Subscribe:

Ads 468x60px

कुल पेज दृश्य

गुलशेर ख़ाँ शानी लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
गुलशेर ख़ाँ शानी लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

बुधवार, 16 मई 2018

गुलशेर ख़ाँ शानी और ब्लॉग बुलेटिन

सभी हिंदी ब्लॉगर्स को नमस्कार।
गुलशेर ख़ाँ शानी
शानी (अंग्रेज़ी: Shani, पूरा नाम: गुलशेर ख़ाँ शानी, जन्म: 16 मई, 1933; मृत्यु: 10 फ़रवरी, 1995) प्रसिद्ध कथाकार एवं साहित्य अकादमी की पत्रिका 'समकालीन भारतीय साहित्य' और 'साक्षात्कार' के संस्थापक-संपादक थे। 'नवभारत टाइम्स' में भी उन्होंने कुछ समय काम किया। अनेक भारतीय भाषाओं के अलावा रूसी, लिथुवानी, चेक और अंग्रेज़ी में भी उनकी रचनाएं अनूदित हुईं। वे मध्य प्रदेश के 'शिखर सम्मान' से अलंकृत और उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा पुरस्कृत हैं।

गुलशेर ख़ाँ शानी का जन्म 16 मई, 1933 को जगदलपुर में हुआ था। उन्होंने अपनी लेखनी का सफ़र जगदलपुर से आरंभ कर ग्वालियर और फिर भोपाल, दिल्ली तक तय किया। वे 'मध्‍य प्रदेश साहित्‍य परिषद', भोपाल के सचिव और परिषद की साहित्यिक पत्रिका 'साक्षात्कार' के संस्‍थापक-संपादक रहे। दिल्‍ली में वे 'नवभारत टाइम्स' के सहायक संपादक भी रहे और साहित्य अकादमी से संबद्ध हो गए। साहित्‍य अकादमी की पत्रिका 'समकालीन भारतीय साहित्‍य' के भी वे संस्‍थापक संपादक रहे थे। इस संपूर्ण यात्रा में शानी साहित्‍य और प्रशासनिक पदों की उंचाईयों को निरंतर छूते रहे।

आज शानी जी के 85वें जन्म दिवस पर हम सब उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।


~ आज की बुलेटिन कड़ियाँ ~

अमर शहीद सुखदेव जी की १११ वीं जयंती

कितने लोगों की जरूरत

वेस्ट प्राइस (Walmart India) का मेरा अनुभव

स्वयं जो जाने सो ही जाने

हाथी निकला, पूँछ रह गई

चूकिए नहीं, फौरन पढ़िए यह पिता—पुत्र संवाद

खुमसुम स्तूप मतलब भूटान का गोल्डेन टेंपल

लद्दाख :- भूरे पहाड़ों ने कहा 'जुले-जुले' ....

मानवता : पृथ्वी के अतिरिक्त एक और घर की तलाश

मंटो पागल नहीं था

थोड़ी ख़ुशी थोड़ा ग़म ( तरकश ) डॉ लोक सेतिया

पेड़ लगाओ पानी बचाओ , कहता सब संसार !....नामालूम

कर्नाटक चुनाव कार्टून: यकीन नहीे हो रहा


आज की बुलेटिन में बस इतना ही कल फिर मिलेंगे तब तक के लिए शुभरात्रि। सादर ... अभिनन्दन।। 

लेखागार