Subscribe:

Ads 468x60px

कुल पेज दृश्य

जनहित लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
जनहित लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

मंगलवार, 1 जनवरी 2013

मुझे घर भी बचाना है वतन को भी बचाना है... ब्लॉग बुलेटिन

मित्रों, २०१३ आ गया... पूरी दुनियां जब नये साल के जश्न में डूबी थी तो सच कहें जश्न मनानें जैसा मन नहीं था। पिछले कुछ दिनों से देश भर में एक अजीब स्थिति उत्पन्न हो रही है जब सडक पर आकर आम आदमी अपनी पीडा कहनें और विरोध प्रदर्शन करनें को मजबूर होना पडा है। सरकारें केवल मुद्दों को लटकानें और राजनीति खेलनें में व्यस्त हों और घडियाली आंसू दिखा कर संवेदनशील मुद्दों पर भी घोर निराशाजनक व्यवहार करें... नौकरशाह अपनें फ़ैसले न लें और सरकारी दिशा निर्देश पर जांच एजेंसी भी चलें तो फ़िर ऐसे में जनता आखिर जाए तो जाए किधर?  ऐसे में सडक पर अपना विरोध जतानें के अलावा और रास्ता भी क्या है?  

विरोध और विरोधाभास आखिर क्या है? यह दो अवस्थाएं हैं जिसमें आजकल हम और आप बुरी तरह फ़ंसे हैं। विरोध सरकार से ही नहीं उस मानसिकता से भी है जो इस प्रकार की वीभत्स कॄत्य के लिए ज़िम्मेदार है...  उस मानसिकता से भी जो इस भोगवादी मानसिकता से बाहर आनें को तैयार ही नहीं हैं... वहीं विरोधाभास जनता से जुडे आन्दोलन के राजनीतिकरण से उपजे उहापोह से भी है... हम सही और गलत के फ़ैसले स्वयं लेनें की जगह भीड का हिस्सा क्यों बनते हैं। कोई आन्दोलन किसी राजनीतिक विचारधारा को  चुनौती देनें के लिये हो सकते हैं लेकिन इस समय देश में कोई राजनीतिक आन्दोलन की स्थिति नहीं है, इस समय तो हम अपना देश बचानें की जद्दोजहद में लगे हुए हैं। तो ऐसे में राजनीतिक दलों को इस भीड से जुडे मुद्दों में अपना भविष्य दीख रहा है जो अपनें आप में एक बहुत बडी विडम्बना है। आन्दोलन और विरोध प्रदर्शन जो जनता ने शुरु किए हों उनको बीच में ही हाई-जैक होते हमने बहुत बार देखा है और ऐसे में गैंगरेप से उमडे क्रोध जनित शान्तिपूर्ण विरोध में राजनीति तलाशते राजनीतिक दलों को उनका वास्तविक चेहरा दिखाना होगा।   

मुन्नवर राणा जी का शेर है... "मुझे घर भी बचाना है वतन को भी बचाना है , मिरे कांधे पे ज़िम्मेदारियाँ दोनों तरफ़ से हैं"  आज कल की परिस्थिति पर पूरी तरह उचित बैठता है...  

बदलाव अगर शुरु होगा तो वह हर एक व्यक्ति से होगा... हर घर से होगा... हर मोहल्ले से होगा... हर शहर से होगा... और फ़िर देश सुधरेगा... अगर हर आदमी संकल्प ले विरोध करनें का तो फ़िर समाज की इस गन्दगी को साफ़ होनें में देर नहीं होगी...  आईए हर उस चीज का विरोध करें जो भोगवादी मानसिकता को बढावा देता हो...  मीडिया में खुलेपन के नाम पर होनें वाली अश्लीलता को भी निशानें पर लें.. उसकी भी शिकायत करें।  बालीवूड के उन अश्लील गीतों का सामाजिक बहिष्कार किया जाए... केवल नाम के लिए ही नहीं सोच बदलनें के लिए घर से शुरुआत हो... खुलेपन के नाम पर हमारी सभ्यता में हो रहे इस बदलाव पर भी सोचा जाए....   हम और आप रोज़मर्रा के काम-काज में और समाज में अपने आस पास घट रही घटनाओं को नज़र अंदाज़ न करें.... सतर्क रहें.... और हां यह चिंगारी बुझनी नहीं चाहिए.... इससे जो शमां जले... वह इस पाश्विक मानसिकता को जला कर भस्म करे... सरकारें हिले और मजबूर हो जाएं कोई कठोर कानून बनानें पर..... 

--------------------------------------------------- 
आईए बदलाव के इस संकल्प के साथ ही आज के बुलेटिन की ओर बढते हैं..... 
---------------------------------------------------

---------------------------------------------------

हलकट जवानी चिपकाले फ़ेवीकोल से …………ललित शर्मा

ब्लॉ.ललित शर्मा at ललितडॉटकॉम 
ऊंSSS अंSSSSअ अंSSSSअ अंSSSSअ अंगड़ाईयां लेती हूँ मैं जब जोर-जोर से, ऊ आह की आवाज आती है हरोर से, मैं तो चलुं इस कदर, मच जाए रे गदर, होश वाले भी मदहोश आए रे नजर, मेरे होठों कोSSS मेरे होठों को सीने से यार, चिपकाले सैंया फ़ेविकोल से,मेरे होठों कोSSS मेरे होठों को सीने से यार, चिपकाले सैंया फ़ेविकोल से,फ़ेविकोल से,फ़ेविकोल से, मै तो हाय मै तो कब से हूँ रेडी तैयार पटा ले सैंया मिस काल से ……… कोई प्रभाती सी गा रहा था, मेरी नींद में खलल हुआ तो आँख खोल कर देखा। फ़ुल्ल मुड में चंदू गा रहा था यह गीत। नए साल की पहली किरण का स्वागत मिस काल से कर रहा था। नए गीतों से मेरा कोई सरोकार दूर-दूर... more »


---------------------------------------------------

चीन समाजवाद या पूँजीवाद की ओर?-2

रणधीर सिंह सुमन at लो क सं घ र्ष ! 
*माओवाद की पृष्ठभूमि * यहाँ एक बात समझने की जरूरत है। अब वे भी खुलकर कहते हैं कि माओ ने 50 से 70 के दशकों में गलत नीतियाँ अपनाईं थीं। आज चीन में माओ कम ही दिखाई पड़ते हैं, हालाँकि उनका सम्मान जरूर है। माओ की देखरेख में लंबी छलांग, कुछ ही वर्षो में कम्युनिज्म लाने और 'सांस्कृतिक क्रांति’ की जो विनाशकारी नीतियाँ चलाई गई थीं, आज चीनी उनकी तीखी आलोचना करते हैं। चीन की उत्पादक शक्तियों का भारी विनाश हुआ था। इसलिए उसने पहले उत्पादन, संचार, आधारभूत संरचनाओं, बिजनेस और बाजार का विकास करने का निर्णय लिया। यह काफी हद तक ठीक है। इससे चीन का विकास अवश्य हुआ है। आज चीन विश्व की शक्तियों में से एक... more »

---------------------------------------------------

विभिन्न संस्कृतियों में नव-वर्ष के विविध रूप

Akanksha Yadav at शब्द-शिखर
मानव इतिहास की सबसे पुरानी पर्व परम्पराओं में से एक नववर्ष है। नववर्ष के आरम्भ का स्वागत करने की मानव प्रवृत्ति उस आनन्द की अनुभूति से जुड़ी हुई है जो बारिश की पहली फुहार के स्पर्श पर, प्रथम पल्लव के जन्म पर, नव प्रभात के स्वागतार्थ पक्षी के प्रथम गान पर या फिर हिम शैल से जन्मी नन्हीं जलधारा की संगीत तरंगों से प्रस्फुटित होती है। विभिन्न विश्व संस्कृतियाँ इसे अपनी-अपनी कैलेण्डर प्रणाली के अनुसार मनाती हैं। वस्तुतः मानवीय सभ्यता के आरम्भ से ही मनुष्य ऐसे क्षणों की खोज करता रहा है, जहाँ वह सभी दुख, कष्ट व जीवन के तनाव को भूल सके। इसी के तद्नुरुप क्षितिज पर उत्सवों और त्यौहारों की बहुर...more »

---------------------------------------------------

अहंकार - बंजर जमीन है (उत्सव समापन)

रश्मि प्रभा... at परिकल्पना 
*अहंकार - एक बंजर जमीन के समान है . वह प्रकृति से सामंजस्य बैठने में पूर्णतया असफल होता है, प्रकृति भी अहंकार से दूर होती है . प्रकृति सत्य है शिव है सुन्दर है - और सत्य शिव और सुन्दर अहंकार से अछूते रहते हैं . वसुधैव कुटुम्बकम की भावना अहंकार रहित होती है . अहंकार प्रस्फुटन को रोकता है, दीमक की भांति हर शाखाओं को निष्प्राण कर देता है ...... * * * *प्रश्न है कि अहंकार आखिर क्यूँ ? कुछ भी तुम्हारा नहीं ... जो है वो क्षणिक है .... आयु पाकर न यश को भोगा जा सकता है,न वैभव को ..... विनम्रता में अमरत्व है . पर अमरत्व के लिए विनम्रता का स्वांग - ईश्वर सब जानता है . * * * *सच कहिये - पूरे उ... more »


---------------------------------------------------

…there was no one left to speak for me.

Abhishek Ojha at ओझा-उवाच 
सच कहूँ तो इस मुद्दे पर मैंने कहीं कुछ नहीं लिखा, कोई पसंद नहीं, कोई टिप्पणी भी नहीं। इससे जुड़ी खबरें भी ठीक से नहीं पढ़ पाया। लोगों ने मुझसे कुछ कहना भी चाहा तो मैंने मना कर दिया । एक तो मुझे हर किसी की बात में लगा कि वो बस इस मुद्दे पर भी कुछ कह कर पसंद और टिप्पणी ही गिन रहे हैं। सारी बहस बेकार लगी। मीडिया के टीआरपी बटोरने जैसी। बहुत कम लोगों की बातों में ईमानदारी और सच्ची चिंता दिखी। कुछ भी कहा लोगों ने... या तो मुझे इतनी समझ नहीं या लोग सच में हर बात पर कुछ भी कह 'हीरो' बनना चाहते हैं । मुझे हर बात से चिढ़ होती गयी... मुझे अपने से भी चिढ़ हुई। इस बात से भी चिढ़ हुई कि मुझे किसी ...more »


---------------------------------------------------

सारी घड़ियाँ बीत गई -- संजय भास्कर

संजय भास्कर at ...... मुस्कुराहट
सारी घड़ियाँ बीत गई अब हर रोज होगी मुलाकातें कुछ तुम कहना कुछ हम कहेंगे अपने दिल की बातें कैसे कैसे सपने देखे कैसे बीती रातें बीता वर्ष 2012 चला गया नया दिन 2013 के साथ इंतज़ार की घड़िया ख़त्म हो गई रूबरू हुये हम 2013 में आपके साथ लेकर खुशियों की बरसात .........!!! Happy New Year 2013 चित्र - गूगल से साभार @ संजय भास्कर

---------------------------------------------------

बस ... अब और नहीं ...

शिवम् मिश्रा at हर तस्वीर कुछ कहती है ... 
*आखिर कब तक हम सिर्फ मूक दर्शक बने रहेंगे ... बहुत हुआ ... जागो भारत जागो !! *

---------------------------------------------------

आज मैं फिर जी उठी हूँ

उम्मीदों की पुडिया हर बार बाँधी मैंने और रख दी आस की टोकरी में ये सोच अब की बार जरूर एक नया रंग भरेगी मगर आस की टोकरी हमेशा सूखती रही और मुझमे एक चेतना का संचार करती रही और अब और नहीं , और नहीं बहुत हुआ ख्वाबों के महल सजाना अब मैंने हकीकत से है आँख मिलाना बस जिस दिन ये प्रण लिया मेरी उम्मीदों की बगिया का हर फूल खिल उठा जीवन का हर पल महक उठा बस यही तो मैंने खुद से वादा किया अब खुद लडूंगी अपनी लडाई अपने वजूद का अहसास कराऊंगी सबको ये बतलाऊंगी हाँ , मैंने खुद को बदल लिया है एक क्रांति का बीज खुद में बो दिया है जहाँ न कोई नर मादा हुआ है बस एक इंसानियत का तरु विकसित हुआ है ... more »



---------------------------------------------------

शोभना ब्लॉग रत्न सम्मान-2012 व शोभना फेसबुक रत्न सम्मान-2012

शोभना वैलफेयर सोसाइटी ने ब्लॉग जगत व फेसबुक पर सक्रिय लेखकों को सम्मानित करने का निर्णय किया है. सोसाइटी ऐसे रचनाकारों को, जिन्होंने माँ हिन्दी की सेवा करते हुए सामाजिक जागरूकता बढ़ाने में योगदान दिया हो, शोभना ब्लॉग रत्न सम्मान-2012 एवं शोभना फेसबुक रत्न सम्मान-2012 प्रदान करेगी. इन सम्मानों के लिए हिन्दी लेखकों की प्रविष्टियाँ आमंत्रित हैं. लेखकों को केवल इतना करना है कि अपनी ताज़ा फोटो, अपने संक्षिप्त परिचय के साथ व अपनी किसी भी विधा में लिखी अप्रकाशित कोई एक रचना मौलिकता के प्रमाण पत्र के साथ हमें भेज देना है. पाठकों की टिप्पणियों व निर्णायक मंडल के निर्णय के आधार पर लेख... more »


---------------------------------------------------

नव वर्ष की बधाई

हमारे एक मित्र हैं बड़े विचित्र एक जनवरी को हमसे बोले - "चक्र" जी नव वर्ष की बधाई ! हमने कहा बड़े अजीब हो, बिना सोचे समझे ही बधाई आपको देने मै ज़रा भी शर्म नहीं आयी ? अरे, नव वर्ष जब भी आता है केवल वर्ष ही तो नया रहता है लेकिन समस्याएँ पुरानी दोहराता है ! समस्याओं की श्रेणी में प्रथम क्रमांक रोटी का आता है विश्वाश करो, एक दिन तो ऐसा आएगा जब मोनो एक्टिंग करके कोरी कल्पना से पेट भरना होगा, तब हम अपने बच्चों को बताएंगे कि रोटी एक इतिहास है और उसकी कहानियां सुनाएंगे ! यह सुनकर हमारे बच्चे भी रोटी के भूतकालीन अस्तित्व पर विशवास नहीं कर पाएंगे ! मेरे भाई, बधाई का क्या है - नव वर्ष की सिर्फ निष्ठ... more »


---------------------------------------------------

माँ सदा मेरे साथ रहना

माँ सदा मेरे साथ रहना मेरे जीवन को सुखद बनाते रहना कभी मुझे अकेला मत छोड़ना गिर जाऊं तो गोद में उठा लेना पथ से भटक ना जाऊं मुझे रास्ता बताते रहना दुखों में दिलासा देते रहना हिम्मत हौंसला बनाए रखना मुझे दया धर्म सिखाते रहना सद्कर्म का पाठ पढ़ाना माँ तुमने ही जन्म दिया तुमने ही जीना सिखाया ध्र्ष्टता हो जाए तो डांट लगाना त्रुटियों को क्षमा करना माँ तुम ही पालनहार तुम ही मेरी जीवन आधार यूँ ही प्यार बरसाते जाना मुझे आशीर्वाद देते रहना मेरे जीवन को सफल बनाना माँ तुम्हारी खुशी में मेरी खुशी तुम्हारी आशाओं पर खरा उतरना कर्तव्य मेरा मुझे कर्तव्य पथ से भटकने न देना 872-5... more »


---------------------------------------------------
आज का बुलेटिन यहीं तक.. आशा है आपको आज का बुलेटिन पसन्द आया होगा... आईए एक बेहतर भारत के लिए संकल्प लिया जाए और खुद से ही बदलाव की शुरुआत की जाए......   
---------------------------------------------------

मंगलवार, 1 मई 2012

आई आर सी टी सी... भारतीय रेलवे का सफ़ेद हाथी... ब्लॉग बुलेटिन

आई आर सी टी सी.... भारतीय रेलवे की वह सेवा जो इन्टरनेट के माध्यम से टिकट बुकिंग सुविधा देती है, यात्रियों को कैटरिंग की सुविधा भी इसी के ज़िम्मे है। लेकिन क्या यह सुविधा वाकई आम आदमी के लिए है? मैं अपना अनुभव आपके सामनें रखता हूँ ।

दिन-१:  सर्विस अनएवेलेबल









दिन-२: कम्यूनिकेशन फ़ेल


दिन-३: सर्विस अनएवेलेबल


दिन-४: आज सुबह भी जब सर्विस अन-एवेलेबल देखा तो समझ में नहीं आया की आखिर टिकट बुकिंग होगी कैसे।

फ़िर खबर मिली की एजेंट के ज़रिये हमारे एक मित्र नें मुम्बई से दिल्ली की टिकट कटा ली है, कैसे ? आखिर जब एजेन्ट लागिन बन्द है तो फ़िर कोई एजेन्ट तत्काल में कैसे बुकिंग करा सकता है। पता लगा काऊंटर पे जा कर.... मतलब यह एजेन्ट लोग आपसे पैसा ले के काऊंटर पर से टिकट ला सकते हैं.... यह गोरखधंधा है क्या...  रोजाना रेलवे के दस लाख से ज्यादा टिकट ओपन होते हैं और सिर्फ एक मिनट में ही दो से ढाई हजार टिकट बुक हो जाते हैं। साइट पर इतनी ज्यादा लोड होनें के कारण और कुछ रेलवे के दलालों की मिली भगत से होनें वाली गडबडियों के चलते आप अपनी बुकिंग नहीं कर पाते। 

अब खबर मिली है की रेलवे हर यात्री को एक नई सुविधा देने वाला है, इसके तहत आप अपने पैसे रेलवे के एकाऊंट में जमा कराईए और बुकिंग के टाईम पर उसी रिफ़्रेंस नम्बर के ज़रिये टिकट बुक कर लीजिए... यह भी रेलवे का राजस्व कमानें का एक नया तरीका है... इसके ज़रिये वह आराम से अपनी नकदी मे इज़ाफ़ा कर सकेगा... ज़रा सोचिये बैंक की साईट पर कितना डिले होता है? और आईआरसीटीसी पर कितना.... अजी जनाब यदि पे-मेंट गेटवे की जगह रेलवे के खाते से पैसे निकालनें होंगे तो उसमें होने वाला डिले बैंक गेटवे से होनें वाले डिले से कहीं अधिक होगा और रेलवे फ़िर ओवर-लोड का ड्रामा करेगा। 

आखिर रेलवे अपनें इस सिस्टम को रिपेयर क्यों नहीं करता, क्या आईआरसीटीसी का सर्वर इतनें ट्रांसैक्शन भी नहीं झेल सकता... आखिर इस गोरखधंधे की वजह से कब तक जनता त्रस्त रहेगी? 

रेलवे की चार महीने पहले आरक्षण सुविधा: यह केवल रेलवे का राजस्व बढानें की प्रक्रिया है, आखिर कितने लोगों को चार महीनें पहले पता है की उन्हे यात्रा करनी है? यह एक महिने से अधिक नहीं होना चाहिए... लेकिन रेलवे सुविधा के नाम पर अपनी नकदी बढा लेती है। 

रेलवे की तत्काल सेवा: एक दिन पहले मिलनें वाली इस सेवा का लाभ केवल दलाल ले जा रहे हैं क्योंकि सुबह आठ बजे साईट "सर्विस अन-एवेलेबल" कर देती है और जब साईट खुलती है तब तक सब टिकट बुक हो चुके होते हैं... आखिर टिकट ले कौन जाता है ? 

कुछ सुझाव:
  • आखिर रेलवे का निजीकरण क्यों न किया जाये, या फ़िर आई-आर-सी-टी-सी को किसी निजी कम्पनी को शत प्रतिशत दे दिया जाए... 
  • आरक्षण प्रणाली को कुछ अंगो में तोड दिया जाए.... जैसे रेलवे के मंडल हैं, वैसे ही रेलवे के मुख्यालयों में उस डिविजन के ट्रेनों की बुकिंग के सर्वर लगाएं जाए, यदि कोई ट्रेन मुम्बई से शुरु होती है, तो उसकी बुकिंग मुम्बई से ही हो न की दिल्ली के इकलौते सर्वर पर पूरे भारत का लोड डाला जाए...
  • रेलवे के सर्वर्स पर लोड-बैलेंसिग मेकेनिज़्म की जांच हो, ट्रांसैक्सन्स और पर-सेकेण्ड के लोड की किसी आई-टी औडिट फ़र्म से जांच हो, किसी प्रकार के सर्वर अप-ग्रेड की गुंजाईश को तलाशा जाए
  • रेलवे के थके हुए और एकदम सुस्त कर्मचारियों को बुकिंग काऊंटर से हटाया जाए, उनकी जगह थोडे चुस्त दुरुस्त कर्मचारियों की बहाली हो... 
यदि भारतीय रेलवे को वाकई जनता से कोई सरोकार है तो उसे कुछ न कुछ तो करना चाहिए, लेकिन रेलवे केवल सरकारी मंत्रियों के लिए एक लाभ का प्रक्रम है, और इसके ज़रिये होनें वाले बडे मुनाफ़े पर सभी घटक दलों की नज़र लगी रहती है।  आखिर ऐसा कौन सा व्यापार होगा जिसमें माल की डिलीवरी के चार महिनें पहले पूरे पैसे की वसूली हो जाए... सोचिए ज़रा.... 


-------------------------------------------------------------------------
चलिए अब आज के बुलेटिन पर आपको लिए चलें..... 
-------------------------------------------------------------------------

दगाबाज यह जीव, घूमता हर महफ़िल में-  रविकर फैजाबादी at "कुछ कहना है" 

कुंडली खिड़की झिडकी खा रही, काँच उभारे अक्स । परदे गरदे से भरे, नहीं रहे हैं बख्स । नहीं रहे हैं बख्स, बसाया कैसे दिल में ? दगाबाज यह जीव, घूमता हर महफ़िल में । घुसता धक्का-मार, खिड़कियाँ देखे भिड़की । जाए काँच बिखेर, थपेड़े खाए खिड़की ।। दोहा दिल-दर्पण के काँच को, लगी धाँस मन-जार । तन-खिड़की झिडकी गई, भंगुर छिटक अपार।। ~ dhanyavaad ~

-------------------------------------------------------------------------

मई दिवस Randhir Singh Suman at लो क सं घ र्ष !

पहली मई की घटना और उसको अन्तराष्ट्रीय दिवस के रूप में मान्यता मिले सौ वर्ष से उपर का समय बीत चुका है |1886 से लेकर आज तक के 126 सालो के इतहास में मजदूर दिवस ने मजदूर आंदोलनों के चढाव -उतार का इतिहास देखा है |मजदूर वर्ग को ,क्रांतिकारी मजदूर पार्टियों को समाज का क्रांतिकारी बदलाव करते हुए देखा है |मजदूर वर्ग को शासक वर्ग बनते ,फिर उससे सत्ताच्युत होते देखा है | अन्तराष्ट्रीय मजदूर -दिवस के प्रति विश्वव्यापी जोशो -खरोश देखा है |फिर उसके प्रति वर्तमान समय जैसी की जा रही फर्ज अदायगी का दौर भी देखा है और देख रहा है | अमेरिका के शिकागो शहर में मजदूरों को गोलिया खाकर गिरते -मरते देखा है |मजद... more » 
------------------------------------------------------------------------- 

बैंक बैलेंस को छोड़िए, किरपा होए महान  अनुराग मुस्कान at चौथा बंदर

कुत्ते को रोटी खिलाते डरता हूं। कुत्ता रोटी खाकर दुम हिलाने की बजाए कहीं बदले में होने वाली किरपा का हवाला देकर किरपा की रॉयल्टी ना मांग बैठे। ये किरपा के महिमा मुंडन का, ‘द डर्टी पिक्चर’ के सुपरहिट होने जैसा टाइम चल रहा है। किरपा का खेल क्रिकेट से ज़्यादा लोकप्रिय हो गया है आजकल। पहले टीवी देखने से आंखें खराब होने का डर सताता था लेकिन अब टीवी देखने से भी किरपा आती है। पहले पहल तो मैं समझा की किरपा कोई कन्या है जो मुझे हरी चटनी के साथ समोसा, भल्ला, आलू टिक्की और गोलगप्पे खाता देखकर जीभ लपलपाती हुई चली आएगी। बाद में पता चला कि इस किरपा की जीभ तो कन्या प्रजाति से भी ज्यादा चटपटाल... more » 
------------------------------------------------------------------------- 

राष्ट्रपति चुनाव: तलाश है 24 कैरेट के मुसलमान की महेन्द्र श्रीवास्तव at आधा सच...

*आ*मतौर पर देश में राष्ट्रपति के चुनाव को लेकर ज्यादा हो हल्ला होते नहीं देखा जाता था, लेकिन पिछले चुनाव यानि यूपीए वन के दौरान दस दिन तक जो ड्रामा चला, उसी से साफ हो गया कि आने वाले समय में राष्ट्रपति के चुनाव में भी वो सब चलने लगेगा जो आमतौर पर और चुनावों में चलता है। पूर्व राष्ट्रपति डा. ए पी जे अब्दुल कलाम साहब का कार्यकाल पूरा होने के पहले नए राष्ट्रपति के चुनाव की बात शुरू हुई तो उस समय भी एक बड़ा तपका इस पक्ष में था कि कलाम साहब को ही दोबारा राष्ट्रपति बना दिया जाना चाहिए। लेकिन कांग्रेस को ये बात मंजूर नहीं थी। यूपीए वन के सहयोगी रहे लालू यादव और राम विलास पासवान की भी इस सम... more » 

------------------------------------------------------------------------- 

एक दिन वो मेरे ऐब गिनाने लगा मुझे... ZEAL at ZEAL 

एक दिन वो मेरे ऐब गिनाने लगा मुझे। जब खुद ही थक गया तो मुझे सोचना पड़ा..... 
------------------------------------------------------------------------- 

तुम आ गये मोहन वन्दना at ज़ख्म…जो फूलों ने दिये

तुम आ गये मोहन दीन हीन की आर्त पुकार सुन तुम आ गये मोहन कैसे कैसे खेल खेलते हो कभी छुपते हो कभी दिखते हो मगर सुनो तो ज़रा हम हैं तुम्हारे तुम जानते हो फिर ये लुकाछिपी का खेल क्यों दिखाते हो देखो ना अब तुम्हें ही खुद आना पडा इतना कष्ट उठाना पडा जानती हूँ....... इसीलिये आये हो आखिर अस्तित्व पर प्रश्न जो उठ गया था या शायद भक्त तुम्हारा रूठ गया था या आस्था पर प्रश्नचिन्ह लग गया था और वचन के तुम पक्के हो मिथ्या भाषण नहीं दिया था योगक्षेम वहाम्यहम यूँ ही नहीं कहा था सिर्फ यही सिद्ध करने को आज कैसी दौड़ लगायी है मोहन मोहन तुम और तुम्हारी माधुरी लीला देखो ना सिर्... more » 
------------------------------------------------------------------------- 

वो मुझसे प्यार करता है तो फिर कहता क्यों नहीं है AlbelaKhatri.com at Albelakhatri.com

ख्याले यार में गुम वो जानेमन रहता क्यों नहीं है मेरी तरह मस्ती के दरिया में बहता क्यों नहीं है हया कैसी मोहब्बत में उसे, डर कैसा बदनामी का वो मुझसे प्यार करता है तो फिर कहता क्यों नहीं है
------------------------------------------------------------------------- 

हर फिकराकस की एक औक़ात होती है..... अदा at काव्य मंजूषा 

मसक जातीं हैं, अस्मतें, किसी के फ़िकरों की चुभन से, बसते हैं मुझमें भी हया में सिमटे आदम और हव्वा, जो झुकी नज़रों से देखते हैं, खुल्द के फल का असर | दिखाती हैं सही फ़ितरत,  इन्सानों की, उनकी तहज़ीब-ओ-बोलियाँ, वर्ना पैरहन के नीचे  सबका सच एक ही होता है , मानों...या न मानों फ़िकरों की भी, ज़ात होती है, और हर फिकराकस की  एक औक़ात होती है..... इतना तो याद है
------------------------------------------------------------------------- 

श्रमिक दिवस पर एक कविता मनोज कुमार at मनोज 

*श्रमकर पत्थर की शय्या पर* *---मनोज कुमार* दिन जीते जैसे सम्राट, चैन चाहिए कंगालों की। रहते मगन रंग महलों में, ख़बर नहीं भूचालों की। तरु के नीचे श्रमकर सोये, पत्थर की शय्या पर। दिन भर स्वेद बहाया, अब घर लौटे हैं थककर। शीतलता कुछ नहीं हवा में, मच्छर काट रहे हैं। दिन भर की झेली पीड़ाएं, कह-सुन बांट रहे हैं। अम्बर बन गया वितान, चिंता नहीं दुशालों की। जब से अर्ज़ा महल, तभी से तुमने नींद गंवाई। सुख-सुविधा के जीवन में, सब आया नींद न आई। कोमल सेज सुमन सी, करवट लेते रात ढ़लेगी। समिधा करो कलेवर की, तब यह जीवन अग्नि जलेगी। दुख शामिल रहता हर सुख में, ... more » 
------------------------------------------------------------------------- 
ना चाहो तो डा.राजेंद्र तेला"निरंतर"(Dr.Rajendra Tela,Nirantar)" at "निरंतर" की कलम से.....   
ना चाहो तो ख़त का जवाब ना दो ना कभी मिलो हमसे जानते हैं कुछ तो मजबूरी होगी तुम्हारी जो रूबरू नहीं होते हमसे तुम याद करते हो यही काफी हमारे लिए रिश्तों को तोड़ना हमारी फितरत नहीं किसी और सहारे की हमको ज़रुरत नहीं तुम खुश रहो यही काफी है जीने के लिए
-------------------------------------------------------------------------
सुप्रीम कोर्ट का तिवारी को राहत देने से इनकार.   Kusum Thakur at आर्यावर्त
एन.डी. तिवारी को किसी तरह की राहत देने से इनकार करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को उन्हें निर्देश दिया कि वह अपने खिलाफ चल रहे पितृत्व मामले में डीएनए नमूने के लिए ब्लड सैंपल दें। कोर्ट ने यह भी कहा कि 'बस अब बहुत हो गया।' जस्टिस आफताब आलम और जस्टिस सी.के. प्रसाद की बेंच ने कहा, 'बस बहुत हो गया। आप पहले मौकों पर मौजूद नहीं थे। आपकी उम्र को देखते हुए हमने आपको सीलबंद नमूना देने के लिए कहा था। हमने आपको आर्टिकल-21 के तहत प्रोटेक्शन दिया था लेकिन अब बस बहुत हो गया।' रोहित शेखर नामक युवक द्वारा दाखिल पितृत्व मामले में कोर्ट ने यह निर्देश दिया। रोहित खुद को 86 वर्षीय तिवारी का बेटा... more »

-------------------------------------------------------------------------
 " एक रोटी की कहानी "   शिवम् मिश्रा at बुरा भला
" एक रोटी की कहानी "
 डाइनिंग टेबल पर खाना देखकर बच्चा भड़का ... फिर वही सब्जी,रोटी और दाल में तड़का....? मैंने कहा था न कि मैं पिज्जा खाऊंगा रोटी को बिलकुल हाथ नहीं लगाउंगा बच्चे ने थाली उठाई और बाहर गिराई.......? ------- बाहर थे कुत्ता और आदमी दोनों रोटी की तरफ लपके .......? कुत्ता आदमी पर भोंका आदमी ने रोटी में खुद को झोंका और हाथों से दबाया कुत्ता कुछ भी नहीं समझ पाया उसने भी रोटी के दूसरी तरफ मुहं लगाया दोनों भिड़े जानवरों की तरह लड़े एक तो था ही जानवर, दूसरा भी बन गया था जानवर..... आदमी ज़मीन पर गिरा, कुत्ता उसके ऊपर चढ़ा कुत्ता गुर्रा रहा थ... more »

-------------------------------------------------------------------------

 
 मित्रों, आज का बुलेटिन यहीं तक... कल फ़िर आयेंगे एक नये रंग में... तब तक के लिए जै राम जी की...
-------------------------------------------------------------------------

लेखागार