Subscribe:

Ads 468x60px

कुल पेज दृश्य

ब्‍लॉग बुलेटिन लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
ब्‍लॉग बुलेटिन लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

गुरुवार, 29 सितंबर 2016

पाकिस्तान पर कूटनीतिक और सामरिक सफलता


आखिरकार भारतीय सेना द्वारा चिरप्रतीक्षित कदम उठाकर देश के दुश्मनों को खुली चुनौती दे दी है. पाक अधिकृत कश्मीर में दो से तीन किमी अन्दर तक घुसकर चालीस के आसपास आतंकियों को ढेर कर देने का, आतंकी प्रशिक्षण शिविरों को मटियामेट कर देने का जांबाजी भरा कार्य उरी आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना द्वारा पाकिस्‍तान के खिलाफ बड़ी कार्रवाई के रूप में सामने आया है. भारतीय सेना ने पाक अधिकृत कश्‍मीर में घुसकर सर्जिकल स्‍ट्राइक किया है. इसके तुरन्त बाद मिलिट्री ऑपरेशन के महानिदेशक ले. रणबीर सिंह ने इसकी जानकारी दी. सर्जिकल स्ट्राइक के तुरन्त बाद मीडिया के माध्यम से जानकारी देना खुली चुनौती ही है. पाकिस्तान की छुटपुट आतंकी घटनाओं को सेना के साथ-साथ समूचा देश अत्यंत संयम से सहन कर रहा था किन्तु उरी की आतंकी घटना के बाद से समूचे देश में गुस्से का ज्वार फूट पड़ा था. लोगों में केंद्र सरकार के विरुद्ध भी अविश्वास जैसा माहौल बनता नजर आने लगा था. समूचे देश के नागरिक सेना के समर्थन में खड़े होकर पाकिस्तानी आतंकवाद का अंतिम और एकमात्र विकल्प युद्ध को ही मान रहे थे. 
पाकिस्तान के विरुद्ध नफरत भरे माहौल में, दुर्दांत आतंकी घटना के बाद भी केंद्र सरकार ने संयम से काम लेते हुए कूटनीति भरे कदमों को उठाने की समझदारी दिखाई. ये बात सभी लोग समझते हैं कि ऐसे में जबकि पाकिस्तान जैसा आतंक-पसंद देश परमाणु अस्त्रों से सुसज्जित है, युद्ध किसी भी रूप में अंतिम और तर्कपूर्ण कदम नहीं होगा. ऐसे में बलूचिस्तान का मुद्दा उठाना, पाकिस्तान में होने वाले सार्क सम्मलेन में शामिल न होने का निर्णय, पाकिस्तान के साथ जल संधि पर पुनर्विचार किये जाने सम्बन्धी बैठक, पाकिस्तान को मोस्ट फेवरिट नेशन के दर्जा समाप्त करने सम्बन्धी विचार के बाद पाकिस्तान एकदम से बैकफुट पर दिखाई दिया. ऐसा इसलिए क्योंकि इन कदमों के बाद ही उसके राजदूत का बयान आया कि ‘जंग किसी मामले का हल नहीं. जम्मू-कश्मीर के लोगों को अपने भविष्य का फैसला करने के लिए बेहतर मौका मिलना चाहिए. अगर उन्हें लगता है कि वे भारत के साथ ज्यादा खुश हैं तो वे वहीं रहें, पाकिस्तान को इस बात पर कोई आपत्ति नहीं है.’ भारत के सार्क सम्मलेन में शामिल न होने के निर्णय के बाद अन्य कई देशों द्वारा इंकार किया जाना भारत की कूटनीति की जीत ही है और आज इसी तरह के युद्ध की आवश्यकता है.
इस कूटनीतिक विजय के बीच भारतीय सेना ने सर्जिकल स्ट्राइक के द्वारा सम्पूर्ण देशवासियों को, शहीदों के परिजनों को ये सन्देश देने का काम किया है कि भारतीय सेना पडोसी देश की आतंकी घटनाओं को, हरकतों को सामान्य रूप से सहन करने वाली नहीं है. उसकी एक-एक हरकत का, एक-एक शहीद की शहादत का सटीक समय पर इसी तरह से बदला लिया जायेगा. सेना की ये कार्यवाही उन लोगों के लिए भी सन्देश है जो देश में रहकर भी देश-विरोधी ताकतों के हितार्थ बयान देते रहते हैं. यकीनन आज युद्ध अंतिम विकल्प नहीं है किन्तु भारतीय सेना ने आज जिस तरह से खुलेआम पाक समर्थित कश्मीर में कार्यवाही की है वह न सिर्फ आतंकियों के हौसलों को तोड़ेगी वरन झूठा अहंकार पाले पाकिस्तान को भी सबक सिखाएगी.
उरी आतंकी घटना के बाद से, पाकिस्तान की तमाम नापाक हरकतों के बाद भी केंद्र सरकार के संयम दिखाने, सेना के धैर्य दिखाने पर देश का नायक, सेना के नायक बधाई के पात्र हैं. भविष्य की समस्त रणनीति, कूटनीति में उनकी विजय की शुभकामनाओं सहित आज की बुलेटिन आपके समक्ष.

सोमवार, 10 अगस्त 2015

बजरंगी भाईजान का सब्स्टिटूट - ब्लॉग बुलेटिन

प्रिय ब्लॉगर मित्रों,
प्रणाम |


आप लोगो ने हाल ही मे आई फिल्म बजरंगी भाईजान तो देखी ही होगी ... कभी आप ने सोचा कि अगर मुन्नी को पाकिस्तान छोड़ने सलमान की बजाए ये लोग जाते तो क्या होता ...

• अगर केजरीवाल जाते तो अपने साथ 12 और लोगों को ले जाते, 8 कैमरामैन और 4 रिपोर्टर और जब फ़ौज उन्हें रोकती तो वो वहीं बॉर्डर पर धरना देने बैठ जाते।

• अगर मोदी जी जाते तो वो मुन्नी को अफगानिस्तान, ईरान व चीन घुमाते हुए पाकिस्तान पहुंचाते और मुन्नी वहाँ पहुँचते ही अपनी माँ से कहती - मितरों ! मैं आ गयी।

• अगर राहुल गाँधी जाते तो मुन्नी कहती - मेरी ऊँगली पकड़ कर चलो, वरना खो जाओगे।

• अगर रोबर्ट वाड्रा जाते तो पाकिस्तान फिर से भारत का हिस्सा बन जाता।

• मुन्नी को पाकिस्तान छोड़ने अगर आलोक नाथ जाते तो मुन्नी का कन्यादान करके ही लौटते।

• अगर कुमार विश्वास जाते तो वो वहाँ ७ - ८ कवि सम्मेलन करवाने पड़ते ।

• अगर अल्ताफ राजा जाते तो बाद में अगले दिन पूरा पाकिस्तान उन्हें वापस भारत छोड़ने आता।

• अगर अर्नब गोस्वामी जाते तो आधे पाकिस्तानी बहरे व आधे पाकिस्तानी पागल हो जाते।

• अगर आशुतोष जाते तो उन्हें भारतीय दूतावास की बजाए वेस्ट-इंडीज दूतावास में ठहराया जाता।

• अगर एन.डी.तिवारी जाते तो वहाँ भी 2-4 घर बसा के आ जाते।

और

• अगर अपने इमरान हाश्मी जाते तो मुन्नी को छोड़ आते और बदले में हीना रब्बानी को ले आते। तो मुन्नी को छोड़ आते और बदले में हीना रब्बानी को ले आते।

सादर आपका
शिवम् मिश्रा
~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~ 

मोहब्बत का मुरब्बा

Amit Kumar Nema at एक:

रविवार, 2 अगस्त 2015

अमेरिका के सबसे बड़े हिन्दू मंदिर की सैर... ब्‍लॉग बुलेटिन

सभी को देव बाबा का राम राम। निजी व्यस्तताओं के कारण थोडा सा बुलेटिन से दूर था। आज का रविवारी बुलेटिन लेकर आपकी सेवा में हाज़िर हूँ। आज मैं आपको अमेरिका के सबसे बड़े हिन्दू मंदिर की सैर पर ले चलता हूँ। अमेरिका के न्यूजर्सी राज्य के रोब्बिंसविल्ले में बने इस हिन्दू मंदिर ने बहुत सुर्खियां बटोरी हैं। नजदीकी रेल-हेड प्रिंसटन और रेल, बस से बहुत अच्छी तरह से जुड़े हुए होने के कारण यह बहुत जल्दी प्रमुख तीर्थ बन जायेगा। मित्रों विश्व समुदाय, हिन्दू दर्शन और उसके विज्ञान से बहुत अचंभित था और यह हमारी गलती थी जो हम अपनी विरासत को विश्व पटल पर ठीक से न रख पाए। आज धर्म और आध्यात्म के केंद्र बनते यह धर्म-स्थल हमारी आस्था को और मजबूत करते हैं। आइये नकारात्मकता के स्थान पर एक सकारात्मक सोच के साथ एक नए विश्व का निर्माण करें और देश को आध्यात्मिक गुरु के रूप में फिर से प्रतिष्ठित करें।

लीजिये कुछ चित्र देखिए.......  (यह चित्र मंदिर की वेब-साईट, और गूगल से लिए गए हैं)



















बहरहाल अब आज के बुलेटिन की और चलते हैं.…

-:-:-:-:-:-:-:-:-:-:-:-:-:-:-:-












-:-:-:-:-:-:-:-:-:-:-:-:-:-:-:-


आशा है आपको आज का बुलेटिन पसंद आया होगा। आज के लिए इतना ही अब अगले रविवार मिलेंगे एक नए अंक के साथ।

जय हिन्द 
देव 

गुरुवार, 11 जून 2015

देखें कौन आता है ये फ़र्ज़ बजा लाने को? = रामप्रसाद विस्मिल को याद करते हुए आज की बुलेटिन

नमस्कार मित्रो,
एक लम्बे समयांतराल बाद आपसे मुलाक़ात हो रही है. गुरुवार की आज की ब्लॉग बुलेटिन लेकर हम आये हैं, साथ ही लाये हैं बिस्मिल के मशहूर उर्दू मुखम्मस का काव्यानुवाद जज्वये-शहीद. जैसा कि आपको विदित है कि आज ११ जून है और आज है अमर शहीद पंडित राम प्रसाद 'बिस्मिल' जी की ११८ वीं जयंती. 'बिस्मिल' जी को उनकी ही नज़्म के साथ याद करते हुए आपको ले चलते हैं आज की बुलेटिन की तरफ....
 

+++++++++++++++++++++

हम भी आराम उठा सकते थे घर पर रह कर,
हमको भी पाला था माँ-बाप ने दुःख सह-सह कर,
वक्ते-रुख्सत उन्हें इतना भी न आये कह कर,
गोद में अश्क जो टपकें कभी रुख से बह कर,
तिफ्ल उनको ही समझ लेना जी बहलाने को!

अपनी किस्मत में अजल ही से सितम रक्खा था,
रंज रक्खा था मेहन रक्खी थी गम रक्खा था,
किसको परवाह थी और किसमें ये दम रक्खा था,
हमने जब वादी-ए-ग़ुरबत में क़दम रक्खा था,
दूर तक याद-ए-वतन आई थी समझाने को!

अपना कुछ गम नहीं लेकिन ए ख़याल आता है,
मादरे-हिन्द पे कब तक ये जवाल आता है,
कौमी-आज़ादी का कब हिन्द पे साल आता है,
कौम अपनी पे तो रह-रह के मलाल आता है,
मुन्तजिर रहते हैं हम खाक में मिल जाने को!

नौजवानों! जो तबीयत में तुम्हारी खटके,
याद कर लेना कभी हमको भी भूले भटके,
आपके अज्वे-वदन होवें जुदा कट-कट के,
और सद-चाक हो माता का कलेजा फटके,
पर न माथे पे शिकन आये कसम खाने को!

एक परवाने का बहता है लहू नस-नस में,
अब तो खा बैठे हैं चित्तौड़ के गढ़ की कसमें,
सरफ़रोशी की अदा होती हैं यूँ ही रस्में,
भाई खंजर से गले मिलते हैं सब आपस में,
बहने तैयार चिताओं से लिपट जाने को!

सर फ़िदा करते हैं कुरबान जिगर करते हैं,
पास जो कुछ है वो माता की नजर करते हैं,
खाना वीरान कहाँ देखिये घर करते हैं!
खुश रहो अहले-वतन! हम तो सफ़र करते हैं,
जा के आबाद करेंगे किसी वीराने को!

नौजवानो ! यही मौका है उठो खुल खेलो,
खिदमते-कौम में जो आये वला सब झेलो,
देश के वास्ते सब अपनी जबानी दे दो,
फिर मिलेंगी न ये माता की दुआएँ ले लो,
देखें कौन आता है ये फ़र्ज़ बजा लाने को?

+++++++++++++++++++++


संघर्ष ही जीवन है 

जवानी के वो दिन 

उनकी शहादत पर मुझे गर्व नहीं,दर्द होता है 

किसके घर में घुस कर मारा? 

माँ की पुकार ॐ की समग्रता से कम नहीं 

क्या करेगी जन्म ले बेटी 

उग्र और असंवेदनशील होता मानवीयव्यवहार 

योगशक्ति है;भक्ति नहीं ,यह मर्म है ;धर्म नहीं 

आखिर सोच क्यों बने शौचालय?  

दिल की तमन्ना


और बुलेटिन के अंत में



थमाते हुए विदा लेते हैं... मिलते हैं फिर अगले गुरुवार.........

एक बार फिर विस्मिल जी को श्रद्धांजलि देते हुए, जय हिन्द.... इंकलाब जिंदाबाद

शुक्रवार, 25 जुलाई 2014

कुछ याद उन्हें भी कर लें - विजय दिवस - ब्लॉग बुलेटिन

नमस्कार मित्रो,
विजय दिवस के इस गौरवशाली क्षण पर शहीदों को नमन करते हुए आप सभी का स्वागत है।
आज से 15 वर्ष पहले भारतीय सेना ने आज के ही दिन नियंत्रण रेखा से लगी कारगिल की पहाड़ियों पर कब्ज़ा जमाए आतंकियों और उनके वेश में घुस आए पाकिस्तानी सैनिकों को मार भगाया था। पाकिस्तान के ख़िलाफ़ यह पूरा युद्ध ही था, जिसमें पांच सौ से ज़्यादा भारतीय जवान शहीद हुए थे। इन वीर और जाबांज जवानों को पूरा देश ‘विजय दिवस’ के नाम से मनाकर याद करता है और श्रद्धापूर्वक नमन करता है। देश की इस जीत में कारगिल के स्थानीय नागरिकों ने भी बड़ी भूमिका निभाई थी। 

कारगिल युद्ध  भारत और पाकिस्तान के बीच 1999 में मई के महीने में कश्मीर के कारगिल ज़िले से शुरू हुआ था। इस युद्ध का महत्त्वपूर्ण कारण पाकिस्तानी सैनिकों व पाक समर्थित आतंकवादियों का बड़ी संख्या में 'लाइन ऑफ कंट्रोल' (LOC) यानी भारत-पाकिस्तान की वास्तविक नियंत्रण रेखा के भीतर घुस आना रहा था। इन लोगों का उद्देश्य कई महत्त्वपूर्ण पहाड़ी चोटियों पर कब्जा कर सियाचिन ग्लेशियर पर भारत की स्थिति को कमजोर करने के साथ-साथ हमारी राष्ट्रीय अस्मिता के लिए खतरा पैदा करना था। दो महीने से भी अधिक समय तक चले इस युद्ध में भारतीय थलसेना व वायुसेना ने 'लाइन ऑफ कंट्रोल' पार न करने के आदेश के बावजूद अपनी मातृभूमि में घुसे आक्रमणकारियों को मार भगाया था। 

इस युद्ध में भारत के 500 से भी ज़्यादा वीर योद्धा शहीद हुए और 1300 से ज्यादा घायल हो गए। इनमें से अधिकांश जवान ऐसे युवा थे जिन्होंने अपने जीवन के 30 वसंत भी नहीं देखे थे। इन शहीदों ने भारतीय सेना की शौर्य तथा बलिदान की उस सर्वोच्च परम्परा का निर्वाह किया, जिसकी सौगन्ध हर भारतीय सिपाही तिरंगे के समक्ष लेता है। इन रणबाँकुरों ने अपने परिजनों से वापस लौटकर आने के वादे को निभाया मगर उनके आने का अन्दाज निराला था। वे लौटे मगर लकड़ी के ताबूत में, उस तिरंगे को लपेट कर, जिसकी रक्षा की सौगन्ध उन्होंने खाई थी। जिस राष्ट्र ध्वज के आगे कभी उनका माथा सम्मान से झुकता था, वही तिरंगा मातृभूमि के इन बलिदानी जाँबाजों से लिपटकर उनकी गौरव गाथा का बखान कर रहा था। 


आइये हम भी इन जांबाज़ रणबांकुरों के लिए सम्मान प्रकट करें। विजय के इस पर्व को पूरी श्रद्धा, ईमानदारी से मनाते हुए उन्हें याद करें जो लौट के घर न आये।
जय हिन्द....!!!
+++++++++++++

गुरुवार, 10 जुलाई 2014

राम-रहीम के आगे जहां और भी है - ब्लॉग बुलेटिन



नमस्कार मित्रो,
आज अपनी पहली ब्लॉग बुलेटिन के साथ आपके समक्ष उपस्थित हैं. प्रथम पूज्य माता-पिता के समान पूज्य गुरु से सम्बंधित दिवस से ब्लॉग बुलेटिन यात्रा का आरम्भ करते हुए मन व्याकुलता की स्थिति में है. देश में एक तरफ पाक रमजान माह में अमन-चैन की दुआएँ दी जा रही हैं, सबके सकुशल रहने की कामना की जा रही है वहीं दूसरी तरफ तुष्टिकरण की नीति अपनाकर वैमनष्यता का, कटुता का वातावरण बनाया जा रहा है. हम सभी को इस बात का भान होना चाहिए कि सामाजिक सद्भाव बनाये रखना किसी भी एक पक्ष की जिम्मेवारी नहीं है. ऐसे माहौल में अब समय आ गया है कि खुद नागरिकों को, सभी धर्म-मजहब के लोगों को इससे ऊपर उठकर सामाजिक समरसता के बारे में विचार करना होगा.
आइये एक सुखद भविष्य की, सभ्य समाज की स्थापना के लिए प्रयत्नशील हों. विकास की राह निर्मित करें क्योंकि इस जिंदगी में राम-रहीम के अलावा और भी बहुत कुछ है करने-सोचने-विचारने को. विचार करिए और जुट जाइए स्वर्णिम भविष्य निर्माण में....
आज की बुलेटिन आपके समक्ष विचारार्थ छोड़ते हुए.. पुनः अगली बुलेटिन के साथ अगले गुरुवार को....
तब तक के लिए जय गुरुदेव!!

+++++++++++++++++++

देश के सम्मुख चुनौतियां >>> चुनौतियाँ हैं पर निपटना भी तो हमें ही है जनाब!! 


जिम्मेदारी से जिरह करती लापरवाही >>> काश हम लापरवाह होना छोड़ सकें!! 


ऐ खुदा कातिल तेरी मजहब परस्ती हो गयी है >>> जबसे तेरी रहगुजर पर फिरकापरस्ती हो गई...!!

अपेक्षाओं के बोझ तले सिसकता बचपन >>> जिम्मेवार हम ही हैं इसके लिए. 

अबोध मेहमान ! >>> एक खुशनुमा एहसास 

दिल को देखो चेहरा न देखो >>> काश दिलों की भाषा पढ़नी हम सबको आती होती. 

मेरा जन्म >>> एक मासूम सा सच!! 

रहेगा अनंत काल तक... >>> अभिलाषा इस दिल की..!! 

महिलाएं, चुनाव और ग्राम पंचायतें >>> हिस्सेदारी, भागीदारी या यहाँ भी पर्दादारी 

+++++++++++++++++++

लेखागार