Subscribe:

Ads 468x60px

कुल पेज दृश्य

1000वीं ब्लॉग बुलेटिन लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
1000वीं ब्लॉग बुलेटिन लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शुक्रवार, 26 जून 2015

एक ज़ीरो, ज़ीरो ऐण्ड ज़ीरो - १००० वीं बुलेटिन

सलिल वर्मा
औफिस में जरूरी कागज को जब नत्थी करने जाएँ त स्टैप्लर में पिन खतम हो जाये, कोनो अर्जेण्ट काम करने बैठिये अऊर माथा खाने वाला कस्टमर आकर समय बरबाद कर जाये, कहीं पार्टी में जाना हो अऊर मैचिंग सर्ट का बटन टूटा निकल जाये, सबसे सस्ता फ्लाइट का टिकट कल बुक करेंगे सोचकर टाल दें अऊर अगिला दिन दाम डेढ़ गुना बढ़ जाए, ट्रेन का कनफर्म टिकिट बुक करते हुये पेमेण्ट करने के बाद आर.ए.सी. हो जाये, अपना सब पसन्दीदा सिनेमा का डीवीडी रखा रहे अऊर देखने का समय नहीं मिल पाये, कोनो उपन्यास का दस पन्ना पढ़ लेने के बाद भी माथा में कुछ नहीं जाये, दोस्त लोग का फोन अऊर मेल का जवाब अब देते हैं-अब देते हैं सोचते-सोचते हफ्ता निकल जाये, करीबी लोग के बच्चा के सादी में सामिल नहीं होना त दूर, फोन करने का बात भी दिमाग से निकल जाये, ब्लॉग जगत में सम्मान देने वाला साथी ब्यापारी बन जाये अऊर फोन काटने लगे अऊर फेसबुक-ब्लॉग पर केतना पानी बह गया इसका खबर भी न मिल पाये त समझिये किस्मत बदला लेने पर उतारू है अऊर सजा पाने वाला सख्स का नाम है – सलिल वर्मा. ओही सलिल वर्मा, जो एक जमाना में चला बिहारी ब्लॉगर बनने के नाम से ब्लॉग लिखते थे अऊर एहीं पर बुलेटिनो छाप दिया करते थे.

अब एही दिन देखना बाकी था कि अपना परिचय हमको खुद देना पड़ रहा है. आप लोग में से केतना लोग तो एही सोच रहे होइयेगा कि कहाँ से ई जाहिल गँवार को धर लाया है बुलेटिन का लोग. बाकी हम आज कुच्छो नहीं कहेंगे अऊर बुरा भी नहीं मानेंगे. एगो सायर कहिये गये हैं कि  आँख से दूर न हो, दिल से उतर जाएगा.  त भाई लोग दिल से मत उतारिये, काहे से कि आँख से दूर होने का कारन हम बताइये दिये हैं.

एकीन मानिये कि जेतना कहे हैं मुसीबत उससे कहीं जादा है. लेकिन ऊ का है कि (हम केतना बार कहे हैं) कि दुनिया में अपने आँसू का बिग्यापन कभी नहीं करना चाहिये, मार्केट नहीं है आँसू का. हर अदमी अपना कोटा लिये घूम रहा होता है. फरक एतने है कि कोई तुम इतना जो मुस्कुरा रहे हो टाइप रहता है, तो कुछ शगुफ़्ता लोग भी टूटे हुये होते हैं अन्दर से टाइप का होता है.

हमको पता है कि मायूसी का बात बेकार है. टाइम कहाँ है लोग के पास. आपका तकलीफ का भैलू दुनिया के नजर में है - बिग जीरो. हम एही जीरो में खुस रहते हैं. काहे कि जब जीरो दिया मेरे भारत ने, दुनिया को तब गिनती आई. अब देखिये न 13 नवम्बर 2011 को जो ब्लॉग बुलेटिन का पोस्ट नम्बर 1 था ऊ 24 नवम्बर 2011 को 10 हो गया. 01 मार्च 2012 को हम लिखे पहिला पोस्ट, पोस्ट नम्बर 100. अऊर आज यानि 26 जून 2015 को हम लिख रहे हैं 1000 वाँ पोस्ट. अब हमरा कंट्रीब्यूसन त जीरो रहा. बीच बीच में आधा सैकड़ा अऊर सैकड़ा वाला पोस्ट भी लिखे हम. एतना सारा पोस्ट लिखने के बाद लगा कि बुलेटिन का सब जीरो हमरे जिन्नगी में भी उतर आया है.

दुआ कीजिये कि हम सलामत रहें अऊर 10000 वाँ पोस्ट भी हम ही लिखें. एगो माफ़ी भी बनता है तमाम दोस्त लोग से कि बहुत जल्दी सब दिक्कत-परेसानी मिटाकर हम जल्दी हाजिर होते हैं अऊर ब्लॉग पर अपना टिप्पणी बिखरते हैं.

अंत में आप सब लोग का सुभकामना का इच्छा, अपने गैरहाजिरी का माफी अऊर हज़ारवाँ पोस्ट पूरा करने के लिये ब्लॉग-बुलेटिन को बधाई का कामना लिये, अनुज शिवम को लिंक्स सजाने का अनुरोध करते हैं.

आपका

सलिल वर्मा 
~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~
नीचे दिये सभी चित्रों मे एक ब्लॉग पोस्ट का लिंक लगा हुआ है ... चित्र पर चटका लगते ही आप उस ब्लॉग पोस्ट को पढ़ पाएंगे |

डायरी के पन्नें...६

चंबल के बीहड़ और पुरानी यादें ....


बंगाली फिश करी


झुरमुट में दुपहरिया.....धर्मवीर भारती


इकाई दहाई नहीं सैकड़े का अंतिम पन्ना


तलब...हाँ, वही तलब !


जरूरत संकल्प शक्ति की .....


किसी वृक्ष को काटने से पहले


लहराते खेत... उँघते जंगल : देखिए वियना का आकाशीय नज़ारा !


पत्रकारों और मक्कारों में फर्क!!


२६ जून और नायब सूबेदार बाना सिंह

~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~
पूरी ब्लॉग बुलेटिन टीम की ओर से सभी पाठकों का हार्दिक धन्यवाद ... आप के स्नेह को अपना आधार बना हम चलते चलते आज इस मुकाम पर पहुंचे है और ऐसे ही आगे बढ़ते रहने की अभिलाषा रखते है |

लेखागार