सभी ब्लॉगर मित्रों को मेरा सादर नमस्कार।
![]() |
| हास्य कवि ओम व्यास 'ओम' |
8 जून'09 से जिंदगी से संघर्ष कर रहे मशहूर हास्य कवि ओम व्यास 'ओम' जी का ०८ जुलाई'०९ की सुबह दिल्ली में निधन हो गया।
ज्ञात हो ओम व्यास जी ०८ जून'०९ को एक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उनका दिल्ली के अपोलो अस्पताल में इलाज चल रहा था।
उल्लेखनीय है कि विदिशा में आयोजित बेतवा महोत्सव से भोपाल लौट रहे कवियों का वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया था।
इस हादसे में हास्य कवि ओम प्रकाश आदित्य, लाड सिंह और नीरज पुरी की मौके पर ही मौत हो गई थी जबकि ओम व्यास गंभीर रूप से घायल हो गए थे। सभी उनके जल्द ठीक होने की आस लगाये बैठे थे पर ..................होनी को कुछ और ही मंजूर था |
आज ठीक ६ साल बीत जाने के बाद भी हिंदी साहित्य प्रेमी इस सदमे से उबार नहीं पाए है |
शब्द संवेदना :- आदरणीय शिवम् मिश्रा
आज पूरा हिन्दी ब्लॉग जगत और हमारी ब्लॉग बुलेटिन टीम हास्य कवि ओम व्यास 'ओम' को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते है। सादर।।
अब चलते हैं आज की बुलेटिन की ओर ……………
कल फिर मिलेंगे तब तक के लिए शुभ संध्या। सादर … अभिनन्दन।।



