Subscribe:

Ads 468x60px

कुल पेज दृश्य

भारतीय सेना लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
भारतीय सेना लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

मंगलवार, 26 फ़रवरी 2019

कुछ बड़ा हो ही गया : ब्लॉग बुलेटिन


नमस्कार मित्रो,
सुबह आँख खुले और खबर ऐसी मिले तो निश्चय ही सीना 56 इंच से कहीं अधिक बड़ा समझ आने लगता है. समाचार-पत्रों की अपनी बाध्यताएं होने के कारण यह खुशखबरी उनके द्वारा तो नहीं मिली मगर नियमित रूप से सुबह-सुबह ताजा खबरों के लिए जैसे ही नेट की खिड़की को खोला तो गौरवपूर्ण एक झोंका अन्दर उतरता चला गया. अपनी तसल्ली के लिए कई-कई जगहों पर घूम-फिर कर देखा तो सभी जगह उसी तरह की आनंदित, गौरवशाली बयार चल रही थी. सभी उसकी शीतलता में, उसके जोश में उत्साहित नजर आ रहे थे. सब भारत माता की जय, जय हिन्द, जय हिन्द की सेना के जयघोष के साथ उल्लासित दिखाई दे रहे थे.

आखिर खबर ही ऐसी थी. पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर बड़ी कार्रवाई की खबर. भारत के 12 मिराज 2000 जेट ने पाकिस्तान में 1000 किलो के बम गिराए. भारतीय वायुसेना के इस एयरस्ट्राइक में 200-300 आतंकवादी मारे जाने की खबर.


ऐसी खबरें सुनकर किसी भी उस भारतीय का सीना गर्व से चौड़ा हो ही जायेगा जो पुलवामा में आतंकी हमले में जवानों की मौत का बदला लेना चाहता होगा. यद्यपि पुलवामा हमले के कुछ घंटों के भीतर ही उस हमले के मास्टरमाइंड को सेना ने मार गिराया था किन्तु कुछ बड़ा होने वाला है की सोच के साथ भारतीय नागरिक उससे संतुष्ट नहीं थे. ऐसे में भारतीय वायुसेना के 12 मिराज 2000 एयरक्राफ्ट ने बालाकोट, चकोटी और मुजफ्फराबाद में बम गिराए जाने, कई आतंकी लॉन्च पैड ध्वस्त होने की खबर ने कुछ राहत दी है. खबर यह भी है कि इस हमले में आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद का कंट्रोल रूम अल्फा-3 भी पूरी तरह ध्वस्त हो गया है. पुलवामा हमले के बाद ऐसी एक प्रतिक्रिया की आवश्यकता भी महसूस हो रही थी. इससे न केवल पाकिस्तान को सबक मिलेगा वरन भारतीय सेना का, सैनिकों का हौसला भी बढ़ेगा.

इस कार्यवाही का तिथिवार भी अपना महत्त्व है. पुलवामा में हमारे सैनिकों पर हमला हुआ था 14 फरवरी को. 26 फरवरी उनके त्रयोदशी संस्कार पर भारतीय वायुसेना ने सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित की है जवानों को.

++++++++++








सोमवार, 5 फ़रवरी 2018

राजौरी के चारों शहीदों को शत शत नमन - ब्लॉग बुलेटिन

सभी हिंदी ब्लॉगर्स को नमस्कार।

जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तान द्वारा भारी गोलीबारी में रविवार को देश के चार जवान शहीद हो गए थे।






आज हम इन चारों जवानों की शहादत को सलाम करते हुए और उनके सर्वोच्च बलिदान के लिए उन्हें नम आँखों से भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।

जय जवान। जय भारत। जय हिन्द। 


~ आज की बुलेटिन कड़ियाँ ~













आज की बुलेटिन में बस इतना ही कल फिर मिलेंगे तब तक के लिए शुभरात्रि। सादर ... अभिनन्दन।। 

गुरुवार, 4 मई 2017

देश के दुश्मन - बाहर भी, भीतर भी : ब्लॉग बुलेटिन

नमस्कार दोस्तो,
देश की सीमा पर पाकिस्तानी सेना का उत्पात उसकी आदत के अनुसार चल रहा है. देश की सीमा के भीतर जम्मू-कश्मीर में पत्थरबाजों की हरकतें जारी हैं तो नक्सलियों की हिंसात्मक गतिविधियाँ भी चल रही हैं. इन सबके बीच आमजन की तरफ से सबको मटियामेट कर देने के लिए आवाजें उठ रही हैं. पाकिस्तान को उसकी बर्बरता का यथोचित जवाब न देने के केंद्र सरकार को सोशल मीडिया पर अपशब्दों सहित आक्रोश का सामना करना पड़ रहा है. पता नहीं इस आक्रोश का कितना हिस्सा सरकार तक पहुँच रहा है किन्तु सत्यता यह है कि आम जनमानस में आक्रोश बहुत ज्यादा है. सरकार को तमाम मंचों से सलाह दी जा रही है कि वह अमेरिका, फ़्रांस, जर्मनी, इजराइल जैसी नीति अपनाकर अपने दुश्मनों का सफाया करे. 


सही बात है, दुश्मनों के सफाए के लिए कठोर नीति का बनाया जाना आवश्यक है किन्तु क्या एक पल को सोचा गया है कि क्या इन देशों में कभी ऐसा होता देखा गया है कि
यहाँ के किसी नेता ने दूसरे देश के टीवी पर सार्वजनिक रूप से अपने राष्ट्राध्यक्ष को हटाने सम्बन्धी मदद मांगी हो?
इन देशों के भीतर इसी देश से आज़ादी पाने के नारे लगे हों?
इनके साहित्यकारों ने अकारण सरकार को कटघरे में खड़ा करते हुए पुरस्कार वापसी जैसा कोई कदम उठाया?
यहाँ जब भी विरोधी देशों पर, आतंकवाद पर कार्यवाही की गई तो विपक्षी दलों ने सरकार से उसके सबूत मांगे हों?
यहाँ किसी नेता ने, किसी बुद्धिजीवी ने किसी आतंकी को अपना भाई कहा हो? भटका नौजवान कहा हो?
यहाँ के किसी भी राज्य के नागरिक अपनी ही सेना पर पत्थर बरसाते हों?
देश के भीतर उसी देश का राष्ट्रीय ध्वज जलाया जाता हो?
अपनी ही बेटी को आतंकियों द्वारा अपहृत करवाकर उनके लिए अपने ही घर से खाना भिजवाया जाता हो?

शायद हम में से किसी ने भी इन देशों में ऐसा माहौल नहीं देखा होगा. हमारा देश ही एकमात्र ऐसा देश है जहाँ देश के भीतर उपद्रव करने वालों को भटका नौजवान कहकर गले लगाया जाता है. वीर सैनिकों को धोखे से मारने वालों को मासूम वनवासी कहकर एक और हमले के लिए प्रोत्साहित कर दिया जाता है. सेना की कार्यवाही का सबूत माँगा जाने लगता है. एक व्यक्ति की मौत पर देश भर में असहिष्णुता बढ़ने लगती है. लोगों की पत्नियों को डर लगने लगता है. देश छोड़ने की बातें होने लगती हैं. बुद्धिजीवी अपने-पाने घरौंदों से बाहर आकर पुरस्कार वापसी में लग जाते हैं.

सोचिये ऐसे माहौल में सरकार, सेना, सैनिक किससे लड़ें? देश के बाहर के दुश्मनों से या फिर देश के भीतर छिपे दुश्मनों से? ऐसे माहौल में जब देश के टुकड़े करने वाले नारों पर, आज़ादी तक संघर्ष करने के नारों तक, आतंकवादी के पक्ष में लगते नारों के समर्थन में संवैधानिक पद पर बैठा व्यक्ति आ जाये, देश की पुरानी पार्टी का दम भरने वालों के पदाधिकारी आ जाएँ तो स्थिति की भयावहता का अंदाज़ा ही लगाया जा सकता है. ऐसे भयावह माहौल में अब जबकि सैनिक आये दिन शहीद हो रहे हैं, घुसपैठ बराबर हो रही है, घाटी में हिंसा जारी है, सेना पर पत्थरबाजी लगातार चल रही है किसी को असहिष्णुता नहीं दिख रही है, किसी की बीवी को डर नहीं लग रहा है, कोई देश छोड़ने की बात नहीं कर रहा है. फिर सोचिये एक पल को कि अचानक ये सब रुक गया और क्या शुरू हो गया? नक्सली हमला, पाकिस्तानी सेना का कायरानापन, घाटी की पत्थरबाज़ी, सेना के साथ दुर्व्यवहार. आखिर इन सबका एकसाथ चलने के पीछे का कारण क्या है? इन सबके मूल में क्या है? कहीं वे तो नहीं जिनके लिए आतंकी के लिए देर रात अदालत चलाई जा सकती है? कहीं वे तो नहीं जिनके लिए आतंकी भटके हुए भाई हैं? कहीं वे तो नहीं जिनके लिए देश के टुकड़े होने वाले नारों का समर्थन किया जाता है?

सोचिये, सोचिये और आइये आज की बुलेटिन की तरफ.

++++++++++














गुरुवार, 29 सितंबर 2016

पाकिस्तान पर कूटनीतिक और सामरिक सफलता


आखिरकार भारतीय सेना द्वारा चिरप्रतीक्षित कदम उठाकर देश के दुश्मनों को खुली चुनौती दे दी है. पाक अधिकृत कश्मीर में दो से तीन किमी अन्दर तक घुसकर चालीस के आसपास आतंकियों को ढेर कर देने का, आतंकी प्रशिक्षण शिविरों को मटियामेट कर देने का जांबाजी भरा कार्य उरी आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना द्वारा पाकिस्‍तान के खिलाफ बड़ी कार्रवाई के रूप में सामने आया है. भारतीय सेना ने पाक अधिकृत कश्‍मीर में घुसकर सर्जिकल स्‍ट्राइक किया है. इसके तुरन्त बाद मिलिट्री ऑपरेशन के महानिदेशक ले. रणबीर सिंह ने इसकी जानकारी दी. सर्जिकल स्ट्राइक के तुरन्त बाद मीडिया के माध्यम से जानकारी देना खुली चुनौती ही है. पाकिस्तान की छुटपुट आतंकी घटनाओं को सेना के साथ-साथ समूचा देश अत्यंत संयम से सहन कर रहा था किन्तु उरी की आतंकी घटना के बाद से समूचे देश में गुस्से का ज्वार फूट पड़ा था. लोगों में केंद्र सरकार के विरुद्ध भी अविश्वास जैसा माहौल बनता नजर आने लगा था. समूचे देश के नागरिक सेना के समर्थन में खड़े होकर पाकिस्तानी आतंकवाद का अंतिम और एकमात्र विकल्प युद्ध को ही मान रहे थे. 
पाकिस्तान के विरुद्ध नफरत भरे माहौल में, दुर्दांत आतंकी घटना के बाद भी केंद्र सरकार ने संयम से काम लेते हुए कूटनीति भरे कदमों को उठाने की समझदारी दिखाई. ये बात सभी लोग समझते हैं कि ऐसे में जबकि पाकिस्तान जैसा आतंक-पसंद देश परमाणु अस्त्रों से सुसज्जित है, युद्ध किसी भी रूप में अंतिम और तर्कपूर्ण कदम नहीं होगा. ऐसे में बलूचिस्तान का मुद्दा उठाना, पाकिस्तान में होने वाले सार्क सम्मलेन में शामिल न होने का निर्णय, पाकिस्तान के साथ जल संधि पर पुनर्विचार किये जाने सम्बन्धी बैठक, पाकिस्तान को मोस्ट फेवरिट नेशन के दर्जा समाप्त करने सम्बन्धी विचार के बाद पाकिस्तान एकदम से बैकफुट पर दिखाई दिया. ऐसा इसलिए क्योंकि इन कदमों के बाद ही उसके राजदूत का बयान आया कि ‘जंग किसी मामले का हल नहीं. जम्मू-कश्मीर के लोगों को अपने भविष्य का फैसला करने के लिए बेहतर मौका मिलना चाहिए. अगर उन्हें लगता है कि वे भारत के साथ ज्यादा खुश हैं तो वे वहीं रहें, पाकिस्तान को इस बात पर कोई आपत्ति नहीं है.’ भारत के सार्क सम्मलेन में शामिल न होने के निर्णय के बाद अन्य कई देशों द्वारा इंकार किया जाना भारत की कूटनीति की जीत ही है और आज इसी तरह के युद्ध की आवश्यकता है.
इस कूटनीतिक विजय के बीच भारतीय सेना ने सर्जिकल स्ट्राइक के द्वारा सम्पूर्ण देशवासियों को, शहीदों के परिजनों को ये सन्देश देने का काम किया है कि भारतीय सेना पडोसी देश की आतंकी घटनाओं को, हरकतों को सामान्य रूप से सहन करने वाली नहीं है. उसकी एक-एक हरकत का, एक-एक शहीद की शहादत का सटीक समय पर इसी तरह से बदला लिया जायेगा. सेना की ये कार्यवाही उन लोगों के लिए भी सन्देश है जो देश में रहकर भी देश-विरोधी ताकतों के हितार्थ बयान देते रहते हैं. यकीनन आज युद्ध अंतिम विकल्प नहीं है किन्तु भारतीय सेना ने आज जिस तरह से खुलेआम पाक समर्थित कश्मीर में कार्यवाही की है वह न सिर्फ आतंकियों के हौसलों को तोड़ेगी वरन झूठा अहंकार पाले पाकिस्तान को भी सबक सिखाएगी.
उरी आतंकी घटना के बाद से, पाकिस्तान की तमाम नापाक हरकतों के बाद भी केंद्र सरकार के संयम दिखाने, सेना के धैर्य दिखाने पर देश का नायक, सेना के नायक बधाई के पात्र हैं. भविष्य की समस्त रणनीति, कूटनीति में उनकी विजय की शुभकामनाओं सहित आज की बुलेटिन आपके समक्ष.

मंगलवार, 26 जुलाई 2016

सैनिकों के सम्मान में विजय दिवस - ब्लॉग बुलेटिन

‘हतो वा प्राप्स्यसि स्वर्गं जित्वा वा भोक्ष्यसे महीम्‌’ अर्थात या तो तू युद्ध में बलिदान देकर स्वर्ग को प्राप्त करेगा अथवा विजयश्री प्राप्त कर पृथ्वी का राज्य भोगेगा. गीता के इस श्लोक से प्रेरित होकर देश के शूरवीरों ने कारगिल युद्ध में दुश्मन को खदेड़ कर सीमापार कर दिया था. आज से 17 वर्ष पहले भारतीय सेना ने कारगिल पहाड़ियों पर कब्ज़ा जमाए पाकिस्तानी सैनिकों को मार भगाया था. इस विजय की याद में और शहीद जांबाजों को श्रद्धांजलि देने के उद्देश्य से प्रतिवर्ष 26 जुलाई को कारगिल दिवस के रूप में मनाया जाता है. भारतीय सेना के विभिन्न रैंकों के लगभग 30000 अधिकारियों और जवानों ने ऑपरेशन विजय में भाग लिया. इस युद्ध में भारतीय आधिकारिक आँकड़ों के अनुसार 527 जांबाज़ शहीद हुए और 1363 घायल हुए.


एक तरह हम विजय दिवस मना रहे हैं वहीं दूसरी तरफ हमारे सैनिक एक आतंकी की मौत पर अलगाववादियों के पत्थरों का शिकार हो रहे हैं. आखिर ऐसा विरोधाभास क्यों? यहाँ इस तथ्य का स्मरण करना होगा कि विगत कुछ वर्षों से भारतीय सेना के कार्यों-दायित्वों में अप्रत्याशित रूप से वृद्धि हुई है. अब नागरिक प्रशासन में भी उनकी भूमिका अहम् होती जा रही है. देश में किसी भी तरह की प्राकृतिक आपदा आने पर सेना को याद किया जाता है. दंगों की स्थिति, वर्ग-संघर्ष, धरना प्रदर्शन, बच्चों के बोरवेल में गिरने की घटनाएँ या फिर निर्वाचन, सभी में स्थानीय प्रशासन के स्थान पर सेना की भूमिका को सराहनीय, विश्वसनीय माना जाने लगा है. आज ये अत्यंत महत्त्वपूर्ण हो जाता है कि अपनी जान पर खेलकर देश के लिए अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने वाले सैनिकों के लिए हम किस तरह का माहौल बना रहे हैं? सैनिकों को यदि पर्याप्त सम्मान न मिले, अधिकार होने के बाद भी अधिकारों का उपयोग करने की आज़ादी न मिले, सशक्त होने के बाद भी भीड़ से पत्थरों की मार सहनी पड़े, कर्तव्य की राह में मानवाधिकार आकर धमकाए तो ये खतरे का सूचक है. ये बिन्दु कहीं न कहीं सैनिकों के, सेना के मनोबल को कम करते हैं, उनमें अलगाव की भावना को जन्म देते हैं.

सत्ता प्रतिष्ठानों के साथ-साथ आम नागरिकों का प्रयास हो कि सेना का मनोबल कम न होने पाए. सत्ता प्रतिष्ठानों को सेना सम्बन्धी मामलों में अनावश्यक हस्तक्षेप करने से बचना चाहिए. समय-समय पर सेना के सामने आती असहज स्थितियों पर उनके साथ खड़े होने का एहसास कराना चाहिए. इससे सेना का मनोबल बढ़ेगा. इसी तरह आम नागरिकों को भी अपने स्तर पर सेना का, सैनिकों का सम्मान करने की भावना को विकसित करना चाहिए. हमारे जवानों द्वारा किये गए वलिदानों को, उनकी जांबाजी को न केवल याद किया जाये वरन उसे समाज में प्रचारित-प्रसारित किया जाये. निस्वार्थ भाव से देश के लिए कार्य कर रहे सैनिकों के लिए हम सभी को जागना होगा. कारगिल विजय दिवस के सहारे ही हमें उन सभी सैनिकों का स्मरण करना होगा जो हमारी रक्षा के लिए अपनी जान को जोखिम में डालते हैं. देश की एकता, अखंडता, स्वतंत्रता के लिए और नागरिकों के सुखमय जीवनयापन करने, सुरक्षित रहने के लिए ऐसा करना अनिवार्य भी है.

अपने जांबाज़ सैनिकों को याद करते हुए विजय दिवस को समर्पित आज की बुलेटिन. 
++++++++++










मंगलवार, 19 जुलाई 2016

भटकाव के दौर में परंपराओं से नाता - ब्लॉग बुलेटिन

प्रिय साथियो,
आज गुरुपूर्णिमा का पावन पर्व है. आषाड़ मास की पूर्णिमा को गुरुपूर्णिमा मनाई जाती है. इस दिन को महाभारत के रचयिता कृष्ण द्वैपायन के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है. ‘गुरुर्ब्रह्मा गुरुर्विष्णुः गुरुर्देवो महेश्‍वरः। गुरु साक्षात्‌ परब्रह्म तस्मै श्रीगुरुवे नमः॥’ के साथ-साथ ‘गुरु गोविंद दोऊ खड़े, काके लागूँ पाँय। बलिहारी गुरु आपने, गोविंद दियो बताय॥’ को प्रत्येक व्यक्ति बचपन से सुनता चला आ रहा है. इनको न केवल वो सुनता आ रहा है वरन आत्मसात भी करता रहा है. इसके बाद भी वर्तमान में समाज भटकन की स्थिति में है. भटकन इस कदर है कि बुद्धिजीवी कहे जाने वाले लोगों को भी समझ नहीं आ रहा है कि वे क्या कर रहे हैं. ये भटकाव ही कहा जायेगा कि आज देश में सेना के समर्थन के लिए मुहिम छेड़नी पड़ रही है. ‘सपोर्ट टू इंडियन आर्मी’ के द्वारा ये जताना पड़ रहा है कि देश सेना के साथ है. इसे सामाजिक विसंगति ही कही जाएगी कि गुरुपूर्णिमा का आयोजन करने वाले देश में गुरुओं द्वारा दी गई शिक्षा को विस्मृत कर दिया गया है. आम आदमी से लेकर सेना तक को पूर्वाग्रह से ग्रसित होकर देखा जाने लगा है. 


देश का एक-एक व्यक्ति जिस आज़ादी की बात करता है, जिस स्वतंत्रता से सरकार को गरिया लेता है, जिस उन्मुक्तता के साथ सेना की बुराई कर लेता है, जिस बेफिक्री के साथ मौज-मस्ती कर लेता है वो कहीं न कहीं भारतीय सेना की देन है. अपनी मौज-मस्ती, अपनी उन्मुक्तता, अपनी स्वच्छंदता को एक पल के लिए रोककर विचार करिए कि जिस समय आप ये सब कर रहे होते हैं, ठीक उसी समय सैनिक किसी आतंकी से लोहा ले रहा होता है. किसी उपद्रवी के ईंट-पत्थर को सह रहा होता है. कहीं बर्फीली चट्टान पर मुस्तैद खड़ा होता है. अपने परिवार से कहीं बहुत दूर अकेले देश की रक्षा के लिए, हम सबकी सुरक्षा के लिए तैनात होता है. आज उसी भारतीय सेना के लिए समर्थन करने जैसी मुहिम चलाना अपने आपमें शर्म का विषय है.


वैसे शर्म हम नागरिकों को क्यों आने लगी? शर्म तो उन शहीदों को आ रही होगी जिन्होंने एक पल सोचे बिना अपनी जान इस देश पर न्योछावर कर दी. शर्म उन सैनिकों को आ रही होगी जिन्होंने शहादत देकर देश को आज़ादी दिलवाई. शर्म जंगे-आज़ादी के उस प्रथम यौद्धा मंगल पांडे को भी आ रही होगी जिनकी १८९वीं जयंती आज के दिन है. आइये, अपने शहीदों को शर्मसार होने से बचाने के लिए आगे बढ़ें. अपनी भारतीय सेना को ये दिखाने के लिए कि हम उसके साथ हर पल हैं, उसके परिवार के साथ हर क्षण हैं आगे चलें. अपने गुरुओं के सम्मान की खातिर, उनकी शिक्षाओं पर अमल करने की खातिर आगे बढ़ें. आगे बढ़ें और पढ़ें आज की बुलेटिन.....

++++++++++














गुरुवार, 25 फ़रवरी 2016

देश की पहली मिसाइल 'पृथ्वी' और ब्लॉग बुलेटिन

नमस्कार मित्रो,

देश में इस समय देशभक्ति, देशद्रोह जैसे मुद्दे हवा में तैर रहे हैं. लोकतंत्र का मंदिर माने जाने वाले संसद पर हमले के आरोपी को शहीद घोषित करके वास्तविक शहीदों का अपमान किया जा रहा है. राजनैतिक परिवारों, पदों से जुड़े लोग ऐसे आरोपी का समर्थन करने वालों के साथ खड़े दिख रहे हैं. क्षुद्र राजनैतिक मंशा के चलते शहीदों को विस्मृत किया जा रहा है; सैनिकों के ज़ज्बात को कम करके आँका जा रहा है; जिस तिरंगे के लिए कई-कई जवानों ने अद्यतन अपनी जान कुर्बान की है, उसी तिरंगे के फहराए जाने के समय की प्रासंगिकता पर सवाल खड़े किये जा रहे हैं. शर्मसार करता है वो दृश्य जबकि एक पूर्व सैन्य अधिकारी को सम्पूर्ण देश ने टीवी चैनल पर सेना के अकेलेपन की स्थिति पर आँसू छलकाते देखा. ऐसी विडम्बनापूर्ण स्थितियों के बीच भी कुछ-कुछ पल ऐसे आते हैं जो गौरवान्वित करते हैं. हमारे वैज्ञानिकों पर, सेना पर, सैनिकों पर गर्व करने को प्रेरित करते हैं. आज 25 फरवरी ऐसा ही दिन लेकर आया है. 

आज से 28 वर्ष पूर्व 1988 को देश की पहली मिसाइल ‘पृथ्वी’ का पहला सफल परीक्षण किया गया. पृथ्वी भारत की स्वदेशी तकनीक से निर्मित प्रथम बेलिस्टिक मिसाइल है. यह भारत के एकीकृत मिसाइल विकास कार्यक्रम के तहत बनाई गई है. सतह से सतह तक मार करने वाली इस मिसाइल का निर्माण रक्षा अनुसन्धान एवं विकास संगठन तथा भारत डायनेमिक्स लिमिटेड के द्वारा किया गया.  4400 किग्रा वजनी, 9 मीटर लम्बी इस मिसाइल की मार 150 किमी की है. यह परमाणु हथियारों समेत 500 किलोग्राम से किलोग्राम से लेकर एक टन तक का भार वहन कर सकती है. पृथ्वी के पहले सफल परीक्षण के बाद इसके कई संस्करणों का सफल परीक्षण किया जा चुका है. इसमें पृथ्वी-1 को थल सेना के अनुरूप, पृथ्वी-2 को वायु सेना के अनुरूप तथा पृथ्वी-3 को जल सेना के अनुरूप डिजाइन किया गया है. पृथ्वी-2 और पृथ्वी-3 की मार क्रमशः 250-350 किमी और 350-600 किमी है. समय के साथ होते परिवर्तनों ने पृथ्वी मिसाइल की मारक क्षमता को बढ़ाया ही है. पृथ्वी-2 भारतीय सेना में 2003 में लाई गई थी जो पहली मिसाइल थी जो रक्षा अनुसन्धान एवं विकास संगठन के एकीकृत निर्देशित मिसाइल विकास कार्यक्रम की तकनीक के अंतर्गत बनाई गई मिसाइल है. यकीनन युद्ध किसी भी समस्या का समाधान नहीं किन्तु अपनी सैन्य क्षमता को लगातार समृद्ध, सशक्त करने से एक तरफ जहाँ सेना का, सैनिकों का, देशवासियों का मनोबल बढ़ता है वहीं दूसरी तरफ देश के दुश्मनों के हौसले भी पस्त होते हैं. 

आइये अपने तिरंगे, अपनी सेना, अपने सैनिकों और अपने तमाम आयुधों पर गर्व करते हुए आज की बुलेटिन का आनंद उठायें. 

++++++++++












बुधवार, 10 जून 2015

दर्द पर जीत की मुस्कान और ब्लॉग बुलेटिन

सभी ब्लॉगर मित्रों को मेरा सादर नमस्कार।।

पिछले हफ्ते 4 जून को मणिपुर के चंदेल जिले में उग्रवादियों ने घात लगाकर हमला किया था, जिसमें भारतीय सेना के 18 जवान शहीद हो गए। इसके बाद सरकार ने तय किया कि उग्रवादियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। पांच दिनों से इस पूरे ऑपरेशन को लेकर योजना बना ली गई थी। सेना को खबर मिल ही चुकी थी कि मणिपुर और नगालैंड सीमा पर उग्रवादी फिर से हमले की साजिश रचने में लगे हैं। म्यांमार सरकार के सहयोग से योजनाबद्ध तरीके से सेना ने उग्रवादी कैंपों पर सुबह साढ़े नौ बजे हमला बोल दिया। म्यांमार की सरकार को इस बारे सूचना इस ऑपरेशन की काफी हद तक कार्रवाई पूरी हो जाने के बाद दी गई। सोमवार रात 3 बजे ऑपरेशन शुरू किया गया था। ऑपरेशन के काफी बीत जाने के बाद ही म्यांमार सरकार को बाद में दी गई।

इस पूरे ऑपरेशन के बारे में अहम बात यह रही कि भारतीय सेना के किसी सैनिक को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। इंटेलिजेंस से मिली सटीक सूचना से ऑपरेशन संभव हो सका। दो कैंपों में क़रीब 150 उग्रवादी थे। दोनों कैंप पूरी तरह से नष्ट किए, शायद कुछ भागे गए हों। लेकिन यह निश्चित तौर पर 50 से ज्यादा यानी कि 100 से ज़्यादा उग्रवादी ढेर किए गए। ज़्यादातर कैंप में मारे गए। कार्रवाई ख़त्म कर मंगलवार दोपहर को इस खुफिया ऑपरेशन का ऐलान किया गया।

पीएम नरेन्द्र मोदी ने खुद इस ऑपरेशन की हामी भरी। सिचुएशन रूम से खुद पीएम मोदी ने इस पूरे ऑपरेशन को रियल टाइम में देखा। यह गौरतलब है कि यदि राजनीतिक रूप से हरी झंडी नहीं मिली होती तो इतना बड़ा ऑपरेशन अंजाम सेना का देना मुश्किल था।

हम सबको अपनी भारतीय सेना पर गर्व है, जिसने हमारे दर्द पर जीत की मुस्कान बिखेर दी है । इस मिशन में शामिल सभी सैनिकों की बहादुरी पर हमें गर्व है। जय हिन्द। जय भारत।। 

अब रुख करते हैं आज की बुलेटिन की ओर  …… 
















आज की बुलेटिन में बस इतना ही। कल फिर मिलेंगे। सादर … अभिनन्दन।।

गुरुवार, 27 जून 2013

हर बार सेना के योगदान पर ही सवाल क्यों - ब्लॉग बुलेटिन

प्रिय ब्लॉगर मित्रों,
प्रणाम !

कल शाम टीवी देखते देखते एक अजीब ही ख़बर देखने को मिली ... मन क्रोध से भर गया ... जहां एक तरफ
उत्तराखंड में राहत आौर बचाव के दौरान हेलीकॉप्टर क्रैश में अपने साथियों को खो देने के बाद भी सेना के जवान लोगों को बचाने में जी-जान से जुटे हैं। दूसरी तरफ राहत कार्य का श्रेय लेने के होड़ में नेता लोग आपस में लड़ने पर उतारू हो गए । उत्तराखंड में फंसे आंध्रप्रदेश के लोगों को सुरक्षित निकाले का श्रेय लेने के चक्कर में बुधवार को कांग्रेस और टीडीपी के नेता आपस में भिड़ गए। टीवी पर साफ साफ दिखाया गया कि कैसे कांग्रेस के नेता हनुमंत राव और टीडीपी के नेता रमेश राव के बीच देहरादून के जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर गाली-गलौज तथा हाथापाई हो गई। बाद मे अर्चना दीदी से चैट पर जब इसी मुद्दे पर बात हुई तो उन्होने बताया कि उन्होने तो टीवी पर जब यह देखा तो उसकी फोटो भी मोबाइल से ले ली !

उधर, सेना के जवान लोगों को बचाने में जी-जान से जुटे हैं। हालांकि मौसम अभी भी उनका साथ नहीं दे रहा है। चारों तरफ धुंध और रुक-रुक कर बारिश होने के कारण बुधवार की सुबह बचाव कार्य कुछ देर से शुरू हो सका। इसी बीच सैनिकों का हौसला बढ़ाने आज सुबह वायु सेनाध्यक्ष एनएके ब्राउन गोचर पहुंचे। उन्होंने कहा, अंतिम व्यक्ति को बचाने तक सेना का ऑपरेशन जारी रहेगा।


इन बेशर्म नेताओं को सेना के जवानों से सबक लेना चाहिए जहां एक तरफ सेना के बड़े से बड़े अधिकारी भी इस समय राहत कार्यों मे जी जान से जुटे है दूसरी ओर यह स्वार्थी नेता है जो आपदा के समय भी अपनी राजनीति चमकने मे जुटे है ! 

और तो और इतना सब होने के बाद भी गाहे बेगाहे यह सवाल भी उठते रहते है कि सेना आखिर करती ही क्या है ... यकीन जनिएगा जब जब किसी 'बुद्धिजीवी' को सेना की उपयोगिता पर सवाल उठाता देखता हूँ ... बड़ी शिद्दत से खुद के 'बुद्धिजीवी' न होने पर बड़े गर्व की अनुभूति करता हूँ by god की कसम !!

शर्म से डूब मारना चाहिए उन लोगो को जो हमारे जीवन मे सेना के योगदान को नज़रअंदाज़ करते है ... कौन सा ऐसा नेता या राजनीतिक दल है अपने देश मे जो सेना का स्थान ले सके इतने बड़े पैमाने के राहत कार्यों के दौरान !? एक भी नहीं ... जी हाँ ... एक भी नहीं ... फिर बार बार सेना के योगदान पर सवाल क्यों उठाए जाते है !? सेना के बिना हम कुछ भी नहीं है ... और यह एक ऐसा तथ्य है जिसे एक बार नहीं कई बार साबित किया जा चुका है !!

सादर आपका 

शिवम मिश्रा 

===============================

आपकी आँखों में कुछ महके हुए से राज है......................

Randhir Singh Suman at लो क सं घ र्ष !
*आज जिनका जन्मदिन है * आपकी आँखों में कुछ महके हुए से राज है आपसे भी खुबसूरत आपके अंदाज है | याद है बारिशो के दिन थे वो पंचम और पहाड़ी के नीचे वादी में धुंध से झाककर निकलती हुई रेल की पटरिया गुजरती थी | धुंध में ऐसे लग रहे थे हम जैसे दो पौधे पास बैठे हो हम बहुत देर पटरियों बैठे हुए उस मुसाफिर का जिक्र करते रहे जिसको आना था पिछली सब लेकिन उसकी आमद का वक्त ढलता रहा | हम बहुत देर पटरियों पर बैठे हुए ट्रेन का इन्तजार करते रहे ट्रेन आई उसका वक्त हुआ और हम यू ही दो कदम चलकर धुंध पर पाँव रखकर गुम हो गये | मैं अकेला हूँ अन्त में -------- | *मुसाफिर हूँ यारो ना घर है ठिकाना मुझे चलते जाना ह... more »

मुस्कुराने का कर्ज़

आज Zee tv पर एक सीरियल या कहें रियलिटी शो देख रही थी Connected HUM TUM ...ये वही शो है ,जो मुझे भी ऑफर हुई थी और मैंने मना कर दिया था {अब ये बताने से क्यूँ चूकें हम :)} खैर हमें अपने निर्णय पर अफ़सोस तो पहले भी नहीं था और अब ये शो देखकर तो जैसे एक सुकून की सांस ले ली ,यूँ कैमरे का हर वक़्त अपनी ज़िन्दगी में झाँक कर देखना मंजूर नहीं था मुझे . वैसे जैसा मुझे बार बार आश्वस्त करने की कोशिश की थी उन्होंने... सच में इस शो में कोई मिर्च मिसाले नहीं हैं बल्कि औरतों के मन में क्या चलता रहता है ,क्या सोचती हैं, उनकी ज़िन्दगी क्या है ,किसी सिचुएशन पर कैसे रिएक्ट करती हैं...यही सब है. साथ म... more »

ताऊ तेल का सारा स्टाक खत्म !

ताऊ रामपुरिया at ताऊ डाट इन
ताऊ कुछ सोच में बैठा हुआ था. अब क्या सोच रहा था यह तो खुद ताऊ जाने, भगवान इस लिये नही जान सकते कि उनको आजकल सोचने की फ़ुरसत ही नही है....अब भगवान भी कहां तक और किस किस की सोचें? इस समय ताऊ जरूर उतराखंड त्रासदी में अपना नफ़ा नुक्सान और वाहवाही के बारे में ही सोच रहा होगा....पर फ़िर भी ताऊ के दिमाग का कोई भरोसा नही...... अचानक रामप्यारे अपने दांत दिखाता हुआ ब्रांड न्य़ू मोटरसाईकिल पर प्रगट हुआ और बोला - ताऊ, आजकल फ़िर से ब्लागिंग को ठंड लग गई है. ट्विटर, फ़ेसबुक के साथ तुलनात्मक अध्ययन और शोध कार्य भी प्रारंभ हो चुका है. मुझे लगता है इससे भी ब्लागिंग की ठंड दूर होने वाली नही है.... more »

दिलरुबाई ही लगे

शारदा अरोरा at गीत-ग़ज़ल
* हम वहाँ हैं जहाँ ,* *अपनी खबर भी पराई ही लगे * * **चिकने घड़े सा कर दिया * *ज़िन्दगी ये भी रुसवाई ही लगे * * **न जाते इधर तो किधर जाते * *हर शय शौदाई ही लगे * * **आईना किस को दिखाऊँ * *अपनी फितरत भी हरजाई ही लगे * * **यही बदा है , यही सही * *रात के पैर में बिवाई ही लगे * * **तेरा मुँह देख के जीते हैं * *आग अपनी लगाई ही लगे * * **इश्क में दर-बदर हर कोई * *दाँव पर सारी खुदाई ही लगे * * **शोला हो , शबनम हो * *ऐ वक्त , दिलरुबाई ही लगे * * *

घर पर छापिये अपनी ई-बुक booklet printing से और कागज बचार्इये

Abhimanyu Bhardwaj at MY BIG GUIDE
अगर आप ई-बुक पढने के शौकीन हैं, और अक्‍सरकर आप अपने प्रिन्‍टर से ई-बुक का प्रिन्‍ट आउट निकाल कर पढते भी हैं, लेकिन वह एक किताब या पुस्‍तक की तरह नहीं लगता है। वह सीधे सीधे ए4 पेज पर एक साइड खाली वाला प्रिन्‍ट निकलता है। जिससे काफी पेज भी खर्च होते हैं, और किताब वाला मजा भी नहीं आता है। मैं आज आपको एक ऐसा बडे काम का आसान तरीका बताने जा रहा हॅू जिससे आप घर पर ही अपनी किताब छाप सकते हैं, और पेज भी बचा सकते हैं। इस तरीके से आप किसी भी 40 पेज की ई-बुक को केवल 10 पेज में ही प्रिन्‍ट निकाल सकते हैं, जिससे पेज की भी बचत होगी और पढने और देखने में किताब वाला मजा भी मिलेगा। *यह तरीका उनके लि... more »

पेड़ तूने काटे नाम कहर पहाड़ का रख दिया

Neelima at Rhythm
तू क्या हैं /?? क्या होना चाहता था अभी ! इंसान के बोलने से पहले इश्वर खेल खेल गया ~~ कैसे तेल का दिया जलाऊ अपने आँगन में उनके घर का तो चिराग ही बुझ गया ~~ अभी तक सिर्फ पठारों में जीते थे हम अब तो सीने पर ही पत्थर रख दिया ~~ रोती हुए आवाज़े सिसकियो मैं बदल रही हैं लोग कहते हैं उसने अब सब्र कर लिया ~~ कोई देखे तो आकर उसके सूखे आंसुओ को जिसने पति बेटे के साथ पोते को भी खो दिया ~~ मातम पुरसी को जमा हैं बहुतेरे लोग बरसात का मौसम बीज बेबसी के बो गया ~~ दूर बैठ कर देखना त्रासदी को बहुत आसान हैं महसूस करना उस प्रलय को आंदोलित कर गया ~~ मेरे घर में बचे हैं बस अब... more »

लिखने का माध्यम और सरोकार !

संतोष त्रिवेदी at बैसवारी baiswari
कई बार यह बहस उठती है कि अभिव्यक्ति के लिए कौन-सा माध्यम उचित है या सबसे उत्तम है,पर मेरी समझ से मूल प्रश्न यह होना ही नहीं चाहिए। हर माध्यम की अपनी सम्प्रेषणता होती है और पहुँच भी। बदलते समय और नई तकनीक के साथ इसमें भी उत्तरोत्तर बदलाव हो रहा है। यह सहज और स्वाभाविक प्रकिया है। इससे,पहले वाले या परम्परागत माध्यमों की उपयोगिता या प्रासंगिकता खत्म नहीं हो जाती। यह व्यक्तिगत रूप से इसका उपयोग करने वाले पर निर्भर है कि उसे किस माध्यम में सहजता और सहूलियत होती है। माध्यमों के बदलने से लिखने वाले के सरोकार नहीं बदल जाते। इसलिए लेखक के सरोकार हर माध्यम से जुड़े होते हैं। इसलिए लेखक के... more »

एक बार फिर वो -- जो अब फेसबुकिया बन गए हैं।

डॉ टी एस दराल at अंतर्मंथन
अभी ब्लॉग पर अरविन्द मिश्र जी का लेख पढ़कर फिर वही मुद्दा मन में मचलने लगा कि क्यों ब्लॉगर्स ब्लॉगिंग छोड़कर फेसबुक आदि की ओर जा रहे हैं। लेकिन यह चर्चा यहीं जारी रहे। हमें तो कुछ दिन से फेसबुक पर सक्रियता से जो देखने को मिला , वह प्रस्तुत है इस हास्य व्यंग रचना के माध्यम से जिसमे हास्य कम, व्यंग ज्यादा नज़र आएगा लेकिन हालात पर खरा उतरेगा। १) वो सुबह सवेरे , मूंह अँधेरे उठती है , चाय नाश्ता बनाकर बच्चों को नहला धुलाकर, टिफिन लगाती है, बच्चों के साथ बच्चों के पिता का। फिर बिठा आती है, बच्चों को स्कूल बस में , अच्छे नागरिक बनाने की चाह में। फिर करती है पति को बाय बाय और बैठ जाती है ख... more »

सुकून मिलता है ....अतीत में !!!

Ashok Saluja at यादें...
*मैं देखता हूँ ,अपने अतीत में* *तूने डेरा अपना जमा रखा है * *दिल के हर टूटे हुए टुकड़े में * *तूने चेहरा अपना छुपा रखा है* *---अशोक "अकेला "* *सुकून मिलता है ....अतीत में !!!* ज्यों काफ़िर मुहँ से लगी छूटती नही ये यादों की लड़ी कभी भी टूटती नही कुछ अरसे के लिए हो जाता हूँ ,बेखबर फिर भी ये कभी मुझसे यूँ रूठती नही करने लगता हूँ याद बीती हुई यादें तभी जब कभी मुझे कोई ख़ुशी सूझती नही इन में समाई हैं मेरे सुख-दुःख की हवाएं जिन्हें आज की ज़हरीली हवा लूटती नही बिखर जाती है मेरी सोच अनेक यादों में वहाँ कोई भी आँख, शक से घूरती नही पलट के देखने दो मुझे यादों की तरफ चारों तरफ अब मेरी... more »

स्वराज या गुंडाराज – मर्ज़ी है आपकी क्योंकि देश है आपका

तुषार राज रस्तोगी at तमाशा-ए-जिंदगी
अपनी बात को मैं इन दो पंक्तियों के माध्यम से आरम्भ कर रहा हूँ *कुछ ज़बानों पर हैं ताले, कुछ तलवों में हैं छाले* *पर कहते हैं कहने वाले, के स्वराज चल रहा है * *किस हाल से हमारा यह समाज गुज़र रहा है ? * *'सब चलता है' के नारे पर स्वराज जल रहा है* स्वराज की बात इसलिए कर रहा हूँ क्योंकि आज भारत की पीड़ित और त्रस्त आम जनता देश में बदलाव की आस लगाये मुंह ताकती बैठी है | हिंसा, गरीबी, भुखमरी, शोषण, महंगाई, बेरोज़गारी, उंच नीच, नक्सलवाद, आर्थिक विषमता और भ्रष्टाचार जैसी समस्याओं की आग में जनता फतिंगों की तरह भुन रही है और हमारे लोकशाही पहलवान उन्हें दिन-बा-दिन और ज्यादा गर्म करते जा रहे हैं |... more »

कार्टून :- उत्‍तराखंड में भॉंडनृत्‍य

मृतकों की बेकद्री

*दस जून से देहरादून, कोटद्वार होते हुए सतपुली एकेश्‍वर पौड़ी गढ़वाल अपने गांव गया हुआ था। इस बीच 16 17 18 जून को जो हुआ उस पर और गढ़वाल के हालातों पर शायद मेरे पास फुर्सत में लिखने के लिए अभी कुछ नहीं है। अभी हतप्रभता हावी है। तब तक अपने मन का हाल नीचे के शब्दों के अनुसार प्रस्‍तुत है**: ** * वस्‍तु विनिमय के माध्‍यम मुद्रा यानी रुपए को जब साधन के बजाय साध्‍य मान लिया गया हो, जीवन की क्षुद्र सच्‍चाइयों व पीड़ांतक अनुभवों से नहीं गुजरे सत्‍ताधारकों को सुख-सुविधाओं वाले अपने सिद्धांत सब से उचित लगते हों तो ऐसी जीवन परिस्थितियों में केदारनाथ मन्दिर के प्राकृतिक ध्‍वस्‍तीकरण को संवेदनशील ... more »

जब अपना कोई रूठ गया...

परमजीत सिहँ बाली at ******दिशाएं******
बरसा बादल जग डूब गया, जब अपना कोई रूठ गया। निरव खग का सब कोलाहल, क्या पवन वेग से दोड़ेगी। क्या नदिया सरपट उछल उछल पर्वत की छाती फोड़ेगी। ये कैसा मन बोध मुझे मेरे सपनों को लूट गया। बरसा बादल जग डूब गया जब अपना कोई रूठ गया। प्रियतम का विरह ऐसा ही क्या होता सब के जीवन में , अमृत भी विष-सा लगता है तृष्णा में वारी पीवन में । क्रंदन करती हर दिशा लगे काला बादल ज्यों फूट गया। बरसा बादल जग डूब गया जब अपना कोई रूठ गया।

माँ - एक एहसास ...

noreply@blogger.com (दिगम्बर नासवा) at स्वप्न मेरे...........
उदासी जब कभी बाहों में मुझको घेरती है तू बन के राग खुशियों के सुरों को छेड़ती है तेरे एहसास को महसूस करता हूं हमेशा हवा बालों में मेरे उंगलियां जब फेरती है चहल कदमी सी होती है यकायक नींद में फिर निकल के तू मुझे तस्वीर से जब देखती है तू यादों में चली आती है जब बूढी पड़ोसन कभी सर्दी में फिर काढा बना के भेजती है “खड़ी है धूप छत पे कब तलक सोता रहेगा” ये बातें बोल के अब धूप मुझसे खेलती है तेरे हाथों की खुशबू की महक आती है अम्मा बड़ी बेटी जो फिर मक्की की रोटी बेलती है नहीं देखा खुदा को पर तुझे देखा है मैंने मेरी हर सांस इन क़दमों पे माथा टेकती है ... more »

फील्ड मार्शल सैम 'बहादुर' मानेकशॉ की ५ वीं पुण्यतिथि पर विशेष

शिवम् मिश्रा at बुरा भला
फील्ड मार्शल सैम 'बहादुर' मानेकशॉ *सैम होर्मूसजी फ्रेमजी जमशेदजी मानेकशॉ* (३ अप्रैल १९१४ - २७ जून २००८) भारतीय सेना के अध्यक्ष थे जिनके नेतृत्व में भारत ने सन् 1971 में हुए भारत-पाकिस्तान युद्ध में विजय प्राप्त किया था जिसके परिणामस्वरूप बंगलादेश का जन्म हुआ था। *जीवनी* मानेकशा का जन्म ३ अप्रैल 1914 को अमृतसर में एक पारसी परिवार में हुआ था। उनका परिवार गुजरात के शहर वलसाड से पंजाब आ गया था। मानेकशा ने प्रारंभिक शिक्षा अमृतसर में पाई, बाद में वे नैनीताल के शेरवुड कॉलेज में दाखिल हो गए। वे देहरादून के इंडियन मिलिट्री एकेडमी के पहले बैच के लिए चुने गए ४० छात्रों में से एक थे। वहां से... more »
 ===============================
अब आज्ञा दीजिये ...

जय हिन्द !!!

जय हिन्द की सेना !!!

लेखागार