Subscribe:

Ads 468x60px

कुल पेज दृश्य

सोमवार, 10 दिसंबर 2012

प्रतिभाओं की कमी नहीं अवलोकन 2012 (8)



(पिछले वर्ष के अवलोकन को एक अंतराल के बाद हमने पुस्तक की रूपरेखा दी ..... इस बार भी यही कोशिश होगी . जिनकी रचनाओं का मैं अवलोकन कर रही हूँ , वे यदि अपनी रचना को प्रकाशित नहीं करवाना चाहें तो स्पष्टतः लिख देंगे . एक भी प्रति आपको बिना पुस्तक का मूल्य दिए नहीं दी जाएगी - अतः इस बात को भी ध्यान में रखा जाये ताकि कोई व्यवधान बाद में ना हो )

किस जौहरी ने तराशा तुम्हें 
आत्मा की अग्नि ने निखारा तुम्हें 
तेज की किरणें बिखरी हैं तीनों लोक 
विस्मयविमुग्ध हैं हर प्रतिभाएं 
आपस में पाकर यह आलोक .....

चिंतन(chintan): त्रिशंकु(राजेंद्र शर्मा विवेक)

त्रिशंकु शब्द अस्थिरता के अनिश्चय के लिये
उपयोग मे लाया जाता है
प्रश्न यह है कि त्रिशंकु कौन थे
वे अस्थिरता अनिश्चय के पर्याय क्यो बन गये
त्रिशंकु नामक प्राचीन काल मे महान तथा प्रतापी राजा थे
जो भगवान श्रीराम के पूर्वज थे
दो महान महर्षियो की प्रतिस्पर्धा
तथा स्वयम के सशरीर स्वर्ग जाने के हठ के कारण
उनकी यह स्थिति हुई
महाराजा त्रिशंकु यह चाहते थे कि वे सशरीर स्वर्गारोहण करे
उनकी इस इच्छा की पूर्ति के लिये वे तत्कालिन महर्षी वशिष्ठ के पास पहुॅचे
जो ब्रह्म विद्याअो के ग्याता थे
महर्षी वशिष्ठ द्वारा उन्हे नियति के विधान से बॅधे होने का कारण बता कर
उनकी इच्छा पूरी करने से इन्कार कर दिया
उस समय अपने पुरूषार्थ के बल राजा से
ब्रहम रिषियो मे शामिल हुये महर्षि विश्वामित्र
का तप अौर कीर्ति चरम पर थी
महर्षि विश्वामित्र के द्वारा महाराजा त्रिशंकु को
उनकी इच्छा पुर्ति का अश्वासन दिया गया
तथा इस हेतु उनके द्वारा अनुष्ठान प्रारम्भ किया गया
नियति के विधान के विपरीत किसी
व्यक्ति को स्वर्ग पहुॅचाने का यह पहला प्रयास था
इसलिये सम्पूर्ण ब्रह्माण्ड मे खल-बली मच गई
स्वर्ग के अधिपति देवराज इन्द्र अत्यन्त विचलित हो गये
उन्होने महर्षि विश्वामित्र के अनुष्ठान का विरोध किया
महर्षि विश्वामित्र अत्यन्त संकल्पवान तपस्वी थे
उन्होने देवराज इन्द्र को चेतावनी दी कि
यदि उन्होने महाराजा त्रिशंकु को अपने स्वर्ग लोक मे
सशरीर अाने की अनुमति नही दी तो
वे नये स्वर्ग की रचना कर महाराजा त्रिशंकु की इच्छा पूर्ण करेंगे
सफलता पूर्वक अनुष्ठान पूर्ण होने पर
जब सशरीर महाराजा त्रिशंकु को महर्षि विश्वामित्र ने
उर्ध्व दिशा मे भेजना प्रारम्भ किया तो
देवराज इन्द्र ने उन्हे स्वर्ग मे सशरीर प्रवेश करने से रोक दिया
ऐसी स्थिति मे त्रिशंकु भूलोक अौर स्वर्ग लोक के मध्य अधर मे
अन्तरिक्ष मे ही स्थिर हो गये
न तो वे स्वर्ग का सुख भौतिक शरीर के साथ उठा पाये
अौर नही भू-लोक मे अपनी सम्पूर्ण अायु पूर्ण कर
दिग दिगन्त मे अपनी कीर्ति को फैला पाये
कहने का अाशय यह है कि
जो व्यक्ति नियति का विधान तोडता है
विधी-विधान के विपरित कार्य करता है
लक्ष्य प्राप्ति के लिये संक्षिप्त मार्ग अपनाता
है उसकी दशा महाराज त्रिशंकु की तरह हो जाती है

आम आदमी की पीड़ा दर्शाते
तुम्हारे गीतों , निबंधों
कहानियों और उपन्यासों की शैली
इंगित करती है उसे दीन-हीन
नकारती है उसका अस्तित्व
जो दधीची की तरह
अर्पित कर देता है अपना लहू
गेंहू के पौधों को
तुम्हारी रोटियों के लिए
निचोड़ देता है खुद को पसीना बनाकर
तुम्हारे प्रासादों के गारे के लिए
पर शायद इंगित करती है तुम्हारी शैली
तुम्हारी भूल को
क्योंकी
ऊंचे शिखरों पर बैठकर
मैदानों में बिचरते हाथियों  को 
चूहे का दल समझने की तुम्हारी नजर ने
बौना कर दिया है आम आदमी को
किन्तु
बदली में छिपे चाँद की तरह
अनावृत होगा हर सच भी
और मिटते फसलों की तरह
स्वीकारना होगा तुम्हे भी
रोटी से लगते चाँद की विशालता को 

Rohitas Ghorela: दर्पण सा बना मैं(रोहितास घोरेला)

मैं,
साधारण सा कांच  
जेसे 'शीशागर' ने बनाया
एकदम पारदर्शी,बिल्कुल साफ

पर ज्यूँ ही तूँ आई इस कांच के सामने
अपनी पारदर्शिता ख़त्म कर ली मैंने,
एक तरफ चाँदी की परत आ गयी हो जेसे
जैसे किसी ने जादू कर दिया हो. 

मैंने कैद कर लिया तुम को,
मेरे हर ज़र्रे में समाई हो तुम 
दूर से देखना कभी दम-ब-खुद सा पड़ा हूँ
अन्दर झांक कर देखना कभी
तेरा ही अक्स लिए खड़ा हूँ.
तेरे लिए थोड़ा सा बदला हूँ
कांच से बस दर्पण ही बना हूँ।

स्पंदन SPANDAN: सफ़ेद चादर...(शिखा वार्ष्णेय)

सुबह उठ कर खिड़की के परदे हटाये तो आसमान धुंधला सा लगा। सोचा आँखें ठीक से खुली नहीं हैं अँधेरा अभी छटा नहीं है इसलिए ठीक से दिखाई नहीं दे रहा। यहाँ कोई इतनी सुबह परदे नहीं हटाता पारदर्शी शीशों की खिड़कियाँ जो हैं। बाहर अँधेरा और घर के अन्दर उजाला हो तो सामने वाले को आपके घर के अन्दर का हाल साफ़ नजर आता है।मानव स्वभाव है। हम बाहर से चाहें कैसे भी दिखें पर अपने अन्दर की कुछ चीज़ों पर पर्दा डाले रखना चाहते हैं।वो तो अपनी पुरानी भारतीय आदत है कि सुबह उठते ही घर के सारे परदे खिड़कियाँ खोल दो।सूर्य देव की प्रथम किरण घर अन्दर प्रवेश न करे तो दिन के आरम्भ होने का एहसास नहीं होता।अब यहाँ तो सूर्य देवता ही कम प्रकट हुआ करते हैं।उनके दर्शनों से दिन की शुरुआत करने की कोशिश करें तो जाने कब तक दिन ही न हो।अत: सर्दी की मजबूरी है तो खिड़की तो खुलती नहीं परन्तु परदे बिना किसी की परवाह किये मैं खोल ही देती हूँ।


थोड़ी सी आँख मल कर दुबारा देखने की कोशिश कर ही रही थी कि बच्चे चिल्लाते हुए आये ..इट्स स्नोइंग, इट्स स्नोइंग ..ओह तो यह माजरा है वो धुंध नहीं,बर्फ थी। बच्चे जो रात तक स्कूल जाने के नाम पर खिनखिना रहे थे अचानक स्कूल जाने को उतावले होने लगे।पर मेरा मुँह लटक कर घुटने तक को आने लगा। न जाने क्यों ये बर्फ अब मुझे लुभाती नहीं।अब इसे देखकर मुझे रानीखेत की सीजन में ज्यादा से ज्यादा एक बार होने वाली बर्फबारी याद नहीं आती जब पूरे दिन बाहर बर्फ में खेलते हुए उन्हीं बर्फ के गोले बनाकर, उसमें रूह अफ़ज़ाह मिलाकर उसी से पेट भरा करते थे।अब मुझे इस बर्फ से मास्को की ठिठुरती हुई ठण्ड याद आती है। जब हम 3-4 काल्गोथकियां (स्टोकिंग्स).2 टोपी , 2 जेकेट और मोटे बूट्स पहन कर फेकल्टी जाने को मजबूर हुआ करते थे। और झींका करते थे कि अजीब देश है यार, इतनी ठण्ड में स्कूल, कॉलेज खोलते हैं, और गर्मियों में 2 महीने की छुट्टियां करते हैं। हमारे यहाँ तो पहाड़ों में सर्दियों में छुट्टियां हुआ करती हैं कि बच्चे सर्दी से बचे रहें और मैदानों में गर्मियों में, ताकि झुलसती गर्मी से बच्चे बचे रहें। पर अब समझ में आता है। यही फर्क है हममें और इन पश्चिमी देशों में। वह लाइफ एन्जॉय करने का सोचते हैं और हम उससे बचने का।वह छुट्टियां किसी चीज़ से बचने के नहीं करते बल्कि साल के सबसे खुशनुमा मौसम में जिन्दगी का आनंद लेने के लिए करते हैं। 

तब अपने उन रूसी दोस्तों की बातें बड़ी अजीब लगा करती थीं जब वह हमारे गर्मियों की छुट्टियों में भारत आने की बात पर आहें भरा करते थे कि हाय .."कितने नसीब वाले हो तुम लोग। रोज सूरज देखने को मिलता है"। और हम मन ही मन ठहाके लगाते कि  हाँ आकर देखो एक बार गर्मियों में सूरज को, सभी ज्ञात,अज्ञात भाषा में नहीं गरियाया तो नाम बदल देना।उनकी वह साल में 8 महीने बर्फ की सफ़ेद चादर के प्रति क्षुब्धता जैसे अब मुझमें भी स्थान्तरित सी हो गई है। अब मुझे गिरते हुए बर्फ के फ़ाए मुलायम फूल से नहीं रुई के उन फायों से लगते हैं जिनसे बुनकर जल्दी ही धरती पर एक सफ़ेद कपड़ा बिछ जायेगा। हाँ अब मुझे ये बर्फीली चादर किसी कफ़न की तरह लगती है। जब कफ़न हटेगा तब रह जाएगी कुचली हुई मैली बर्फ की कीचड़।जिसे हटते हुए लग जाएगा बहुत समय।ठीक उसी तरह जिस तरह कफ़न ओढ़े हुए किसी व्यक्ति के चले जाने के बाद पीछे रह जाता है मातम और अनगिनत समस्याएं।

शायद उम्र का तकाजा है अब यह बर्फ उत्साहित नहीं करती पर शायद कोई बालक अब भी मन में कहीं छिपा बैठा है तो बच्चों का साथ देने के लिए उनके साथ गोलामारी खेल लिया करती हूँ। परन्तु उस समय भी मन के किसी कोने में उन गीले जूतों से घर के अन्दर होने वाली किच - किच को साफ़ करना ही रहता है।सफ़ेद रंग मेरा पसंदीदा रंग होते हुए भी यह बर्फ अब नहीं सुहाती, और लाल रंग को हमेशा भड़काऊ रंग की संज्ञा देने वाली मैं, अब सूरज की उसी रक्तिम प्रभा से मुग्ध होती दिखती हूँ।
कौन कहता है कि मनुष्य का मूल स्वभाव कभी नहीं बदलता , मेरे ख़याल से तो देश, काल ,परिवेश के तहत मनुष्य का स्वभाव तो क्या सबकुछ बदल जाता है।बदल जाती हैं रुचियाँ, आदतें, सपने, सोच पूरा व्यक्तित्व भी।हम कब कैसे बदलते जाते हैं यह अहसास खुद हमें भी कहाँ होता है।

अर्द्ध शतक के पार
जिंदगी आ पहुंची है
देख रहा हूँ
तलपट में क्या
दर्ज हुआ है
जो खोया है
ज़िक्र भला क्या
जो पाया है
वो ही देखूं

पाये हैं
कुछ तमगे,ट्राफी
लेबल हैं कुछ
नेम प्लेट है
सींग निकल आये हैं
सर पर
अकड़ी गर्दन
सिर को कब
हिलने देती है
माथे की सलवट
बरसाती अंगारे से
भिंची मुट्ठीयों की
गिरफ्त में
कई कहानी
कह भी डाली
नहीं मगर जो
कह पाया वो

थोड़े से
सिंदूरी पल हैं
मटमैले कुछ
धूसर थोड़े
इक ढक्कन में बंद
बहुत सारा उफान है
चीख दूध की
उबल उबल कर
ना बह पाया

गोल मेज़ पर बैठ
की गयी कानाफूसी
कोनों में कुछ
लिखी इबारत
धुंधली धुंधली
कई उफनते अहसासों की
लिए गठरिया
झोली भर विश्वासों के
साये में दिखते
फटी कंथडी के
कुछ बेबस से टाँके हैं

दर्ज पतंगों की उड़ान है
उलझी उलझी
डोर हाथ में

गहरे पानी के मूंगे
जिन को समझा था
उथले पानी की
सीपों में
बदल गये हैं

एक गोडावण रेगिस्तानी
ठुमक ठुमक
चलता यादों में
काली पीली आंधी में
खोता जाता है
मोर कभी जो
सतरंगी पंखों से नाचा
छोड़ पंख को
घूम रहा है

वीरबहुटी
ताक रही है
इक कलगी धारी
मुर्गे को 

रविवार, 9 दिसंबर 2012

संडे सन्नाट : पोस्टें झन्नाट


अब धीरे धीरे पूरे देश में शीत ऋतु अपना प्रभाव बढा रही है , हालांकि अब भी धूप की उष्मा ने लोगों को कंपकपाना शुरू नहीं किया है । इधर देश की राजनीति में आई गर्मी ने जैसे सब कुछ पिघला कर रख छोडने की जिद पकड ली है और ऐसे माहौल में आने वाले दिनों में गुजरात में होने जा रहे विधानसभा चुनावों पर सबकी नज़र रहेगी । वर्षांत पर निश्चिय ही वर्ष भर की राजनीति , खेल , फ़िल्म , उद्योग , अपराध आदि सबका आकलन विश्लेषण किया जाएगा , शुक्र और सुकून की बात ये है कि , जैसा कि पिछले दिनों बडा शोर शराबा मचा हुआ था कि माया कैलेंडर के अनुसार इस साल के अंत तक विश्व ऐसी प्रलय और तबाही की चपेट में आएगा कि सब कुछ खत्म हो जाएगा , वैसा कुछ हुआ नहीं । माया कलेंडर की भविष्यवाणी भी बहन मायावती की सरकार से समर्थन वापसी के फ़ैसले की तरह पलट गई । चलिए अब चलते हैं इन सबसे अलग ब्लॉग पोस्टों की दुनिया में और देखते हैं कुछ चुनिंदा पोस्टों की झलकियां ….

हम हमेशा शिवरानी - वे हमेशा प्रेमचंद
हे भगवान! आज मैं बहुत खुश हूँ कि मैं महुआ माजी की तरह खूबसूरत नही। हिन्दी जगत में खूबसूरत लेखिका होना मतलब- उसके चरित्र की धज्जियों का उड़ जाना है।  हिन्दी जगत में स्त्री का होना ही फांसी पर चढ़ा जानेवाला अपराध है। खूबसूरत लेखिका होना भयंकरतम अपराध है। इसकी सज़ा उसके चरित्र की खील -बखिया उधेड़ कर दी जा सकती है। ऐ औरत! एक तो तू हव्वा!। सारे फसादात की जड़! दूसरा फसाद- कि तू सुंदर भी है। यह ऊपरवाला भी- बहुत हरामी है। उसकी कमीनगी देखिये कि वह इस दो टके की औरत को दिमाग नाम की चीज़ भी दे देता है। अब भला कहिए तो! रूप दे दिया तो दे दिया। उससे हमारा मन सकूँ पाता है। आँखों को ठंढक पहुँचती है। दिल को राहत मिलती है। अगर वह पट गई तो देह की पोर-पोर खिल जाती है। नहीं भी पाती तो उसे गाली देकर, बदनाम करके हमारी जीभ और रूह सकून पाती है। ए कम अक्लों ! कितने खुश हैं हम यह स्थापित करते हुए कि ऐसों-ऐसों की अक्कल घुटने में होती है। घुटने पर साड़ी अच्छी लगती है। दिमाग को भी हमने घुटने पर देकर हमने उनकी इज्ज़त ही बढाई है। असल में उनके पास दिमाग तो होता ही नही! और ज़रूरत भी क्या है भला! वे रूपसी है, कामिनी हैं, दामिनी हैं, मतवारी हैं, छममकछल्लो हैं, छमिया हैं। ये सब हमारे रस-रंजन के लिए हैं। उनकी खुशकिस्मती कि हम उन्हें अपने साथ होने-सोने-खोने के लिए रख लेते हैं। अब इनकी यह मजाल कि लिखने भी लगें, बोलने भी लगें, हुंकारने भी लगें। दुर्गा-काली कैलेंडरों और शास्त्रों में अच्छी लगती हैं। जीवन में नही। महुआ हो कि कमलेश, गीता हो कि विभा- जो बोलेगी, भाड़ में जाएगी। यह भाड़ हमने बनाया है, इसमें हिंसा, कामुकता, रासलीला की आग हम सदा जला के रखते हैं। हम एक छींटे से अपने ही अन्य लोगों का भी खात्मा करने की ताकत रखते हैं, जिनकी नज़र में स्त्री सम्माननीय है। अरी ऐ औरत!  संभाल जा! तू मादा है, मादा रहेगी। मादा बनकर हमारे साथ रहेगी तो तेरे रूप पर तनिक दिमाग का दान भी कर देंगे।


कार्टून कुछ बोलता है- राज को राज रहने दो !



उचित है !?

ऐसा प्रकाश मे आया है कि ब्लॉग जगत मे कुछ लोग विभिन्न वेब साइट्स का सहारा लेते हुये चित्रो को कार्टून का रूप दे कर खुद को जबरन कार्टूनिस्ट बता रहे है ... जितना मैं जानता हूँ ऐसे लोगो को कार्टूनिस्ट तो कहा नहीं जा सकता ... आप के हिसाब से यह कहाँ तक उचित है !?


कैसे भूलूं 'पक्का जामुन तोड़ो नहीं'-पीनाज़ मसानी

बचपन में जब भी कोई अच्छा गाना सुनती तो मेरी आंखों में आंसू आ जाते थे। घर में संगीत का माहौल था, मैंने छोटी उम्र से ही गाना शुरू कर दिया था। कॉलेज के दिनों में ‘सुर-सिंगार’ प्रतियोगिता में संगीतकार जयदेव ने मुझे गाते हुए सुना। उन्हें बहुत अच्छा लगा कि एक पारसी लड़की, जिसकी मातृभाषा हिंदी नहीं है, वह हिंदी में इतनी सहजता से गा रही है।

आत्मसंकल्प या बलपूर्वक
किसी भी कार्य को करने के लिये संकल्प चाहिये होता है, अगर संकल्प नहीं होगा तो कार्य का पूर्ण होना तय नहीं माना जा सकता है। जब भी किसी कार्य की शुरूआत करनी होती है तो सभी लोग आत्मसंकल्पित होते हैं, कि कार्य को पूर्ण करने तक हम इसी उत्साह के साथ जुटे रहेंगे।
परंतु असल में यह बहुत ही कम हो पाता है, आत्मसंकल्प की कमी के कारण ही दुनिया के ५०% से ज्यादा काम नहीं हो पाते, फ़िर भले ही वह निजी कार्य हो या फ़िर व्यापारिक कार्य । कार्य की प्रकृति कैसी भी हो, परंतु कार्य के परिणाम पर संकल्प का बहुत बड़ प्रभाव होता है।
कुछ कार्य संकल्प लेने के बावजूद पूरे नहीं कर पाने में असमर्थ होते हैं, तब उन्हें या तो मन द्वारा हृदय पर बलपूर्वक या हृदय द्वारा मन पर बलपूर्वक रोपित किया जाता है। बलपूर्वक कोई भी कार्य करने से कार्य जरूर पूर्ण होने की दिशा में बढ़ता है, परंतु कार्य की जो मूल आत्मा होती है, वह क्षीण हो जाती है।

Sunset from Ganges Rajghat Bridge top,Varanasi.



मन है, तनिक ठहर लूँ
मन फिर है, जीवन के संग, कुछ गुपचुप बातें कर लूँ ।
बैठ मिटाऊँ क्लेश, रहा जो शेष, सहजता भर लूँ ।।
देखो तो दिनभर, दिनकर संग दौड़ रही,
यश प्रचण्ड बन, छा जाने की होड़ रही,
स्वयं धधक, अनवरत ऊष्मा बिखरा कर,
प्रगति-प्रशस्था, प्रायोजन में जोड़ रही ।
अस्ताचल में सूर्य अस्त, अब निशा समान पसर लूँ ।
मन फिर है, जीवन के संग, कुछ गुपचुप बातें कर लूँ ।।१।

ये सर्दियां और तुम्हारे प्यार की मखमली सी चादर...

आज मौसम ने फिर करवट ली है, ज़रा सी बारिश होते ही हवाओं में ठण्ड कैसे घुल-मिल जाती है न, ठीक वैसे ही जैसे तुम मेरी ज़िन्दगी के द्रव्य में घुल-मिल गयी हो... तुम्हारी ख़ुशबू का तो पता नहीं लेकिन तुम्हारा ये एहसास मेरी साँसों के हर उतार-चढ़ाव में अंकित हो गया है... आज शाम जब ऑफिस से निकला तो ठंडी हवा के थपेड़ों ने मेरे दिल पर दस्तक दे दी... इस ठण्ड के बीच तुम्हारे ख्यालों की गर्म चादर लपेटे कब घर पहुँच गया पता ही नहीं चला...


प्यार प्यार है
प्यार अँधा होता है सब जानते हैं
प्यार गूँगा होता है सब जानते हैं 
प्यार बहरा होता है सब जानते हैं
प्यार गहरा होता है सब जानते हैं
प्यार को न चाहिये हाथ और पैर
प्यार नही जानता अपना या गैर
प्यार प्यार चाहता है न कोई बैर
प्रेम करना है स्वर्ग की सुखद सैर

घर तो आने दो!
न दोष दो इन आँखों को न गाल पसरी बेशर्म लाली को
है खास कुछ इस जगह में, हवाओं में भी कुछ जहर है।
आँखें होंगी पाक गाल होंगे सफेद फिर, घर तो आने दो!

अफ़ज़ल और संसद पर हमले की अजीबो-ग़रीब दास्तान – 2


afzal_guru1( कसाब की फांसी के बाद, अफ़ज़ल को भी जल्दी ही फांसी की मांग उठाए जाने की पृष्ठभूमि में यह आलेख पढ़ने को मिला. 13 दिसम्बर, संसद पर हमले की तारीख़ की आमद के मद्देनज़र अरुंधति रॉय के इस आलेख को गंभीरता से पढ़ा जाना और आम किया जाना और भी मौज़ूं हो उठता है. हिंदी में यह अभी नेट पर उपलब्ध नहीं है, इसीलिए इसे यहां प्रस्तुत करना आवश्यक लग रहा है. आलेख लंबा है अतः व्यक्तिगत टाइपिंग की सीमाओं के बरअक्स यह कुछ भागों में प्रस्तुत किया जाएगा.
अरुंधति आलेख के अंत में कहती हैं, ‘यह जाने बग़ैर कि दरअसल क्या हुआ था, अफ़ज़ल को फांसी पर चढ़ाना ऐसा दुष्कर्म होगा जो आसानी से भुलाया नहीं जा पायेगा। न माफ़ किया जा सकेगा। किया भी नहीं जाना चाहिए।’ इसी परिप्रेक्ष्य में अफ़ज़ल की कहानी और भारतीय संसद पर हमले की अजीबो-ग़रीब दास्तान से बावस्ता होने का जिगर टटोलिए. )

माँ तो माँ है ...
मैंने देखा तुम मुस्कुरा रही हो
देख रही हो हर वो रस्म
जो तुम्हारी सांसों के जाने के साथ ही शुरू हो गयी थी
समझ तो तुम भी गयीं थीं
अब ज्यादा देर तुम्हें इस घर में नहीं टिका सकेंगे हम
अंतिम संस्कार के बहाने
बरसों से जुड़ा ये नाता
कुछ पल से ज्यादा नहीं सहा जाएगा  
कुछ देर तक
दूर से आने वालों का इंतज़ार
अंतिम दर्शन
फिर चार कन्धों की सवारी

चाय चाय चाय…
चाय का कोई वक्त नहीं
चाय तो बस मस्त कर देती है
सख्त दिमाग को खुशनुमा कर देती है
कई दर्द भाप बन उड़ जाते हैं
चाय संग कई बात बन जाते हैं
चाय पर कई जज़्बात खिल जाते हैं
बन चुकी है अब ये आदत
कि चाय हमारी मेहमान-नवाजी
और हमारे तहजीब में आती
कि बातों बातों में बन जाती है चाय
और बातों बातों में उड़ जाती है चाय
कई फलसफे बन जाते हैं चाय पर
कई किस्से उभर आते हैं चाय पर
कई अफसानों का गवाह बनता है चाय
और कई रिश्तों की शुरुआत होती है चाय


टेंगर


[टेंगर, और यह कि सोंइस (मीठे जल की डॉल्फिन) रोज दिखती है यहां।]
लल्लन, बायें और राकेश खड़ा हुआ, दायें।
लल्लन, बायें और राकेश खड़ा हुआ, दायें।
एक नाव पर वे दो थे – बाद में पता चला नाम था लल्लन और राकेश। लल्लन के हाथ में पतवार थी और राकेश जाल डाल रहा था गंगा नदी में।
हम – मैं और मेरी पत्नीजी – गंगा किनारे खड़े देख रहे थे उनकी गतिविधियां। उनकी नाव कभी बीच धारा में चली जाती और कभी किनारे आने लगती। इस पार पानी काफी उथला था, सो पूरी तरह किनारे पर नहीं आती थी। नाव के कुछ चित्र भी लिये मैने। एक बार जब किनारे से लगभग बीत पच्चीस गज की दूरी पर होगी, मैने उनसे बात करने की गर्ज से चिल्ला कर कहा – कितनी मिल रही हैं मछलियां?


गणित छोड़, सब विषयों में फेल
इस चिट्ठी में रामनुजन के द्वारा बिताये स्कूल के जीवन की चर्चा है।

गॉवर्मेन्ट कॉलेज कुम्बाकोनम जहां रामानुजन फेल हो गये - चित्र यहां से

रामानुजन ने प्राइमरी परीक्षा में पूरे जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया। स्कूल में प्रवेश लेते समय, इनकी ख्याति गणित के जानकार के रूप में हो चुकी थी। 
एक दिन स्कूल में, उनके वरिष्ठ विद्यार्थी ने यह जानने के लिये कि उन्हें वास्तव में गणित की जानकारी है अथवा नहीं, निम्न समीकरण हल करने के लिए कहा:
√क + ख = ११
क + √ख = ७


ब्‍लागरी का बाइ-प्रोडक्‍ट
आप सभी वेब परिचित, प्रत्‍यक्ष मुलाकात तक अन्‍तरिक्षीय देवों की तरह होते हैं, इसलिए यहां, आपके 'सामने' ईमानदार बना रह सकना आसानी से संभव हो जाता है, ज्‍यों कन्‍फेशन बाक्‍स की सचबयानी।
पड़ोसी और अजनबी-परदेसी से बात छुपाने का औचित्‍य नहीं होता, पड़ोसी को पता चलनी ही है, अजनबी को क्‍या लेना-देना बातों से और उसके साथ सब बातों को परदेसी हो जाना है। आप सब तो बगल में होकर भी परदेसी हैं, फिर आपसे क्‍या दुराव-छिपाव।
माना कि दीवारों के भी कान होते हैं मगर 'आनेस्‍टी इज द बेस्‍ट पालिसी' ... कभी सच भी तो सर चढ़कर बोलने लगता है, प्रियं ब्रुयात से अधिक जरूरी सत्‍यं ब्रुयात हो जाता है।
वैसे सच और ईमानदारी के पीछे अगर कोई कारण होते हैं, वह सब लबार के लिए भी लागू हो जाते हैं, ज्‍यों शराबी बाप के दो बेटों में एक शराब पीने लगा, क्‍योंकि उसका बाप शराबी था और दूसरा शराब से नफरत करता, कारण वही कि उसका बाप शराबी था। या दार्शनिक वाक्‍य- 'जो सुख का कारण है, वही दुख का कारण बनता है।' बहादुरशाह ज़फर की कही-अनकही है-
कहां तक चुप रहूं, चुपके रहे से कुछ नहीं होता,
कहूं तो क्‍या कहूं उनसे, कहे से कुछ नहीं होता।

अकहानी.

                                                                  (चित्र गूगल से साभार)             
"सबके सामने कमिश्नर साहब ने मुझे इतना डाँटा, सिर्फ़ आपकी लापरवाही के कारण। फ़ाईलों का गट्ठर साथ रख लिया  लेकिन उन्होंने मौके पर जो रिपोर्ट माँगी, वही साथ लेकर नहीं गये।"
बड़े बाबू ने मिमियाते हुये कहा, "साहब, मीटिंग की तैयारियों का जायजा लेते हुये आपने ही कहा था कि ये सब फ़ालतू की रद्दी यहीं रख दो। मैंने तो कहा भी था कि कमिश्नर साहब मीटिंग  के अजेंडे से बाहर भी कुछ पूछ सकते हैं। आपने ही कहा था कि मीटिंग है कोई इंटरव्यू.."


ये क्या हो रहा है राष्ट्रपति महोदय???

इस तस्वीर पर क्या लिखा जाए? मौका था, संविधान निर्माता भीमराव बाबा साहेब आम्बेडकर की पुण्यतिथि पर आयोजित समारोह का और जगह था लोकतंत्र का मंदिर, यानि कि संसद भवन। बाबा साहेब को इस दुनिया से रूखसत हुए 57 साल हो गए। अपने पूरे जीवनकाल में बाबा साहब ने असमानता  का विरोध किया और उनका मूल मर्म था, हर इंसान को उसका वाजिब हक दिलाना। उनको सच्ची श्रद्धांजलि भी यही होती कि उनके बताए रास्ते पर चला जाए और इंसानों के बीच हो रहे भेद को समाप्त करने काम किया जाए लेकिन दुर्भाग्य है कि ऐसा हो नहीं रहा है और उनकी पुण्यतिथि के मौके पर  आयोजित समारोह के ठीक बाद ही उनके आदर्शों की धज्जियां उड़ाई गईं और यह तस्वीर सामने आई।

बट टाइम माय फ्रेंड, इज लीनियर

कोई नयी भाषा है जो मेरे और तुम्हारे दरमियान उगने लगी है. नीले आसमान से लेकर दूर नीले समंदर तक एक नया व्याकरण रच रहा है. शरद, वसंत, ग्रीष्म और पावस, सारे मौसम हमारे लिए सिर्फ कुछ शब्द बन जाना चाहते हैं. नदियों में इकठ्ठा हो रहा है मेरे तुम्हारे बीच का संवाद...पक्षी सुना रहे हैं तुम्हें मेरी याद का गीत.


ग्राम यात्रा : कुछ यादें तस्वीरों में

“  कौन सी वो रात है गुज़री , जो तुझे याद कर ये आंखें रोई नहीं हैं ,
  होंगी कायनातें कई कयामत सी खूबसूरत , मेरे गांव तुझसा कोई नहीं है “
मुद्दत बात गांव जाना हुआ और इस बार ऐसा बहुत सारे कारणों से हुआ । मां फ़िर बाबूजी का एक के बाद एक अचानक हमें छोड कर चले जाना इनमें से एक बडा कारण रहा । पिछले दिनों जब अस्वस्थ हुआ और बुरी तरह हुआ तो यकायक यूं लगा मानो जीवन का एक हिस्सा जो बहुत पीछे छूटा जा रहा था वो आंखों और दिमाग में चलचित्र की तरह चलने लगा । मैंने उसी समय ये फ़ैसला किया कि ठीक होते ही सबसे पहले गांव की ओर भाग निकलूंगा । अब शहर की इस घुटन से थोडी सी आज़ादी के लिए मन छटपटाने लगा । और पहली फ़ुर्सत मिलते ही मैं निकल भी लिया । लौटा हूं तो लग रहा है कि जीवन का एक नया टुकडा जी कर आया हूं । चचेरे भाई के गौने के कारण , सब पहले से ही जुटे हुए थे सो जाने कितनी ही यादें , प्यार समेट लाया । सब कुछ तफ़सील से बताउंगा आपको । फ़िलहाल आप मेरे द्वारा खींचे गए लगभग पांच सौ से ज्यादा तस्वीरों में से कुछ को देखें । शेष अगल पोस्टों की श्रंखला में



एक ज़िंदा प्रेत का बयान

आज से ठीक बीस साल पहले यानि, 6 दिसंबर 1992 को बाबरी मस्ज़िद ढाह दिया गया. देश को एकबार फिर धर्मान्धता की अंधी सुरंग में झोंकने की कोशिश की गई. जिसमें लोग कामयाब होते भी दिखे पर भला हो इस देश के धर्मनिरपेक्ष स्वरुप का जो देर सवेर ही सही पर कारगर तरीके से प्रकट होता रहता है. एक तरफ़ कुछ पगलाए नेताओं के बहकावे में आकर लोग कानफाडू शोर के साथ हत्याओं में संलग्न होतें हैं वहीं दूसरी तरफ़ बहुतेरे लोग चुपचाप धर्मनिरपेक्ष होकर दूसरे धर्म के लोगों को यथासंभव संरक्षण देते रहतें हैं. ये भारत का एक अजीब विरोधाभासी सत्य है. किसी दूसरे मज़हब के कब्र पर अपने मज़हब का जश्न मानना अभी भारतीय परम्परा में शामिल नहीं हुआ है, पर ऐसा भी नहीं कि ऐसे उदाहरण नहीं मिलते. हर काल में धार्मिक कट्टरवाद ने अपने स्वार्थ के लिए फन उठाया है और हज़ारों बेगुनाहों का रक्तपान करके अपने बिल में समा गया. धर्म, जाति आधारित राजनीति से शायद ही कोई चुनावी दल अछूता हो. हाँ कोई खुलके बोलता है तो कोई कम्बल के नीचे घी पीने का मज़ा लेता है. कोई दलित का दल है, कोई अल्पसंख्यक का, कोई हिंदुओं का तो कोई यादवों का, कोई कुर्मी का, कोई इसका तो कोई उसका. हर किसी के पास अपना घोषित-अघोषित नकाब है जिसका इस्तेमाल समय के हिसाब से होता रहता है.

लेखागार