Subscribe:

Ads 468x60px

कुल पेज दृश्य

बधाई लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
बधाई लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

गुरुवार, 18 जनवरी 2018

अग्नि-5 की सफलता पर बधाई : ब्लॉग बुलेटिन

नमस्कार साथियो,
आज, 18 जनवरी 2018 को भारत ने परमाणु क्षमता से लैस अग्नि-5 मिसाइल का सफल परीक्षण किया. इंटरकॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि-5 (आईसीबीएम) का परीक्षण सुबह लगभग 10 बजे ओडिशा तट पर स्थित द्वीप से किया गया. इसे जिस आइलैंड से लॉन्च किया गया है उसका नाम है अब्दुल कलाम. इस मिसाइल के सफल परीक्षण के बाद माना जा रहा है कि इसकी जद में पूरा पाकिस्तान और चीन आएंगे. परमाणु क्षमता वाली अग्नि-5 मिसाइल 5000 किलोमीटर से ज्यादा की दूरी तक वार कर सकती है. इस मिसाइल के साथ ही भारत 5000 से 55000 किलोमीटर की दूरी तक वार करने वाले बैलिस्टिक मिसाइल संपन्न देशों के ग्रुप में शामिल हो गया है. अभी यह क्षमता अमेरिका, रूस, चीन, फ्रांस और ब्रिटेन के पास ही है.


आइये, अब एक निगाह अग्नि-5 की विशेषताओं पर भी डाल लें.
अग्नि-5 को रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन ने विकसित किया है. अत्याधुनिक तकनीक से बनी 17 मीटर लंबी और दो मीटर चौड़ी मिसाइल परमाणु हथियारों से लैस होकर 1 टन पेलोड ले जाने में सक्षम है. 5 हजार किलोमीटर तक के दायरे में इस्तेमाल की जाने वाली इस मिसाइल में तीन चरणों का प्रोपल्शन सिस्टम लगाया गया है. इस मिसाइल की विशेषता यह है कि MIRV तकनीक से लैस है अर्थात इस तकनीक की मदद से इस मिसाइल से एक साथ कई जगहों पर वार किया जा सकता है, एक साथ कई जगहों पर गोले दागे जा सकते हैं, यहां तक कि अलग-अलग देशों के ठिकानों पर एक साथ हमले किए जा सकते हैं.

यह मिसाइल इस्तेमाल करने में बेहद आसान है. इसे रेल, सड़क या हवा कहीं भी इस्तेमाल किया जा सकता है. इसे किसी भी प्लेटफॉर्म से युद्ध के दौरान संचालित किया जा सकता है. अग्नि-5 मिसाइल की कामयाबी से भारतीय सेना की ताकत कई गुना बढ़ जाएगी क्योंकि इसकी मारक क्षमता 5 हजार किलोमीटर तो है ही साथ ही ये परमाणु हथियारों को भी ले जाने में सक्षम है. सन 2002 में जब पहली बार इसका सफल परीक्षण किया गया था तब अग्नि-1 मिसाइल मध्यम रेंज की बैलिस्टिक मिसाइल थी. इसकी मारक क्षमता 700 किलोमीटर थी और इससे 1000 किलो तक के परमाणु हथियार ढोए जा सकते थे. लगातार विकास-पथ पर अग्रसर रहते हुए रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन यानी डीआरडीओ ने अग्नि-2, अग्नि-3 और अग्नि-4 के बाद अग्नि-5 का सफल परीक्षण कर भारतीय सैन्य क्षमता को और शक्तिशाली बना दिया है.

देशवासियों को इस सफलतम परीक्षण के लिए बधाई के साथ आज की बुलेटिन आपके समक्ष प्रस्तुत है.

++++++++++














बुधवार, 25 दिसंबर 2013

मैरी क्रिसमस एंड हैप्पी ब्लॉगिंग टू यू




दिल्ली में सर्दी और गर्मी दोनों ही अचानक बढ गई है । राजधानी है सो कभी अपराध से , कभी किसी फ़ैसले से , तो कभी किसी सियासी उठापटक से यूं ही तापमान बदलती रहती है । लेकिन इस बीच ये उहापोह वाली स्थिति कुछ ज्यादा ही लंबी हो उठी है । ऐसे में जबकि आज ईसाई धर्म का सबसे प्रमुख त्यौहार क्रिसमस साल को फ़ेयरवेल पार्टी देने पहुंचता है  व पश्चिमी जगत में कहा जाए तो वार्षिक छुट्टियों का आगाज़ होता है आज के दिन से , आज से ही इस साले के डूबने और नए साल के उगने की उलटी गिनती शुरू हो जाती है । वर्ष २०१३ भी अब बीतने के कगार पर है , और पिछले अन्य सभी सालों की तरह ही भारी उलट पुलट के साथ ही हम नए साल में प्रवेश करने जा रहे हैं । आप सबकि क्रिसमस की बधाइयां और शुभकामनाएं और नए वर्ष के लिए भी अग्रिम बधाई व शुभकामनाएं .......

आइए अब आपको कुछ चुनिंदा पोस्टों के लिंक यहां चुटीले सूत्रों के साथ दिखाते हैं , बांचिए एक एक पर पहुंच के



केजरीवाल एक बार 'OMG' जरूर देखें :
सरकार बनाने से पहले या बाद में :)


घर से माल कमाने निकले , रंग बदलते "गंदे लोग" :
गाते हुए कि अब करूंगा "गंदी बात , गंदी गंदी गंदी बात " :)


बिना दवाओं के भी कम कर सकते हैं उच्च रक्तचाप :
मन को हो न कोई क्लेश, न तन को ही होने पाए संताप

चलो अब ये सलीब भी उतार दें :
पहले किसी मसीह की गर्दन तो उधार लें

तुम न जाने किस जहां मे खो गए :
कभी हम तुम हुए कभी हम तुम ही हो गए

पगडंडी :
पर लिखी गई पोस्ट

जाने कैसा मेरा मुझसे लिज़लिज़ा नाता है :
हमें तो अंदाज़े बयां ये मन को खूब भाता है

हृदय का रिक्त है फ़िर एक कोना :
जैसे कि होकर भी नहीं है होना

अंतिम प्यार हूं :
स्पष्ट इकरार हूं

दर्द -हमदर्द :
सुर्ख और ज़र्द

तेरी राह में :
कोई स्पीडब्रेकर न आने पाए

वो सुबह  दीजीए :
फ़िर चाय पीजीए :)

वो खाली पन्ने :
फ़ौरन भर डालो :)

ड्रोन आएगा, डाक लाएगा :
पप्पू पेजर कहां जाएगा :)

कोई घर तोड रहा है तो कोई कर रहा है सरेआम अपमान :
हाय रे इंसान अब तक नादान

और अब काजल भाई का सन्नाट कार्टून ........


लेखागार