Subscribe:

Ads 468x60px

कुल पेज दृश्य

शुक्रवार, 22 फ़रवरी 2019

भाखड़ा नांगल डैम" पर निबंध - ब्लॉग बुलेटिन

प्रिय ब्लॉगर मित्रों,
प्रणाम |

हिंदी की परीक्षा में "भाखड़ा नांगल डैम" पर निबंध लिखने को आया।

भाखड़ा नांगल डैम सतलज नदी पर बना हुआ है।

सतलज नदी पंजाब में है।

पंजाब सरदारो का देश है।

सरदार पटेल भी एक सरदार थे।

उन्हें भारत का लौह पुरुष कहा जाता है।

लोहा टाटा में बनता है।

टाटा हाथ से किया जाता है।

क़ानून के हाथ बड़े लंबे होते हैं।

पंडित जवाहर लाल नेहरू भी क़ानून जानते थे।

उन्हें बच्चे चाचा नेहरू के नाम से पुकारते थे।

चाचा नेहरू को गुलाब बहुत पसंद था।

गुलाब 3 किस्म के होते हैं।

पीने वाला शरबत, खिलने वाला और गुलाबरी होता है।

गुलाबरी बहुत मीठा होता है।

मीठी तो चीनी भी होती है।

चीनी अक्सर चींटी खाती है।

हाथी की चींटी से सख्त नफरत है।

लन्दन का हाथी बहुत विख्यात है।

लन्दन जर्मनी के पास है।

जर्मनी का वार बहुत फेमस है।

वार 8 तरह के होते हैं....

सोमवार, मंगलवार, बुधवार, गुरुवार, शुक्रवार, शनिवार, रविवार और वर्ल्डवार।

वर्ल्ड वार बहुत खतरनाक होते हैं।

खतरनाक तो शेर भी होता है।

40 सेर का एक मन होता है।

मन बहुत चंचल होता है।

चंचल मेरे पीछे बैठती है।

चंचल मधुबाला की छोटी बहन है।

मधुबाला ने फ़िल्म शक्ति में काम किया है।

शक्ति मुठ्ठी में होती है।

छोटे छोटे झगडे में मुठ्ठी बांध कर मारने का शौक़ पंजाबियों का होता है।

पंजाबी पंजाब में रहते हैं।

पंजाब में भाखड़ा नांगल डैम है।

कॉपी चेक करने वाला आज भी इस अद्भुत बालक को ढूंढ रहा हैं।


सादर आपका 
 शिवम् मिश्रा
~~~~~~~~~~~~~~~~~~

टुकड़े दिल के

दोस्ती ज़िंदाबाद

मिजोरम की चोटियाँ

सलाह

धीर पड़त नही पल छिन

सच क्या है

ताना बाना : अश्वत्थामा

हिंदुस्तान में कितने पाकिस्तान?

क़रार

अर्चना वर्मा की स्मृति और उनकी कविताएँ : कर्ण सिंह चौहान

क्या है धारा 370

बच्चा-ईश्वर का मनोरंजक खिलौना

शत्रु कपटी हो, शक्तिशाली हो तो कपट से या छिप कर मारें

मातृभाषा

बारूदी खेती (लघुकथा)

~~~~~~~~~~~~~~~~~~
अब आज्ञा दीजिए ... 

जय हिन्द !!! 

10 टिप्पणियाँ:

yashoda Agrawal ने कहा…

शुभ संध्या..
भाखरा नंगल डेम पंजाब में है
व्वाहहहह...
आभार..
सादर...

अनीता सैनी ने कहा…

बहुत सुन्दर ब्लॉग बुलेटिन प्रस्तुति 👌
शानदार रचनाएँ |मुझे स्थान देने के लिए सह्रदय आभार आदरणीय |
सादर

yashoda Agrawal ने कहा…

भाखड़ा नांगल डैम सतलज नदी पर बना हुआ है।
सतलज नदी पंजाब में है।
पंजाब सरदारो का देश है।
सोच का विषय..
सादर..

सुशील कुमार जोशी ने कहा…

वाह बहुत सुन्दर।

Meena Bhardwaj ने कहा…

वाह !! B.ed के lesson plan की तैयारियों की याद दिला दी । सुन्दर प्रस्तुति ।

महेन्‍द्र वर्मा ने कहा…

भाखड़ा पर निबंध कमाल का है ।
आभार आपका ।

Anuradha chauhan ने कहा…

भाखड़ा नांगल डैम पर निबंध बहुत अच्छा लगा। सुंदर प्रस्तुति मेरी रचना को स्थान देने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद शिवम् जी

Anita ने कहा…

रोचक भूमिका, सुंदर सूत्रों का संयोजन..आभार !

कविता रावत ने कहा…

बहुत अच्छी बुलेटिन प्रस्तुति

शिवम् मिश्रा ने कहा…

आप सब का बहुत बहुत आभार |

एक टिप्पणी भेजें

बुलेटिन में हम ब्लॉग जगत की तमाम गतिविधियों ,लिखा पढी , कहा सुनी , कही अनकही , बहस -विमर्श , सब लेकर आए हैं , ये एक सूत्र भर है उन पोस्टों तक आपको पहुंचाने का जो बुलेटिन लगाने वाले की नज़र में आए , यदि ये आपको कमाल की पोस्टों तक ले जाता है तो हमारा श्रम सफ़ल हुआ । आने का शुक्रिया ... एक और बात आजकल गूगल पर कुछ समस्या के चलते आप की टिप्पणीयां कभी कभी तुरंत न छप कर स्पैम मे जा रही है ... तो चिंतित न हो थोड़ी देर से सही पर आप की टिप्पणी छपेगी जरूर!

लेखागार