Subscribe:

Ads 468x60px

कुल पेज दृश्य

गरीब मुख्यमंत्री लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
गरीब मुख्यमंत्री लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

रविवार, 22 दिसंबर 2013

भारत का सबसे गरीब मुख्यमंत्री और ब्लॉग बुलेटिन

सभी चिट्ठाकार मित्रों को सादर नमस्कार।। 

सबसे पहले पिछले दो दिनों से बुलेटिन पेश ना होने के कारण आप सबसे माफ़ी चाहूँगा। दरअसल ब्लॉग बुलेटिन के कर्ता-धर्ता आदरणीय शिवम् मिश्रा जी के अस्वस्थ होने के कारण मन दुःखी था सोचा कि क्या ऐसे वक़्त में बुलेटिन पेश करना ठीक रहेगा या नहीं!! लेकिन जब शिवम् भईया से बात हुई तो उन्होंने हौसला बढ़ाया और कहा कि -"तुम अपना कार्य करते रहो और मैं भी जल्द ही स्वस्थ होकर वापस लौटता हूँ।" 
[IMG00647-20130304-1217.jpg]
इसलिए आज आप सबसे ये निवेदन है कि शिवम् भईया के जल्द से जल्द स्वस्थ होने के लिए प्रार्थना करें।  सादर।।


 मानिक सरकार
मानिक सरकार को देश का सबसे गरीब मुख्यमंत्री कहलाने से कोई गुरेज नहीं है। त्रिपुरा के मुख्यमंत्री के लिए यह कोई शर्म वाली बात नहीं है बल्कि वह इसे प्रशंसा की निगाह से देखते हैं। मानिक सरकार ने एक इंटव्यू में कहा कि उन्हें उन रिपोर्टों को पढ़ कर खुशी होती है, जिनमें उनकी माली हालत के बारे में बताया गया होता है। वह कहते हैं, जब लोग इस तरह की बातें करते हैं तो मुझे सचमुच अच्छा लगता है। मानिक सरकार की चल और अचल संपत्ति ढाई लाख रुपये से भी कम की है। ऐसे दौर में जब देश के किसी भी राज्य के मुख्यमंत्री के पास कई करोड़ रुपयों की दौलत हो उसमें मानिक सरकार की संपत्ति के बारे में सुन कर आश्चर्य ही होता है। लगातार चार बार मुख्यमंत्री रहते आए मानिक सरकार के शपथ पत्र के मुताबिक पिछली बार धानपुर से चुनाव लड़ते वक्त उनके पास कैश के तौर पर सिर्फ 1080 रुपये थे। बैंक बैलेंस मात्र 9720 रुपये का था। माकपा पोलित ब्यूरो के सदस्य मानिक सरकार से यह पूछा गया कि जब चारो ओर भ्रष्टाचार का दौर है तब भी वह इतना स्वच्छ और सादा जीवन कैसे जी रहे हैं। इस पर उन्होंने कहा कि, यह सब मेरी पार्टी की ही देन है।
  
साभार : अमर उजाला 


अब चलते हैं आज की बुलेटिन की ओर …… 




 कल फिर मिलेंगे तब तक के लिए शुभरात्रि।।

लेखागार