Subscribe:

Ads 468x60px

कुल पेज दृश्य

जीवन के कुछ सत्य अनुभव लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
जीवन के कुछ सत्य अनुभव लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

गुरुवार, 30 मई 2013

जीवन के कुछ सत्य अनुभव

आदरणीय मित्रों,
सादर प्रणाम

आज के बुलेटिन में जीवन के कुछ सत्य अनुभव बतला रहा हूँ |  कहने को तो बातें और अनुभव पुराने हैं कहे सुने हैं परन्तु जीवन की आपा-धापी में हम इन्हें भुलाये बैठे हैं | मेरी कोशिश यही है के यदि हो सके तो इन्हें फिर से एक बार याद किया जाये और जीवन को सुखमय बनाया जाये | 
  • जीवन में हमें वही लौट कर मिलता है, जो हम दूसरों को दिया करते हैं |  
  • जीवन में हमें दूसरों को वही देना चाहियें, जिसकी अपेक्षा हम स्वयं दूसरों से करते हैं | 
  • हमारा शरीर भी एक मकान है, इस मकान की उचित देखभाल करनी चाहियें | 
  • यदि आप एकाग्र नहीं हैं, चित्त चलायमान है और यदि आपका ध्यान कहीं और है, तो आप कोई भी कार्य सही प्रकार से नहीं कर सकते | 
  • क्रोध सदैव मूर्खता से आरम्भ होता है और पश्चताप पर समाप्त होता है |
  • जीवन में कभी भी किसी पर भी आँख मूँद कर विश्वास नहीं करें |
  • जीवन में हमेशा अपनी बुद्धि, विवेक, कानो सुनी और आँखों देखि पर ही भरोसा करें | 
  • जीवन में सच्चा मित्र वही है जो कठिन समय में आपके साथ खड़ा रहे | 
  • जीवन में सुख दुःख आते जाते रहते हैं | विषम परिस्थितियों में सदैव धैर्य से काम लेना चाहियें | 
  • क्रांतियाँ छोटी छोटी बातों के विषय में नहीं होतीं, किन्तु छोटी छोटी बातों से उत्पन्न होती हैं | 
आज की कड़ियाँ 






















कृपा कर आज के बुलेटिन की बातों पर अवश्य ध्यान देने का प्रयास करें और हो सके तो जीवन में इन्हें अपनाने का भी | आभार |

धन्यवाद्
तुषार राज रस्तोगी 

जय बजरंगबली महाराज | हर हर महादेव शंभू  | जय श्री राम 

लेखागार