Subscribe:

Ads 468x60px

कुल पेज दृश्य

रियलिटी शो लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
रियलिटी शो लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

गुरुवार, 5 दिसंबर 2013

700 वीं ब्लॉग-बुलेटिन और रियलिटी शो का जादू


ई रियलिटी-सो का परम्परा भी बहुत पुराना है, सायद 1951 से. समय के साथ-साथ इसमें जादू, कुस्ती, टेकनिकल रस्साकसी सब में बदलाव आया. पहिले जादू का सो में जादूगर टोप के अन्दर से सफेद कबूतर निकालता था अऊर हवा में उड़ा देता था. सफेद कबूतर माने अमन चैन का प्रतीक. आजकल अलग-अलग चैनेल पर एक्के टाइप का सो चालू है. एगो चैनेल पर टोप में एक सबका सामने नोट का बण्डल डालता है अऊर जब पलटता है त उसमें से सब नोट गायब हो जाता है. दोसरा जादूगर चैलेंज करता है कि इसमें हाथ का सफाई है. मगर पहिला डटा रहता है कि हमरा जादू को धोखा साबित करके बताओ. हर चैनेल वाला दोसरा चैनेल को धोखेबाज अऊर अपना जादू को असली होने का दावा करता है. एही नहीं, ईहो दावा किया जाता है कि ऊ जो जादूगर नोट गायब किया है, हम उसको वापस लाकर देखा देंगे.

टी.आर.पी. का त हाले मत पूछिये. कोनो चैनेल अपना ऐंकर के कारन रेटिंग में ऊपर चल रहा है, त कोनो चैनेल का सीरियस सो भी कॉमेडी हुआ जा रहा है, ऐंकर के कारन. सबका दावा है कि हमरा सो बेस्ट है. एगो आर्टिस्ट त अलादीन का चिराग लेकर आया हुआ है. चिराग को घस दिया अऊर जिन्न हाजिर. ऊ आर्टिस्ट बोला कि फॉर द टाइम बीइंग तुम चिराग में जाकर आराम करो. जब टाइम आयेगा त बतायेंगे कि कऊन रोड बनाना है अऊर कऊन पुल, कहाँ रेलवे लाइन लगाना है अऊर कहाँ गाड़ी का डिब्बा.

अभी ई वाला सो चलिये रहा था कि दोसर कलाकार चिराग लेकर आ गये. बोले अलादीन जाते टाइम एही असली चिराग हमरी दादी को दे गया था. ई चिराग का जिन्न जमीन पर गिरा हुआ अमदी को आसमान तक उठा सकता है अऊर ओही आसमान में दस्तरखान लगाकर भरपेट खाना खिला सकता है. कोई भूखा नहीं सोयेगा हमरे जादू से.

अभी जिन्न का खेला चालुये था कि कहीं से एगो जादूगर के बक्सा के अन्दर से लड़की निकल गया. हुआ बबाल. ऊ बोले कि दस साल पहिले तक तो इनके बक्सा से मुर्दा निकलता था, अब जिन्दा इंसान निकलने लगा है, ऊहो जवान लड़की. ओन्ने से आवाज आया कि तीस साल पहिले अऊर अभी तीन चार महीना पहिले त आपका बक्सा से भी मुर्दा निकला था, भुला गये. एही सब के बीच जादूगरी का रियलिटी सो कुस्ती का अखाड़ा बन जाता है, बोली का बर्छी चलता है, भावनाओं का भाला फेंका जाता है, तंज़ का तमंचा चलता है, गाली का गुलेल छूटता है, आरोप का आग अऊर प्रत्यारोप का पानी.

असली रियलिटी सो त एही है अऊर असली “बिग बॉस” हम अऊर आप हैं. ई जेतना तथाकथित सेलेब्रिटी लोग है, सब घर में बन्द है. टास्क दीजिये, इनका असलियत देखिये, तब फैसला कीजिये.
ऑडिसन त चालुये है. मध्य पर्देस, छत्तीसगढ़ , दिल्ली, राजस्थान में. आठ को ठाठ से देखियेगा ऑडिसन का रिजल्ट. ई कलाकार लोग को अपना काम करने दीजिये अऊर एक दोसरा का पोल खोलने दीजिये. रियलिटी सो, चाहे टीभी का हो चाहे परजातंत्र का... ग्रैण्ड फिनाले में रिजल्ट कलाकार का टैलेंट पर नहीं, जनता का भोटिंगे पर निर्भर करता है !
आऊर ई मामला मे ब्लॉग बुलेटिन और हमरा टीम काफी किस्मत वाला है ... आप सब का वोट तो है ही शुरू से हमरे साथ ... है कि नहीं !!?? 

७०० वीं बुलेटिन का बधाइयाँ स्वीकार कीजिये !!
- सलिल वर्मा

==================== 

केवल बच कर रहना होगा, इतने बदबूदारों से - सतीश सक्सेना

गूगल की नई पहल महिलाओं के ऑनलाइन हेल्‍प सर्विस

Abhimanyu Bhardwaj at MyBigGuide

कोलकाता का नेहरु बाल संग्रहालय

गगन शर्मा, कुछ अलग सा at कुछ अलग सा

फ़ुरसत में ... 113 -- नवाबगंज पक्षी-विहार की यात्रा

मनोज कुमार at मनोज 

पुलिस की रासलीला

रचना त्रिपाठी at टूटी-फूटी

रोज़ के यात्री

देवेन्द्र पाण्डेय at बेचैन आत्मा

अमृता की आन

varsha at likh dala 

करिश्मा

Ramakant Singh at ज़रूरत

आंसुओं के मोल

राजीव कुमार झा at देहात 
 
====================  
फिर मुलाक़ात होगी ७५० वीं बुलेटिन के साथ ... :) 

लेखागार