सभी ब्लॉगर मित्रों को सादर नमस्ते।।
कल फिर मिलेंगे तब तक के लिए शुभरात्रि।।
आज क्रिकेट के मशहूर खिलाड़ी या यूँ कहिये क्रिकेट के पहले महानतम बल्लेबाज सर डॉन ब्रैडमैन की पुण्यतिथि है। सर डॉन ब्रैडमैन आस्ट्रेलियाई क्रिकेटर थे और अपने समय के सबसे आक्रमक और धाकड़ बल्लेबाज भी। उनका जन्म 27 अगस्त, 1908 में न्यू साउथ वेल्स (ऑस्ट्रेलिया) में हुआ था। उन्होंने अपने क्रिकेट कैरियर का आगाज़ ब्रिसबेन में 30 नवम्बर 1928 को किया था। 52 टेस्ट मैचों में उन्होंने 6,996 रन 99.94 की अद्भुत बल्लेबाजी औसत से बनाए थे। उन्होंने 29 शतक ( 17 इकहरे, 10 दोहरे और 2 तिहरे शतक ) लगाये। उन्होंने अपने कैरियर का आखिरी मैच इंग्लैंड के विरूद्ध 14 से 18 अगस्त, 1948 में ओवल में खेला था। सर डॉन ब्रैडमैन का देहान्त 25 फरवरी, 2001 को एडिलेड (ऑस्ट्रेलिया) में 92 वर्ष की आयु में हुआ था।
आज हम सब क्रिकेट के इस महान खिलाड़ी को श्रद्धांजलि अर्पित करते है। सादर।।
अब चलते हैं आज कि बुलेटिन की ओर ……
कल फिर मिलेंगे तब तक के लिए शुभरात्रि।।


