Subscribe:

Ads 468x60px

कुल पेज दृश्य

सोमवार, 3 अक्टूबर 2016

कादम्बिनी गांगुली और ब्लॉग बुलेटिन

सभी ब्लॉगर मित्रों को मेरा सादर नमस्कार।
कादम्बिनी गांगुली (अंग्रेज़ी: Kadambini Ganguly; जन्म- 18 जुलाई, 1861, भागलपुर, बिहार; मृत्यु- 3 अक्टूबर, 1923, कलकत्ता, ब्रिटिश भारत) भारत की पहली महिला स्नातक और पहली महिला फ़िजीशियन थीं। यही नहीं कांग्रेस अधिवेशन में सबसे पहले भाषण देने वाली महिला का गौरव भी कादम्बिनी गांगुली को ही प्राप्त है। कादम्बिनी गांगुली पहली दक्षिण एशियाई महिला थीं, जिन्होंने यूरोपियन मेडिसिन में प्रशिक्षण लिया था। इन्होंने कोयला खदानों में काम करने वाली महिलाओं की लचर स्थिति पर भी काफ़ी कार्य किया। बंकिमचन्द्र चट्टोपाध्याय की रचनाओं से कादम्बिनी बहुत प्रभावित थीं। उनमें देशभक्ति की भावना बंकिमचन्द्र की रचनाओं से ही जागृत हुई थी।

कादम्बिनी गांगुली का जन्म ब्रिटिशकालीन भारत में 18 जुलाई, 1861 ई. में भागलपुर, बिहार में हुआ था। उनका परिवार चन्दसी (बारीसाल, अब बांग्लादेश में) से था। इनकेपिता का नाम बृजकिशोर बासु था। उदार विचारों के धनी कादम्बिनी के पिता बृजकिशोर ने पुत्री की शिक्षा पर पूरा ध्यान दिया। कादम्बिनी ने 1882 में 'कोलकाता विश्वविद्यालय' से बी.ए. की परीक्षा उत्तीर्ण की थी। वे भारतकी दो में से पहली महिला स्नातक थीं।

प्रथम महिला चिकित्सक

'कोलकाता विश्वविद्यालय' से 1886 में चिकित्सा शास्त्र की डिग्री लेने वाली भी वे पहली महिला थीं।[1] इसके बाद वे विदेश गई और ग्लासगो और ऐडिनबर्ग विश्वविद्यालयों से चिकित्सा की उच्च डिग्रियाँ प्राप्त कीं। देश में भले ही महिलाओं को उच्चतर शिक्षा पाने के लिए लंबा संघर्ष करना पड़ा हो, लेकिन कादम्बिनी गांगुली के रूप में भारत को पहली महिला डॉक्टर 19वीं सदी में ही मिल गई थी। कादम्बिनी गांगुली को न सिर्फ भारत की पहला महिला फ़िजीशियन बनने का गौरव हासिल हुआ, बल्कि वे पहली साउथ एशियन महिला थीं, जिन्होंने यूरोपियन मेडिसिन में प्रशिक्षण लिया था।

महिला उत्थान कार्य

ब्रह्म समाज के नेता द्वारकानाथ गंगोपाध्याय से कादम्बिनी का विवाह हुआ था। द्वारकानाथ महिलाओं की स्थिति में सुधार के लिए पहले से ही प्रयत्नशील थे। कादम्बिनी इस क्षेत्र में भी उनकी सहायक सिद्ध हुईं। उन्होंने बालिकाओं के विद्यालय में गृह उद्योग स्थापित करने के कार्य को प्रश्रय दिया। बंकिमचन्द्र चट्टोपाध्याय की रचनाओं से कादम्बिनी बहुत प्रभावित थीं। बंकिमचन्द्र की रचनाएँ उनके भीतर देशभक्ति की भावनाएँ उत्पन्न करती थीं। वे सार्वजनिक कार्यों में भाग लेने लगी थीं।

सम्मेलन की अध्यक्षता

कांग्रेस के 1889 के मद्रास अधिवेशन में उन्होंने भाग लिया और भाषण दिया। संस्था के उस समय तक के इतिहास में भाषण देने वाली कादम्बिनी पहली महिला थीं। 1906 ई. की कोलकाता कांग्रेस के अवसर पर आयोजित महिला सम्मेलन की अध्यक्षता भी कादम्बिनी जी ने ही की थी। महात्मा गाँधीउन दिनों अफ़्रीका में रंगभेद के विरुद्ध 'सत्याग्रह आन्दोलन' चला रहे थे। कादम्बिनी ने उस आन्दोलन की सहायता के लिए कोलकाता में चन्दा जमा किया। 1914 ई. में जब गाँधीजी कोलकाता आये तो उनके सम्मान में आयोजित सभा की अध्यक्षता भी कादम्बिनी ने ही की।

निधन

3 अक्टूबर, 1923 में कादम्बिनी गांगुली का देहांत कलकत्ता ( वर्तमान कोलकाता ) में हुआ।

( साभार - http://bharatdiscovery.org/india/कादम्बिनी_गांगुली )

आज कादम्बिनी गांगुली जी की 93वीं पुण्यतिथि पर सभी भारत वासी उन्हें याद करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।


अब चलते हैं आज की बुलेटिन की ओर...

पानी को लेकर होगा अगला युद्द ?ख़त्म नहीं हुआ है अभी पानी का मसला !

हिन्दी का अंतर्राष्ट्रीय परिदृश्य (रूस के सन्दर्भ में ) : ल्युदमीला ख़ख़लोवा

पाकिस्तान क्यों नहीं मानता?

मोदी का मास्टर स्ट्रोक है सर्जिकल स्ट्राइक

अब हमारी बारी

विफल होते शासन और कानूनी बोझ

महाभारत कालीन माँ तारा चंडी मंदिर, सासाराम

कालकाजी एवं इस्कान मंदिर दिल्ली

गाँधी व शास्त्री को नमन

धड़कनें खामोश हैं

गलत कौन होता है भला


आज की बुलेटिन में सिर्फ इतना ही कल फिर मिलेंगे, तब तक के लिए शुभरात्रि। सादर ... अभिनन्दन।।

रविवार, 2 अक्टूबर 2016

महापुरुषों की शिक्षाओं को अमल में लाना होगा - ब्लॉग बुलेटिन

नमस्कार साथियो,
आज गुदड़ी के लाल और राष्ट्रपिता को समूचा देश याद कर रहा है. महात्मा गाँधी और लाल बहादुर शास्त्री का जन्मदिन आज ही के दिन पड़ता है. आज भी हम देश के महामनाओं को श्रद्धांजलि देते हुए उनके आदर्शों पर चलने की बात करते हैं. उनकी शिक्षाओं को अपनाने पर जोर देते हैं. उनके विचारों को आज भी प्रासंगिक मानते हैं. ऐसा सबकुछ सार्वजानिक मंच से कहने के बाद भी देश के नागरिकों में अपने महापुरुषों की सीखों को, उनके आदर्शों को अमल में लाना बंद सा है. व्यावहारिक रूप से आज आदर्शों को मानना, शिक्षाप्रद स्थितियों के साथ सामंजस्य बैठाना दिखता नहीं है. यही कारण है कि जय जवान, जय किसान का नारा देने वाले लाल बहादुर के देश में सैनिकों की शहादत पर कथित राजनीतिज्ञ अनर्गल बयानबाज़ी करते हैं. सेना के कदमों को भी राजनीति के घेरे में लाकर उसका विश्लेषण किया जाने लगता है. किसान आत्महत्याएँ कर रहे हैं, उनको अपनी फसल का दाम सही से नहीं मिल रहा है. ये कहीं न कहीं महापुरुषों की शिक्षाओं से मुँह चुराना ही है कि महात्मा गाँधी द्वारा दिए गए स्वच्छता सम्बन्धी विचार को भी विस्मृत कर दिया गया है. अब जबकि केंद्र सरकार ने इसको पुनः अभियान बनाकर देश भर में शुरू करने का मन किया तो उसे भी राजनीतिक रंग दे दिया गया. सोचने वाली बात है कि क्या आज का सैनिक शास्त्री जी के समय के सैनिक से अलग है? सोचने का विषय है कि क्या आज के किसान और शास्त्री जी के समय के किसान में अंतर है? इसे समझना होगा कि गाँधी जी का स्वच्छता सम्बन्धी विचार और नरेन्द्र मोदी का स्वच्छता सम्बन्धी विचार कैसे अलग है?

बहरहाल, लगता है कि जब तक इन्सान है तब तक विचार हैं और जब तक विचार हैं तब तक वैचारिक विभिन्नता रहेगी. इसी वैचारिक विभिन्नता के बीच आज कई-कई खाँचे बने हुए हैं. सभी के अपने-अपने सच हैं, सभी के अपने-अपने तर्क हैं. इन्हीं सत्यों और तर्कों के बीच सभी को अपना-अपना रास्ता बनाना है, चुनना है, उस पर चलना है. आइये महात्मा गाँधी और लाल बहादुर शास्त्री जी को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उनके बताये रास्ते पर चलने का प्रयास करें. उनकी शिक्षाओं से यदि मत-भिन्नता है भी तो उसके बीच समाजहित का, देशहित का अपना नया रास्ता बनाते हुए उस पर चलने का प्रयास करें. प्रयास करें कि मत-भिन्नता हो, मतभेद हों मगर मनभेद न हों.
इसी आशा, विश्वास के साथ आज की बुलेटिन आपके समक्ष है कि समय के साथ तमाम विभेद समाप्त होकर आपस में सौहार्द्र, शांति, भाईचारे का माहौल बनेगा. जय हिन्द.

++++++++++













लेखागार