Subscribe:

Ads 468x60px

कुल पेज दृश्य

शुक्रवार, 23 नवंबर 2012

रुद्राक्ष का आध्यात्मिक और औषधीय महत्व - ब्लॉग बुलेटिन


प्रिय ब्लॉगर मित्रो ,
प्रणाम !

हिंदू धर्म में सदियों से पूजा-पाठ, यज्ञ, हवन जैसे शुभ कार्यो में रुद्राक्ष का प्रयोग किया जाता है। रुद्राक्ष के बिना कोई भी धार्मिक अनुष्ठान पूर्ण नहीं होता। अब तो वैज्ञानिक अनुसंधानों के माध्यम से पूरी दुनिया में रुद्राक्ष की गुणवत्ता साबित हो चुकी है। इसके अद्भुत औषधीय गुण प्रयोगशाला में जांच के बाद सही साबित हुए है। इसे धारण करने से शरीर स्वस्थ और मन शांत रहता है।
उत्पत्ति की कथा
वस्तुत: रुद्राक्ष शब्द का संधि विच्छेद है- रुद्र+अक्षि। अर्थात भगवान शिव का नेत्र। इसकी उत्पत्ति और नामकरण के पीछे यह कथा प्रचलित है कि त्रिपुरासुर का वध करते समय रुद्रावतार धारण किए भगवान शंकर की आंखों से बहने वाला जल रुद्राक्ष के रूप में पृथ्वी पर साकार हुआ। इसकी उत्पत्ति के संबंध में यह भी कहा जाता है कि जब हिमालय की पुत्री सती ने स्वयं को हवन कुंड में समाहित कर दिया था तो भगवान शिव ने रौद्र रूप धारण कर लिया था और सती का शव कंधे पर उठा कर ब्रह्मांड का विनाश करने के लिए तांडव नृत्य करने लगे। शिव जी को रोकने के लिए भगवान विष्णु ने अपना सुदर्शन चक्र चलाया, जिससे सती के शरीर के कई टुकड़े हो गए। टुकड़े जहां-जहां हिस्सों में गिरे, वहां-वहां शक्तिपीठ की स्थापना हुई। अंत में भगवान शिव के शरीर पर सिर्फ सती के शरीर का भस्म रह गया। जिसे देखकर वह रो पड़े। इस तरह भगवान शिव के आंसुओं से रुद्राक्ष की उत्पत्ति हुई।
स्वास्थ्यवर्धक औषधि
रुद्राक्ष एक वनस्पति है। इसके पेड़ पर बेर जैसे फल लगते है। ये पेड़ हिमालय की तराई में पाए जाते है। रुद्राक्ष के प्रभाव से आसपास का संपूर्ण वातावरण शुद्ध हो जाता है। इसे रातभर भिगोकर रखने के बाद और प्रात:काल नियमित रूप से खाली पेट इसका पानी पीना हृदय रोगियों के लिए बहुतलाभदायक साबित होता है।
मान्यता के अनुसार, 1 से लेकर 35 मुंह तक के रुद्राक्ष उपलब्ध है। विविध कार्यसिद्धि के लिए विभिन्न रुद्राक्ष उपयोग में लाए जाते है। लेकिन गौरी-शंकर नामक संयुक्त रुद्राक्ष, पैंतीस मुखी एवं एकमुखी रुद्राक्ष बहुत कम प्राप्त होते है। पुराना रुद्राक्ष अधिक प्रभावशाली होता है।
रुद्राक्ष के विभिन्न प्रकार
रुद्राक्ष की अलग-अलग किस्मों के लाभ भी अलग होते है। यहां प्रस्तुत है रुद्राक्ष के प्रमुख प्रकार और उनके फायदे:
एकमुखी रुद्राक्ष: यह आंख, नाक, कान और गले की बीमारियों को दूर करने में सहायक होता है।
द्विमुखी रुद्राक्ष: यह मस्तिष्क की शांति, धैर्य और सामाजिक प्रतिष्ठा की वृद्धि में सहायक होता है। साथ ही इसे धारण करने से पाचन तंत्र संबंधी समस्याएं भी काफी हद तक दूर हो जाती है।
पंचमुखी रुद्राक्ष: यह पंच ब्रह्म तत्व का प्रतीक है। यह युवाओं के जीवन को सही दिशा देता है। इससे धन और मान-सम्मान में वृद्धि होती है और यह उच्च रक्तचाप को भी नियंत्रित करता है।
सप्तमुखी रुद्राक्ष: यह भगवान कार्तिकेय का प्रतीक माना जाता है तथा इसे धारण करने से आंखों की दृष्टि में वृद्धि होती है।
आमतौर पर चतुर्मुखी रुद्राक्ष शिक्षा के क्षेत्र में सफलता के लिए, पंचमुखी रुद्राक्ष नित्य जप के लिए, षड्मुखी रुद्राक्ष पुत्र प्राप्ति के लिए, चतुर्दश एवं पंचदशमुखी रुद्राक्ष लक्ष्मी प्राप्ति के लिए तथा इक्कीस मुखी रुद्राक्ष ज्ञान प्राप्ति के लिए धारण करने की प्रथा है।
कैसे धारण करे रुद्राक्ष
रुद्राक्ष स्वभाव से ही प्रभावी होता है, लेकिन यदि उसे विशेष पद्धति से सिद्ध किया जाए तो उसका प्रभाव कई गुना अधिक हो जाता है। अगर जप के लिए रुद्राक्ष की माला सिद्ध करनी हो तो सबसे पहले उसे पंचगव्य में डुबोएं, फिर साफ पानी से धो लें। हर मनके पर 'ईशान: सर्वभूतानां' मंत्र का 10 बार जप करे।
यदि रुद्राक्ष के सिर्फ एक मनके को सिद्ध करना हो तो पहले उसे पंचगव्य से स्नान कराएं और उस पर गंगाजल का छिड़काव करें। उसके बाद षोडशोपचार से पूजा करके उसे चांदी के डिब्बे में रखें। हाथों में कुश लेकर उसका स्पर्श रुद्राक्ष से करके इच्छित इष्टमंत्र का जप करे।
विविध रुद्राक्ष विभिन्न कार्यो के लिए काम में लाए जाते है। इसलिए उनके मंत्र एवं सूक्त भी अलग-अलग है। श्रीसूक्त, विष्णुसूक्त, पवमान रुद्र, मन्युसूक्त, चतुर्दश प्रणवात्मक महामृत्युंजय, शांतिसूक्त, रुद्रसूक्त तथा सौरसूक्त आदि का उपयोग कार्यानुसार रुद्राक्ष सिद्धि के लिए किया जाता है। रुद्राक्ष सिद्ध करना सहज है, लेकिन उसकी सिद्धि बनाए रखना मुश्किल है। असत्य वचन और बुरे व्यवहार आदि कारणों से रुद्राक्ष की सिद्धि कम हो जाती है। अत: इसे धारण करने वाले व्यक्ति को सदाचार का पालन करना चाहिए।
गले में 108 या 32 रुद्राक्षों की माला पहनने की प्रथा है। हाथों में भी 27, 54 या 108 रुद्राक्षों की माला पहननी चाहिए। भगवान शिव का पूजन करते समय रुद्राक्ष अवश्य धारण करे। शरीर से रुद्राक्ष का स्पर्श होना स्वास्थ्य के लिए अत्यंत लाभकारी होता है। 
इस जानकारी को आप यहाँ भी पढ़ सकते है !

सादर आपका 


==========================

बुझा दो सांस जिंदगी कि बहुत धुआं हैं शामों में...

गौर से देखो जी धुन्ध होगी 

रिश्ता तेरा-मेरा

बना रहे 

थोरियम घोटाला

अलग सा कुछ 

राजकोष से राजनीति !

अच्छी नहीं 

कार्यवाही

सोमवार तक स्थगित है 

शनिवार की शाम

पर आज तो शुक्रवार है 

कैसा लगता होगा पल पल मौत का इंतज़ार करना ? 

अजीब 

रंग

बेरंग न हो 

बुआ की सगाई में खूब हुई मस्ती

जय हो 

जब किसी दिन काम वाली न आये ......

समझो आफत आ जाये 

घुंघराली जलेबियाँ

वाह 

==========================

अब आज्ञा दीजिये ...

 जय हिन्द !!!

गुरुवार, 22 नवंबर 2012

बैठ जाईए.. बैठ जाईए... ब्‍लॉग बुलेटिन


आज संसद शुरु हुई.. ११ बजे शुरु हुई... फ़िर उन्होनें ब्रेक के बाद ब्रेक लिए... बकर बकर और शोर में केवल एक ही आवाज सुनाई दी... बैठ जाईए.. बैठ जाईए.... हद है यार... इत्ते सारे सांसदों के चिल्लम चिल्ली में कौन सुनता है इनका.... और यह मैडम भी एकदम न्यूटल एक्सप्रेशन के साथ "बैठ जाईए बैठ जाईए" बोलते रहतीं हैं। 
चलिए कोई बात नहीं यह सब हमारे प्रतिनिधि हैं और सांसद हैं। उन्हे अधिकार है देश हित में यह शोर मचानें और संसद बन्द करानें का। लेफ़्ट राईट और सेंटर सब शोर मचानें के मामले में एक हैं। बोले तो जय हिन्दुस्तानी नेता.... 

हर मिनट संसद चलनें का खर्चा ढाई लाख रुपये का होता है और हमारे ज़िम्मेदार प्रतिनिधि कोई परवाह नहीं करते... एक्को बिल पास नहीं होता और सब काम अटका रहता है। न सार्थक पक्ष है और न सार्थक विपक्ष...  किसी को सरोकार और जनता से जुडे मुद्दों की परवाह नहीं है। 

चलिए इन नेताओं को इनके हाल पर छोड दें ...  और इन चुटकुले का आनन्द लीजिए

------------------------
टीचरः सूखे और बाढ़ में जमीन-आसमान का अंतर कैसे है?
छात्रः सूखे में नेताजी जीप से दौरा करते हैं, और बाढ़ में हेलिकॉप्टर से....
------------------------

नेता का बेटा: पापा मुझे भी राजनीति में उतरना है, कुछ टिप्स दीजिए। 
नेता: बेटा, राजनीति के तीन कठोर नियम होते हैं, चलो पहला नियम समझाता हूँ...
नेताजी ने बेटे को छत पर भेज दिया और ख़ुद नीचे आकर खड़े हो गए। 
नेताजी: छत से नीचे कूद जाओ,
बेटा: पापा, इतनी ऊंचाई से कुदूंगा तो हाथ-पैर टूट जायेंगे।
नेताजी: बेझिजक कूद जा, में हूँ न, पकड़ लूँगा।
लड़के ने हिम्मत की और कूद गया पर नेताजी नीचे से हट गए। बेटा धडाम से औंधे मुंह गिरा। 
बेटा: (कराहते हुए) आपने तो कहा था मुझे पकडेंगे फिर हट क्यों गए।
नेताजी: ये है पहला सबक- राजनीति में अपने पिता पर भी भरोसा मत करो...
------------------------

अब आपको लेकर चलते हैं आज के बुलेटिन की तरफ़.... 

------------------------

अम्बर तो श्वेताम्बर ही है

रंगों को नाज़ था अपने होने पर मगर पता ना था हर रंग तभी खिलता है जब महबूब की आँखों में मोहब्बत का दीया जलता है वरना तो हर रंग सिर्फ एक ही रंग में समाहित होता है शांति दूत बनकर ......... अम्बर तो श्वेताम्बर ही है बस महबूब के रंगों से ही इन्द्रधनुष खिलता है और आकाश नीलवर्ण दिखता है ...........मेरी मोहब्बत सा ...है ना !!

------------------------

"आनंद निकेतन" भोपाल में एक दिन..

वृजेश सिंह at बसंत के विखरे पत्ते 
आनंद निकेतन के संस्थापक प्रमोद मैथिल स्कूल में बच्चों साथआनंद निकेतन एक डेमोक्रटिक स्कूल है। जिसकी स्थापना प्रमोद मैथिल नें अपने सहयोगियों के साथ मिलकर की है। इसके पूर्व वे एकलव्य में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। वहां के अपने अनुभवों को विस्तार देने के लिए उन्होनें यह स्कूल शुरू किया है। जहां उनकी टीम वर्तमान में शिक्षा में पूर्व में हो चुके प्रयोगों के निष्कर्षों को मूर्त रूप देने के साथ-साथ नवीन संभावनाओं को तलाशने की शोध यात्रा के दौर से गुजर रही है। यहां पढ़ने वाले बच्चे सहजता से अध्यापकों के साथ संवाद करते हैं। उनकी बातों का जवाब देते हैं। बेधड़के सवाल पूछते हैं। बेफिक्री से अपनी... more »
------------------------

टेलीफोन का नंबर

माधव( Madhav) at माधव 
माधव स्कुल से एक नया गेम सीख कर आये है . गेम की लाइन है : इन पिन सेफ्टी पिन खेलना है तो खेलो वर्ना ...गेट आउट टेलीफोन का नंबर 1,2,3 यू गेट फ्री "फ्री" जिस के पास खत्म होगा वही विनर माना जाएगा . घर मे हमेशा माधव ही जीतते है . सुबह जगने से लेकर रात को सोने तक "टेलीफोन का नंबर " घूमता रहता है .
------------------------

बाबा साहेब या बाला साहेब की स्‍मारक

बाला साहेब को अभी रुखस्‍त हुए कुछ दिन भी नहीं हुए कि उनकी स्‍मारक को लेकर विवाद शुरू हो गया। शिव सेना चाहती है कि बाला साहेब का स्‍मारक शिवाजी पार्क में बने, जबकि मनसे चाहती है कि शिवाजी पार्क को छोड़ कर बाला साहेब की स्‍मारक इंदू मिल की जगह पर बने। मगर दिलचस्‍प बात यह है कि मनसे ने जिस जगह बाला साहेब की स्‍मारक बनाने की बात कही है, उस जगह पर बाबा साहेब की स्‍मारक बनाने के लिए दलित संगठन संघर्ष कर रहे हैं। इतना ही नहीं, आरपीआई अध्यक्ष रामदास आठवले ने राज्य सरकार को चेतावनी दी है कि यदि 5 दिसंबर तक इंदू मिल की 12.5 एकड़ जमीन बाबासाहब आंबेडकर के स्मारक के लिए उपलब्ध नहीं कराई गई तो पा... more »

------------------------

अतीत की यादों पर संवाद...

वृजेश सिंह at बसंत के विखरे पत्ते 
भोपाल के भारत भवन में खिले फूलों की तस्वीर हाल ही की भोपाल यात्रा के दौरान मुझे अपने पुराने मकान मालिक से मिलने का मौका मिला। उनसे संवाद करना और उनके जीवन के अनुभवों के बारे में सुनना वर्तमान समय, समाज व परिदृश्य को समसामयिक संदर्भ में समझने की सहूलियत हुई। जिसके कुछ विचार आपके साथ साझा कर रहा हूं। " बेहतर और सकारात्मक सोच के प्रसार के अभाव में सकारात्मकता का एक बड़ा बैकल्पिक बाजार बन गया है। जिसकी आपूर्ति सेल्फ हेल्प बुक और मोटिवेशन की तमाम किताबें, बेबसाइटें कुछ हद तक कर रही हैं। बाकी का बिजनेश बाबा जी लोग और तमाम आध्यात्मिक ज्ञान बांटने वाले चैनलों और बाबा जी लोगों के पास है। " ... more »


------------------------

हवाओं की अलगनी

रश्मि at रूप-अरूप 
देखो चांद के माथे जा चि‍पका है वो अनुत्‍तरित सवाल जो मुझसे पूछने को तुमने हवाओं की अलगनी में टांग रखा था.... क्‍या नहीं जानते तुम कुछ सवालों के जवाब नहीं होते और कई बार लोग गलि‍यों के फेरे भी डालते हैं बस...यूं ही..आदतन अब चांद भी हैरान है अपने माथे एक नया दाग देखकर सुनो कह दो उससे मेरे सवाल को ले परेशान न हो दागदार चांद भी सबको प्‍यारा है और बि‍ना जवाब दि‍ए भी कई बार सवाल अलगनी में झूलते रहते हैं क्‍योंकि मन ही मन चुप्‍पी का राज जानते हैं.......
------------------------


भूली -बिसरी यादें

"मैं कोई किताब नहीं, जिसे जब चाहोगे, पढ़ लोगे तुम मैं कोई असरार नहीं, जिसे जब चाहोगे, समझ लोगे तुम , मैं हु, तुम्हारे दिल की धड़कन, जिसे सुनना भी चाहो, तो न सुन सकोगे तुम कितना ही शोर, हो, तुम्हारे चारो तरफ न सुन सकोगे तुम , कितनी ही उजास हो तुम्हारी रातें, न सो सकोगे तुम, पल भर में खीच लायेंगी, तुम्हे हमारी यादें, एक पल भी बगैर हमारे, न रह सकोगे तुम, मैं हूँ समेटे, अपने दिल में प्यार का दरिया, तुम्हारे लिए किसी रोज लौटा, तो बहने से, खुद को, न रोक सकोगे तुम" 


------------------------

प्यार न भूले,,,

धीरेन्द्र सिंह भदौरिया at काव्यान्जलि ... 
*प्यार न भूलें,* हम भूलें तो नफरत को, मगर प्यार न भूलें, निरादर को भुला दें , मगर सत्कार न भूलें! ये जीवन की हकीकत है,कैसे इसको बचाएगें, जो बीजेगें वो काटेगें,जो हम देगें वही पायेगें! नेकियों को सम्हाले हम ,वदी की राह को छोड़ें, ये गुरबत नही सिखाती है,किसी का दिल तोडें! बातें गुरुजन जो सिखाएं,हम उसका सार न भूलें, भूले हर बात दुनिया की,आपस का प्यार न भूलें! ये इंसाफ है कुदरत का ,इसे सरकार न भूलें , *dheerendra bhadauriya*
------------------------

सुहरवर्दी सिलसिला-3

मनोज कुमार at विचार 
*सुहरवर्दी सिलसिला-3* *शेख़ हमीदुद्दीन नागौरी** *** *क़ाज़ी शेख़ हमीदुद्दीन सुहरवर्दी नागौरी र.अ. *(1192-1274) सुहरावर्दिया संप्रदाय के प्रसिद्ध सूफ़ी संत थे। उन्होंने नागौर में इस संप्रदाय की स्थापना की और । उनका मानना था कि इंसान को ईश्वर तक पहुंचने के लिए सांसारिक वस्तुओं का त्याग कर देना चाहिए। उसे सिर्फ़ और सिर्फ़ ईश्वर की ओर ध्यान लगाना चाहिए। उनका मानना था कि स्वयं को पहचानने से सत्य का द्वार खुलने लगता है। उनका जन्म बुखारा में हुआ था। मुहम्मद ग़ोरी के साथ उनके पिता 1206 ई. में भारत आए। उनका नाम मोहम्मद था और पिता का नाम अताउल्लाह। इसी कारण से मोहम्मद अता के नाम से जाने जाने लगे... more »

------------------------

कहीं इतना निश्चिंत ना हो जाऊं

कुछ घटनाएं ऐसी घटती रहती बीती घटनाओं की दिलाती भूलना चाहूँ तो भी नियती भूलने नही देती बार बार याद करने को मजबूर करती चाहती उन्हें सहेज कर सीने से लगाए रखूँ मुझे सचेत रखती हैं कहीं इतना निश्चिंत ना हो जाऊं पहले से भी बड़ा धोखा ना खा जाऊं 


------------------------

अफ़ज़ाल अहमद सैयद : सफ़हा नंबर 163 पर एक तस्वीर

मनोज पटेल at पढ़ते-पढ़ते 
*पाकिस्तानी कवि अफ़ज़ाल अहमद सैयद की एक और कविता... * * * *सफ़हा नंबर 163 पर एक तस्वीर : अफ़ज़ाल अहमद सैयद * (लिप्यंतरण : मनोज पटेल) * * उसे किसी अजनबी दरिया के किनारे बैठकर अपने शहर को याद करने की ज़रूरत नहीं है वह महाखाली सेटिलमेंट से खुश है जिसका तज़्किरा कोपेनहेगेन में दिए गए एक लेक्चर में आता है वह तैरकर भी उस गारमेंट फैक्ट्री तक जा सकती है जहां उसने मैट्रिक पास करने के बाद से काम करना शुरू किया है वह एक मुश्तरका वी सी आर पर हफ़्ते में तीन फ़िल्में एक साथ देखती है और हर पहली तारीख़ को पूरी एक किलो हिल्सा मछली खरीदकर घर में लाती है उसका बीमार बाप आवारा भाई या न... more »

------------------------

मित्रों आज का बुलेटिन यहीं तक... अभी के लिए तो बैठ जाईए और बुलेटिन का आनन्द लीजिए... 

जय हिन्द
देव

लेखागार