Subscribe:

Ads 468x60px

कुल पेज दृश्य

शनिवार, 4 जून 2016

बिछड़े सभी बारी बारी ...

प्रिय ब्लॉगर मित्रों,
प्रणाम |

आज का दिन बुरी ख़बरों के नाम रहा ...

सुबह महान मुक्केबाज़ मोहम्मद अली साहब के निधन की ख़बर के साथ हुई ... 

तो शाम होते होते ...
बॉलीवुड और मराठी सिने जगत की दिग्गज और वयोवृद्ध कलाकार सुलभा देशपांडे जी के निधन की ख़बर आ गई |

ब्लॉग बुलेटिन टीम और हिन्दी ब्लॉग जगत की ओर से हम इन दोनों दिग्गज विभूतियों को अपनी हार्दिक श्रद्धांजलि देते है |

सादर आपका
~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~

"बच्चो तुम सब खुश रहो "

थ्री इन वन स्पैगेटी...

बोतल बंद पानी नहीं दिखेगा

रुपकुण्ड झील के रहस्यमयी नर कंकाल का ट्रैक

हम भाषा मज़हब में बट गये.....मनजीत कौर

उन्मादी और हिंसक है हम

व्यंग- सात जन्मों तक यहीं पति मिलें!!

विश्व पर्यावरण दिवस: बचाना होगा हिमालय को

अलविदा डेजी!

शूर्पणखा

नहीं रहे 'द ग्रेटेस्ट' मुहम्मद अली 

~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~
अब आज्ञा दीजिये ...

जय हिन्द !!!

शुक्रवार, 3 जून 2016

वक़्त का कमाल




आत्मा की हम नहीं सुनते 
उसे अनदेखा,अनसुना कर 
उसे मृतात्मा बना देते हैं 
पर वक़्त का कमाल,
एक दिन हम अपनी मृत आत्मा में प्राणप्रतिष्ठा करते हैं 
और उसी पल से कलम आग उगलती है !
चेतावनी =
उस आग से मत खेलना
जलोगे ही नहीं सिर्फ
ख़ाक हो जाओगे




बेनाम रिश्ते
बेनाम से
इस रिश्ते की गहराई
तब ले आती है
मेरे उदास होंठो पर
एक मीठी सी मुस्कान
जब तुम किसी
"पुराने टोटके" की तरह
अपनी बेख्याल, बेवजह बातों को
सिर्फ "मुझे"
अपने जहन में सोच कर
एक पल हंसाने को
लिखते हो
कहते हो !!

हरकीरत हीर 
ग़ज़ल
********
बुझता हुआ चिराग़, ये बता गया मुझे
लड़ना ही ज़िंदगी है' वो सिखा गया मुझे
यादें न आज तक कभी मिटा सकी मैं' क्यूँ
वो जाने' किस तरह से' ,यूँ भुला गया मुझे
इक आरजू रही कि मिल सकूँ मैं' आपसे
बस इंतज़ार आपका , थका गया मुझे
थी ग़मज़दा बड़ी ये' रात बेकरार सी
लो फ़िर ख़याल आपका हँसा गया मुझे
वो करवटें,वो बेकसी,वो बेकली, सभी
बेचैनियों का' राज़ दिल, बता गया मुझे
शेरोसुख़न में' बात दिल की' आप कह गये
अंदाज़ आपका यही तो' भा गया मुझे
वो आके' ज़िंदगी में', 'हीर' यूँ समा गया
यादों की' कैद से रिहा करा गया मुझे

लेखागार