Subscribe:

Ads 468x60px

कुल पेज दृश्य

नंदा लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
नंदा लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

सोमवार, 8 जनवरी 2018

नंदा और ब्लॉग बुलेटिन

सभी हिन्दी ब्लॉगर्स को सादर नमस्कार।
नन्दा
नन्दा (अंग्रेज़ी: Nanda, जन्म: 8 जनवरी, 1938 - मृत्यु: 25 मार्च, 2014) भारतीय फ़िल्मों की प्रसिद्ध अभिनेत्री थीं। उन्होंने हिन्दी और मराठी फ़िल्मों में विशेष रूप से कार्य किया। अपने समय की ख़ूबसूरत अभिनेत्रियों में नन्दा का नाम भी लिया जाता है। 60 और 70 के दशक की इस सुन्दर और मासूम अदाकारा ने अपने फ़िल्मी सफ़र की शुरूआत एक बाल कलाकार के रूप में की थी। बाद में वे सफल नायिका बनीं और फिर चरित्र अभिनेत्री। अपने संवेदनशील अभिनय से उन्होंने कई फ़िल्मों में अपनी भूमिकाओं को बखूबी जीवंत किया।


आज अभिनेत्री नंदा जी के 79वें जन्म दिवस पर हम उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। 

~ आज की बुलेटिन कड़ियाँ ~














आज की बुलेटिन में बस इतना ही कल फिर मिलेंगे तब तक के लिए शुभरात्रि। सादर ... अभिनन्दन।।

बुधवार, 26 मार्च 2014

मशहूर फ़िल्म अभिनेत्री नंदा जी को भावभीनी विदाई - ब्लॉग बुलेटिन

सभी ब्लॉगर मित्रों को सादर नमस्कार।।


मशहूर फ़िल्म अभिनेत्री नंदा जी अब हमारे बीच नहीं रही। नंदा 75 वर्ष की थीं और उनकी मृत्यु हृदयगति रुकने की वजह से हुई। महाराष्ट्र के कोल्हापुर में जाने - माने मराठी अभिनेता मास्टर विनायक के यहाँ 8 जनवरी, 1939 ई. को नंदा का जन्म हुआ था। बचपन में ही इनके सर से इनके पिता का साया उठ गया और परिवार की आर्थिक स्थिति को देखते हुए नंदा ने फिल्मों में बतौर बाल कलाकार के रूप में फ़िल्म मंदिर (1948) अपने फ़िल्मी कैरियर की शुरुआत की। बतौर अभिनेत्री उन्होंने 1956 में फ़िल्म "तूफ़ान और दीया" से शुरुआत की थी। इनकी कुछ मशहूर फ़िल्में - जब - जब फूल खिले, हम दोनों, तीन देवियाँ, काला बाज़ार, शोर, गुमनाम, जोरू का गुलाम, देश - स्वदेश, प्रेमरोग आदि है। आज हम सब उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते है। सादर ।।


अब चलते हैं आज कि बुलेटिन की ओर  ……















आज कि बुलेटिन में बस इतना ही कल फिर मिलेंगे ।।

लेखागार