Subscribe:

Ads 468x60px

कुल पेज दृश्य

काकोरी कांड लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
काकोरी कांड लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

गुरुवार, 9 अगस्त 2018

नौ दशक पूर्व का काकोरी काण्ड और ब्लॉग बुलेटिन


नमस्कार साथियो,
आज, 9 अगस्त काकोरी काण्ड दिवस के रूप में याद किया जाता है. भारतीय स्वाधीनता संग्राम में काकोरी कांड ऐसी घटना है जिसने अंग्रेजी शासन को हिला कर रख दिया था. यह घटना भारत के वीर क्रांतिकारियों द्वारा अंग्रेजी सरकार के खिलाफ युद्ध जैसा विगुल था जिसे खिसियाये अंग्रेजों ने काकोरी डकैती का नाम दे दिया था. आज़ादी के मस्तानों - आजाद, बिस्मिल, अशफाक, राजेंद्र लाहिड़ी, रोशन सिंह सहित दस क्रांतिकारियों द्वारा 9 अगस्त 1925 को लखनऊ से कुछ दूर स्थित काकोरी में ट्रेन से जा रहे अंग्रेजी खजाने को लूट लिया. क्रांतिकारी इस धन का उपयोग हथियार खरीदने तथा आजादी के आंदोलन के लिए करना चाहते थे. काकोरी कांड से अंग्रेजी सरकार बुरी तरह तिलमिला उठी और उसने क्रांतिकारियों के खिलाफ अपनी बर्बरता को और तेज कर दिया.


क्रांतिकारियों के बीच रह रहे कुछ गद्दारों के चलते चंद्रशेखर आजाद को छोड़कर इस घटना में शामिल शेष सभी क्रांतिकारी पकडे़ गए. रामप्रसाद बिस्मिल, अशफाक उल्ला, राजेंद्र लाहिड़ी और रोशन सिंह को फांसी की सजा सुनाई गई. अंग्रेजों में क्रांतिकारियों को फाँसी की सजा सुना देने के बाद भी इतना खौफ था कि राजेंद्र लाहिड़ी की फांसी की सजा 19 दिसंबर 1927 को निर्धारित की गई थी लेकिन उनको इससे दो दिन पहले 17 दिसंबर को ही गोंडा जेल में फांसी दे दी गई. 19 दिसंबर 1927 को रामप्रसाद बिस्मिल को गोरखपुर जेल में तथा अशफाक उल्ला को फैजाबाद जेल में फांसी दी गई. आज़ादी के परवाने वीर क्रांतिकारियों के चेहरे पर किसी तरह का डर, भय नहीं था. वे हंसते-हंसते, भारत माता की जय-जयकार करते हुए फांसी के फंदे को चूम गए. अंग्रेजी सरकार ने क्रांतिकारियों को फाँसी की सजा सुनाकर भले ही उनको मौत की नींद सुला दिया था किन्तु उनके इस निर्णय की बहुत निंदा हुई. इसके पीछे कारण यह था कि डकैती जैसे मामले में फांसी की सजा सुनाना अपने आप में एक अनोखी घटना थी.

सभी जांबाज क्रांतिकारियों को बुलेटिन परिवार की तरफ से सादर नमन

++
काकोरी काण्ड के साथ-साथ आज का दिन वैश्विक इतिहास में दो घटनाओं के लिए भी जाना जाता है.

एक तो, भारतीय इतिहास में 9 अगस्त  अगस्त क्रांति दिवस के रूप में जाना जाता है. द्वितीय विश्व युद्ध में समर्थन लेने के बाद भी जब अंग्रेज़ भारत को स्वतंत्र करने को तैयार नहीं हुए तो महात्मा गाँधी ने सन 1942 में इसी दिन भारत छोड़ो आंदोलन का ऐलान किया था.

++

दूसरी घटना को नागासाकी दिवस के रूप में जाना जाता है. अमेरिका ने 9 अगस्त 1945 को दक्षिणी जापान के बन्दरगाह नगर नागासाकी पर 11 बजकर 1 मिनट पर 6.4 किलो का प्लूटोनियम-239 वाला फैट मैन नामक बम गिराया था. इस परमाणु बम से तत्काल हुई मौतों की संख्या का अनुमान 40,000 से 75,000 के बीच लगाया गया था. इससे पहले 6 अगस्त 1945 को ही अमेरिका द्वारा जापान के हिरोशिमा शहर पर लिटिल बॉय नामक यूरेनियम बम गिराया गया था. इससे लगभग एक लाख चालीस हज़ार लोग मारे गए थे.

++++++++++











बुधवार, 9 अगस्त 2017

काकोरी कांड की 92वीं वर्षगांठ तथा अगस्त क्रांति की 75वीं वर्षगांठ - ब्लॉग बुलेटिन

सभी ब्लॉगर मित्रों को मेरा सादर नमस्कार।

9 अगस्त क्रांति दिवस के लिए चित्र परिणाम

काकोरी काण्ड (अंग्रेजी: Kakori conspiracy) भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के क्रान्तिकारियों द्वारा ब्रिटिश राज के विरुद्ध भयंकर युद्ध छेड़ने की खतरनाक मंशा से हथियार खरीदने के लिये ब्रिटिश सरकार का ही खजाना लूट लेने की एक ऐतिहासिक घटना थी जो ९ अगस्त १९२५ को घटी। इस ट्रेन डकैती में जर्मनी के बने चार माउज़र पिस्तौल काम में लाये गये थे। इन पिस्तौलों की विशेषता यह थी कि इनमें बट के पीछे लकड़ी का बना एक और कुन्दा लगाकर रायफल की तरह उपयोग किया जा सकता था। हिन्दुस्तान रिपब्लिकन ऐसोसिएशन के केवल दस सदस्यों ने इस पूरी घटना को अंजाम दिया था। क्रान्तिकारियों द्वारा चलाए जा रहे आजादी के आन्दोलन को गति देने के लिये धन की तत्काल व्यवस्था की जरूरत के मद्देनजर शाहजहाँपुर में हुई बैठक के दौरान राम प्रसाद बिस्मिल ने अंग्रेजी सरकार का खजाना लूटने की योजना बनायी थी। इस योजनानुसार दल के ही एक प्रमुख सदस्य राजेन्द्रनाथ लाहिड़ी ने ९ अगस्त १९२५ को लखनऊ जिले के काकोरी रेलवे स्टेशन से छूटी "आठ डाउन सहारनपुर-लखनऊ पैसेन्जर ट्रेन" को चेन खींच कर रोका और क्रान्तिकारी पण्डित राम प्रसाद बिस्मिल के नेतृत्व में अशफाक उल्ला खाँ, पण्डित चन्द्रशेखर आज़ाद व ६ अन्य सहयोगियों की मदद से समूची ट्रेन पर धावा बोलते हुए सरकारी खजाना लूट लिया। बाद में अंग्रेजी हुकूमत ने उनकी पार्टी हिन्दुस्तान रिपब्लिकन ऐसोसिएशन के कुल ४० क्रान्तिकारियों पर सम्राट के विरुद्ध सशस्त्र युद्ध छेड़ने, सरकारी खजाना लूटने व मुसाफिरों की हत्या करने का मुकदमा चलाया जिसमें राजेन्द्रनाथ लाहिड़ी, पण्डित राम प्रसाद बिस्मिल, अशफाक उल्ला खाँ तथा ठाकुर रोशन सिंह को मृत्यु-दण्ड (फाँसी की सजा) सुनायी गयी। इस मुकदमें में १६ अन्य क्रान्तिकारियों को कम से कम ४ वर्ष की सजा से लेकर अधिकतम काला पानी (आजीवन कारावास) तक का दण्ड दिया गया था।



9 august movement के लिए चित्र परिणाम
भारत के इतिहास में 9 अगस्त के दिन को अगस्त क्रांति दिवस के रूप में जाना जाता है। द्वितीय विश्व युद्ध में समर्थन लेने के बावज़ूद जब अंग्रेज़ भारत को स्वतंत्र करने को तैयार नहीं हुए तो राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी ने भारत छोड़ो आंदोलन के रूप में आज़ादी की अंतिम जंग का ऐलान कर दिया जिससे ब्रितानिया हुक़ूमत में दहशत फैल गई। 9 अगस्त, सन् 1942 ई. में इस आंदोलन की शुरुआत हुई थी, इसीलिए 9 अगस्त के दिन को इतिहास में अगस्त क्रांति दिवस के रूप में जाना जाता है। यह आंदोलन मुम्बई के जिस पार्क से शुरू हुआ उसे अब अगस्त क्रांति मैदान के नाम से जाना जाता है। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने अंग्रेज़ों को देश से भगाने के लिए 4 जुलाई, सन् 1942 ई. को एक प्रस्ताव पारित किया जिसमें कहा गया कि यदि अंग्रेज़ भारत नहीं छोड़ते हैं तो उनके ख़िलाफ़ व्यापक स्तर पर नागरिक अवज्ञा आंदोलन चलाया जाए।



आज हम सब काकोरी कांड के शहीदों और अगस्त क्रांति के स्वतंत्रता सेनानियों को हम सब शत शत नमन करते हैं। सादर।। 


~ अब चलते हैं बुलेटिन की ओर ~














 
आज की बुलेटिन में सिर्फ इतना ही कल फिर मिलेंगे तब तक लिए शुभरात्रि। सादर .... अभिनन्दन।।  

मंगलवार, 9 अगस्त 2016

वर्तमान से अतीत की ऐतिहासिक यात्रा कराती ब्लॉग बुलेटिन

नमस्कार साथियो,
आज 9 अगस्त का दिन भारतीय सन्दर्भों में कई-कई मायनों में याद रखने वाला है. वर्तमान सन्दर्भों में और अतीत के सन्दर्भों में. सभी सन्दर्भों में इसके साथ अपनी ही ऐतिहासिकता जुड़ी हुई है. इससे परिचित होने के लिए हम-आप वर्तमान से अतीत की ओर चलेंगे.
+
आज़ाद देश के सत्तर वर्षों में आज पहली बार हुआ है कि देश का प्रधानमंत्री ‘आज़ाद’ भूमि पर पहुँचा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शहीद चंद्रशेखर आजाद की जन्मस्थली भाभरा (अलीराजपुर) से सत्तर साल आजादी, याद करो कुर्बानी  कार्यक्रम शुरु किया. मध्य प्रदेश की मौजूदा भाजपा सरकार ने अमर शहीद के सम्मान में गाँव का नाम बदलकर चंद्रशेखर आजाद नगर कर दिया था. इसके साथ ही जिस मकान में 23 जुलाई 1906 को आजाद का जन्म हुआ था उसे स्मारक के रूप में विकसित कर आजाद स्मृति मंदिर नाम दिया था. 


+
आर्म्ड फोर्सेस स्पेशल पॉवर एक्ट (AFSPA-अफस्पा) को हटाये जाने हेतु 02 नवम्बर 2000 से लगातार भूख हड़ताल कर रही इरोम शर्मिला ने आज अपना अनशन समाप्त किया. उनको नाक की नली के सहारे भोजन दिया जाता रहा है. अनशन समाप्ति के बाद उन्होंने विवाह करने और चुनाव लड़ने की भी बात कही. सोलह वर्षों में सरकार ने AFSPA-अफस्पा में किसी संशोधन का मन नहीं बनाया. सवाल उठता है कि आखिर इतने लम्बे संघर्ष के बाद हासिल क्या हुआ? कहीं ऐसा तो नहीं कि सोलह वर्षों के अपने संघर्ष के बाद भी किसी तरह का परिणाम न आते देख इरोम अन्दर से टूटने लगी हों? सरकारों की चुप्पी भी अनेक सवालों को जन्म देती है. क्या शांतिपूर्ण चलने वाले अनशन का कोई महत्त्व नहीं? AFSPA-अफस्पा समाप्त करना तर्कसंगत न हो किन्तु सोलह वर्षों के संघर्ष को सरकारों द्वारा नजरअंदाज करना क्या तर्कसंगत है?


+
भारतीय इतिहास में 9 अगस्त को अगस्त क्रांति दिवस  के रूप में जाना जाता है. द्वितीय विश्व युद्ध में समर्थन लेने के बावज़ूद जब अंग्रेज़ भारत को स्वतंत्र करने को तैयार नहीं हुए तो राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी ने 1942 में भारत छोड़ो आंदोलन के रूप में आज़ादी की अंतिम जंग का ऐलान कर दिया. 4 जुलाई 1942 को एक प्रस्ताव पारित किया गया कि अंग्रेजों के ख़िलाफ़ नागरिक अवज्ञा आंदोलन चलाया जाए. इसे लेकर पार्टी में मतभेद हो गए. राजगोपालाचारी ने पार्टी छोड़ दी. नेहरू और अबुल कलाम आज़ाद शुरुआत में संशय में रहे फिर गाँधी के आह्वान पर समर्थन में आये. अंग्रेज पहले से सतर्क थे. इसलिए गाँधीजी को अगले दिन क़ैद कर लिया गया. लगभग सभी नेता गिरफ़्तार हुए लेकिन अरुणा आसफ अली गिरफ़्तार नहीं की गई. उन्होंने तिरंगा फहराकर भारत छोड़ो आंदोलन का शंखनाद किया.


+
9 अगस्त 1925 को क्रांतिकारियों द्वारा हथियार खरीदने के लिये अंग्रेजों का खजाना लूट लेने की ऐतिहासिक घटना को अंजाम दिया गया. भारतीय इतिहास में इसे काकोरी कांड के नाम से जाना गया. इस ट्रेन डकैती में जर्मनी के बने चार माउज़र पिस्तौल काम में लाये गये थे. इन पिस्तौलों की विशेषता यह थी कि इनमें बट के पीछे लकड़ी का बना एक और कुन्दा लगाकर रायफल की तरह उपयोग किया जा सकता था. हिन्दुस्तान रिपब्लिकन ऐसोसिएशन के केवल दस सदस्यों ने इस पूरी घटना को अंजाम दिया था. शाहजहाँपुर में हुई बैठक में रामप्रसाद बिस्मिल ने अंग्रेजी खजाना लूटने की योजना बनायी. योजनानुसार राजेन्द्रनाथ लाहिड़ी ने काकोरी रेलवे स्टेशन से छूटी आठ डाउन सहारनपुर-लखनऊ पैसेन्जर को चेन खींच कर रोका. क्रान्तिकारी रामप्रसाद बिस्मिल के नेतृत्व में अशफाक उल्ला खाँ, चन्द्रशेखर आज़ाद तथा छह अन्य सहयोगियों ने ट्रेन पर धावा बोल सरकारी खजाना लूट लिया. अंग्रेजी सरकार ने हिन्दुस्तान रिपब्लिकन ऐसोसिएशन के कुल चालीस क्रान्तिकारियों पर सम्राट के विरुद्ध सशस्त्र युद्ध छेड़ने, सरकारी खजाना लूटने तथा मुसाफिरों की हत्या करने का मुकदमा चलाया. जिसमें राजेन्द्रनाथ लाहिड़ी, रामप्रसाद बिस्मिल, अशफाक उल्ला खाँ तथा ठाकुर रोशन सिंह को फाँसी की सजा सुनायी गयी. सोलह अन्य क्रान्तिकारियों को चार वर्ष से लेकर अधिकतम काला पानी तक का दण्ड दिया गया. दो व्यक्ति अभियोजन पक्ष के मुखबिर बन गए. चन्द्रशेखर आज़ाद को पुलिस खोजती रही.


+
अतीत के गौरवशाली पलों को संजोये आधुनिक पलों की साक्षी बनती आज की बुलेटिन आपके सामने है.

++++++++++











(सभी चित्र गूगल छवियों से साभार)

शनिवार, 9 अगस्त 2014

काकोरी कांड के क्रांतिकारियों को याद करते हुए - ब्लॉग बुलेटिन



नमस्कार मित्रो,
आज नौ अगस्त है, काकोरी काण्ड को आज के दिन ही भारतीय क्रांतिकारियों द्वारा अंजाम दिया गया था. काकोरी काण्ड भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के क्रान्तिकारियों द्वारा ब्रिटिश राज के विरुद्ध भयंकर युद्ध छेड़ने की मंशा से हथियार खरीदने के लिये किया गया था, इसके अन्तर्गत ब्रिटिश सरकार का ही खजाना लुटे जाने की योजना बनाई गई थी. यह ऐतिहासिक घटना थी आज ९ अगस्त १९२५ को घटी थी. इस ट्रेन डकैती को हिन्दुस्तान रिपब्लिकन ऐसोसिएशन के केवल दस सदस्यों ने इस पूरी घटना को अंजाम दिया था.
.
आजादी के आन्दोलन को गति देने के लिये धन की तत्काल व्यवस्था की जरूरत के लिए हुई बैठक के दौरान रामप्रसाद बिस्मिल ने अंग्रेजी सरकार का खजाना लूटने की योजना बनायी थी. योजना के अनुसार दल के ही एक प्रमुख सदस्य राजेन्द्रनाथ लाहिड़ी ने ९ अगस्त १९२५ को लखनऊ जिले के काकोरी रेलवे स्टेशन से छूटी ‘आठ डाउन सहारनपुर-लखनऊ पैसेन्जर ट्रेन’ को चेन खींच कर रोका. तत्पश्चात रामप्रसाद बिस्मिल के नेतृत्व में अशफाक उल्ला खाँ, चन्द्रशेखर आज़ाद तथा ६ अन्य क्रांतिकारियों ने समूची ट्रेन पर धावा बोलते हुए सरकारी खजाना लूट लिया. हालाँकि बाद में अंग्रेजी सरकार ने हिन्दुस्तान रिपब्लिकन ऐसोसिएशन के कुल ४० क्रान्तिकारियों पर अंग्रेजी सम्राट के विरुद्ध सशस्त्र युद्ध छेड़ने, सरकारी खजाना लूटने तथा मुसाफिरों की हत्या करने का मुकदमा चलाया. इस मुक़दमे में राजेन्द्रनाथ लाहिड़ी, रामप्रसाद बिस्मिल, अशफाक उल्ला खाँ तथा ठाकुर रोशन सिंह को फाँसी की सजा सुनायी गयी. मुकदमे में अन्य क्रान्तिकारियों को कम से कम ४ वर्ष की सजा से लेकर अधिकतम काला पानी तक की सजा सुनाई गई.
काकोरी काण्ड के सभी वीर क्रांतिकारियों को नमन, जिन्होंने गुलामी के दौर में भी अपनी जान की परवाह न करते हुए अंग्रेजी सरकार के विरुद्ध आन्दोलन छेड़ रखा था. आज के उथल-पुथल भरे दौर में हम सभी को इन क्रांतिकारियों से सीख लेते हुए भ्रष्टाचार, अराजकता, हिंसा आदि से लड़ने की आवश्यकता है. क्या हम अपने शहीदों से कुछ सीख लेंगे?
 .
कल १० अगस्त को भाई-बहिन के पावन-प्रेम का पर्व ‘रक्षाबंधन’ है. सभी भाई-बहिनों को शुभकामनाएँ. आप लीजिये आनन्द आज की बुलेटिन का और हमें आज्ञा दीजिये कल तक के लिए. कल की बुलेटिन ‘रक्षाबंधन विशेष’ होगी, कृपया उसका आनन्द उठाना न भूलियेगा.
.
++++++++++++++++++++++++++++++
.
.

.

क्‍या ईश्‍वर को वैज्ञानिक आधार पर प्रमाणित किया जा सकता है?

.

.

बच्चों से सीखिए जीवन जीने के गुरुमंत्र

.

आइये स्वास्थ्य भी कमायें

.

इबोला वायरस (Ebola Virus) : एक जानलेवा महामारी

.

स्त्री ही दोषी क्यों...

.

जुवेनाइल जस्टिस एक्ट में संशोधन

.
.
. 
चित्र गूगल छवियों से साभार 

गुरुवार, 19 दिसंबर 2013

बलिदान दिवस और ब्लॉग बुलेटिन

सभी चिट्ठाकार मित्रों को हार्दिक नमस्कार।।


आज भारत के तीन महान सपूतों का बलिदान दिवस है।  ये महान क्रांतिकारी शहीद हैं - राम प्रसाद बिस्मिल, अशफाक उल्ला खाँ और ठाकुर रोशन सिंह। इन तीन महान क्रांतिकारियों को "काकोरी कांड" षड्यंत्र को रचने एवं उस कांड अंजाम देने के लिए ब्रिटिश सरकार ने 19 दिसंबर, 1927 ई. को अलग - अलग जेलों में फाँसी के तख्ते पर चढ़ा दिया था। राम प्रसाद बिस्मिल को गोरखपुर, अशफाक उल्ला खाँ को फैज़ाबाद और ठाकुर रोशन सिंह को इलाहाबाद। इन महान क्रांतिकारियों के बलिदान को देश कभी भी नहीं भूलेगा।। सादर।। 

राम प्रसाद बिस्मिल
अशफाक उल्ला खाँ 
शहीद ठाकुर रोशन सिंह 
काकोरी कांड के स्मृति में जारी डाक - टिकट 

आज भारत माता के तीनों महान सपूतों को पूरा हिंदी ब्लॉग जगत और हमारी ब्लॉग बुलेटिन टीम शत शत नमन और श्रद्धापूर्वक श्रद्धांजलि अर्पित करती है।  


अब चलते हैं आज की बुलेटिन की ओर  ……














कल फिर मिलेंगे तब तक के लिए शुभरात्रि।।

शुक्रवार, 9 अगस्त 2013

काकोरी कांड की ८८ वीं वर्षगांठ और ईद मुबारक .... ब्लॉग बुलेटिन

सभी ब्लॉगर मित्रों को हार्दिक नमस्कार।।

आज का दिन बहुत महत्वपूर्ण है, क्योंकि आज जहाँ काकोरी कांड की ८८ वीं वर्षगांठ है तथा आज समस्त भारत में ईद का जश्न भी मनाया जा रहा।

आज पूरा हिंदी ब्लॉग जगत और पूरी ब्लॉग बुलेटिन टीम काकोरी काण्ड के अमर शहीदों को नमन और सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित करती है और साथ ही साथ समस्त देशवासियों को ईद की मुबारकबाद भी देती है। आभार।। 





अब चलते हैं आज की बुलेटिन  की ओर …. 

















अब हम चलते हैं। शुभरात्रि।।

गुरुवार, 9 अगस्त 2012

काकोरी कांड की ८७ वी वर्षगांठ - ब्लॉग बुलेटिन

प्रिय ब्लॉगर मित्रो ,
प्रणाम !

आज ९ अगस्त है ... ८७ साल पहले आज ही दिन आज़ादी के मतवालों ने अँग्रेजी हुकूमत की चूले हिला दी थी ... और यह साबित कर दिया था भारत की युवा शक्ति जाग चुकी थी और अपने अधिकारों को केवल मांगना ही नहीं जरूरत पड़ने पर छिनना भी जानती थी !




भारतीय स्वाधीनता संग्राम में काकोरी कांड एक ऐसी घटना है जिसने अंग्रेजों की नींव झकझोर कर रख दी थी। अंग्रेजों ने आजादी के दीवानों द्वारा अंजाम दी गई इस घटना को काकोरी डकैती का नाम दिया और इसके लिए कई स्वतंत्रता सेनानियों को 19 दिसंबर 1927 को फांसी के फंदे पर लटका दिया।
फांसी की सजा से आजादी के दीवाने जरा भी विचलित नहीं हुए और वे हंसते-हंसते फांसी के फंदे पर झूल गए। बात 9 अगस्त 1925 की है जब चंद्रशेखर आजाद, राम प्रसाद बिस्मिल, अशफाक उल्ला खान, राजेंद्र लाहिड़ी और रोशन सिंह सहित 10 क्रांतिकारियों ने मिलकर लखनऊ से 14 मील दूर काकोरी और आलमनगर के बीच ट्रेन में ले जाए जा रहे सरकारी खजाने को लूट लिया।
दरअसल क्रांतिकारियों ने जो खजाना लूटा उसे जालिम अंग्रेजों ने हिंदुस्तान के लोगों से ही छीना था। लूटे गए धन का इस्तेमाल क्रांतिकारी हथियार खरीदने और आजादी के आंदोलन को जारी रखने में करना चाहते थे।
इतिहास में यह घटना काकोरी कांड के नाम से जानी गई, जिससे गोरी हुकूमत बुरी तरह तिलमिला उठी। उसने अपना दमन चक्र और भी तेज कर दिया।
अपनों की ही गद्दारी के चलते काकोरी की घटना में शामिल सभी क्रांतिकारी पकडे़ गए, सिर्फ चंद्रशेखर आजाद अंग्रेजों के हाथ नहीं आए। हिंदुस्तान सोशलिस्ट रिपब्लिकन आर्मी के 45 सदस्यों पर मुकदमा चलाया गया जिनमें से राम प्रसाद बिस्मिल, अशफाक उल्ला खान, राजेंद्र लाहिड़ी और रोशन सिंह को फांसी की सजा सुनाई गई।
ब्रिटिश हुकूमत ने पक्षपातपूर्ण ढंग से मुकदमा चलाया जिसकी बड़े पैमाने पर निंदा हुई क्योंकि डकैती जैसे मामले में फांसी की सजा सुनाना अपने आप में एक अनोखी घटना थी। फांसी की सजा के लिए 19 दिसंबर 1927 की तारीख मुकर्रर की गई लेकिन राजेंद्र लाहिड़ी को इससे दो दिन पहले 17 दिसंबर को ही गोंडा जेल में फांसी पर लटका दिया गया। राम प्रसाद बिस्मिल को 19 दिसंबर 1927 को गोरखपुर जेल और अशफाक उल्ला खान को इसी दिन फैजाबाद जेल में फांसी की सजा दी गई।
फांसी पर चढ़ते समय इन क्रांतिकारियों के चेहरे पर डर की कोई लकीर तक मौजूद नहीं थी और वे हंसते-हंसते फांसी के फंदे पर चढ़ गए।
काकोरी की घटना को अंजाम देने वाले आजादी के सभी दीवाने उच्च शिक्षित थे। राम प्रसाद बिस्मिल प्रसिद्ध कवि होने के साथ ही भाषायी ज्ञान में भी निपुण थे। उन्हें अंग्रेजी, हिंदुस्तानी, उर्दू और बांग्ला भाषा का अच्छा ज्ञान था।
अशफाक उल्ला खान इंजीनियर थे। काकोरी की घटना को क्रांतिकारियों ने काफी चतुराई से अंजाम दिया था। इसके लिए उन्होंने अपने नाम तक बदल लिए। राम प्रसाद बिस्मिल ने अपने चार अलग-अलग नाम रखे और अशफाक उल्ला ने अपना नाम कुमार जी रख लिया।
खजाने को लूटते समय क्रान्तिकारियों को ट्रेन में एक जान पहचान वाला रेलवे का भारतीय कर्मचारी मिल गया। क्रांतिकारी यदि चाहते तो सबूत मिटाने के लिए उसे मार सकते थे लेकिन उन्होंने किसी की हत्या करना उचित नहीं समझा।
उस रेलवे कर्मचारी ने भी वायदा किया था कि वह किसी को कुछ नहीं बताएगा लेकिन बाद में इनाम के लालच में उसने ही पुलिस को सब कुछ बता दिया। इस तरह अपने ही देश के एक गद्दार की वजह से काकोरी की घटना में शामिल सभी जांबाज स्वतंत्रता सेनानी पकड़े गए लेकिन चंद्रशेखर आजाद जीते जी कभी अंग्रेजों के हाथ नहीं आए।
 
सभी जांबाज क्रांतिकारियों को शत शत नमन |
 
सादर आपका 
 
============================= 
posted by सतीश सक्सेना at मेरे गीत !
आज अनुप्रिया और उसके अजन्में बच्चे की तेरहवीं है , आज से इस बच्ची को भूलना शुरू करेंगे .... हम आज से बच्चे तुझे बस दिल में रखेंगे तेरी याद कुछ ऐसी हैं , भुलाई नहीं जाती ! जब भी कहीं जायंगे , तुझे ले...
posted by Navin C. Chaturvedi at ठाले बैठे
जमुना के तट नटखट मो सों अटकत झटकत मटकत गैल अटकावै है मैं जो कहों गुप-चुप माखन तू खाय लै तौ माखन न खावै ग्वाल - बालन बुलावै है ग्वाल-बाल संग लावै गगरी छुड़ावै, खूब- खावै औ खवाबै ब्रज - रज में मिलावै है ती...
posted by पी.सी.गोदियाल "परचेत" at अंधड़ !
posted by Udan Tashtari at उड़न तश्तरी ....
मेरे हमसफर मेरा साथ दे, मैं बहुत दिनों से उदास हूँ.. मेरे गीत को कोई साज दे, मैं बहुत दिनों से उदास हूँ मुझे हाल तिरा जो दे सके मुझे उस खबर की तलाश है मेरी बात का तू ही जबाब दे, मैं बहुत दिनों से उदास ह...
एमसी मेरीकॉमअपनी श्रेणी में कई बार विश्वविजेता रहीं मणिपुर की मैरीकॉम से भारत को बड़ी उम्मीदें थीं। काँस्य लाकर भी उन्होंने देश को गर्व का एक अवसर तो दिया ही है साथ ही एक बार यह सोचने का अवसर भी दिया है कि...
posted by डॉ॰ मोनिका शर्मा at परवाज़...शब्दों के पंख
फिज़ा और गीतिका के साथ जो कुछ भी हुआ इस विषय में सबकी अपनी-अपनी सोच हो सकती है। किसी के लिए यह आज के दौर की लड़कियों की अति-महत्वाकांक्षी सोच का परिणाम है तो किसी के लिए नेताओं के जीवन से नदारद होते मा...
posted by Archana at मेरे मन की
*जन्माष्टमी पर्व की सभी को बधाई व शुभकामनाएँ....* प्रस्तुत है मीराबाई की एक रचना- (स्वर-अर्चना)... स्याम म्हाने चाकर राखो जी, गिरधारी लाला म्हाने चाकर राखो जी। चाकर रहस्यूँ बाग लगास्यूँ, नित उठ दरसण पास...
posted by अभिषेक प्रसाद at खामोशी... 
आज फिर बहुत दिनों के बाद लिखने की हिम्मत जुटा रहा हूँ. पर न आज कोई कविता लिखूंगा और न ही कोई आलेख, न किसी सामाजिक मुद्दे को उठाऊंगा और न ही कोई आप-बीती सुनाऊंगा. आज एक प्रेम कहानी सुनाऊंगा. एक छोटी सी प्र...
posted by गगन शर्मा, कुछ अलग सा at कुछ अलग सा 
*सिर्फ देखिए और आनंद ले मुस्कुराइये *
posted by रश्मि प्रभा... at मेरी नज़र से 
एक दिन अचानक क्षितिज के उस पार तेरा कांत रूप दिखा था मुझे। मैं दौड़ा था तुम्हें रोकने के लिये अपना अवलम्ब बचाने के लिये। पर काल के वायु-वृत ने अपने आगोश में भर लिया था और फेंक दिया था क्षितिज के दूसरे कि...
posted by आमिर दुबई at एक ब्लॉग सबका 
*नए या पुराने ब्लोगर्स हों कई बार ब्लोगिंग करते करते ही ब्लोगिंग से मोह भंग हो जाता है.इसकी भी बहुत सारी वजह होती है.मैंने बहुत सारे ब्लोगर्स को मायूस होते देखा है.वो ब्लोगिंग छोड़ देते हैं.या फिर इंटरनेट...
 =============================
posted by शिवम् मिश्रा at बुरा भला 
भारतीय स्वाधीनता संग्राम में काकोरी कांड एक ऐसी घटना है जिसने अंग्रेजों की नींव झकझोर कर रख दी थी। अंग्रेजों ने आजादी के दीवानों द्वारा अंजाम दी गई इस घटना को काकोरी डकैती का नाम दिया और इसके लिए कई स्व...
 =============================

इंक़लाब जिंदाबाद !!!

लेखागार