Subscribe:

Ads 468x60px

कुल पेज दृश्य

गुरदासपुर आतंकी हमला लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
गुरदासपुर आतंकी हमला लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

सोमवार, 27 जुलाई 2015

गुरदासपुर आतंकी हमला और ब्लॉग बुलेटिन

सभी ब्लॉगर मित्रों को मेरा सादर नमस्कार।।



गुरदासपुर, पंजाब में आतंक ने 20 साल बाद दस्तक दी है। पाकिस्तान से आए 3 आतंकियों ने सोमवार सुबह गुरदासपुर जिले के दीनानगर में हमला कर दिया। पहले एक बस पर फायरिंग की। फिर दीनानगर पुलिस थाने के अंदर घुस गए। पुलिस और कमांडोज़ के साथ उनकी करीब 11 घंटे तक मुठभेड़ हुई। आतंकियों के पास एके-47 थी। लेकिन पुरानी एसएलआर राइफलें होने के बावजूद पंजाब पुलिस के जवानों ने उनका मुकाबला किया।



आखिर में हमारे बहादुर कमांडोज़ ने तीन आतंकियों को मार गिराया। लेकिन पंजाब पुलिस के एक एसपी बलजीत सिंह, होमगार्ड के 2 जवान और 2 पुलिसवाले शहीद हो गए। तीन आम लोगों की भी मौत हुई है। आतंकियों को छोड़कर कुल 11 मौतें हुईं। हमले के पीछे लश्कर-ए-तैयबा या जैश-ए-मोहम्मद का हाथ होने का शक है। बता दें कि 20 साल पहले अगस्त 1995 में आतंकी हमले में पंजाब के सीएम बेअंत सिंह की मौत हुई थी। गुरदासपुर में हुए हमले के बारे में केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह मंगलवार को संसद में बयान देंगे

( साभारदैनिक भास्कर डॉट कॉम


हिन्दी ब्लॉग जगत और ब्लॉग बुलेटिन टीम गुरदासपुर के आंतकी हमले में शहीद हुए जवानों और आम नागरिकों को नम आँखों से भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते है। जय हिन्द  .... जय भारत।।  


अब चलते हैं आज कि बुलेटिन की ओर  .... 














आज कि बुलेटिन में बस इतना ही कल फिर मिलेंगे। तब तक के लिए शुभरात्रि। जय हिन्द  … जय भारत।।

लेखागार