Subscribe:

Ads 468x60px

कुल पेज दृश्य

शुक्रवार, 25 जनवरी 2013

फेसबुक में भी एहसास है ...



एहसास कभी मन में चक्रवात की तरह घूमते हैं और दम तोड़ देते हैं 
कभी बंद दरवाजों को जोर से खटखटाते हैं .............. तोड़ देने की नाकाम कोशिशें होती हैं 
सुनी इठलईहें या सोचिहें - कौन जाने 
एहसास उतरने के रास्ते हम ढूंढ ही लेते हैं 
और मैं अंजुरी में लेकर किसी न किसी मंच पर पहुँच ही जाती हूँ .........:)

                             रश्मि प्रभा



माँ

by Sushila Shivran on Tuesday, 8 May 2012 at 01:39 ·

कोख में सहेज
रक्त से सींचा
स्वपनिल आँखों ने
मधुर स्वपन रचा
जन्म दिया सह दुस्तर पीड़ा
बलिहारी माँ देख मेरी बाल-क्रीड़ा !
गूँज उठा था घर आँगन
सुन मेरी किलकारी
मेरी तुतलाहट पर
माँ जाती थी वारी-वारी !
उसकी उँगली थाम
मैंने कदम बढ़ाना सीखा
हर बाधा, विपदा से
जीत जाना सीखा !
चोट लगती है मुझे
सिसकती है माँ
दूर जाने पे मेरे
बिलखती है माँ !
ममता है, समर्पण है
दुर्गा-सी शक्‍ति है माँ
मेरी हर ख़ुशी के लिए
ईश की भक्ति है माँ !
माँ संजीवनी है
दुखों का अवसान है
ईश का रूप
प्रभु का नूर है
एक अनमोल तोहफा
सारी कायनात है माँ !



जिंदगी .......

by अंजू अनन्या on Sunday, 1 April 2012 at 00:48 ·
उसने कहा......... 
जिंदगी क्या है 
एक खूबसूरत गीत 
या कोई हसीन ख्वाब ..... । 
मैंने कहा 
गीत या ख्वाब 
तो नहीं पता, पर हॉ 
जीने के लिये 
जरूरी है 
‘कुत्ते सी वफादारी’
क्योंकि, जरा सी ‘चूक’
बना देगी ‘लावारिस’
इतना ही नहीं 
घोषित कर दिऐ जाओगे 
‘हलकाए’ हुए 
और मार दिए जाओगे 
‘बेमौत’
मीठी रोटी में 
 मिलाकर जहर 
तब, जिंदगी के मायने 
चढ़ जाएगे बलि 
‘म्यूनसपैलिटी’ वालों के 
‘जनसुरक्षा’
अभियान के तहत...!  (अनन्या अंजू )



तुम्हारे जैसी ...

by Gargi Mishra on Friday, 16 March 2012 at 23:21 ·

तुम्हारे  जैसी ...

हर शाम ढल जाती है..
चुप से आकाश..
नारंगी सी मुस्कुराहट  लिए ..
कभी पिघलती .. कभी सिमटती 
और गुरूब हो जाता है वो पीला गोला 
जैसे तुमने अलविदा कहा था ..
बिना छुए ..
हर रात
एक कविता पढ़ती है  ....
मेरी काँधे पे सर रख के ..
मैं आज भी नहीं बोलती उनकी  गलतियों पे ..
मेरी लिखावट नहीं समझ पाती है
तुम रुक रुक के पुछा करते थे 
"सही पढ़ा है ना ?"
ये रातें तुम्हारी नक़ल उतारती हैं ..
जैसे तुम रुकते थे ..
ठहरी हैं ये भी ...
हर सुबह..
उबासियाँ लेती हैं ..
हर रोज़ रौशनदान से धुप लेट आती है ...
या यूँ कह लो ढांक लेती है रात अपना चेहरा 
जैसे तुम ढँक लेते थे ..
मैंने चाय पीनी छोड़ दी है ..
पर रसोयीं में जब भी जाती हूँ ..
चाय पत्ती के डिब्बे पे बरबस ही हाँथ पहुँच जाते हैं ...
और मैं मन ही मन सोच के हंसी आ जाती है 
"शक्कर सिर्फ एक चम्मच "
हर शाम ..
हर रात ..
हर सुबह .. तुम जैसी..
वापस आ जाओ ..
साथ चाय पिने का बहोत मन होता है ..
तुम्हारी बहोत याद आती है ...



कविता

by Ismat Zaidi Shefa on Thursday, 8 March 2012 at 00:02 ·
.........कहीं ये अर्थ न खो दें 


मनोभावों को करते व्यक्त 
सारे रंग होली के 
बहुत सुंदर ,बहुत गहरे हैं 
सारे रंग होली के 
  
ये पीले, लाल, नारंगी
हरे, नीले , गुलाबी सब 
छिपाए अपने अंदर 
रंग, हैं भंडार अर्थों का
सभी रंगों के अर्थों में 
मिलेगी भिन्नता, लेकिन
कोई इक चीज़ है जो
इन सभी रंगों में साझी है
वो है संवेदना
जो प्यार की भाषा समझती है,
वो है सद्भावना 
जो मित्रता की बात करती है ,
ये हैं संदेश देते 
एकता के और समन्वय के
नहीं कोई बड़ा-छोटा,
न कोई रंक न राजा
यही हम सुनते आए थे 
यही अनुभव हमारा था
मगर मुझ में न जाने क्यों
ये पिछले चंद सालों से
पनपने सा लगा इक भय
कहीं ये प्यारे सुंदर रंग 
अपने अर्थ न खो दें 
कहीं टेसू के फूलों की जगह
तेज़ाब न ले ले ?
कहीं सद्भावना, दुर्भावना से 
हार न जाए ?
कहीं आरक्षणों का विष
रहीम और राम के मन से 
समन्वय को हटा कर
एकता को नोच न फेंके ?
न जाने कितने लोगों का 
यही इक भय जो 
सोते जागते हर दम 
हमारा पीछा करता है
कहीं ये प्यारे प्यारे रंग
अपने अर्थ न खो दें ?
चलो अपनी जगह हम सब
यही बस एक प्रण कर लें
यही दृढ़ता से निर्णय लें
न होने देंगे कम 
सौंदर्य हम होली के रंगों का
हमें इनकार है 
दुनिया की सारी ऐसी चीज़ों से
विचारों की जो सुंदरता को 
कर दें नष्ट दुनिया से 
न खोने देंगे हम,कोई भी
क़ुदरत का हसीं तोहफ़ा
न धुंधला होने देंगे अर्थ
इन होली के रंगों का 



एक नूर भरी शाम

by Sonal Rastogi on Monday, 5 March 2012 at 11:41 ·
मेरे पास सपनो का एक ढेर है उस ढेर को मैंने सौप दिया है उसे और वो उसमें से चमकीला सा कोई सपना चुनता है और सच कर देता  है और हाँथ पकड़ के कहता है और सपने देखो ...एक सपना था जगजीत जी को सुनने का ..मौका भी था जब जगजीत जी और गुलाम अली साहब सीरी फोर्ट दिल्ली आये थे ...एक टिकेट के फासला उम्र भर का पछतावा दे गया ....
बस अब और कोई पछतावा अफोर्ड नहीं कर सकते ,हाँथ में टिकेट ,आँखों में चमक लिए ,सीरी फोर्ट के बाहर लगी कतार में खड़े हो गए ...हर उम्र के लोग , जवान दिखने की कोशिश करते बुजुर्ग , बुद्धिजीवी टाइप की बाते करते कुछ मेकप से रंगे चेहरे ,कुछ बेहद सादा कुछ संजीदा सब एक जगह इकठ्ठा , एक सफ़ेद कुरता पैजामा नोकदार जूतिया पहने बुजुर्ग को देखने के लिए उस फ़रिश्ते की एक झलक पाने की बेचैनी साफ़ थी ...
कार्यक्रम शुरू हुआ ..भूपेंद्र जी की सुरीली आवाज़ से उन्होंने याद किया कुछ अनमोल लम्हों को जब वो और जगजीत साहब साथ थे ....मौहोल खुशनुमा था एक के बाद एक तरानों ने समां बांध दिया मिलाली जी की जादुई आवाज़ का भी जब साथ मिला तो दिल झूम उठा दिल ढूंढता है ,होके मजबूर मुझे , हुज़ूर इस कदर भी ना इतरा के ,बीती ना बिताई रैना ..और भी ढेर से नगमें ...शाम को यादगार बना गए ...
फिर वो लम्हा आया जिसका इंतज़ार था ..वो फ़रिश्ता  जिसे लोग गुलज़ार कहते है और वो अपने को ग़ालिब का मुलाजिम  सामने आया पलके झपकना भूल गई और यकीन करना पड़ा ये सच है सपना नहीं ... चाँद सा झक सफ़ेद बुजुर्ग है पर इतना सम्मोहन की आप अपने आप को भूल बैठे ...हॉल में एक लड़की चीख भी पड़ी "I LOVE YOU गुलज़ार" .. एक के बाद एक नज़्म कभी आँखों के कोर भीगे ,तो कभी ठहाके लगे ,वो पन्ने पलटते गए और हम दुआ करने लगे ये शाम यूँही चलती रहे , कितनी बारीकी से पकड़ते है हर लम्हे को यार बात को ...लगता है जिन तिनको को लोग बेकार समझ कर उड़ा देते है गुलज़ार उनसे भी कविता रच डालते है ...कुछ भी जाया नहीं होता और अगर मैं ये शाम जाने देती तो शायद ये ज़िन्दगी जाया हो जाती... हॉल में भी बोला था यहाँ भी वही बोलूंगी  
"I LOVE YOU गुलज़ार" .....



आनंद

by Sant Kumar on Monday, 5 March 2012 at 09:44 

जीवन पर्यंत,
जन्मों-जन्मों की,
खोज भिन्न
एक सार,
आनंद स्वरुप 
अंश जग सारा,
आनंद 
जगत आधार |
हास्य-रुदन,
निद्रा-जगन,
कुछ पाने 
कुछ खोने में,
सूक्षम दृष्टि 
यदि डालें तो,
आनंद छुपा
हर होने में |
आनंद !
मूलतः दो विभाग,
एक पाय
घटे,
एक बढ़ता है,
एक 
जन्म-मरण 
पथ का दायी,
एक
मुक्ति श्रोत
श्रुति कहता है |
आनंद 
जगत का  
सीमित है,
क्षय मुक्त 
नहीं परिमाण,
सच्चिदानंद 
तो एक हैं ,
वो सर्वेश्वर,
भगवान |

गुरुवार, 24 जनवरी 2013

एक जगह - जहाँ दो चार पंक्तियों में सुबह होती ही होती है - ३

:)


कुछ हटके ज़िन्दगी की पेशकश ना हो तो मन उचट जाता है और कई बार बड़े बड़े कलाकार भी बदरंग नज़र आते हैं ! यहाँ तो शब्दों के कलाकार उतरते हैं, हमने खुद की कलम में देखा है कि कई बार उसकी नोक से जो शब्द उतारते हैं,वे खोखले होते हैं . तो यह प्रयास है नयेपन की ......... तलाश है आम दिनों में आम बातों की -

Ranju Bhatia
16 hours ago
कविता लिखना और फिर उसको सुनाने के लिए कितनी कोशिश करनी पढ़ती है ,यह तो कोई कविता लिखने वाला ही बता सकता है :) हम भी दिन रात आपको अपनी लिखी कविताएं सुनाने में लगे ही रहते हैं .फेसबुक और .ब्लाग जगत में आने का सबसे बड़ा फायदा यही हुआ है कि जो दिल में आये लिखो और उसको वाल .ब्लॉग पर समप्रित कर दो ..वरना कविता कहने वालों के बारे में तो कहा जाता है कि यदि किसी लिखने वाले को कविता पाठ के लिए बुला लिया जाए तो वह माइक छोड़ने को तैयार ही नहीं होते .सोचते हैं कि लगे हाथ अब माइक हाथ में आया है तो दो चार कविताएं और ठेल ही देते हैं ..नहीं नहीं मैं आप पर यह जुल्म कतई नहीं करने वाली :) बस इसी से जुडा एक वाकया पढा तो लगा वो आप सब के साथ शेयर करती हूँ :)
सच्चा वाकया है यह किस्सा .सन १९६० के आस पास की बात है दिल्ली के जामा मस्जिद के पास उर्दू बाजार का .यहाँ एक दूकान थी मौलवी सामी उल्ला की ..जहाँ हर इतवार को एक कवि गोष्ठी आयोजित की जाती ..कुछ कवि लोग वहां पहुँच कर अपनी कविताएं सुनाया करते सुना करते और कुछ चर्चा भी कर लेते | सभी अधिकतर शायर होते कविता लिखने ,सुनाने के शौकीन ,सुनने वाला भी कौन होता वही स्वयं कवि एक दूजे की सुनते , वाह वाह करते और एक दूजे को दाद देते रहते |
इस अनौपचारिक गोष्टी का तब संचालन करते थे गुलजार कवि "जुत्शी देहलवी "| मंच संचालन का सबसे बड़ा फायदा उन्हें यह होता कि वह अनेक छोटी बड़ी कविताएं शेर फोकट में सुना लेते और इस प्रकार अपने लिखे को सुनाने की उनकी इच्छा पूर्ण हो जाती और दिल तृप्त | इस वजह से वह वहां पहुचे हुए कवियों में वह सबसे अधिक भाग्यशाली माने जाते |
एक दिन इतवार को इसी प्रकार गोष्टी चल रही थी तभी वहां सबकी नजर एक नए आये बुजुर्ग पर पढ़ी | उन्होंने उस बुजुर्ग को अपना परिचय दे कर कुछ लिखा सुनाने के लिए कहा | किन्तु वह बुजुर्गवार अपने स्थान पर बैठे रहे ,और बोले कि मैं कवि नहीं हूँ ,कविता या शेर कहना मुझे नहीं आता है बस पता चला कि यहाँ हर इतवार महफ़िल जमती है तो चला आया , बस सुनने का शौकीन हूँ | वहां बैठे लोगों ने कई बार उन्हें कहा की शायद संकोच वश कुछ सुना नहीं रहे हैं ,पर उनका जवाब हर बार यही रहा |
इसी महफिल में अति ख्यातिप्राप्त साहित्याकार देवेंदर सत्यार्थी भी बैठे थे वह यह देख कर सुन कर अपने स्थान से उठे और उस बुजुर्ग वार के पास गए ,उन्होंने उनको अच्छा तरह से अपने गले से लगाया और बोले --- मैं तो आप जैसे श्रोता को पा कर यहाँ धन्य हो गया | हम तो रिक्शा वाले को पैसे दे कर अपनी कविता सुनाते हैं ..अब क्या करें कोई सुनने वाला ही नहीं मिलता .यह सुनते ही सारी महफिल ठहाकों से गूंज उठी .सब ताजगी से भर गए और फिर से कविता पाठ की महफिल जम गयी | कितनी मज़बूरी है न रिक्शे वालों को पैसे दे कर अपनी शायरी सुनाने की और लगता नहीं कि आज कल रिक्शे वाले भी यह सुनना पसन्द करेंगे या नहीं :) पर फेसबुक पर कविता सुनना .सुनाना और संग्रह के लिए लिखना ...बहुत अच्छा लगता है ...लिखते रहिये "पगडण्डी पर रचना" और पढने 
के इन्तजार में रहिये "कुछ मेरी कलम से संग्रह" के लिए :)

Ashok Saluja
अपने हक़ के लिए लड़िये ......
चुप रह कर मैं समझा, मैनें
सब के शिकवे धो दिये,
चुप्पी बनी गुनाह, मेरा
सब रिश्ते मैने खो दिये॥
---अकेला

Pratibha Katiyar
बारिश...और बारिश... और और बारिश...

ओ बारिश, सुनो बरसो उनके हिस्से का भी जो रह जाते हैं बरसे बिना। तरसते रहते हैं बरसने को. बरसो खूब, मगर ध्यान रहे तुम्हारे बरसने में प्यार की हो फुहार, नाराजगी नहीं. रोकना रास्ता महबूब का मत जाने देना उसे कहीं खुद से दूर, भिगो देना उनकी छत, खिड़कियाँ, दरवाजे, रास्ते, मन, आँगन. ध्यान रहे तुम्हारे जाने के बाद छूट जाये भीनी सी खुशबू और डूब जाये ये दुनिया प्यार की खुशबू में. कौन जाने सरहद पार भी पहुँच ही जाये ये खुशबू और बंदूकों से फूल बरसने लगें. ओ बारिश, तेरे आने से जागती हैं न जाने कितनी उम्मीदें...

Abhishek Prasad
३ जनवरी के बाद आज पहली बार अपनी बाईक के बिना ऑफिस आना पड़ा... देखा बता दिया न कि मैंने नयी बाईक ३ जनवरी को खरीदी है... चलो अब जल्दी से सब मिले के दुआ करो कि पेट्रोल के दाम पचास रुपये घट जाये.... सब मिल के दुआ करेंगे तो दुआ जल्द कबूल होगी...

Chandi Dutt Shukla
आज किसी दोस्त ने मस्ती करने के लिए एक गीत का लिंक सेंड किया -- तुम्हीं मेरे मंदिर...। इस गीत के कंटेंट पर कुछ नहीं लिखूंगा... क्योंकि सुबह-सुबह मर्द-औरत विमर्श शुरू हो जाएगा, जिसमें उलझने का मन नहीं कर रहा, लेकिन कथ्य से इतर, संगीत के स्तर पर मधुरतम इस गीत को कानों के ज़रिए दिल में उतारने की कवायद में दो मज़ेदार चीजें हुईं... इस गीत को सुनने की चाह उठी तो प्ले किया... पहले शुरू हुआ विज्ञापन -- किसी गैंगस्टर की लव स्टोरी पर बेस्ड... सत्यानाश... इस पर भी सवा सत्यानाश ये कि बगल से पड़ोसिन की आवाज़ आई -- का सुन रहे हो बाबू... आजकल देवता नहीं, राच्छस होते हैं... दूसरे किसी घर से एक और भाई साहब अखबार पढ़ते हुए मूक-बधिर की तरह वहां से गुज़र लिए... 
अब आप समझदारी बरतिए, गाना सुनिए और बोलिए -- नो कमेंट्स! :P :P

Mukesh Kumar Sinha
55 minutes ago
काश जिंदगी के किताब में भी रफ़ पेपर्स होते, जिन पर बेतरतीब ढंग से लिख-विख कर मिटा पाते या फिर फाड़ देते ....
और फिर finally एक खुबसूरत जिंदगी रच पाते,.....:) 
एक दम टीच व सब कुछ परफेक्ट टाइप वाली जिंदगी ...........सिर्फ अपने लिए :)
काश ऐसा होता ....:)

राजीव तनेजा
Wednesday
ज़रुरी तो नहीं ए राजीव कि बिना नागा..............रोजाना हमारी मुलाक़ात हो 
क्या अच्छा लगेगा सबको कि रोज़ हम मिलें और फिर हमारी..मुक्का लात हो

Rashmi Sharma
USA - "If you attack us, we will attack you".
ISRAEL- "If you attack us, we will demolish you".
INDIA - "If you attack us, we will not play Cricket with you"... Katti ! ;))))

Amit Anand Pandey
सबसे बड़ी कविता - 
---------------------
नारी !

Shikha Varshney
14 January
बर्फ बारिश के साथ ,गिरती तो है पर जमती नहीं .
जैसे खुशियाँ आती तो हैं, पर टिकती नहीं :):). —

Anulata Raj Nair
9 January
दुआओं की चाल 
बड़ी सुस्त है
जो सरहद तक पहुँचती नहीं...

की तो होगी न दुआ तुमने कभी ???

Amitabh Agnihotri
व्यंग सफल लोगों के खिलाफ , असफल लोगो का हथियार है ...... क्या आप सहमत हैं इस से ???

लेखागार