Subscribe:

Ads 468x60px

कुल पेज दृश्य

देश लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
देश लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

मंगलवार, 13 सितंबर 2016

हौसलों की उड़ान - ब्लॉग बुलेटिन

रियो ओलम्पिक 2016 में गए भारतीय दल में इस बार सिर्फ दो बेटियों ने पदक प्राप्त किये. उसी के बाद संपन्न हुए पैरा ओलम्पिक में देश का गौरव अभी तक तीन पदकों के साथ बना हुआ है. इन तीन पदकों में स्वर्ण पदक मरियप्पन थंगवेलु को, रजत पदक दीपा मलिक को तथा कांस्य पदक वरुण भाटी को प्राप्त हुआ. पैरा स्पोर्ट्स उसे कहते हैं, जिसमें शारीरिक रूप से निःशक्तजन भागीदारी करते हैं.
जीवट और हौसले के धनी इन तीनों खिलाड़ियों को शुभकामनायें, बधाइयाँ.
पैरालंपिक 2016 के पदक विजेता 
++
पैरा ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतकर देश का मान बढ़ाने वाले मरियप्पन थंगवेलु का दाँया पैर पाँच वर्ष की उम्र में एक बस दुर्घटना में घुटने से नीचे पूरी तरह कुचल गया था. मरियप्पन का पैर भले ही बस ने कुचल दिया हो पर उनके हौसले को कोई नहीं कुचल पाया. 21 साल के हो चुके मरियप्पन ने जब पैरा ओलंपिक में टी42 ऊँची कूद में स्वर्ण छलांग लगाई तो पूरी दुनिया उनकी मुरीद हो गई. मरियप्पन तमिलनाडु के गाँव पेरिया वडखनपट्टी के एक गरीब परिवार से ताल्लुक रखते हैं. तमिलनाडु के सेलम जिले के पेरियावादागामपट्टी के रहने मरियप्पन की माँ सब्जियाँ बेचती हैं और मजदूरी करती हैं. पिता ने कई साल पहले उन्हें छोड़ दिया था.
++
हरियाणा की दीपा मलिक ने रियो पैरालंपिक में गोलाफेंक स्पर्धा में रजत पदक जीत कर इतिहास रच दिया है. वे पैरालंपिक में पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला बन गयी हैं. दीपा मलिक ने गोला फेंक एफ-53 स्पर्धा में 4.61 मीटर की सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया. वे सेना अधिकारी की पत्नी और दो बच्चों की माँ हैं. रीढ़ की हड्डी में ट्यूमर के इलाज के दौरान पिछले 17 वर्षों में उनको 31 से अधिक बार ऑपरेशन से गुजरना पड़ा और कमर से पैरों तक 183 टाँके लगे. कमर से नीचे का हिस्सा पैरालाइज होने के कारण वे व्हील चेयर से चलती हैं. इसके बाद भी वे हिमालयन कार रैली में भाग ले चुकी हैं. एथलीट के अलावा वे अंतर्राष्ट्रीय तैराक और हिमालयन बाइकर भी हैं. उन्होंने तैराकी की कई अंतर्राष्ट्रीय स्पर्धाओं में पदक जीते हैं. उनको 2012 में अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है.
++
ग्रेटर नोएडा के जमालपुर गाँव वरुण भाटी ने पैरा ओलम्पिक की ऊँची कूद स्पर्धा में कांस्य पदक जीत देश का नाम रोशन किया है. 21 वर्ष के वरुण भाटी को बचपन में ही पोलियो हो गया था. इसके बाद भी उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और ऊँची कूद को अपना जुनून लिया बना लिया. धीरे-धीरे एक अच्छे खिलाड़ी के रूप में उनकी पहचान बनने लग गई. वह पिछले दो वर्षों से लगातार पैरा ओलंपिक की तैयारी कर रहे थे और अवसर मिलने पर उन्होंने 1.86 मीटर कूद कर कांस्य पदक अपने नाम कर लिया.
++
आइये इनकी ख़ुशी में सम्मिलित होकर आज की बुलेटिन का आनंद उठायें.

++++++++++












शुक्रवार, 11 मार्च 2016

मिट जायेंगे मिटाने वाले, ये हिन्दुस्तान है - ब्लॉग बुलेटिन

नमस्कार मित्रो,
एक और बुलेटिन के साथ आपका मित्र उपस्थित है. आसपास की घटनाओं को देखकर लग रहा है जैसे ये दौर सदी का सबसे अधिक उथल-पुथल भरा दौर है. छोटी से छोटी घटना से लेकर बड़ी से बड़ी घटना तक, घर के कमरे से लेकर सुदूर अंतरिक्ष के ग्रह-नक्षत्रों तक सबकुछ बस विवादित हुआ जाता है. आज़ाद भारत में भी सब अपनी-अपनी आज़ादी की माँग करने में लगे हुए हैं. जिन्हें सकारात्मक मुद्दों पर आज़ादी मिल गई है वे प्रसन्न हैं और उनकी देखादेखी नकारात्मक मुद्दों पर आज़ादी चाहने वाले अप्रसन्नता दिखाते हुए अपनी आज़ादी स्वयं निर्मित करने लगे हैं. इसके लिए चाहे समाज के बने-बनाये नियम-कायदों को ध्वस्त ही क्यों न कर देना पड़े. सामाजिक गोपन को अगोपन बनाने की आज़ादी के चलते जहाँ समाज में ‘किस ऑफ़ लव’ जैसे आयोजनों को संपन्न किया गया वहीं ‘हैप्पी तो ब्लीड’ जैसी संकल्पना को स्थापित करने का प्रयास किया गया. इसी कड़ी में आज़ादी प्रेमी लोग दैहिक संबंधों की वकालत करते नजर आने लगे हैं. इनका विरोध करना समाज को, देश को भगवाकरण करना बताया जा रहा है. आज़ादी के ऐसे दीवानों के एक मठ से मिले कंडोम ने आज़ादी-प्रेमियों के स्वर को मुखर किया तो उन्हीं में से एक दीवाना खुलेआम लघुशंका की आज़ादी में दण्डित होते देखा गया. इसे भी एक तरह का भगवाकरण किया जाना बताया जाने लगा. समझ नहीं आता कि आज़ादी की चाह में इन प्रेमियों द्वारा कौन सा कार्य कब, कहाँ, किसके सामने किया जाने लगे? यदि आज़ादी की ऐसी माँग लगातार बढ़ती रही तो ये कपोल-कल्पना नहीं कि ऐसी आज़ादी के दीवाने सड़कों पर खुलेआम दैहिक सम्बन्ध बनाते दिखाई दें.

आज़ादी की इसी चाह के बाद भी इनको देश के विरोध में बोलने की आज़ादी मिली हुई है; देश के प्रधानमंत्री के विरुद्ध अशालीन वक्तव्य देने की आज़ादी मिली है; देश को बर्बाद करने के नारे लगाये जाने की आज़ादी है; महिलाओं के शोषण के नाम पर धर्म-विशेष को जलील करने की छूट है; अभिव्यक्ति के नाम पर सेना को बलात्कारी बताने की आज़ादी सुलभ है; हिन्दू धर्म के देवी-देवताओं को हत्यारा, सेक्स-सिम्बल घोषित करने की आज़ादी है, तो सवाल ये कि इतनी घनघोर आज़ादी के बाद अब आज़ादी किससे? खुद से? अपने परिवार से? इस समाज से? भारत देश से? आखिर कैसी आज़ादी और किससे? सोचियेगा और जवाब देकर कथित आज़ादी के इन कथित प्रेमियों को भी करारा जवाब दीजियेगा. हो सकता है कि देश-हित में दिए गए अनेकानेक जवाबों से देश-विरोधी ताकतों के हौसले पस्त हों और देश को विखंडित करने के, देश को अस्थिर करने के, देश को आतंकी साए में ले जाने के इनके मंसूबे भी ध्वस्त हों. 



जवाब सोचिये और उसी के साथ दृष्टि डालिए वर्तमान समाज से निकल कर आते कुछ विचारों पर, कुछ ब्लॉग-पोस्ट पर.

आभार सहित आज की बुलेटिन पर पोस्ट-लिंक्स

++++++++++












गुरुवार, 25 फ़रवरी 2016

देश की पहली मिसाइल 'पृथ्वी' और ब्लॉग बुलेटिन

नमस्कार मित्रो,

देश में इस समय देशभक्ति, देशद्रोह जैसे मुद्दे हवा में तैर रहे हैं. लोकतंत्र का मंदिर माने जाने वाले संसद पर हमले के आरोपी को शहीद घोषित करके वास्तविक शहीदों का अपमान किया जा रहा है. राजनैतिक परिवारों, पदों से जुड़े लोग ऐसे आरोपी का समर्थन करने वालों के साथ खड़े दिख रहे हैं. क्षुद्र राजनैतिक मंशा के चलते शहीदों को विस्मृत किया जा रहा है; सैनिकों के ज़ज्बात को कम करके आँका जा रहा है; जिस तिरंगे के लिए कई-कई जवानों ने अद्यतन अपनी जान कुर्बान की है, उसी तिरंगे के फहराए जाने के समय की प्रासंगिकता पर सवाल खड़े किये जा रहे हैं. शर्मसार करता है वो दृश्य जबकि एक पूर्व सैन्य अधिकारी को सम्पूर्ण देश ने टीवी चैनल पर सेना के अकेलेपन की स्थिति पर आँसू छलकाते देखा. ऐसी विडम्बनापूर्ण स्थितियों के बीच भी कुछ-कुछ पल ऐसे आते हैं जो गौरवान्वित करते हैं. हमारे वैज्ञानिकों पर, सेना पर, सैनिकों पर गर्व करने को प्रेरित करते हैं. आज 25 फरवरी ऐसा ही दिन लेकर आया है. 

आज से 28 वर्ष पूर्व 1988 को देश की पहली मिसाइल ‘पृथ्वी’ का पहला सफल परीक्षण किया गया. पृथ्वी भारत की स्वदेशी तकनीक से निर्मित प्रथम बेलिस्टिक मिसाइल है. यह भारत के एकीकृत मिसाइल विकास कार्यक्रम के तहत बनाई गई है. सतह से सतह तक मार करने वाली इस मिसाइल का निर्माण रक्षा अनुसन्धान एवं विकास संगठन तथा भारत डायनेमिक्स लिमिटेड के द्वारा किया गया.  4400 किग्रा वजनी, 9 मीटर लम्बी इस मिसाइल की मार 150 किमी की है. यह परमाणु हथियारों समेत 500 किलोग्राम से किलोग्राम से लेकर एक टन तक का भार वहन कर सकती है. पृथ्वी के पहले सफल परीक्षण के बाद इसके कई संस्करणों का सफल परीक्षण किया जा चुका है. इसमें पृथ्वी-1 को थल सेना के अनुरूप, पृथ्वी-2 को वायु सेना के अनुरूप तथा पृथ्वी-3 को जल सेना के अनुरूप डिजाइन किया गया है. पृथ्वी-2 और पृथ्वी-3 की मार क्रमशः 250-350 किमी और 350-600 किमी है. समय के साथ होते परिवर्तनों ने पृथ्वी मिसाइल की मारक क्षमता को बढ़ाया ही है. पृथ्वी-2 भारतीय सेना में 2003 में लाई गई थी जो पहली मिसाइल थी जो रक्षा अनुसन्धान एवं विकास संगठन के एकीकृत निर्देशित मिसाइल विकास कार्यक्रम की तकनीक के अंतर्गत बनाई गई मिसाइल है. यकीनन युद्ध किसी भी समस्या का समाधान नहीं किन्तु अपनी सैन्य क्षमता को लगातार समृद्ध, सशक्त करने से एक तरफ जहाँ सेना का, सैनिकों का, देशवासियों का मनोबल बढ़ता है वहीं दूसरी तरफ देश के दुश्मनों के हौसले भी पस्त होते हैं. 

आइये अपने तिरंगे, अपनी सेना, अपने सैनिकों और अपने तमाम आयुधों पर गर्व करते हुए आज की बुलेटिन का आनंद उठायें. 

++++++++++












गुरुवार, 18 फ़रवरी 2016

विरोध के लिए विरोध की राजनीति - ब्लॉग बुलेटिन

प्रिय साथियो,
देश की कितनी बड़ी विडम्बना है कि एक तरफ देश के प्रतिष्ठित शैक्षिक संस्थान में देश-विरोधी नारे लगाये जाते हैं दूसरी तरफ देश के प्रमुख राजनैतिक दल उस मामले को पीछे दफ़न करके छात्रसंघ अध्यक्ष की गिरफ़्तारी के विरोध में सड़कों पर उतर आये हैं. नैतिक रूप से, कानूनी रूप से उस एक छात्र की गिरफ़्तारी की अपनी सच्चाई हो सकती है, अपना ही एक असत्य हो सकता है किन्तु इस सत्यता से इंकार नहीं किया जा सकता है कि उस शाम जेएनयू जैसे विश्वविद्यालय में एक आतंकी की फाँसी का विरोध किया गया, उसे शहीद बताया गया, उसके समर्थन में कश्मीर की आज़ादी के नारे लगे, इन नारों के साथ-साथ देश की बर्बादी के भी नारे लगाये गए. विरोध की राजनीति में ये विद्यार्थी, राजनैतिक दल, संवैधानिक पद पर बैठा व्यक्ति इस हद तक नीचे गिर सकता है कि वे सब आतंकी का समर्थन करने के साथ-साथ देश-विरोधी हरकतों का भी समर्थन करने लग जायेंगे. विचार करिए एक पल को ये उसी आतंकी का समर्थन कर रहे हैं, जिसका विरोध उन सभी ने उस समय किया था जबकि उसे संसद में हमले के आरोपी के रूप में पकड़ा गया था. ये सारे लोग उसी फाँसी का विरोध करने में लगे हैं जिसे पिछली सरकार के कार्यकाल में आज से लगभग तीन वर्ष पूर्व इन्हीं सब दलों के समर्थन से दी गई थी. ऐसे में अब इस सरकार में ये सब कदम सिर्फ और सिर्फ एक बात की तरफ इशारा करते हैं कि इन सभी दलों का, संगठनों का एकमात्र उद्देश्य केंद्र सरकार का विरोध करने के साथ-साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का विरोध करना है. सिर्फ विरोध के लिए विरोध की राजनीति न केवल देश को रसातल की तरफ ले जाएगी वरन उन आतंकियों के हौसलों को भी बुलंद करेगी जो आये दिन देश में अपनी आतंकी गतिविधियाँ करने को उतावले बैठे रहते हैं.

बहरहाल विचार करिए कि ऐसे विकृत माहौल को सामान्य कैसे बनाया जा सकता है. आप भी देश के असामान्य होते जा रहे वातावरण को सामान्य बनाने के  लिए अपनी वैचारिक प्रतिबद्धता प्रदर्शित करें, अपनी सार्थक प्रतिबद्धता प्रदर्शित करें. किसी भी राजनैतिक दल की प्रतिबद्धता से ऊपर उठकर सबको एक आम भारतीय की तरह विचार करना होगा, शायद तभी कोई सार्थक, सकारात्मक हल निकल सके.

स्व-रचित कविता कि चंद पंक्तियों के साथ आज की बुलेटिन आपके समक्ष है.....

कोशिश की बहुत गाने की पर गा न सके हम.
साज बजाना चाहा बहुत पर बजा न सके हम.
मिट गई किसी की आँख की रौशनी,
हो गई किसी बहिन की राखी सूनी.
सिसकती रही किसी की सूनी माँग,
उठ गया पल में किसी के सिर से हाथ.
बचाना चाहा हर घर को पर बचा सके न हम.
कोशिश की बहुत गाने की पर गा न सके हम.

+++++++++++++











गुरुवार, 11 फ़रवरी 2016

तुष्टिकरण के लिए देश-हित से खिलवाड़ उचित नहीं - ब्लॉग बुलेटिन

नमस्कार साथियो,
तुष्टिकरण के चलते मानसिक सोच किस कदर नीचे गिर जायेगी इसका अंदाज़ा लगाना मुश्किल होता जा रहा है. एक छात्र की आत्महत्या के बाद आग पकड़ती राजनीति में किसी को उसका आतंकी की फाँसी का समर्थन करना, उसकी फाँसी के बाद घर-घर में आतंकी पैदा होने जैसा बयान नहीं दिखा. इससे आगे बढ़ते हुए जेएनयू में एक आतंकी को शहीद घोषित करते हुए देश-विरोधी प्रदर्शन किया जाता है, कश्मीर की आज़ादी, देश की बर्बादी के नारे लगाये जाते हैं.  जिस इशरत जहाँ को गर्व से अपने प्रदेश की बेटी बता कर सम्पूर्ण प्रशासनिक व्यवस्था पर प्रश्नचिन्ह लगा दिया गया था, उसे लश्कर की फिदायिन बताता जा रहा है. राजनीति में व्यक्तित्व गिरावट का दौर लगातार जारी है. विद्रूपता ये है कि इस गिरावट में साहित्यकार, संस्कृतिकर्मी, कलाकार, बुद्धिजीवी आदि भी शामिल हो गए हैं. किसी एक व्यक्ति की मौत पर देशव्यापी विरोध-प्रदर्शन करते हुए लामबंद होना और किसी आतंकी की फाँसी पर उसके समर्थन में खड़े हो जाना; सरकार के विरोध के लिए किसी की मौत को धर्म, जाति के खाँचे में फिट कर देना तो सत्ता की चाह में पड़ोसी देश में जाकर केन्द्रीय सत्ता को गिराने की बात करना. व्यक्तियों को, धर्म को, जाति को महज वोट-बैंक समझते रहना; कुर्सी पाने की खातिर सही-गलत का निर्णय करने में अक्षम सिद्ध हो जाना; एक व्यक्ति का विरोध करते-करते देश का विरोध करने लगना आखिर मानसिक दीवालियेपन का ही द्योतक है.

मन बहुत-बहुत व्यथित है. कल्पना करिए उस जलालत की जो इन कथित बुद्धिजीवियों, राजनीतिज्ञों के बयानों के बाद सम्बंधित व्यक्तियों को होती होगी. बिना जाने-सोचे एक आतंकी को अपनी बेटी बना लेना; महज विरोध की खातिर एक आतंकी को शहीद घोषित कर देना; केन्द्रीय सत्ता के विरोध के चलते मौत पर राजनीति करने लगना; अकारण झुण्ड सा बनाकर देश की सम्पूर्ण व्यवस्था को धता बताते हुए देश-विरोधी हरकतों में लिप्त हो जाना किसी भी रूप में स्वीकार्य नहीं होना चाहिए. अब समय आ गया है कि बात करने के स्थान पर कुछ सार्थक काम किया जाये. देश-विरोधी हरकतों में लिप्त लोगों पर सरकार किस तरह से कार्यवाही करती है, ये उसकी विषयवस्तु है मगर हम नागरिकों को भी अब कार्यवाही करने के लिए उठना होगा, एकजुट होना होगा. पूर्वाग्रह से रहित होकर ऐसे लोगों का सामाजिक बहिष्कार करना ही होगा, करना ही चाहिए. 



सियाचिन ग्लेशियर पर हुए हादसे में अद्भुत जीवटता दिखाने वाले लांस नायक हनुमंथप्पा को विनम्र श्रद्धांजलि सहित आज की बुलेटिन का अवलोकन करते हुए विचार करिए कि आप क्या कर सकते हैं?

++++++++++











गुरुवार, 14 जनवरी 2016

देश-गति के उत्तरायण में होने का इंतजार - ब्लॉग बुलेटिन

नमस्कार दोस्तो,

मकर-संक्रांति पर्व की शुभकामनाओं सहित आज की बुलेटिन आपके समक्ष है. आज के दिन से ही सूर्य धनु राशि को छोड़कर मकर राशि में प्रवेश करता है, इसी से इस पर्व को मकर-संक्रांति के नाम से जाना जाता है. इसके साथ ही इसी दिन से सूर्य की उत्तरायण गति भी आरम्भ हो जाती है. शास्त्रों के अनुसार सूर्य के दक्षिणायन रहने को देवताओं की रात्रि अर्थात नकारात्मकता का प्रतीक और उत्तरायण को देवताओं का दिन अर्थात सकारात्मकता का प्रतीक माना जाता है. संक्रांति का भावार्थ अवस्था-परिवर्तन से या फिर किसी स्थिति से गुजरने के रूप में भी लिया जाता है. इधर देखा जाये तो हमारा देश भी संक्रांति-काल से गुजर रहा है. परम्पराओं, संस्कारों की बात करें तो आधुनिक पीढ़ी अपने बने-बनाये नियम कानूनों, परम्पराओं को स्थापित करने की पक्षधर दिख रही है वहीं बुजुर्गवार पुरातन पीढ़ी के संस्कारों, भावों को क्रियान्वित करने पर जोर दे रहे हैं. पारिवारिकता की, सामाजिकता की अत्यंत प्राचीन विवाह संस्था भी संक्रांति-काल से गुजरती हुई संकट के दौर में है. लिव-इन-रिलेशन, समलैंगिकता, विवाहेतर सम्बन्ध, विवाह-पूर्व यौन सम्बन्ध आदि के चलते पति-पत्नी का आपसी विश्वास, प्रेम कहीं दरक सा रहा है. परिवार में, दोस्तों में, सहयोगियों में, समाज में अन्य लोगों में विश्वास, प्रेम, स्नेह, भाईचारा, सद्भाव, सहयोग आदि-आदि संक्रमित दौर में है, संकटग्रस्त है. रक्त-सम्बन्धियों के मध्य रिश्तों की गरिमा बरक़रार नहीं है, उम्र का ख्याल रखे बिना अनेकानेक कार्यों को अंजाम दिया जा रहा है, इंसानियत का रूप विकृत होकर हैवानियत में परिवर्तित होता जा रहा है.
.
परिवार की शांति, सुरक्षा, विश्वास खंडित हो रहा है तो देश की अखंडता, एकता, सद्भाव, भाईचारा आदि पर भी संक्रमण का दुष्प्रभाव देखने को मिल रहा है. बाहरी ताकतों के खतरे के साथ-साथ देश वर्तमान में अंदरूनी फिरकापरस्त ताकतों से भी जूझ रहा है. सीमा पर आतंकी हमले का जितना भय दिखता है उससे कहीं अधिक भय देश के अंदरूनी हिस्सों में आतंकी घटनाओं के होने का बना हुआ है. दिन-प्रतिदिन इस तरह के डर का बढ़ना, अराजक घटनाओं में वृद्धि होते जाना, किसी भी घटना पर अकारण धर्म-मजहब का मुखौटा लगा देना, सहिष्णुता-असहिष्णुता के नाम पर वैमनष्यता फैलाना, सब तरह से सुरक्षित लोगों का भी तुष्टिकरण के चलते जनता को बरगलाने-डराने वाले बयान देना आदि-आदि दर्शाता है कि सबकुछ सामान्य सा तो नहीं है. संक्रांति का ये दौर अत्यधिक भयावह है और इससे जल्द छुटकारा मिलता दूर-दूर तक दिखता नहीं है.
.
भगवान भास्कर तो अपनी गति परिवर्तित कर दक्षिणायन से उत्तरायण में आ गए हैं अर्थात देवताओं के दिन, सकारात्मकता तो आरम्भ हो गई है. मन प्रश्न कर रहा है कि हमारा देश गति परिवर्तित करते हुए कब दक्षिणायन से उत्तरायण में आएगा? देश के, देशवासियों के दिन कब नकारात्मकता से सकारात्मकता में आयेंगे? आज की बुलेटिन का आनंद उठाते हुए ऐसे अनेकानेक प्रश्नों के उत्तर तलाशने का प्रयास कीजियेगा.

++++++





अपना-पराया न करें / आलेख / दीपक आचार्य









गुरुवार, 19 नवंबर 2015

आतंकवाद और हमारी एकजुटता - ब्लॉग बुलेटिन

नमस्कार साथियो,
गुरुवार की बुलेटिन एक बार फिर आपके सामने है. फिर वही विषय हैं, फिर वही चर्चाएँ हैं, फिर वही विमर्श हैं, फिर वैसे ही कुतर्क हैं, फिर वैसी ही समस्याएँ हैं. क्या कभी कुछ बदलेगा? क्या कभी कुछ सुधरेगा? क्या कभी देशवासी किसी संवेदनशील मुद्दे पर एकमत होंगे? क्या कभी देशहित को राजनीति के चश्मे से देखना बंद किया जायेगा? बहुत-बहुत सवाल हैं जो लगातार दिमाग में उमड़ते-घुमड़ते रहते हैं. इन सवालों के बीच बजाय सुधार के दूसरे देशों के, विशेष रूप से पश्चिमी देशों के उदाहरण दिए जाने लगते हैं. पश्चिम के किसी देश में हुई आतंकी घटना के बाद उस देश के द्वारा की गई जवाबी कार्यवाही की हम सब प्रशंसा करने लगते हैं. हम सब उस देश की, उस देश के नागरिकों की, उस देश के राजनीतिज्ञों की तारीफ करने में जुट जाते हैं. क्या कभी हमने आतंकी घटना का शिकार बने ऐसे किसी देश की वास्तविकता को, वहाँ के नागरिकों की मानसिकता को, उधर की मीडिया की नजर को जानने-समझने का प्रयास किया है?
.
यदि अभी हाल ही में फ़्रांस में हुए आतंकी हमले को देखें तो वहाँ हमला होने के बाद नागरिकों ने तो संयम का परिचय दिया है साथ ही वहाँ के राजनेताओं ने, राजनैतिक दलों ने भी पर्याप्त सूझबूझ का परिचय दिया. किसी की भी तरफ से न तो विवादस्पद बयान आये और न ही अपने राष्ट्राध्यक्ष का इस्तीफ़ा माँगा गया. ऐसी घटना के बाद देश में लागू की गई इमरजेंसी का भी किसी तरह से विरोध नहीं किया गया. इसके साथ-साथ विशेष बात जो सामने आई वो ये कि वहाँ की मीडिया ने किसी भी तरह से क्षत-विक्षत शवों की प्रदर्शनी सी नहीं लगाई, किसी भी तरह की अफवाह को फैलने में सहायक नहीं बनी, किसी एक राजनैतिक दल अथवा राजनेता के विरुद्ध अपना नजरिया नहीं रखा. यदि एक पल को हम अपने सन्दर्भ में ऐसी घटनाओं का आकलन करें तो राजनैतिक दलों के, राजनेताओं के विवादस्पद बयान किस तरह सम्पूर्ण माहौल को प्रभावित कर देते, कहने की जरूरत ही नहीं; नागरिक भी अपने आपको तुरन्त अलग-अलग गुटों में बाँटकर बयानबाज़ी में सहायक सिद्ध होने लगते हैं; मीडिया घटना की विभीषिका को और बढ़ा-चढ़ा कर आन्तरिक स्थिति को बिगाड़ने में सहायक बनने लगती है.
.
अभी हाल ही में मणिशंकर अय्यर द्वारा पाकिस्तान मीडिया में दिए गए बयान के बाद भी देश के नागरिकों, राजनेताओं, राजनैतिक दलों की ख़ामोशी, विभेद ही ये स्पष्ट करने को पर्याप्त है कि हम आतंकवाद के मुद्दे पर एकमत क्यों नहीं हो सकते. इसी के साथ ये भी स्पष्ट है कि जब तक हम नागरिक देशहित के मुद्दे पर, सुरक्षा के मुद्दे पर, आतंकवाद के मुद्दे पर एकमत नहीं होंगे तब तक जरा-जरा से आतंकी संगठन हमारे देश की सुरक्षा, शांति में सेंध लगाते रहेंगे, हम नागरिकों को मारते रहेंगे.
.
बहरहाल, इसका इलाज तो खोजना ही होगा पर कैसे, कब. मन में ऐसी ही उथल-पुथल के बीच आज की बुलेटिन पर भी दृष्टि डालियेगा. शायद कोई हल समझ आये.

+++++












गुरुवार, 15 अक्टूबर 2015

देश का संकट, संकट में देश - ११११ वीं बुलेटिन

नमस्कार साथियो,
कलाम साहब को नमन करते हुए आज की बुलेटिन आपके सामने प्रस्तुत है.
देश विगत कुछ समय से अजब से हालातों में घिरता दिख रहा है. कभी गाय के नाम पर हत्याकांड होता है तो फिर उस हत्याकांड पर राजनीति होने लगती है. बाघ बचाने की मुहिम छेड़ने वाले लोग ‘बीफ पार्टी’ देने की होड़ में शामिल होने लगते हैं.  कितनी विद्रूपता है कि जिस गाँव में तनाव उत्पन्न होता है वहाँ आपसी सामंजस्य से माहौल सुधर जाता है और समाज के जिस वर्ग पर माहौल सुधारने का दायित्व है वे माहौल बिगाड़ने का कार्य करने लगते हैं. जिन साहित्यकारों को सामाजिक सन्देश देने वाला समझा जाता है मगर उनके पूर्वाग्रही कदम सरकार को नहीं वरन सम्पूर्ण देश को वैश्विक स्तर पर बदनाम करने में लगे हैं.

किसी भी हत्या का विरोध होना चाहिए, किसी भी हत्यारे का खुला टहलना मंजूर नहीं होना चाहिए मगर जब मौत पर भी राजनीति होने लगे तो समझना चाहिए कि देश संकट में घिरने वाला है. जब हत्या हिन्दू या मुस्लिम हो जाये; जब सहायता हिन्दू या मुस्लिम आधार पर की जाये; जब समर्थन का आधार हिन्दू या मुस्लिम हो जाये तो समझना चाहिए कि समाज में विघटन का संकट आने वाला है. वर्तमान में अकादमी के पुरस्कारों की वापसी अपने आपमें एक कहानी समेटे है वो एक अलग विषय है किन्तु जिस तरह वर्तमान समय को हिंसक, असहिष्णु, अराजक सिद्ध करने का प्रयास किया जा रहा है वो देश के विकास को ही नहीं वरन देश की गति को वैश्विक स्तर कमजोर करेगा.

बहरहाल, जिनकी जिम्मेवारी समाज के दिशा-निर्देशन की मानी गई है, वे तो राजनीति में मगन हैं ऐसे में हम-आप की, आम आदमी की जिम्मेवारी बन जाती है कि न केवल ऐसे लोगों को सही रास्ते पर लायें वरन समाज को भी सही दिशा दिखाएँ. इस हेतु सामने आई कुछ पोस्ट आपके सामने हैं, शायद रास्ता बना सकें... शायद..!!

++++++++++++











+ + +
इस पोस्ट के साथ एक संजोग भी जुड़ गया.... ब्लॉग बुलेटिन की ये ११११ वीं पोस्ट है. जब अंक में इतनी साम्यता स्फूर्त रूप से बन गई है तो हम सबको भी समवेत रूप से इसी तरह 'एकसाथ एक' बन जाना होगा. देश की, समाज की समस्याएँ स्वतः समाप्त हो जाएँगी. 

गुरुवार, 10 जुलाई 2014

राम-रहीम के आगे जहां और भी है - ब्लॉग बुलेटिन



नमस्कार मित्रो,
आज अपनी पहली ब्लॉग बुलेटिन के साथ आपके समक्ष उपस्थित हैं. प्रथम पूज्य माता-पिता के समान पूज्य गुरु से सम्बंधित दिवस से ब्लॉग बुलेटिन यात्रा का आरम्भ करते हुए मन व्याकुलता की स्थिति में है. देश में एक तरफ पाक रमजान माह में अमन-चैन की दुआएँ दी जा रही हैं, सबके सकुशल रहने की कामना की जा रही है वहीं दूसरी तरफ तुष्टिकरण की नीति अपनाकर वैमनष्यता का, कटुता का वातावरण बनाया जा रहा है. हम सभी को इस बात का भान होना चाहिए कि सामाजिक सद्भाव बनाये रखना किसी भी एक पक्ष की जिम्मेवारी नहीं है. ऐसे माहौल में अब समय आ गया है कि खुद नागरिकों को, सभी धर्म-मजहब के लोगों को इससे ऊपर उठकर सामाजिक समरसता के बारे में विचार करना होगा.
आइये एक सुखद भविष्य की, सभ्य समाज की स्थापना के लिए प्रयत्नशील हों. विकास की राह निर्मित करें क्योंकि इस जिंदगी में राम-रहीम के अलावा और भी बहुत कुछ है करने-सोचने-विचारने को. विचार करिए और जुट जाइए स्वर्णिम भविष्य निर्माण में....
आज की बुलेटिन आपके समक्ष विचारार्थ छोड़ते हुए.. पुनः अगली बुलेटिन के साथ अगले गुरुवार को....
तब तक के लिए जय गुरुदेव!!

+++++++++++++++++++

देश के सम्मुख चुनौतियां >>> चुनौतियाँ हैं पर निपटना भी तो हमें ही है जनाब!! 


जिम्मेदारी से जिरह करती लापरवाही >>> काश हम लापरवाह होना छोड़ सकें!! 


ऐ खुदा कातिल तेरी मजहब परस्ती हो गयी है >>> जबसे तेरी रहगुजर पर फिरकापरस्ती हो गई...!!

अपेक्षाओं के बोझ तले सिसकता बचपन >>> जिम्मेवार हम ही हैं इसके लिए. 

अबोध मेहमान ! >>> एक खुशनुमा एहसास 

दिल को देखो चेहरा न देखो >>> काश दिलों की भाषा पढ़नी हम सबको आती होती. 

मेरा जन्म >>> एक मासूम सा सच!! 

रहेगा अनंत काल तक... >>> अभिलाषा इस दिल की..!! 

महिलाएं, चुनाव और ग्राम पंचायतें >>> हिस्सेदारी, भागीदारी या यहाँ भी पर्दादारी 

+++++++++++++++++++

लेखागार