Subscribe:

Ads 468x60px

कुल पेज दृश्य

शनिवार, 3 मार्च 2018

सत्य और सुंदर तुम्हारा हर आगत




स्वयं को रुद्राक्ष बना लो अपनी सोच में
शिव की शिला सी बांहों में बांध दो खुद को
विष के हर प्याले को रिक्त कर दो
आत्मा की सात्विक सतह पर करो तांडव
और फिर ॐ की ध्वनि प्रतिध्वनि में 
स्वयं को छोड़ दो
फिर शिव तुम, तुम शिव 
सत्य और सुंदर तुम्हारा हर आगत 


...

गुरुवार, 1 मार्च 2018

बुरा न मानो, होली है




अब कोई अशिक्षित नहीं 
हर विषय के ज्ञानी हैं सब 
....... मैं अपनी अज्ञानता लिए किंकर्तव्यविमूढ़ हूँ। 

ख़ैर चलिए, वक़्त गुलाल लिए होलिका दहन की कहानी सुना रहा है, और फिर लगाएगा रंग,गुलाल आत्मीयता के सबके चेहरे पर, और कहेगा हँसकर 
बुरा न मानो, होली है 




#लप्रेक
#30_फरवरी
••••••••••••••••
"मैं रोज रोज की किच किच से तंग आ गयी हूँ। घर में आते ही तुम शुरू हो जाते हो। दोस्तों के साथ कुछ भी हो, गुस्सा आकर मेरे ऊपर उतारते हो। आज होली है फिर भी तुमको तो बस मुझसे झगड़ना है।"
अंजलि ने लगभग चिल्लाते हुए कहा। आज पहली बार वह इतने जोरों से शुभम् के ऊपर चिल्ला रही थी। आज कई दिनों का गुस्सा और खीज वह शुभम् के ऊपर उतार देना चाहती थी। शुभम् ने कभी सोचा भी नहीं था अंजलि इस तरह बोल सकती है। वह अचानक हुए अंजलि के वाणी के इस प्रहार से सकते में आ गया।
शुभम् कुछ बोलता उससे पहले अंजलि एक बार फिर बोल पड़ी,
"शुभम्! रोज रोज अच्छा लगता है क्या ये सब? जब देखो तब तुम झगड़ा ही करते रहते हो।"
"हाँ हाँ मैं रोज रोज झगड़ा करता हूँ। चलो तुम ही कोई एक तारीख बता दो जिस दिन मैं झगड़ा करूँ।"
शुभम् दाँत पीसते हुए बोला।
"30 फरवरी"
अंजलि ने बड़ी मासूमियत से कहा।
एक पल को कमरे में सन्नाटा छा गया। लेकिन जैसे ही शुभम् को समझ आया। उसकी हंसी छूट गयी। उसने अंजलि को गोद में उठा लिया और उसके माथे पर प्यार की मोहर लगाता हुआ बोला,
"हैप्पी होली अंजलि"
अंजलि आज शुभम् के प्यार के रंग से अंदर तक सराबोर हो गयी थी।

खोल कर
रात की दराज़
निकाल कर
सपनों की दो गोली
चलो गटक लें 
एक गिलास
नींद के साथ

काव्यांजलि: मन के मोती

बोल जोगीरा सा..रा...रा..रा...रा.... होली है - मनोज - Blogspot


रूप-अरूप: इस बार खेलें बचपन वाली होली .....

चौथाखंभा: #शराबबंदी_होली

काव्य संसार: अबकी होली

Apanatva: होली और जज़्बात - अपनत्व

अक्स विहीन आईना - गीत.......मेरी अनुभूतियाँ - Blogspot


लेखागार