जयहिन्द
दोस्तो,
हम,
आप सभी कारगिल से भली-भांति परिचित हैं और कारगिल युद्ध से सम्बंधित आज के दिन से
भी. जी हाँ, आज, 26 जुलाई को विजय दिवस है. विजय दिवस
प्रत्येक वर्ष आज ही के दिन मनाया जाता है. भारतीय सेना ने 26 जुलाई 1999 को नियंत्रण
रेखा से लगी कारगिल की पहाड़ियों पर कब्ज़ा जमाए आतंकियों और उनके वेश में घुस आए पाकिस्तानी
सैनिकों को मार भगाया था. पाकिस्तान के ख़िलाफ़ यह पूरा युद्ध ही था, जिसमें पांच सौ से ज़्यादा भारतीय जवान शहीद हुए थे. पूरा देश 26 जुलाई को
विजय दिवस के रूप में मना कर सभी वीर, जांबाज़ जवानों को याद करते हुए श्रद्धापूर्वक
नमन करता है.
कारगिल युद्ध के सभी जांबाज़ सैनिकों को बुलेटिन परिवार की ओर से नमन.
भारत
माता की जय.






