Subscribe:

Ads 468x60px

कुल पेज दृश्य

शनिवार, 8 दिसंबर 2012

प्रतिभाओं की कमी नहीं अवलोकन 2012 (7)


अवलोकन का लक्ष्य यज्ञ प्रोज्ज्वलित है,अश्वमेध यज्ञ की तरह .... अश्वमेध यज्ञ वही कर सकता था,जिसका वर्चस्व हो - यहाँ हिंदी साहित्य की कलम यानी सरस्वती का वर्चस्व है = सौभाग्य मेरा , मैं सारथी बनी हूँ .... दसो दिशाओं में अपनी आँखों को सजगता से भेजा है, जो रह जाये वह 'है', तयशुदा प्रयोजन के अनुसार उसका नम्बर अगले वर्ष होगा :)
यात्रा के आज के पड़ाव पर हैं क्रमशः ....
सबसे पहले अनुपम ध्यानी -

हर मोड़ पे है मौका
हर राह में है मौका
हर जीत , हर हार में है मौका
और मैं मौका परस्त हूँ

हार में है जीत का मौका
जीत में है त्याग का मौका
त्याग में है मोक्ष का मौका
और मैं मौका परस्त हूँ

अतीत में है अनुभव से सीखने का मौका
वर्तमान में है सपने देखने का मौका
भविष्य में सपने साकार करने का मौका
और मैं मौका परस्त हूँ

कौन कहता है मौका परस्ती एक दोष है
जिन्हें मौके मिलते हैं वह उन्हें बहा देते हैं
जीने नहीं मिलते वह भाग्य को ललकार देते हैं
पर मौका परस्ती में जो स्वाद है
वह शतरंज की छाओं में भी नहीं
जीत की मशालों में भी नहीं

मौका न मिले तुझे तो छीन ले मौका
जो तेरे मौके छुपा के रखते हैं
उन्हें तू त्याग दे,
अपने मौकों को खुद आकर दे
मौका परस्त न होगा तो
जीवन बिना ध्वज लहराए मुरझा जाएगा
तेरे नाम का दीप जले बिना ही इतिहास चला जाएगा

हमदमों में जो नाम आयेंगे,
मैं ये समझा था काम आयेंगे.

दस्तखत करके जिंदगी बेची,
अब तो किश्तों में दाम आएंगे.

ग़म टहलने चले गए शायद,
शाम तक घूम घाम आएंगे.

छोड़ दो उँगलियों पे अब गिनना,
रोज़ ऐसे मुकाम आयेंगे.

मुद्दतों बाद आज बैठे हैं,
आज हाथों में जाम आएंगे.

बहुत ज़रूरी है विचारों पर ठहरना ..... ठहरे नहीं तो न जानेंगे , जानकार भी होंगे अनजान .... एक बार सोचिये तो =

हर तरफ अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का हनन किया जा रहा है ! जिसे देखो उसे ही गिरफ्तार कर ले रहे हैं लोग  ! कारण ? --उनके अहम् को ठेस पहुँच गयी !  सरकार तो इंतज़ार में ही बैठी थी की फेसबुक वालों की कलम तोड़ दी जाए !  इन गिरफ्तारियों को देखकर उन्हें तो मौक़ा मिल गया फेसबुक पर लिखने वालों के खिलाफ ! बना दिया क़ानून ! अब भुगतिए 66-A को,  स्वतंत्र लेखन अब संभव ही नहीं है ! जी-हुजूरी का तडका तो लगाना ही पडेगा इन तानाशाहों के लिए !

अब न लोकतंत्र होगा , न ही आजादी , सिर्फ और सिर्फ बचेंगे तानाशाह और उनकी चाटुकार गुलाम जनता !  या तो तलवे चाटो या फिर गिरफ्तार हो जाओ! अपने अहम् को पोषित करने में उन्होंने ये भी नहीं देखा की उन्होंने स्वयं अपने पैरों पर भी कुल्हाड़ी मार ली है !

लेकिन इन तानाशाहों को ये नहीं पता की की कभी नाव गाडी पर तो कभी गाडी नाव पर होती है ! आज इनको जितना तपना है तप लें , लेकिन तानाशाही के दिन पूरे अवश्य होते हैं ! औरंगजेब हो या सद्दाम , सभी के दिन पूरे हुए हैं ! विद्रोह को जन्म देती इस तानाशाही और इन तानाशाहों का भी अंत निकट ही है !

अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता  का हनन एक बहुत बड़ा गुनाह है ! इसका अंत होना ही चाहिए ! अन्यथा नयनों, पलकों , होठों पर रचे गए साहित्य ही बचेंगे , उनका रस , उनके प्राण  और लेखन की जीवंतता समाप्त हो जायेगी और साथ ही साथ बहुत से लेखक भी !

तो कीजिये चिंतन .... अगली सुबह तक 

शुक्रवार, 7 दिसंबर 2012

प्रतिभाओं की कमी नहीं अवलोकन 2012 (6)



(पिछले वर्ष के अवलोकन को एक अंतराल के बाद हमने पुस्तक की रूपरेखा दी ..... इस बार भी यही कोशिश होगी . जिनकी रचनाओं का मैं अवलोकन कर रही हूँ , वे यदि अपनी रचना को प्रकाशित नहीं करवाना चाहें तो स्पष्टतः लिख देंगे . एक भी प्रति आपको बिना पुस्तक का मूल्य दिए नहीं दी जाएगी - अतः इस बात को भी ध्यान में रखा जाये ताकि कोई व्यवधान बाद में ना हो )

लकीरें बनाती हैं तस्वीर 
लकीरें बनाती हैं तदबीर 
लकीरें ही बनाती हैं तक़दीर ...
लकीरें ही सीधे रास्ते बनाती हैं 
रिश्तों के मध्य भी होती है लकीर 
सम्मान की ...
लकीरों को मिटाना आसान तो है 
पर प्रश्न ये है 
कि मिटा देने से खत्म हो जाता है क्या सबकुछ ??? ,,,,,,,,,,,,,, हाँ अर्थ बदल जाते हैं, यूँ कहें बदल दिए जाते हैं .... लकीरों की बनती मिटती बानगी सोमाली की भावनाओं में -

लकीरों से बनी एक तस्वीर,
समेटे होती है न जाने कितने भाव,कितने जज्बात अपने अन्दर

एक लकीर मिटने से बदल जाते हैं, सारे  अर्थ और जज्बात,

लकीर से ही होती है शुरुआत होने की साक्षर ,
जब लकीरों को मिलाकर बनता है पहला अक्षर 

हाथों की लकीरों में उलझ जाते हैं कितने नसीब 
बदल जाते हैं कितनी ही जिंदगियो के समीकरण 
इन लकीरों में विश्वास और अविश्वास के कारण

एक लकीर कर देती है टुकड़े उस आँगन के 
जो था कभी साँझा संसार,प्यार की चाशनी में पगे थे रिश्ते 
सुख-दुःख के थे जहाँ सब भागिदार ,
अब कोई किसी के सुख-दुःख का नहीं साझीदार ,
जैसे एक ही घर रहते हो दो भिन्न परिवार 

एक लकीर ने विभाजित कर दिया  एक देश को 
खीच के सरहद ,कर दिए हिस्से, जमीन के साथ इंसानों के भी,
कर भाई को भाई  से जुदा,
बना दिया भगवान को यहाँ इश्वर वहां खुदा   

बंटी हुई है धरा समुचि इन्ही लकीरों से सरहदों में 
बंधा है संसार जैसे इन्ही लकीरों की हदों में 

बेमिसाल सी शक्ति लिए ये लकीरें 
 बनाती भी है, और मिटाती भी 
निर्भर  हम पर करता  है, की कहाँ खीचनी है यह  लकीर ....       

सच बहुत ताकत होती है इन लकीरों में, लक्ष्मण रेखा की ताकत थी,रावण उसे पार नहीं कर सकता था ..... तभी तो उसने क्रोध से सीता को ही उसमें से निकाला ! और ..... सीता अपहरण,जटायु का अंत,
लंका दहन,अग्नि-परीक्षा,धोबी का कथन,गर्भवती सीता का त्याग .... मात्र एक लकीर को पार कर जाने की वजह से हुआ ।
अशक्त मन फिर कहाँ जाये, कहाँ त्राण पाए ? रजत सक्सेना ने बनारस के रोम रोम को परिलक्षित किया है - कुछ यूँ,



ए बनारस !
आ ही पहुँचा,
दर पे तेरे ........... द्वार खोलो ........... मुक्ति दे दो.

क्यों प्रलोभन,
साँझ बेला में दिखे हैं,
बुद्ध का कुछ ........... ज्ञान दे दो.

है ये काशी,
जिसकी काशी ........... वो स्वयंभू सो रहा है.
दिन चढ़ा है,
तप रही धरती है देखो,
भभकता वातावरण है.
तन बहुत विक्षिप्त है ........... कुछ छाँव दे दो.

इस दुपहरी नींद में सोता प्रभु मैं,
हे विश्व के तुम नाथ !
हर लो नींद मेरी ........... आँख खोलो.

शान्त कर मेरी क्षुधा,
हे अन्नपूर्णा ! ........... अन्न का भंडार खोलो.

तुलसी मानस गीत सुनते,
भज रहा मैं राम हनुमत,
बंदरों के भाव चंचल,
बंदरों सा मेरा जीवन.

एक गंगा !
चांदनी बिछती थी जिस पर,
कुछ काल पहले ........... आज धुंधली हो गयी है.
हो भले ही,
मैल तुझमें,
आरती हर रोज होती,
एक आशा मन बसी ........... तुम साफ़ होगी.
दिन फिरें,
है यही  दरकार ........... ए सरकार ! मेरे.

ए भारत !
खिलखिला तू,
आत्म विश्वास से,
आध्यात्म से.
हो समर्पित विश्व को,
संवेदना से,
संचेतना से,
सम्प्रेरणा से,
संज्ञान से,
विज्ञान से,
सत्य से,
प्रकाश से,
अमरत्व से ........... ज्ञान की आधार काशी.

ए बनारस !
थे तपस्वी,
हैं तपस्वी,
दे तपस्वी.
भेज दे चहुँ ओर ........... सन्देश वाहक.
ए खुदा ! हे भगवन ! ए बनारस !

पर यह मुक्ति भाव हताशा में बदल जाती है जिस दिन कामवाली नहीं आती है . इस मानसिक भयावह स्थिति को हर गृहणी समझ सकती है, पसीने से तरबतर चेहरे पर रश्मि तारिका की रचना मुस्कान 
ला देगी ...



जब किसी दिन काम वाली न आये ..........
आँखें  नींद  से भरी हों और अंगडाई अभी ले भी न पाए 
पति और बच्चो के नाश्ते के बारे अभी सोच भी न  पाए 
एक संदेशा चौंका जाए ,नींद आँखों से ऐसे भगा जाए                                                                    

                            जब किसी दिन काम वाली न आये......

मूवी ,शौप्पिंग और मस्ती के अरमान सारे पानी में  बह जाए
पति के साथ लौंग ड्राइव जाने  के सपने अधूरे  ही रह जाए
केंडल लाइट डिनर से मैन्यु घूम कर दाल चावल पर आ जाए  

                              जब किसी दिन काम वाली न आये........

 पूरे महीने की भड़ास पति को हेल्प न करने में निकल जाए 
बच्चो पर गुस्सा उनकी  बिखरी किताबें , जूते देख उतर जाए 
काम देख देख कुछ समझ न आये ,हालत खराब होती जाए 

                               जब किसी दिन काम वाली न आये .......

रोमांस की ऐसी तैसी कर पति को केवल ब्रेड,बट्टर  खिलाये 
 बच्चो को भी  दुलार कर ,मुनहार कर मैग्गी खाने को मनाये 
 जींस  टॉप  से औकात नाइटी पर  एप्रन  बाँधने पर आ जाए 

                               जब किसी दिन काम  वाली न आये ....... 

  उस इंसान की खैर नहीं जो बाहर दरवाज़े पर बैल कर जाए 
  फ़ोन उठाया भी तोह वक़्त बस बाई को कोसने में निकल जाए 
  हमसे ज्यादा कौन है दुखी इस  दुनिया में यह  सब को जतलाये
                                    जब किसी दिन काम वाली न आये ........  

  हस्ती घर की महारानी और राजरानी से नौकरानी पर आ जाए 
  सारी अदाएं बर्तन, सफाई वाली की झाड़ू में सिमट आये 
  वो हर काम के पैसे ले छूटी कर घर बैठी ऐश फरमाए 

  हम सारे काम करके भी दो शब्द शाबाशी के भी न पाए 

                               जब किसी दिन काम  वाली न आये......

 थकावट से चूर बदन से हर पल आह सी निकलती जाए 
खुद से ही लडती खुद से ही जूझती दिल में बाई को कोसती जाए 
कल लुंगी खबर ,कर दूंगी छूटी ये खुद से वाएदा करती जाए 

                                जब किसी दिन काम वाली न आये ...... 

कल आ जाए बाई ये सोच कर रात भर प्रार्थना करती जाए 
सुबह उसके आने पैर गुस्सा भूल उससे खूब खिलाये खूब पिलाए 
कल तक जो कोसती थी जुबां आज वो मिश्री सी घुल घुल जाए 

                                      जब अगले दिन काम वाली आ जाए .......

कामवाली के आते उससे जोर से बोलना उससे छुट्टी पाना है तो मुस्कान लिए ही उलाहना देना पड़ता है .... बहुत डिमांड में हैं ये कामवालियां :)

लेखागार