Subscribe:

Ads 468x60px

कुल पेज दृश्य

बुधवार, 17 फ़रवरी 2016

ब्लॉग बुलेटिन और कैलाश नाथ काटजू

सभी ब्लॉगर मित्रों को मेरा सादर नमस्कार।
कैलाश नाथ काटजू
कैलाश नाथ काटजू 
कैलाश नाथ काटजू ( जन्म- 17 जून, 1887, मालवामध्य प्रदेश; मृत्यु17 फ़रवरी1968 ) मध्य प्रदेश राज्य के भूतपूर्व मुख्यमंत्री थे। इन्होंने जनवरी1957 से मार्च1962 तक मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री पद को सुशोभित किया था। कैलाश नाथ काटजू बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे। इन्होंने कई पुस्तकों की रचना भी की थी। भारत के स्वाधीनता संग्राम में भी इनका विशेष योगदान था।
सन 1914 में कैलाश नाथ काटजू हाईकोर्ट बार के सदस्य बने थे। 1935 से 1937 तक डॉ. काटजू 'इलाहाबाद म्युनिसिपल कौंसिल' के चेयरमेन रहे। 1936 में वकालत छोड़कर उत्तर प्रदेश के मंत्रिमंडल में मंत्री बने। इन्होंने भारत के स्वाधीनता संग्राम में भी भाग लिया था।
वर्ष 1946 में द्वितीय उत्तर प्रदेश विधानसभा के गठन के बाद कैलाश नाथ काटजू पुन: मंत्री बनाये गए। इसके बाद 1947 से जून1948 तक ये उड़ीसा के और 1948 से 1951 तक पश्चिम बंगाल के राज्यपाल रहे। 1951-1957 में आप केन्द्रीय मंत्रिमंडल में विभिन्न विभागों के मंत्री रहे। कैलाश नाथ काटजू संविधान सभा के भी सदस्य रहे थे।
मंदसौर कैलाश नाथ काटजू का चुनाव क्षेत्र था तथा ये कांग्रेस पार्टी से जुड़े थे। 31 जनवरी1957 से मार्च1962 तक डॉ. काटजूमध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे थे। मध्य प्रदेश की उन्नति के लिए उन्होंने कई उल्लेखनीय कार्य किये और प्रगति के पथ पर अग्रसर किया। डॉ. काटजू को पहली लोकसभा का सदस्य बनने का भी गौरव प्राप्त हुआ था।
काटजू बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे। उन्होंने कई पुस्तकें भी लिखी थीं। इसके साथ ही वे एक श्रेष्ठ प्रशासक एवं विधिवेत्ता भी थे।
मध्य प्रदेश की राजनीति में उच्च स्थान रखने वाले कैलाश नाथ काटजू का निधन 17 फ़रवरी 1968 को हुआ।


आज कैलाश नाथ काटजू जी की 48वीं पुण्यतिथि पर हिन्दी ब्लॉग जगत और हमारी बुलेटिन टीम उन्हें शत शत नमन करती है। सादर।।  

अब चलते हैं आज की बुलेटिन की ओर..........















आज की बुलेटिन में बस इतना ही कल फिर मिलेंगे। तब तक के लिए शुभरात्रि। सादर  … अभिनन्दन।।

6 टिप्पणियाँ:

Arvind Mishra ने कहा…

बहुत आभार

कविता रावत ने कहा…

कैलाश नाथ काटजू जी की 48वीं पुण्यतिथि पर उन्हें शत शत नमन! ऐसे देशभक्त नेताओं का घोर अकाल पड़ा दिखता है।
.बहुत अच्छी बुलेटिन प्रस्तुति हेतु आभार!

BS Pabla ने कहा…

आभार आपका

डॉ टी एस दराल ने कहा…

काटजू जी पर अच्छी जानकारी। आभार।

डॉ टी एस दराल ने कहा…

काटजू जी पर अच्छी जानकारी। आभार।

शिवम् मिश्रा ने कहा…

कैलाश नाथ काटजू जी की 48वीं पुण्यतिथि पर उन्हें शत शत नमन|

एक टिप्पणी भेजें

बुलेटिन में हम ब्लॉग जगत की तमाम गतिविधियों ,लिखा पढी , कहा सुनी , कही अनकही , बहस -विमर्श , सब लेकर आए हैं , ये एक सूत्र भर है उन पोस्टों तक आपको पहुंचाने का जो बुलेटिन लगाने वाले की नज़र में आए , यदि ये आपको कमाल की पोस्टों तक ले जाता है तो हमारा श्रम सफ़ल हुआ । आने का शुक्रिया ... एक और बात आजकल गूगल पर कुछ समस्या के चलते आप की टिप्पणीयां कभी कभी तुरंत न छप कर स्पैम मे जा रही है ... तो चिंतित न हो थोड़ी देर से सही पर आप की टिप्पणी छपेगी जरूर!

लेखागार