प्रिय ब्लॉगर मित्रों ,
प्रणाम |
प्रणाम |
सर्दी में लोग चटपटा खाना ज्यादा पसंद करते हैं लेकिन, कहीं ऐसा न हो
कि वसा युक्त अधिक खाना सेहत के लिए भारी पड़ जाए। विशेषकर गठिया के मरीजों
के लिए ऐसा भोजन बहुत नुकसानदेह साबित हो सकता है। इससे पहले कि चलना फिरना
भी मुश्किल हो जाए, सचेत हो जाएं। क्योंकि सर्दियों में गठिया की परेशानी
बढ़ जाती है।
ठंड
के मौसम में ऑस्टियो अर्थाराइटिस की परेशानी ज्यादा होती है। इसका कारण यह
है कि इस मौसम में लोग ज्यादा खाना खाते हैं और घी, तेल, व वसा युक्त
भोजन का इस्तेमाल अधिक करते हैं। ठंड के कारण लोग व्यायाम नहीं करते। अधिक
खाने व व्यायाम नहीं करने से शरीर का वजन बढ़ जाता है। इस कारण गठिया के
मरीजों का शरीर अकड़ने लगता है।
इसके अलावा इस बीमारी का कारण विटामिन डी
की कमी है। सर्दी में धूप कम निकलने से शरीर को पर्याप्त विटामिन डी नहीं
मिल पाता। इस वजह से गठिया की परेशानी बढ़ जाती है। उन्होंने बताया कि जिन
लोगों में विटामिन डी की कमी हो वे विटामिन डी की दवा ले सकते हैं। अक्सर यह बीमारी घुटने में होती है। इसके कारण घुटना में सूजन व तेज
दर्द होता है। गठिया देश में एक सामान्य बीमारी है। देश की करीब 20 फीसद
जनसंख्या इस बीमारी से ग्रसित है। करीब 4.60 करोड़ लोगों को घुटने की गठिया
है।
अगर आप मे से कोई इस बीमारी से पीड़ित है तो इन सर्दियों मे नियमित रूप से थोड़ी बहुत कसरत करें और अपने खानपान पर ध्यान दें साथ साथ डाक्टर से परामर्श ले कर जरूरी विटामिन भी लें |
सादर आपका
====================
तनहाई
मैं बंदिनी .....
अनाडी बन के आता,खिलाड़ी बन के जाता है
वफ़ा के नाम से डरते हैं ..
उम्र के आखिरी पन्ने पर ....
शुभ नववर्ष
विपिन चौधरी की ताज़ा कविताएँ
बेटी ही बचाएगी
हरा अब हरा नहीं रहा...
आओ हवाई मार्ग से कश्मीर चले
जब लिखो -
सांझी : मिथकीय परंपरा
मोहग्रस्त नारद बनाम बन्दर मीडिया
कन्या भ्रूण हत्या :भारतीय समाज पर कलंक
वंशीधर घट घट का वासी
आधुनिकता का सनक से कोई लेना-देना नहीं
सर्दी ने ढाया सितम
बिखरे रंग
ख़यालों की उलझन .......
काश ! दिल की आवाज़ होती तो
बेगैरत सा यह समाज . . . . .
केजरीवाल को फ़िल्मी शहीद बनाता हिन्दू रक्षा दल.
आजाद भारत में कब तक विस्थापित रहेंगे महाराणा प्रताप ?
व्यक्ति पूजा की पराकाष्ठा !!!
आम आदमी तो बेचारा ही रहेगा.......
====================
अब आज्ञा दीजिये ...
जय हिन्द !!!




