प्रिय ब्लॉगर मित्रों,
प्रणाम |
अगर आप कभी थके-हारे या परेशान हों और आराम करना
चाहते हो और चाहते हैं कि मोबाइल पर भी आपको कोई फोन करके परेशान ना करे तो इसका 100%
कामयाब और अचूक उपाय ये है कि सभी यार दोस्तों को व्हाट्सएप्प पर एक मैेसेज
भेज दो।
"भाई मुझे 50,000/- ₹ की जरूरत है।"
कसम से मित्रों , पूरे दिन एक कॉल भी नहीं आयेगा और तो और जिसको लगाओगे वो भी नहीं उठायेगा।
फिर जब आराम कर लो तो बाद में एक मैेसेज ये वाला भेज दो कि...
"किसी ने 1,00,000/- ₹ का इंतजाम कर दिया है, इसलिए अब तुम परेशान मत होना। अगर कुछ जरूरत हो तो बता देना।"
और फिर देखो कितने फोन आते हैं।
चाहे तो आज़मा कर देख लें |
सादर आपका
~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~
~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~
अब आज्ञा दीजिये ...
जय हिन्द !!!