Subscribe:

Ads 468x60px

कुल पेज दृश्य

लाल बहादुर शास्त्री लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
लाल बहादुर शास्त्री लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

मंगलवार, 2 अक्टूबर 2018

आदर्शों-शिक्षाओं को अपनाना सच्ची श्रद्धांजलि : ब्लॉग बुलेटिन


नमस्कार साथियो,
आज, दो अक्टूबर को मोहनदास करमचंद गाँधी और लाल बहादुर शास्त्री का जन्मदिन. पूरा देश वैसे तो आज दोनों महापुरुषों को याद कर रहा है पर अगले वर्ष महात्मा गाँधी की 150वीं जयंती होने के कारण उनको प्रमुखता से याद किया जा रहा है. सरकार, मीडिया, सोशल मीडिया सभी के सभी गाँधी-रंग में रँगे नजर आ रहे हैं. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा स्वच्छता अभियान को गाँधी जी से संदर्भित कर देने के चलते चारों तरफ झाडू लिए, फोटो खिंचाते जनप्रतिनिधि, अधिकारी नजर आ रहे हैं. रैलियाँ, गोष्ठियां, बैठकें, बैनर, पोस्टर आदि सिर्फ स्वच्छता अभियान की चर्चा करते दिख रहे हैं.  


देश के महामनाओं को श्रद्धांजलि देते हुए उनके आदर्शों पर चलने की बात की जाती है. उनकी शिक्षाओं को अपनाने पर जोर दिया जाता है. उनके विचारों को आज भी प्रासंगिक माना जाता है. असलियत यह है कि सार्वजानिक मंच से यह सब होने के बाद भी देश के नागरिकों में महापुरुषों के आदर्शों को अमल में लाना बंद कर दिया है. व्यावहारिक रूप से आदर्शों को मानना, शिक्षाप्रद स्थितियों के साथ सामंजस्य बैठाना दिखता नहीं है. यही कारण है कि जय जवान, जय किसान का नारा देने वाले लाल बहादुर के देश में सैनिकों की शहादत पर कथित राजनीतिज्ञ अनर्गल बयानबाज़ी करते हैं. सेना के कदमों को भी राजनीति के घेरे में लाकर उसका विश्लेषण किया जाने लगता है. महात्मा गाँधी के स्वच्छता सम्बन्धी विचार को जब केंद्र सरकार ने अभियान बनाकर देश भर में शुरू किया तो इसमें भी राजनीति दिखाई दी. सोचने का विषय है कि क्या आज के जय जवान, जय किसान और शास्त्री जी के समय के जय जवान, जय किसान में अंतर है? इसे भी समझना होगा कि गाँधी जी का स्वच्छता सम्बन्धी विचार और नरेन्द्र मोदी का स्वच्छता सम्बन्धी विचार कैसे अलग है?

बहरहाल, सभी के अपने-अपने सच हैं, सभी के अपने-अपने तर्क हैं. इन्हीं सत्यों और तर्कों के बीच सभी को अपना-अपना रास्ता बनाना है, चुनना है, उस पर चलना है. आइये महात्मा गाँधी और लाल बहादुर शास्त्री जी को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उनके बताये रास्ते पर चलने का प्रयास करें. उनकी शिक्षाओं से यदि मत-भिन्नता है भी तो उसके बीच समाजहित का, देशहित का अपना नया रास्ता बनाते हुए उस पर चलने का प्रयास करें. प्रयास करें कि मत-भिन्नता हो, मतभेद हों मगर मनभेद न हों. इसी आशा, विश्वास के साथ आज की बुलेटिन आपके समक्ष है, जय हिन्द.

++++++++++











गुरुवार, 11 जनवरी 2018

श्रद्धा-सुमन गुदड़ी के लाल को : ब्लॉग बुलेटिन

प्रिय साथियो,
आज का दिन भारतीय इतिहास में काले दिन के रूप में याद किया जाना चाहिए. आज, 11 जनवरी को गुदड़ी के लाल कहे जाने वाले लाल बहादुर शास्त्री जी का निधन हो गया था. सन 1966 में ताशकंद समझौते के बाद ताशकंद में ही शास्त्री जी का निधन हो गया था. कहा जाता है कि उनको दिल का दौरा पड़ा था मगर तत्कालीन स्थितियाँ कुछ और ही कहती थीं. सूत्र बताते हैं कि उनकी देह नीली पड़ गई थी और उनका पोस्टमार्टम भी नहीं करवाया गया था. उनकी मृत्यु को लेकर आज तक संशय बना हुआ है और इसे लेकर कोई आधिकारिक रिपोर्ट भी सामने नहीं लाई गई है. उनके परिजन भी समय-समय पर उनकी मौत का सवाल उठाते रहे हैं. यह देश के लिए एक शर्म का, दुर्भाग्य का विषय है कि उसके इतने योग्य नेता की मौत का कारण आज तक साफ नहीं हो पाया है. (लाल बहादुर शास्त्री जी के बारे में विस्तार से यहाँ से जानें)


शास्त्री जी एक प्रसिद्ध भारतीय राजनेता, महान् स्वतंत्रता सेनानी और भारत के दूसरे प्रधानमंत्री थे. वे एक ऐसी हस्ती थे जिन्होंने प्रधानमंत्री के रूप में देश को न सिर्फ सैन्य गौरव का तोहफा दिया बल्कि हरित क्रांति और औद्योगीकरण की राह भी दिखाई. शास्त्री जी किसानों को देश का अन्नदाता मानते थे और सैनिकों के प्रति भी उनके मन में अगाध प्रेम था. इसी के चलते उन्होंने जय जवान, जय किसान का नारा दिया. उनकी दूरदर्शिता भारत-पाकिस्तान युद्ध में नजर आई. उनके प्रधानमंत्री बनने के बाद सन 1965 में पाकिस्तान ने कश्मीर घाटी को भारत से छीनने की योजना बना कर देश पर हमला कर दिया. उसके नापाक इरादों का जवाब देते हुए शास्त्री जी ने दूरदर्शितापूर्ण कदम उठाते हुए पंजाब के रास्ते लाहौर में सेंध लगा पाकिस्तान को पीछे हटने पर मजबूर कर दिया. पाकिस्तान ने अपनी पराजय के बाद तत्कालीन सोवियस संघ से समझौते के लिए संपर्क साधा. न चाहते हुए भी विश्व समुदाय के दवाब के चलते शास्त्री जी सन 1966 में पाकिस्तान के साथ शांति समझौता करने के लिए राजी हो गए और ताशकंद पहुँच गए. इस समझौते पर हस्ताक्षर के कुछ घंटों बाद ही उनका देहांत हो गया.




आज उनकी पुण्यतिथि पर बुलेटिन परिवार की ओर से उनको श्रद्धा-सुमन अर्पित हैं...

++++++++++














बुधवार, 11 जनवरी 2017

ब्लॉग बुलेटिन - पूर्व प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री जी की 51वीं पुण्यतिथि

सभी ब्लॉगर मित्रों को मेरा सादर नमस्कार।

आज भारत के पूर्व प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री जी की 51वीं पुण्यतिथि पर हम सब उन्हें याद करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।


अब चलते हैं आज की बुलेटिन की ओर...

पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की ५१ वीं पुण्यतिथि

जय जवान जय किसान का नारा कैसे लगायें!

अफ़साने और भी हैं

छोरी समझ कर न लड़ियो

स्वामी विवेकानंद से प्रेरणा लें युवा

खोदा पहाड़ निकला अकबर!

ई -वॉलेट को मिल पायेगा वो भरोसा !

भाषा नहीं रहेगी तो हमारी पहचान भी लुप्त हो जाएगी : बिष्ट

मातम भी तो मज़ाक़ है


आज की बुलेटिन में बस इतना ही कल फिर मिलेंगे। तब तक के लिए शुभरात्रि। जय जवान। जय किसान।।

रविवार, 2 अक्टूबर 2016

महापुरुषों की शिक्षाओं को अमल में लाना होगा - ब्लॉग बुलेटिन

नमस्कार साथियो,
आज गुदड़ी के लाल और राष्ट्रपिता को समूचा देश याद कर रहा है. महात्मा गाँधी और लाल बहादुर शास्त्री का जन्मदिन आज ही के दिन पड़ता है. आज भी हम देश के महामनाओं को श्रद्धांजलि देते हुए उनके आदर्शों पर चलने की बात करते हैं. उनकी शिक्षाओं को अपनाने पर जोर देते हैं. उनके विचारों को आज भी प्रासंगिक मानते हैं. ऐसा सबकुछ सार्वजानिक मंच से कहने के बाद भी देश के नागरिकों में अपने महापुरुषों की सीखों को, उनके आदर्शों को अमल में लाना बंद सा है. व्यावहारिक रूप से आज आदर्शों को मानना, शिक्षाप्रद स्थितियों के साथ सामंजस्य बैठाना दिखता नहीं है. यही कारण है कि जय जवान, जय किसान का नारा देने वाले लाल बहादुर के देश में सैनिकों की शहादत पर कथित राजनीतिज्ञ अनर्गल बयानबाज़ी करते हैं. सेना के कदमों को भी राजनीति के घेरे में लाकर उसका विश्लेषण किया जाने लगता है. किसान आत्महत्याएँ कर रहे हैं, उनको अपनी फसल का दाम सही से नहीं मिल रहा है. ये कहीं न कहीं महापुरुषों की शिक्षाओं से मुँह चुराना ही है कि महात्मा गाँधी द्वारा दिए गए स्वच्छता सम्बन्धी विचार को भी विस्मृत कर दिया गया है. अब जबकि केंद्र सरकार ने इसको पुनः अभियान बनाकर देश भर में शुरू करने का मन किया तो उसे भी राजनीतिक रंग दे दिया गया. सोचने वाली बात है कि क्या आज का सैनिक शास्त्री जी के समय के सैनिक से अलग है? सोचने का विषय है कि क्या आज के किसान और शास्त्री जी के समय के किसान में अंतर है? इसे समझना होगा कि गाँधी जी का स्वच्छता सम्बन्धी विचार और नरेन्द्र मोदी का स्वच्छता सम्बन्धी विचार कैसे अलग है?

बहरहाल, लगता है कि जब तक इन्सान है तब तक विचार हैं और जब तक विचार हैं तब तक वैचारिक विभिन्नता रहेगी. इसी वैचारिक विभिन्नता के बीच आज कई-कई खाँचे बने हुए हैं. सभी के अपने-अपने सच हैं, सभी के अपने-अपने तर्क हैं. इन्हीं सत्यों और तर्कों के बीच सभी को अपना-अपना रास्ता बनाना है, चुनना है, उस पर चलना है. आइये महात्मा गाँधी और लाल बहादुर शास्त्री जी को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उनके बताये रास्ते पर चलने का प्रयास करें. उनकी शिक्षाओं से यदि मत-भिन्नता है भी तो उसके बीच समाजहित का, देशहित का अपना नया रास्ता बनाते हुए उस पर चलने का प्रयास करें. प्रयास करें कि मत-भिन्नता हो, मतभेद हों मगर मनभेद न हों.
इसी आशा, विश्वास के साथ आज की बुलेटिन आपके समक्ष है कि समय के साथ तमाम विभेद समाप्त होकर आपस में सौहार्द्र, शांति, भाईचारे का माहौल बनेगा. जय हिन्द.

++++++++++













शनिवार, 11 जनवरी 2014

लाल बहादुर शास्त्री जी और ब्लॉग बुलेटिन

सभी ब्लॉगर मित्रों को सादर नमस्कार।।


आज पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की 47 वीं पुण्यतिथि के अवसर पर पूरा हिंदी ब्लॉगजगत और हमारी ब्लॉग बुलेटिन टीम उन्हें शत शत नमन करती है। जय जवान। जय किसान। जय हिन्द।।

 
अब चलते हैं आज कि बुलेटिन की ओर  ……















कल फिर मिलेंगे तब तक के लिए शुभरात्रि।।

लेखागार