Subscribe:

Ads 468x60px

कुल पेज दृश्य

राष्ट्रपति लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
राष्ट्रपति लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

गुरुवार, 20 जुलाई 2017

देश के प्रथम नागरिक संग ब्लॉग बुलेटिन

आज, 20 जुलाई 2017 को देश के चौदहवें राष्ट्रपति के रूप में रामनाथ कोविन्द निर्वाचित हुए हैं. राष्ट्रपति चुनाव में एनडीए उम्मीदवार और नवनिर्वाचित राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द का जन्म उत्तर प्रदेश के वर्तमान कानपुर देहात के एक छोटे से गाँव परौंख में 01 अक्टूबर 1945 को हुआ था. स्‍नातक डिग्री हासिल करने के बाद उन्होंने भारतीय प्रशासनिक सेवा में जाने का मन बनाया. पहले और दूसरे प्रयास में नाकाम होने के बाद तीसरे प्रयास में उनको कामयाबी मिली किन्तु उन्होंने IAS की नौकरी को ठुकरा दिया. इसका कारण उनका मुख्‍य सेवा के बजाय एलाइड सेवा में चयन होना था. इसके पश्चात् उन्होंने दिल्ली उच्च न्यायालय में वकालत प्रारम्भ की. वे 1977 से 1979 तक दिल्ली उच्च न्यायालय में केंद्र सरकार के वकील भी रहे. उच्च न्यायालय और उच्चतम न्यायालय में 16 साल वकालत करने के बाद उन्होंने राजनीति में पदार्पण किया.


वर्ष 1977 में जनता पार्टी की सरकार में वे तत्कालीन प्रधानमंत्री मोरार जी देसाई के निजी सचिव रहे. बाद में सन 1991 में उन्होंने भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने का निर्णय लिया. वे वर्ष 1994 और सन 2000 में उत्तर प्रदेश से राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुए. वह भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता भी रहे. पार्टी के प्रति उनकी निष्ठा और ईमानदारी को देखते हुए सन 2015 में उन्हें बिहार का राज्यपाल बनाया गया. अपनी निर्विवाद और स्वस्थ कार्यशैली के चलते वे विरोधियों में भी लोकप्रिय हैं. यही कारण है कि जब भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने एनडीए के सर्वसम्मत राष्ट्रपति उम्मीदवार के रूप में उनका नाम घोषित किया तो सबसे पहले बधाई देने वालों में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार थे.

आज 20 जुलाई 2017 को हुई मतगणना के आधार पर एनडीए उम्मीदवार रामनाथ कोविंद को 66 प्रतिशत मत (702044 वोट वैल्यू) प्राप्त हुए. वहीं विपक्ष की उम्मीदवार मीरा कुमार को 34 प्रतिशत मत (367314 वोट वैल्यू) प्राप्त हुए. 14वें राष्ट्रपति के रूप में रामनाथ कोविंद 25 जुलाई 2017 को शपथ ग्रहण करेंगे.

ब्लॉग बुलेटिन परिवार की तरफ से उनको हार्दिक शुभकामनायें एवं बधाई.

++++++++++














बुधवार, 25 जनवरी 2017

ब्लॉग बुलेटिन - राष्ट्रीय मतदाता दिवस और राष्ट्रपति का सन्देश

सभी ब्लॉगर मित्रों को मेरा सादर नमस्कार।
भारत में राष्ट्रीय मतदाता दिवस प्रत्येक वर्ष 25 जनवरी को मनाया जाता है। राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाने का प्रारंभ वर्ष 2011 से शुरू हुआ। क्योंकि भारत निर्वाचन आयोग की स्थापना 25 जनवरी, 1950 को हुई थी जिसकी 61वीं वर्षगांठ पर भारत सरकार ने इस खास दिन को 'राष्ट्रीय मतदाता दिवस' मनाने की शुरुआत की। इस दिवस का मुख्य उद्देश्य आज की युवा पीढ़ी और महिलाओं को मतदान के प्रति जागरूक और उसका मूल्य क्या है इसे ज्ञात करने के लिए मनाया जाता है। क्योंकि एक जागरूक मतदाता ही देश का वर्तमान और भविष्य का निर्माण करता है।

pranab mukharji

आज गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर देश के राष्ट्रपति श्री प्रणब मुखर्जी जी ने देश को संबोधित किया -

राष्ट्रपति मुखर्जी ने कहा है कि चुनौतिपूर्ण वैश्विक गतिविधियों के बावजूद हमारी अर्थव्यवस्था अच्छा प्रदर्शन कर रही है. उन्होंने नोटबंदी की नीति की प्रशंसा करते हुए कहा है कि कालेधन से लड़ने के लिए लागू की गई इस नीति का असर अच्छा होगा. साथ ही, डिजिटल पेमेंट से लेनदेन में भ्रष्टाचार पर लगाम लगेगी. उन्होंने कहा है कि सरकार की प्रमुख पहलों में मनरेगा जैसी स्कीम लोगों को रोज़गार दे रही हैं और डायरेक्ट ट्रांसफर भ्रष्टाचार रोकने और पारदर्शिता बनाने में सहयोगी है।

गणतंत्र दिवस की पूर्वसंध्या पर राष्ट्र के नाम संबोधन में राष्ट्रपति ने जोर दिया कि देश की ताकत इसकी बहुलतावाद और विविधता में निहित है और भारत में पारंपरिक रूप से तर्कों पर आधारित भारतीयता का जोर रहा है, न कि असहिष्णु भारतीयता का. उन्होंने कहा, हमारे देश में सदियों से विविध विचार, दर्शन एक-दूसरे के साथ शांतिपूर्ण ढंग से प्रतिस्पर्धा करते रहे हैं. लोकतंत्र के फलने फूलने के लिए बुद्धिमतापूर्ण और विवेकसम्मत मन की जरूरत है. प्रणब मुखर्जी ने भारतीय लोकतंत्र की ताकत को रेखांकित किया लेकिन संसद और राज्य विधानसभाओं में व्यवधान के प्रति सचेत भी किया।



चलते हैं आज की बुलेटिन की ओर.....


गणतंत्र का लोकतंत्र जिन्दाबाद

गणतंत्र दिवस कि शुभकामना .....एक विचार

तिरंगा हमारा

कर्पूरी ठाकुर को जाति की चौखट पर मत टांगो!

आम आदमी और सरकारी अफसर

दांव...!

दिलचस्प चुनावी घोषणापत्र

लौट आना है उसे घर

जिंदगी तो रोज छपती है

बधाई है बधाई है बधाई है बधाई है


आज की ब्लॉग बुलेटिन में बस इतना ही कल फिर मिलेंगे। तब तक के लिए शुभरात्रि।  जय हिन्द। जय भारत।।

लेखागार