सभी ब्लॉगर मित्रों को सादर नमस्कार।।
आज हिन्दी सिनेमा जगत के प्रसिद्ध चरित्र अभिनेता तथा खलनायक स्वर्गीय अमरीश पुरी जी 82वीं जयन्ती है। अमरीश साहब का जन्म जालंधर, पंजाब में 22 जून, सन 1932 ई. में हुआ था। उन्होंने अपने फ़िल्मी कैरियर की शुरुआत प्रेम पुजारी ( 1971 ) से की थी। अमरीश साहब की कुछ प्रसिद्ध फिल्में - निशांत, मंथन , गाँधी, नसीब, हीरो, कुली, मिस्टर इंडिया, राम लखन, दाता, त्रिदेव, जादूगर, नगीना, लोहा, घायल, विश्वात्मा, दामिनी, करण अर्जुन, कोयला, हलचल आदि। 12 जनवरी, सन 2005 ई. को 72 वर्ष की आयु में अमरीश पुरी जी का निधन हो गया। अमरीश पुरी जी ने अपने 34 साल के फ़िल्मी कैरियर में 220 से अधिक फिल्मों में काम किया था। वो फिल्मों में निभाई गई अपनी खलनायक चरित्रों के लिए ज्यादा प्रसिद्ध थे।
आज अमरीश पुरी जी की 82 वीं जयन्ती पर हिन्दी ब्लॉगजगत तथा ब्लॉग बुलेटिन टीम उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करती है। सादर।।
अब चलते हैं आज कि बुलेटिन की ओर …………
आज कि बुलेटिन में बस इतना ही कल फिर मिलेंगे। शुभरात्रि।।


