Subscribe:

Ads 468x60px

कुल पेज दृश्य

शनिवार, 7 दिसंबर 2019

2019 का वार्षिक अवलोकन  (सातवां)



रोहिताश घोड़ेला का ब्लॉग 

कायाकल्प

जब 'यह' क्रूर या निर्दयी है
तब उन लोगों ने किनारा किया
जिन्होंने मेरे शानदार दिनों में
अपना भरण पोषण करवाया
छोटी छोटी चीजों के लिए
मोहताज़ रहे  इनको
जरा भी नहीं तरसाया।
तरस आये मुझ पर
ये चाहत भी नहीं मेरी
अलावा इस धुंधली नजर की नजर में तो रहे
ये चंद पोषित जिव,
ताकि बता सकूं कि जो दाढ़ी बढ़ आई है
शूलों की तरह चुभती है और झुंझ मचल रही है।

वो कमरा ना दे जिसमें कोई आता जाता ही ना हो
पर  वही कमरा भयानक
इसमें रोशनी करना भी मुनासिब ना समझा उन्होंने
यही अँधेरा मेरे लिए राहत की बात है।  

एक घड़ा खटिया से दूर
दवाइयां अंगीठी में ऊंचाई पर
चश्मा भी इधर ही कहीं होगा
ये सब मेरी पहुँच से दूर
लेकिन मेरे लिए छोड़े।
एक जर्जर देह
जिसमें कोई शक्ति शेष न रही
और झाग के माफ़िक सांसें,
मुझे ही मेरे लिए छोड़ दिया।

ऐसी हालात में भी एक काम
मुझ से बहुत बुरा हुआ कि
इन दिनों मैं मेरे पौत्र की नजर में रहा।   

छोड़ के जाने वाले मेरे अपने
तृप्त हैं , संतुष्ट हैं  और  हैं दृढ  
कि मेरा दुःख मैं अकेला उठाऊं
इस शांति से पहले की बैचैन सरसराहट को
सुने बगैर
देर किये बगैर
उन्होंने तो धरती भी खोद ली होगी
या सोचा होगा आसमान को काला करेंगे।
मुझे याद आता है
घर के दरवाजे तक साथ आकर उनसे विदा लेना
या उनको पाँव पर खड़ा करना
या उनकी जरूरतों को उनकी गिरफ़्त में करवाना
सहारा देना....हूं ... सहारा बनना....
ओ जीवनसाथी तू याद आया
अब तो मुस्कुरा लूँ जरा। 

शुक्रवार, 6 दिसंबर 2019

2019 का वार्षिक अवलोकन  (छठा)




 

अनीता लागुरी"अनु" के ब्लॉग से मिलिए,

Search Results

Web results



बहीखाता मेरे जीवन का..!!

Search Results

क स्त्री समेटती हैं,
अपने आँचल की गाँठ में,
 परिवार की सुख शांति,
 और समझौतों से भरी हुई
 अंतहीन तालिका.

ख़ुद के उसके दुखों का हिसाब,
उसकी मुस्कुराहटों की पर्चियां,
वो अक्सर ही गायब रहती है।
 उसके तैयार किए गए
विवरण पुस्तिका से,

 कहने को तो
सिलती है उधड़े हुए कपड़ों को
मगर खुद की उसके बदन में,
  चूभोई गईं  अनगिनत सुइयों का
दर्द रहस्यमई परतों में दर्ज हो जाता है,
 जिसके दरवाजे सिर्फ़ उसकी चाह पर खुलते हैं

 एक तमगे की तरह,
 दीवाल पर टांग दी जाती है,
 पीछे से उसका अतीत,
ठहाके  मारते हुए निकल जाता है।
और वर्तमान कहता है उससे
सूख जाएगी तू भी एक दिन
आंगन में मुरझाते इस तुलसी के पौधे की तरह,

 अपनी ही किस्मत की लकीरों से
 उलझती रहती है तमाम उम्र,
जैसे मोमबत्ती के पिघलने से
 बनती है आकृतियां कई
 वह भी कई बार अनचाहे बही खातों में,
 ख़ुद की दोहरी जिंदगी को,
 बदसूरत बना देती है,

लेखागार