

रविवार, 26 जनवरी 2014

गणतंत्र दिवस और ब्लॉग बुलेटिन

प्रिय ब्लॉगर मित्रों ,
प्रणाम |



ब्लॉग बुलेटिन टीम की ओर से आप सभी को गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाइयाँ और शुभकामनाएँ |
 
जय हिन्द ... जय हिन्द की सेना ||
===============

आओ गण तंत्र दिवस मनाएं...

एक अप्रवासी का पन्ना

इंसान इंसान पर विश्वास करने लायक हो जाये तो यह संसार रहने लायक हो जाये ---

एक और गणतंत्रदिवस और आशाओं-निराशाओं की आंखमिचोली !

गणतन्त्र दिवस पर हार्दिक शुभकामनायें

कार्टून:- कहीं जाइगा नहीं, भ्रष्टाचार अभी लौटेगा ब्रेक के बाद

मानव कौल- उम्मीदों का आसमान

महात्मा गांधी के नाम एक ख़त

गणतंत्र दिवस

धर्मांतरण का नशा....

दे ऐसा मंत्र मुझे

 ===============
http://picssaysalot.blogspot.in/2014/01/blog-post_26.html
===============
अब आज्ञा दीजिये ...

जय हिन्द !!!   

गुरुवार, 23 जनवरी 2014

नेताजी की ११७ वीं जयंती - ब्लॉग बुलेटिन

प्रिय ब्लॉगर मित्रों,
प्रणाम |

आज २३ जनवरी है ... उम्मीद है आप जानते ही होंगे कि आज नेताजी सुभाष चन्द्र बोस जी की ११७ वीं जयंती है | वैसे आज के दौर मे कोई यह कहे कि वो नेताजी को नहीं जानता या 'नेताजी' संबोधन सुन किसी और का नाम ले तो बिलकुल भी ताज्जुब नहीं होगा ... अगर इतिहास को थोड़ा कुरेद कर देखेंगे तो पता चलता है कि यह सब एक बहुत बड़ी साजिश के कारण हुआ है या हो रहा है ... इस बारे मे मैंने पहले भी कई बार आप लोगो को बताया है इस लिए बार बार वही नहीं दोहराना चाहता |

आज की बुलेटिन मे शामिल पोस्टों के लिंक्स जरूरी नहीं कि नेता जी से ही जुड़े हुये हो फिर भी कोशिश की है ज्यादा से ज्यादा उन से जुड़ी हुई पोस्टें ही शामिल हो | यहाँ दिये गए चित्रों मे ही आज के लिंक्स छिपे है ... चित्रों पर क्लिक करते ही पोस्ट खुल जाएगी | इस लुकाछिपा का भी एक कारण है ... नेताजी के बारे मे जो सब से बड़ा सच है वो भी लुकाछिपा ही तो है |

|http://swarnimpal.blogspot.in/2014/01/blog-post.html

http://mereephotoo.blogspot.in/2014/01/blog-post_23.html

http://vbadola.blogspot.in/2014/01/27.html
 
http://hindu0007.blogspot.in/2014/01/blog-post_1418.html

http://nazehindsubhash.blogspot.com/2014/01/blog-post.html

hariharsvp.blogspot.com/2014/01/blog-post_23.html

http://rajeshtripathi4u.blogspot.com/2014/01/normal-0-false-false-false.html

http://uchcharan.blogspot.com/2014/01/blog-post_23.html
 
http://harshprachar.blogspot.com/2014/01/Netaji-Subhash-Chandra-Bose-Hindi-Quotes-and-Thoughts-and-117-Birth-Anniversary.html
 
http://guzarish6688.blogspot.com/2014/01/blog-post_23.html
 
http://burabhala.blogspot.com/2014/01/blog-post_23.html
"मृतक ने तुमसे कुछ नहीं लिया | वह अपने लिए कुछ नहीं चाहता था | उसने अपने को देश को समर्पित कर दिया और स्वयं विलुप्तता मे चला गया |"
- महाकाल 
"महाकाल" को ११७ वीं जयंती पर पूरी ब्लॉग बुलेटिन टीम और हिन्दी ब्लॉग जगत का सादर शत शत नमन ||

आज़ाद हिन्द ज़िंदाबाद ... 
नेता जी ज़िंदाबाद ||

जय हिन्द !!!

रविवार, 22 सितंबर 2013

एक था टाइगर - ब्लॉग बुलेटिन

प्रिय ब्लॉगर मित्रों ,
प्रणाम !
आज २२ सितंबर है ... आज मरहूम नवाब पटौदी साहब की दूसरी पुण्यतिथि है !

भारत के पूर्व क्रिकेट कप्तान मंसूर अली खान पटौदी का बृहस्पतिवार, 22/09/2011 की शाम को निधन हो गया था । उन्हें फेफड़ों में संक्रमण के कारण सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। नवाब पटौदी गुजरे जमाने की मशहूर अभिनेत्री शर्मिला टैगोर के पति और सैफ अली खान के पिता थे।
भारत के लिए 46 टेस्ट खेल चुके पटौदी देश के सबसे युवा और सफल कप्तानों में से रहे । उन्होंने 40 टेस्ट मैचों की भारत की अगुवाई की। पटौदी ने 34.91 की औसत से 2793 रन बनाए । उन्होंने अपने करियर में छह शतक और 16 अर्धशतक जमाए ।
अपनी कलात्मक बल्लेबाजी से अधिक कप्तानी के कारण क्रिकेट जगत में अमिट छाप छोड़ने वाले मंसूर अली खां पटौदी ने भारतीय क्रिकेट में नेतृत्व कौशल की नई मिसाल और नए आयाम जोड़े थे। वह पटौदी ही थे जिन्होंने भारतीय खिलाड़ियों में यह आत्मविश्वास जगाया था कि वे भी जीत सकते हैं। पटौदी का जन्म भले ही पांच जनवरी 1941 को भोपाल के नवाब परिवार में हुआ था लेकिन उन्होंने हमेशा विषम परिस्थितियों का सामना किया। चाहे वह निजी जिंदगी हो या फिर क्रिकेट। तब 11 साल के जूनियर पटौदी ने क्रिकेट खेलनी शुरू भी नहीं की थी कि ठीक उनके जन्मदिन पर उनके पिता और पूर्व भारतीय कप्तान इफ्तिखार अली खां पटौदी का निधन हो गया था। इसके बाद जब पटौदी ने जब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में खेलना शुरू किया तो 1961 में कार दुर्घटना में उनकी एक आंख की रोशनी चली गई। इसके बावजूद वह पटौदी का जज्बा और क्रिकेट कौशल ही था कि उन्होंने भारत की तरफ से न सिर्फ 46 टेस्ट मैच खेलकर 34.91 की औसत से 2793 रन बनाए बल्कि इनमें से 40 मैच में टीम की कप्तानी भी की।
पटौदी भारत के पहले सफल कप्तान थे। उनकी कप्तानी में ही भारत ने विदेश में पहली जीत दर्ज की। भारत ने उनकी अगुवाई में नौ टेस्ट मैच जीते जबकि 19 में उसे हार मिली। लेकिन यह नहीं भूलना चाहिए कि पटौदी से पहले भारतीय टीम ने जो 79 मैच खेले थे उनमें से उसे केवल आठ में जीत मिली थी और 31 में हार। यही नहीं इससे पहले भारत विदेशों में 33 में से कोई भी टेस्ट मैच नहीं जीत पाया था। यह भी संयोग है कि जब पटौदी को कप्तानी सौंपी गई तब टीम वेस्टइंडीज दौरे पर गई। नियमित कप्तान नारी कांट्रैक्टर चोटिल हो गए तो 21 वर्ष के पटौदी को कप्तानी सौंपी गई। वह तब सबसे कम उम्र के कप्तान थे। यह रिकार्ड 2004 तक उनके नाम पर रहा। पटौदी 21 साल 77 दिन में कप्तान बने थे। जिंबाब्वे के तातैंडा तायबू ने 2004 में यह रिकार्ड अपने नाम किया था।
टाइगर के नाम से मशहूर पटौदी की क्रिकेट की कहानी देहरादून के वेल्हम स्कूल से शुरू हुई थी लेकिन अभी उन्होंने क्रिकेट खेलना शुरू किया था कि उनके पिता का निधन हो गया। इसके बाद जूनियर पटौदी को सभी भूल गए। इसके चार साल बाद ही अखबारों में उनका नाम छपा जब विनचेस्टर की तरफ से खेलते हुए उन्होंने अपनी बल्लेबाजी से सभी को प्रभावित किया। अपने पिता के निधन के कुछ दिन ही बाद पटौदी इंग्लैंड आ गए थे। वह जिस जहाज में सफर कर रहे थे उसमें वीनू मांकड़, फ्रैंक वारेल, एवर्टन वीक्स और सनी रामादीन जैसे दिग्गज क्रिकेटर भी थे। वारेल का तब पता नहीं था कि वह जिस बच्चे से मिल रहे हैं 10 साल बाद वही उनके साथ मैदान पर टास के लिए उतरेगा।
नेतृत्व क्षमता उनकी रगों में बसी थी। विनचेस्टर के खिलाफ उनका करियर 1959 में चरम पर था जबकि वह कप्तान थे। उन्होंने तब स्कूल क्रिकेट में डगलस जार्डिन का रिकार्ड तोड़ा था। पटौदी ने इसके बाद दिल्ली की तरफ से दो रणजी मैच खेले और दिसंबर 1961 में इंग्लैंड के खिलाफ फिरोजशाह कोटला मैदान पर पहला टेस्ट मैच खेलने का मौका मिला। यह मैच बारिश से प्रभावित रहा था। 

 
सादर आपका 
===================

बिखरते अस्तित्व

नीलिमा शर्मा at Rhythm
 

दर्द को मेहमानखाने से हटाकर रख दिया

आनंद कुमार द्विवेदी at आनंद 
 

माँ दुर्गा का रूप तुही है, उसके जैसा ही बन बेटी

girish pankaj at गिरीश पंकज 
 

मंगलवार, 10 सितंबर 2013

पैटर्न टैंकों को बर्बाद करने वाले परमवीर को सलाम - ब्लॉग बुलेटिन

प्रिय ब्लॉगर मित्रों ,
प्रणाम !

आज १० सितंबर है ... १९६५ के भारत - पाकिस्तान युद्ध मे आज ही दिन परमवीर चक्र विजेता हवलदार अब्दुल हामिद की शहादत हुई थी | 

परमवीर चक्र विजेता कंपनी क्वार्टर मास्टर हवलदार अब्दुल हामिद
वीर अब्दुल हमीद का जन्म 1-जुलाई-१९३३ को, गाजीपुर (उ.प्र.) में एक साधारण दर्जी परिवार में हुआ था. वे २७ दिसम्बर १९५४ में सेना में प्रविष्ट हुये थे और अपने सेवा काल में सैन्य सेवा मेडल, समर सेवा मेडल और रक्षा मेडल से सम्मान प्राप्त किया था. १९६५ में पाकिस्तान युद्ध में असाधारण बहादुरी के लिए महावीर चक्र और परमवीर चक्र प्राप्त हुआ .

८- सितम्बर-१९६५ की रात में, पाकिस्तान द्वारा भारत पर हमला करने पर, उस हमले का जवाव देने के लिए भारतीय सेना के जवान उनका मुकाबला करने को खड़े हो गए. वीर अब्दुल हमीद पंजाब के "तारन तारण" जिले के खेमकारन सेक्टर में सेना की अग्रिम पंक्ति में तैनात थे. पाकिस्तान ने उस समय के अपराजेय माने जाने वाले "अमेरिकन पैटर्न टैंकों" के साथ, "खेम करन" सेक्टर के "असल उताड़" गाँव पर हमला कर दिया.

भारतीय सैनिकों के पास न तो टैंक थे और नहीं बड़े हथियार लेकिन उनके पास था भारत माता की रक्षा के लिए लड़ते हुए मर जाने का हौसला. भारतीय सैनिक अपनी साधारण "थ्री नॉट थ्री रायफल", और एल.एम्.जी. के साथ पैटर्न टैंकों का सामना करने लगे. हवलदार वीर अब्दुल हमीद के पास "गन माउनटेड जीप" थी जो पैटर्न टैंकों के सामने मात्र एक खिलौने के सामान थी.
 
वीर अब्दुल हमीद ने अपनी जीप में बैठ कर अपनी गन से पैटर्न टैंकों के कमजोर अंगों पर एकदम सटीक निशाना लगाकर एक -एक कर धवस्त करना प्रारम्भ कर दिया. उनको ऐसा करते देख अन्य सैनकों का भी हौसला बढ़ गया और देखते ही देखते पाकिस्तान फ़ौज में भगदड़ मच गई. वीर अब्दुल हमीद ने अपनी "गन माउनटेड जीप" से सात "पाकिस्तानी पैटर्न टैंकों" को नष्ट किया था.

देखते ही देखते भारत का "असल उताड़" गाँव "पाकिस्तानी पैटर्न टैंकों" की कब्रगाह बन गया. लेकिन भागते हुए पाकिस्तानियों का पीछा करते "वीर अब्दुल हमीद" की जीप पर एक गोला गिर जाने से वे बुरी तरह से घायल हो गए और अगले दिन ९-सितंबर को उन्होने वीरगति प्राप्त हुई लेकिन इस  की आधिकारिक  घोषणा १०-सितंबर को की गई थी.
इस युद्ध में असाधारण बहादुरी के लिए उन्हें पहले महावीर चक्र और फिर सेना का सर्वोच्च सम्मान परमवीर चक्र से अलंकृत किया गया. सारा देश उनकी बहादुरी को प्रणाम करता है.

इस युद्ध में साधारण "गन माउनटेड जीप" के हाथों हुई "पैटर्न टैंकों" की बर्बादी को देखते हुए अमेरिका में पैटर्न टैंकों के डिजाइन को लेकर पुन: समीक्षा करनी पड़ी थी. लेकिन वो अमरीकी "पैटर्न टैंकों" के सामने केवल साधारण "गन माउनटेड जीप" जीप को ही देख कर समीक्षा कर रहे थे, उसको चलाने वाले "वीर अब्दुल हमीद" के हौसले को नहीं देख पा रहे थे.

पूरी ब्लॉग बुलेटिन टीम और ब्लॉग जगत की ओर से आज हम भारत माँ के इस परमवीर लाल, अमर शहीद कंपनी क्वार्टर मास्टर हवलदार अब्दुल हामिद, को उनकी 48 वीं पुण्यतिथि पर शत शत नमन करते है !

सादर आपका 
शिवम मिश्रा
=========================

आजादी पर आत्मचिन्तन ... 2

अपनीं कारगुजारियों और नाकामियों को छुपानें की नाकाम कोशिश !!

भिक्षुक एक वर्ग !

मिटटी की महिमा

जिम्मेदार कौन (हाइकु)......

बैकुंठ की चाहत ...

वक्त की सलीब

जाट कौन हैं ?

अब न बटे मज़लूम मेरे मुजफ्फरनगर में!

एक और धांसू एंड्रॉयड एप्प

'बाघा जतीन' की ९८ वीं पुण्यतिथि

=========================

अब आज्ञा दीजिये ...

जय हिन्द !!!

शनिवार, 7 सितंबर 2013

अब रेलवे ऑनलाइन पूछताछ हुई और आसान - ब्लॉग बुलेटिन

प्रिय ब्लॉगर मित्रों ,
प्रणाम !

रेलवे से संबंधित ऑनलाइन पूछताछ अब और आसान हो गई है। सेंटर फार रेलवे इंफारमेशन सिस्टम (क्रिस) ने रेलवे पूछताछ से संबंधित तमाम वेबसाइटों का विलय डब्लूडब्लूडब्लू. ट्रेनइंक्वायरी. कॉम में करते हुए इसे पहले से बेहतर तथा सुविधाजनक बना दिया है।
नई वेबसाइट इस्तेमाल में आसान है और इसकी स्पीड भी ज्यादा तेज है। इसका अंग्रेजी के साथ हिंदी वर्जन भी उपलब्ध कराया गया है।
डब्लूडब्लूडब्लू. ट्रेनइन्क्वायरी. कॉम के नए स्वरूप को लोगों की राय जानने के लिए पिछले हफ्ते प्रयोग के तौर पर खोला गया था। जनता ने इसे काफी सराहा। लिहाजा शुक्रवार से इसे औपचारिक तौर पर लांच कर दिया गया। नई वेबसाइट की कई विशेषताएं हैं।
स्पॉट योर ट्रेन : इस टैब के तहत ट्रेन का शिड्यूल, रनिंग स्टेट्स, किसी स्टेशन विशेष पर किसी ट्रेन के आगमन-प्रस्थान का संभावित समय तथा किसी ट्रेन का संपूर्ण रनिंग स्टेट्स देखा जा सकता है।
स्टेशन : इसमें किसी भी स्टेशन पर अगले दो, चार, छह और आठ घंटे के भीतर किसी ट्रेन के आने-जाने का संभावित समय पता किया जा सकता है। इसके लिए स्टेशन का नाम या कोड भरना होगा। इसमें हर दो मिनट पर स्वत: रिफ्रेश होने का बटन भी है।
ट्रेन्स बिटवीन स्टेशंस : भारतीय रेलवे द्वारा चलाई जाने वाली सभी ट्रेनों में किसी भी ट्रेन की दो स्टेशनों के बीच की वर्तमान स्थिति का पता किया जा सकता है। अभी तक किसी भी सरकारी वेबसाइट पर इस तरह की संपूर्ण सूचना उपलब्ध नहीं थी।
ट्रेन्स कैंसेल्ड : इसमें किसी रूट पर पूर्णत: या आंशिक रूप से रद सभी ट्रेनों का ब्योरा देखा जा सकता है। इनके अलावा रीशीड्यूल्ड एंड डायवर्टेड टैब के तहत ट्रेनों के समय परिवर्तन या मार्ग परिवर्तन के बारे में जाना जा सकता है।
नई वेबसाइट बीटा वर्जन वाली पुरानी वेबसाइट का स्थान लेगी। अन्य वेबसाइटों मसलन इवेंट्स. ट्रेनइंक्वायर. कॉम, रेलरडार. ट्रेनइंक्वायरी. कॉम/फॉग, ऑनदिगो. ट्रेनइंक्वायर. कॉम तथा ट्रेनइंक्वायरी. कॉम/लाइवअपडेट्स/स्पेशलट्रेन्स/एएसपीएक्स को इससे संबद्ध कर दिया गया है। इनसे संबंधित सभी सूचनाएं अब नई वेबसाइट पर ही उपलब्ध होंगी।
इस जानकारी को आप यहाँ भी पढ़ सकते है !

सादर आपका 
=========================

खाद्य सुरक्षा बिल-अलग नजरिये से

विक्रम प्रताप at आवेग 

“नव परिवर्तनों के दौर में हिन्दी ब्लॉगिंग”

Rekha Joshi at Ocean of Bliss 

मैं तुम्हें अपना बुद्ध देता हूँ

Randhir Singh Suman at लो क सं घ र्ष !

69. तीनपहाड़ जंक्शन की चाय-दूकान (तथा कुछ दूसरी बातें)

जयदीप शेखर at कभी-कभार 

इश्क

नागीणो नागौर

स्वयंसेवा बेहतर समाज की कुंजी है

Lalit Kumar at दशमलव 

"शिक्षक दिवस" पर विशेष : भारत रत्न डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के महत्वपूर्ण विचार और कथन

HARSHVARDHAN at प्रचार 

अफगानिस्तान

अरुण चन्द्र रॉय at सरोकार

मेरे मम्मी-पापा तो टीचर हैं... Happy Teacher's Life... :-)

बधशाला -14

एक दिन देश के नाम - स्वराज मार्ग (स्वयं सेवी संस्था) द्वारा समर्पित एक दिवस देश और देश वासियों के नाम

तुषार राज रस्तोगी at तमाशा-ए-जिंदगी 
=========================
अब आज्ञा दीजिये ...
जय हिन्द !!!

शुक्रवार, 30 अगस्त 2013

मतदान से पहले और मतदान के बाद - ब्लॉग बुलेटिन

प्रिय ब्लॉगर मित्रों ,
प्रणाम !

एक नेता मरने के बाद यमपुरी पहुँच गया वहां यमराज ने उसका भव्य स्वागत किया, यमराज ने कहा इससे पहले कि मैं आपको स्वर्ग या नरक भेजूं पहले मैं चाहता हूँ कि आप दोनों जगहों का मुआयना कर लें कि आपके लिए कौन सी जगह ज्यादा अनुकूल होगी!

 यमराज ने यमदूत को बुलाया और कहा कि नेता जी को एक दिन के लिए नरक लेकर जाओ और फिर एक दिन स्वर्ग घुमा कर वापिस मेरे पास ले आना, यमदूत नेता को नरक में ले गया नेता तो नरक कि चकाचौंध देखकर हैरान रह गया चारों तरफ हरी भरी घास और बीच में गोल्फ खेलने का मैदान, नेता ने देखा उसके सभी दोस्त वहां घास के मैदानों में शांति से बैठे है और कुछ गोल्फ खेलने का आनंद ले रहे हैं, उन्होंने जब उसे देखा तो वे बहुत खुश हुए और सब उससे गले मिलने आ गए और, बीते हुए दिनों कि बातें करने लगे पूरा दिन उन्होंने साथ में गोल्फ खेला, और रात में शराब और मछली के साथ सुंदरियों के नाच का आनंद लिया!

 अगले दिन यमदूत नेता को स्वर्ग लेकर गया जैसे ही वे स्वर्ग के द्वार पर पहुंचे स्वर्ग का दरवाजा खुला, नेता ने देखा रोशनी से भरा दरबार था स्वर्ग का! सभी लोगों के चेहरे पर असीम शांति कोई भी एक दूसरे से बात नहीं कर रहे थे, मधुर संगीत बज रहा था, कुछ लोग बादलों के ऊपर तैर रहे थे नेता ने देखा सभी लोग अपने अपने कार्यों में व्यस्त थे, नेता उन सब को गौर से देख रहा था नेता ने बड़ी मुश्किल से एक दिन काटा!

 सुबह जब यमदूत उसे लेकर यमराज के पास पहुंचा तो यमराज ने कहा हाँ तो नेताजी आपने अपना एक दिन नरक में गुजारा और एक स्वर्ग में, अब आप अपने लिए स्थान चुनिए जहाँ आप को भेजा जाये!

 नेता ने कहा वैसे तो स्वर्ग में बड़ा आनंद है, शांति है फिर भी वहां मेरे लिए समय काटना मुश्किल है, इसलिए आप मुझे नरक भेजिए वहां मेरे सभी साथी भी है, मैं वहां आनंद से रहूँगा यमराज ने उसे नरक भेज दिया!

 यमदूत उसे लेकर जैसे ही नरक पहुंचा तो वहां का दृश्य देखकर स्तब्द रह गया वो एक बिलकुल बंजर भूमि पर उतरा, जहाँ चारों ओर कूड़े करकट का ढेर लगा था, उसने देखा उसके सभी दोस्त फटे हुए गंदे कपड़ों में कबाड़ इकट्ठा कर रहे थे, वो थोड़ा परेशान हुआ और तभी यमदूत ने डरावनी हंसी हँसते हुए कहा, नेता जी क्या हुआ?

 नेता ने कहा मुझे समझ नहीं आ रहा है कि कल जब मैं यहाँ आया था तो यहाँ घास के हरे भरे मैदान थे, और मेरे सभी दोस्त गोल्फ खेल रहे थे फिर हमने साथ बैठकर शराब पी और मछली खायी थी और हमने खूब मस्तियाँ की थी!

 आज यहाँ पर बंजर भूमि है, कूड़े करकट के ढेर है और मेरे दोस्तों का तो हाल ही बुरा है!

 यमदूत हल्की सी हंसी के साथ बोला : नेताजी कल तो हम चुनाव प्रचार पर थे आज आपने हमारे पक्ष में मतदान किया है!
नेता जी को भी मतदान से पहले और मतदान के बाद का फर्क समझ आ गया ... बात उनको उनकी ही भाषा मे जो समझाई गई थी !


सादर आपका 
============================

इस से अच्छे वफादार ताले / कामगार कहा मिलेंगे ..........

नीलिमा शर्मा at Rhythm 
 

झंझावात

आशा जोगळेकर at स्व प्न रं जि ता 
 

कुछ भी नहीं !

गिरिजा कुलश्रेष्ठ at Yeh Mera Jahaan 
 

क्या खबर थी.... लबे इज़हार पे ताले होंगे !!!

Ashok Saluja at यादें... 
 

भक्त और वोट

अरुण चन्द्र रॉय at सरोकार 
 

हुआ यूं कि ---

मनोज कुमार at मनोज 
 

कै

Anshu Tripathi at सारंग
 ============================
अब आज्ञा दीजिये ...
 
जय हिन्द !!!

शुक्रवार, 23 अगस्त 2013

अमर मरा करते नहीं - ब्लॉग बुलेटिन

प्रिय ब्लॉगर मित्रों ,
प्रणाम !

आज से ठीक दो साल पहले ब्लॉग जगत खास कर हिन्दी ब्लॉग जगत को एक कठोर आघात का सामना करना पड़ा जिस से कि उबरने की कोशिश अब भी हम सब कर रहे है !

मैं बात कर रहा हूँ ड़ा ॰ अमर कुमार के असमय निधन की ... आज ड़ा ॰ साहब की दूसरी पुण्यतिथि है !


अमर मरे नहीं, अमर मरा करते नहीं..
वो दिलों में रहते हैं, हमेशा हमेशा के लिए...
ब्लॉग बुलेटिन टीम और पूरे हिन्दी ब्लॉग जगत की ओर से दूसरी पुण्यतिथि पर स्व॰ ड़ा॰ अमर कुमार जी को सादर नमन और हार्दिक श्रद्धांजलि !!
सादर आपका 
 
================= 

राजनितिक नफ़ा नुकशान के हिसाब से विवाद पैदा किया जा रहा है !!

पूरण खण्डेलवाल at शंखनाद
विश्व हिंदू परिषद और राम मंदिर जन्मभूमि आंदोलन से जुड़े हुए संतो द्वारा उद्घोषित ८४ कोसी परिक्रमा को लेकर उतरप्रदेश सरकार और संतों के बीच टकराव की जो स्थति बन रही है वो निश्चय ही दुखद: और निराशाजनक है ! इस तरह से विवाद पैदा करके जहाँ एक और राजनितिक फायदे के लिए कदम उठाये जा रहें हैं वहीँ दूसरी तरफ लगातार उतरप्रदेश के साम्प्रदायिक सद्भाव को भी नुकशान पहुंचाया जा रहा है ! जिसका परिणाम कतई अच्छा मिलनें वाला नहीं है ! उतरप्रदेश की समाजवादी पार्टी की सरकार अपनें गठन के बाद से ही उतरप्रदेश में साम्प्रदायिक सद्भाव को बनाए रखनें में नाकाम रही है और उस पर मुस्लिम तुस्टीकरण के आरोप लगातार लग... more »

माँ

* * *तेरे पलकों की छाँव तले* *जब मै अपने आँसू सुखाती हूँ .......* *माँ तब मै बहुत सुकून पाती हूँ ........* * * *तेरे ममतामयी आँचल तले* *कुछ देर जो सो जाती हूँ .....* *माँ तब मै बहुत सुकून पाती हूँ ......* * * *तू बहुत अच्छी तरह से जानती है माँ * *की मै, छोटी - छोटी बात पर * *बहुत जल्दी उदास हो जाती हूँ......* *बेचैन होकर तेरे सीने से लग जाती हूँ* *सच माँ, तब मै बहुत सुकून पाती हूँ ......* * * *इधर उधर की बातों से * *जब तू मुझको फुसलाती है .......* *छोटे - बड़े **उदाहरण** देकर जब तू * *मुझको समझाती है.......* *धीरे - धीरे , हौले - हौले * *जब बालों को सहलाती है* *माँ तब मै बहुत सुकून पाती हू... more »

इस कहानी को कौन रोकेगा?

Anu Singh Choudhary at मैं घुमन्तू
दो हफ्ते भी नहीं हुए इस बात को। आपको सुनाती हूं ये वाकया। मैं अलवर में थी, दो दिनों के एक फील्ड विज़िट के लिए। मैं फील्ड विज़िट के दौरान गांवों में किसी महिला के घर में, किसी महिला छात्रावास में या किसी महिला सहयोगी के घर पर रहना ज़्यादा पसंद करती हूं। वजहें कई हैं। शहर से आने-जाने में वक़्त बचता है और आप अपने काम और प्रोजेक्ट को बेहतर तरीके से समझ पाते हैं - ये एक बात है। दूसरी बड़ी बात है कि आप किसी महिला के घर में और जगहों की अपेक्षा ख़ुद को ज़्यादा सुरक्षित महसूस करते हैं। मेरी उम्र चौतीस साल है और मैं दो बच्चों की मां हूं। बाहर से निडर हूं और कहीं जाने में नहीं डरती। डरती हूं, ल... more »

मैं उससे कह रहा था

Vimalendu Dwivedi at उत्तम पुरुष
मैं उससे कह रहा था कि तुम्हें नींद न आती हो तो मेंरी नींद में सो जाओ और मैं तुम्हारे सपने में जागता रहूँगा । असल में यह एक ऐसा वक्त था जब बहुत भावुक हुआ जा सकता था उसके प्रेम में । और यही वक्त होता है जब खो देना पड़ता है किसी स्त्री को । यह बात तब समझ में आयी जब मुझ तक तुम्हारी गंध भी नहीं पहुँचती है और भावुक होने का समय भी बीत चुका है । एक दिन देखता हूँ कि सपने व्यतीत हो गये हैं मेरी नींद से । सपने न देखना जीवन के प्रति अपराध होता है कि हर सच पहले एक सपना होता है । यह सृष्टि ब्रह्मा का सपना रही होगी पहले पहल, और उसी दिन लिखा गया होगा पहला शब्द- प्रेम ! आपकी प्रतिक्रिया की प्रतीक्... more »

राजनेताओं के पोस्टर देखकर ख़याल आता है

सच-सच बताना... अगर आपका सहमत हैं तो कहिये फिर

न राधा न रुक्मणी

lori ali at आवारगी
प्रिय सारंग, खुश रहो बारिश के बीच तुम यों मिल आये जैसे बहुत उदास दिनों के बीच कोईं मीठी सी याद. एकदम से भरे बाज़ार में पुराने दोस्त का मिल जाना, और कॉफ़ी की गरमागरम भांप की बीच से झांकता अतीत का एक टुकड़ा। सब कुछ कितना ख्वाब्नाक, कितना किताबी। हर मोड़ पर इंतज़ार करते तुम और मेरी न रुक पाने की हज़ार मजबूरियों के बावजूद हमेशा रुक जाने की तमन्ना। सारंग ! तुम्हारे हमेशा की तरह अपनी बोलती आँखों से मुझे देखना और मेरे चहरे पर तुम्हारी निगाहों की झल लगना. सब कुछ वही है, सब कुछ तुम्हारे पुकार लेने पर मेरा मुड़ कर देखना और मेरा "एक मिनट आयी !" कहने पर तुम्हारा लम्बी देर , म... more »

जो भी निकली, बहुत निकली

Rajeev Sharma at Do Took
जुबां से मैं न कह पाया, वो आंखें पढ़ नहीं पाया इशारों की भी अपनी इक अलग बेचारगी निकली।। मेरे बाजू में दम औ' हुनर की दुनिया कायल थी हुनर से कई गुना होशियार पर आवारगी निकली।। तसव्वुर में समंदर की रवां मौजों को पी जाती मैं समझा हौंसला अपना मगर वो तिश्नगी निकली।। जरा सी बात पे दरिया बहा देता था आंखों से मेरी मय्यत पे ना रोया ये कैसी बेबसी निकली।। जिसे सिखला रहा था प्यार के मैं अलिफ, बे, पे, ते मगर जाना तो वो इमरोज की अमृता निकली।। दवा तो बेअसर थी और हाकिम भी परेशां थे मुझे फिर भी बचा लाई मेरी मां की दुआ निकली।।

गधा सम्मेलन - 2013 के आयोजन की सूचना

ताऊ रामपुरिया at ताऊ डाट इन
जैसे दुनियां में शुरू से ही, एक ही जाति में दो वर्ग होने का फ़ैशन रहा है वैसे ही ब्लाग जगत तो क्या बल्कि कोई भी जीव समाज इससे कभी अछूता नही रहा. देखा जाये तो गधे और घोडे भी शायद एक ही प्रजाति के जीव हैं पर घोडों को अपने ऊपर विशेष गर्व है. घोडा कहलाना फ़ख्र की बात है और गधा कहलाना अपमान की, जबकि दोनों ही बिना सींग के हैं और दोनों ही लीद करते हैं. दोनों मे कुछ भी फ़र्क नही है. एक राज की बात आपको और बता देते हैं कि ये तथाकथित घोडे भी कभी गधे ही थे पर चालाकी, मौका परस्ती और चापलूसी से अपने आपको स्वयंभू घोडा घोषित कर लिया. इस वजह से जो भी मान सम्मान, पुरस्कार, सुविधाएं होती हैं व... more »

जानिये क्या व कैसे होता है डायबिटीज (मधुमेह) रोग.

अनियमित जीवनशैली व अधिक स्वाद की चाहत के बढते चलन से जो घातक रोग इस समय समूचे विश्व में तेजी से पैर पसार रहा है और जिसमें एशिया विश्व से आगे व भारत एशिया से भी आगे चल रहा है वह डायबिटीज रोग मानव शरीर में कैसे घर करता है यह जानकारी सिलसिलेवार तरीके से हमें दे रहे हैं जाने-माने चिकित्सक डा. पंकज अग्रवाल- डायबिटीज को समझने के लिये हमें शुगर को समझना होगा । यहाँ शुगर का मतलब है ग्लुकोज या शर्करा । यह हमारे शरीर के लिये कोई अवांछित पदार्थ नहीं है बल्कि यह हमारे शरीर का श्रेष्ठ ईंधन है । शरीर को अपने प्रत्येक कार्यकलाप के लिये आवश्यक उर्जा इसी शुगर जो ग्लुकोज रुप ... more »

जीवन हैं अनमोल रतन !

जीवन में हमेशा परिवर्तन होता ही रहता हैं |कभी हम उच्चतर शिखर पर होते हैं तो कभी विफलता के बिलकुल समीप |हमे अपने स्वप्नों की जिंदगी वाली सोंच कों हमेशा खुद पर हावी रखना हैं |हम अक्सर परिस्थितिजन्य सोंच एवं उनके दृश्यांकन में उलझे रहते हैं ,हमे बुरी दशाओं में भी अच्छी चीजों की कल्पना करने का साहस करना होंगा ,क्यूंकि हम मनुष्य हैं और अपनी खुद की दुनिया के निर्माता भी हैं |दस वर्ष की उम्र से ही हम अपने विचारों और कर्मो की वजह से भविष्य का निर्माण करने लगते हैं | वाराणसी में एक रिक्शा चालक के घर में जन्मे आई ए एस आफिसर श्री गोविन्द जायसवाल का लालन पालन अनेक विषमताओं ,गरीबी और सीमित... more »

स्व॰ ड़ा॰ अमर कुमार जी को सादर नमन

शिवम् मिश्रा at बुरा भला
*अमर मरे नहीं, अमर मरा करते नहीं..* *वो दिलों में रहते हैं, हमेशा हमेशा के लिए...* *पूरे ब्लॉग जगत की ओर से दूसरी पुण्यतिथि पर स्व॰ ड़ा॰ अमर कुमार जी को सादर नमन और हार्दिक श्रद्धांजलि !!*
================= 
अब आज्ञा दीजिये ...

जय हिन्द !!! 

सोमवार, 12 अगस्त 2013

याई रे, याई रे, ब्लॉग बुलेटिन आई रे ...

प्रिय ब्लॉगर मित्रों,
प्रणाम !
पप्पू: मैम, May I Go to Washroom (क्या मैं शौचालय जा सकता हूँ?)।

मैडम गुस्से में, "हिंदी नहीं आती? हिंदी के पीरियड में जो भी बात करनी है हिंदी में किया करो।

पप्पू: बहनजी, पेशाब कर आएं?

मैडम: ठीक है जाओ।

दूसरे दिन अंग्रेजी की क्लास में।

पप्पू: बहनजी, पेशाब कर आएं?

मैडम गुस्से में, "अंग्रेजी में नहीं बोल सकते, जब अंग्रेजी का पीरियड हो तो हर बात अंग्रेजी में ही पूछोगे...समझे?

पप्पू: ओके मैम, May I Go to Washroom (क्या मैं शौचालय जा सकता हूँ?)?

मैडम: ओके।

पप्पू ने सीख ले ली कि अब वो किसी मैडम को शिकायत का मौक़ा नहीं देगा और तीसरे दिन संगीत की क्लास में सुसु आने पर शिक्षिका से बोला।

पप्पू गाना गाते हुए ,"याई रे, याई रे, जोर से सुसू आई रे।"

(इस पप्पू की हरकतों का किसी और पप्पू की हरकतों से मेल खाना संयोग मात्र है ... इस के पीछे कोई राजनीतिक कारण नहीं है !)
सादर आपका 
शिवम मिश्रा  
======================== 

क्यों बेच रही हो ? कबाड़ी को

बेटी को जन्म दिया तो मै तुम्हे तेज़ाब से नहला दूंगा ।

न होने की भाषा

माँ (हायकु )

वीर सपूत

धैर्य की परीक्षा - एक प्रेरक कथा

लोकतंत्र में मतदाता की जबावदेही

नेता उवाच !!!

ऑनलाइन आईडी चोरों से सावधान!

टोपी रे टोपी तेरा रंग कैसा ....

ट्विटर कहानियाँ

========================
अब आज्ञा दीजिये ...
जय हिन्द !!!

लेखागार