Subscribe:

Ads 468x60px

कुल पेज दृश्य

सचिन तेंदुलकर लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
सचिन तेंदुलकर लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

बुधवार, 24 फ़रवरी 2016

सचिन 200 नॉट आउट और ब्लॉग बुलेटिन

सभी ब्लॉगर मित्रों को मेरा सादर नमस्कार।

आज का दिन क्रिकेट जगत के लिए काफी यादगार और ऐतिहासिक दिन है। आज ही के दिन वर्ष 2010 में भारत के महान क्रिकेट खिलाड़ी और बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने ग्वालियर में एकदिवसीय क्रिकेट मैच ( वनडे मैच ) में दक्षिण अफ्रीका के विरुद्ध वनडे क्रिकेट इतिहास का पहला दोहरा शतक ( डबल सेंचुरी ) लगाया था। सचिन तेंदुलकर इसी पारी के साथ ही वनडे क्रिकेट में डबल सेंचुरी लगाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बने थे। मास्टर ब्लास्टर ने 147 गेंदों को खेलते हुए 200 रन की नाबाद ( नॉट आउट ) पारी खेली। इस पारी में सचिन ने कुल 25 चौके और 3 छक्के लगाए थे। इस ऐतिहासिक पारी के साथ ही सचिन तेंदुलकर के नाम पर क्रिकेट जगत का एक और रिकॉर्ड जुड़ गया था। भारत ने ये क्रिकेट मैच 153 रनों से जीता था।

इस मैच का संक्षिप्त स्कोर यहाँ देखे :- South Africa tour of India, 2nd ODI: India v South Africa at Gwalior, Feb 24, 2010


अब चलते हैं आज की बुलेटिन की ओर..........














आज की बुलेटिन में बस इतना ही कल फिर मिलेंगे। तब तक के लिए शुभरात्रि। सादर  … अभिनन्दन।।

गुरुवार, 10 अक्टूबर 2013

जगजीत सिंह, सचिन तेंदुलकर और ब्लॉग बुलेटिन

सभी चिठ्ठाकार मित्रों को सादर नमस्कार।।

आज भारत के महान ग़ज़ल गायक जगजीत सिंह जी की दूसरी पुण्यतिथि पर पूरा हिंदी ब्लॉगजगत और हमारी ब्लॉग बुलेटिन टीम उन्हें श्रद्धापूर्वक श्रद्धांजलि अर्पित करती है। सादर।।

             

आज क्रिकेट जगत के सबसे महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने संन्यास की घोषणा कर दी है।


"पूरी जिंदगी भारत के लिए खेलना मेरा सपना था। पिछले 24 सालों से मैं उस लम्हे को जी रहा हूं। मेरे लिए क्रिकेट के बिना जिंदगी नामुमकिन और बेहद मुश्किल सी है, क्योंकि 11 साल की उम्र से मैंने सिर्फ और सिर्फ यही किया है। देश का प्रतिनिधित्व करना और विदेशों में खेलना एक भावनात्मक अहसास था। मैं जब 200वां टेस्ट खेलूंगा तो उसी के साथ मैं खेल को अलविदा कहना चाहूंगा। मैं बीसीसीआइ को इतने सालों के सहयोग के लिए धन्यवाद कहना चाहता हूं, और मुझे आगे बढ़ने की शक्ति देने के लिए भी, जब मेरी इच्छा हुई। मैं अपने परिवार को संयम और समझ के लिए धन्यवाद देता हूं, और सबसे ज्यादा अपने फैंस को धन्यवाद कहना चाहता हूं जिन्होंने अपनी दुआओं और शुभकामनाओं से मुझे बेस्ट प्रदर्शन करने की क्षमता प्रदान की।"

सचिन तेंदुलकर

अब चलते है आज की बुलेटिन की ओर …



तब तक के लिए शुभरात्रि।। 

लेखागार