Subscribe:

Ads 468x60px

कुल पेज दृश्य

राष्ट्रीय मतदाता दिवस लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
राष्ट्रीय मतदाता दिवस लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शुक्रवार, 25 जनवरी 2019

राष्ट्रीय मतदाता दिवस और ब्लॉग बुलेटिन

सभी हिंदी ब्लॉगर्स को नमस्कार
भारत में राष्ट्रीय मतदाता दिवस (National Voters Day) प्रत्येक वर्ष 25 जनवरी को मनाया जाता है। राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाने का प्रारंभ वर्ष 2011 से शुरू हुआ। क्योंकि भारत निर्वाचन आयोग की स्थापना 25 जनवरी, 1950 को हुई थी जिसकी 61वीं वर्षगांठ पर भारत सरकार ने इस खास दिन को 'राष्ट्रीय मतदाता दिवस' मनाने की शुरुआत की। इस दिवस का मुख्य उद्देश्य आज की युवा पीढ़ी और महिलाओं को मतदान के प्रति जागरूक और उसका मूल्य क्या है इसे ज्ञात करने के लिए मनाया जाता है। क्योंकि एक जागरूक मतदाता ही देश का वर्तमान और भविष्य का निर्माण करता है।

~ आज की बुलेटिन कड़ियाँ ~















आज की बुलेटिन में बस इतना ही कल फिर मिलेंगे तब तक के लिए शुभरात्रि . सादर अभिनन्दन..

गुरुवार, 25 जनवरी 2018

राष्ट्रीय मतदाता दिवस और ब्लॉग बुलेटिन

नमस्कार साथियो,
आज, 25 जनवरी 2018 को आठवाँ राष्ट्रीय मतदाता दिवस देशभर में मनाया जा रहा है. इसका आयोजन सभी नागरिकों को राष्ट्र के प्रति कर्तव्य निर्वहन को प्रेरित करने के लिए किया जाता है. इस दिन बताया जाता है कि प्रत्येक व्यक्ति के लिए मतदान करना ज़रूरी है. राष्ट्रीय मतदाता दिवस का आरम्भ चुनाव आयोग के 61वें स्थापना वर्ष पर 25 जनवरी 2011 (चुनाव आयोग का गठन 25 जनवरी 1950 को किया गया था) को तत्कालीन राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने किया था. तबसे भारत में राष्ट्रीय मतदाता दिवस प्रत्येक वर्ष 25 जनवरी को मनाया जाता है. इस दिवस के मनाए जाने के पीछे निर्वाचन आयोग का उद्देश्य है कि देश भर में प्रत्येक वर्ष उन सभी पात्र मतदाताओं की पहचान की जाए जिनकी उम्र एक जनवरी को 18 वर्ष पूर्ण हो चुकी है. इस क्रम में 18 वर्ष या उससे अधिक उम्र के नए मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में दर्ज किए जाएं और उनके निर्वाचन फोटो पहचान पत्र बनाये जाएं.

इस अवसर पर मतदाताओं के पंजीकरण के साथ-साथ निम्न शपथ भी दिलाई जाती है.
हम भारत के नागरिक, लोकतंत्र में आस्‍था रखने वाले शपथ लेते हैं कि हम देश की स्‍वतंत्रत, निष्‍पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव कराने की लोकतांत्रिक परम्‍परा को बरकरार रखेंगे. प्रत्‍येक चुनाव में धर्म, नस्‍ल, जाति, समुदाय, भाषा आधार पर प्रभावित हुए बिना निर्भीक होकर मतदान करेंगे.

आइये हम सब भी अधिक से अधिक मतदान करने के लिए खुद सजग हों, औरों को भी जागरूक करें. 



++++++++++














बुधवार, 25 जनवरी 2017

ब्लॉग बुलेटिन - राष्ट्रीय मतदाता दिवस और राष्ट्रपति का सन्देश

सभी ब्लॉगर मित्रों को मेरा सादर नमस्कार।
भारत में राष्ट्रीय मतदाता दिवस प्रत्येक वर्ष 25 जनवरी को मनाया जाता है। राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाने का प्रारंभ वर्ष 2011 से शुरू हुआ। क्योंकि भारत निर्वाचन आयोग की स्थापना 25 जनवरी, 1950 को हुई थी जिसकी 61वीं वर्षगांठ पर भारत सरकार ने इस खास दिन को 'राष्ट्रीय मतदाता दिवस' मनाने की शुरुआत की। इस दिवस का मुख्य उद्देश्य आज की युवा पीढ़ी और महिलाओं को मतदान के प्रति जागरूक और उसका मूल्य क्या है इसे ज्ञात करने के लिए मनाया जाता है। क्योंकि एक जागरूक मतदाता ही देश का वर्तमान और भविष्य का निर्माण करता है।

pranab mukharji

आज गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर देश के राष्ट्रपति श्री प्रणब मुखर्जी जी ने देश को संबोधित किया -

राष्ट्रपति मुखर्जी ने कहा है कि चुनौतिपूर्ण वैश्विक गतिविधियों के बावजूद हमारी अर्थव्यवस्था अच्छा प्रदर्शन कर रही है. उन्होंने नोटबंदी की नीति की प्रशंसा करते हुए कहा है कि कालेधन से लड़ने के लिए लागू की गई इस नीति का असर अच्छा होगा. साथ ही, डिजिटल पेमेंट से लेनदेन में भ्रष्टाचार पर लगाम लगेगी. उन्होंने कहा है कि सरकार की प्रमुख पहलों में मनरेगा जैसी स्कीम लोगों को रोज़गार दे रही हैं और डायरेक्ट ट्रांसफर भ्रष्टाचार रोकने और पारदर्शिता बनाने में सहयोगी है।

गणतंत्र दिवस की पूर्वसंध्या पर राष्ट्र के नाम संबोधन में राष्ट्रपति ने जोर दिया कि देश की ताकत इसकी बहुलतावाद और विविधता में निहित है और भारत में पारंपरिक रूप से तर्कों पर आधारित भारतीयता का जोर रहा है, न कि असहिष्णु भारतीयता का. उन्होंने कहा, हमारे देश में सदियों से विविध विचार, दर्शन एक-दूसरे के साथ शांतिपूर्ण ढंग से प्रतिस्पर्धा करते रहे हैं. लोकतंत्र के फलने फूलने के लिए बुद्धिमतापूर्ण और विवेकसम्मत मन की जरूरत है. प्रणब मुखर्जी ने भारतीय लोकतंत्र की ताकत को रेखांकित किया लेकिन संसद और राज्य विधानसभाओं में व्यवधान के प्रति सचेत भी किया।



चलते हैं आज की बुलेटिन की ओर.....


गणतंत्र का लोकतंत्र जिन्दाबाद

गणतंत्र दिवस कि शुभकामना .....एक विचार

तिरंगा हमारा

कर्पूरी ठाकुर को जाति की चौखट पर मत टांगो!

आम आदमी और सरकारी अफसर

दांव...!

दिलचस्प चुनावी घोषणापत्र

लौट आना है उसे घर

जिंदगी तो रोज छपती है

बधाई है बधाई है बधाई है बधाई है


आज की ब्लॉग बुलेटिन में बस इतना ही कल फिर मिलेंगे। तब तक के लिए शुभरात्रि।  जय हिन्द। जय भारत।।

शनिवार, 25 जनवरी 2014

राष्ट्रीय मतदाता दिवस और ब्लॉग बुलेटिन (मेरी 50वीं बुलेटिन)

सभी ब्लॉगर मित्रों को सादर नमस्कार।।

 
आज राष्ट्रीय मतदाता दिवस के मौके पर गणतन्त्रीय भारत के सभी नागरिकों से अनुरोध है कि अपने वोट का का इस्तेमाल करे और एक बेहतर और ख़ुशहाल भारत का निर्माण करे। 

" वोट करे और भारत को बेहतर बनाये "


अब चलते हैं आज कि बुलेटिन की ओर  …… 











तिरूपति बालाजी पर द्वीपीय देश पलाऊ ने जारी किये सिक्के और नेताजी को याद किया सिर्फ एक सांसद ने।


कल फिर मिलेंगे तब तक के लिए शुभरात्रि।।

लेखागार