Subscribe:

Ads 468x60px

कुल पेज दृश्य

मंगलवार, 6 सितंबर 2016

मृत्युंजय योद्धा को नमन और ब्लॉग बुलेटिन

नमस्कार मित्रो,
आज की बुलेटिन के द्वारा एक योद्धा को श्रद्धासुमन अर्पित करते हैं. मेजर धन सिंह थापा, जिन्हें वीरता का सर्वोच्च सम्मान परमवीर चक्र से सम्मानित किया गया था. आज, 6 सितम्बर 2005 को उनका देहावसान हुआ था.

मेजर धन सिंह थापा का जन्म 10 अप्रैल 1928 को शिमला में हुआ था. वे 28 अक्तूबर 1949 को वह एक कमीशंड अधिकारी के रूप में फौज में आए. 26 जनवरी, 1964 को गणतन्त्र दिवस पर मेजर धनसिंह थापा को सर्वोच्च सम्मान परमवीर चक्र से सम्मानित किया गया. 1962 के भारत-चीन युद्ध में जिन चार भारतीय बहादुरों को परमवीर चक्र प्रदान किया गया, उनमें से केवल एक वीर उस युद्ध को झेलकर जीवित रहा उस वीर का नाम धन सिंह थापा था. मेजर थापा ने युद्धबन्दी के रूप में जो यातना झेली, उसकी स्मृति भर ही थरथरा देने वाली है.

मेजर धन सिंह थापा

1962 में जब चीन ने भारत पर आक्रमण किया तब भारत की सेना युद्ध के लिए तैयार नहीं थी. इस विषम परिस्थिति में मेजर धन सिंह थापा को सिरी जाप पर चौकी बनाने का हुकुम दिया गया. उनकी टुकड़ी ने देखा कि सिरी जाप के आसपास चीनी सैनिकों का जमावड़ा है. उनके पास भारी मात्रा में हथियार हैं. ऐसा ही कुछ नज़ारा ढोला के सामने, पूर्वी छोर पर भी देखा गया. यह दुतरफा हमले की सम्भावना का संकेत था. चीन की फौज ने सुबह साढ़े चार बजे हमला कर दिया. मेजर थापा के सिपाही अपनी मशीनगन और राइफल्स से दुश्मन की सेना पर टूट पड़े, जिससे बहुत से चीनी सैनिक हताहत हुए और कई घायल हो गए. चीनी सैनिकों की ओर से मोर्टार दागे जाने से मेजर धनसिंह थापा की टुकड़ी का नुकसान हुआ. इस दौरान उनकी संचार व्यवस्था भी नाकाम हो गई थी इसलिए भारतीय सेना अपनी बटालियन से संवाद स्थापित करने में भी असमर्थ थी.

चीनी फौज ने उस चौकी और बंकर पर कब्जा कर मेजर धनसिंह थापा को बन्दी बना लिया. मेजर थापा लम्बे समय तक चीन के पास युद्धबन्दी के रूप में यातना झेलते रहे. चीनी प्रशासक उनसे भारतीय सेना के भेद उगलवाने की भरपूर कोशिश करते रहे किन्तु वे न तो यातना से डरने वाले व्यक्ति थे, न प्रलोभन से. युद्ध समाप्त होने के बाद जब चीन ने भारत को युद्धबन्दियों की सूची दी, तो उसमें मेजर थापा का भी नाम था. इस समाचार से पूरे देश में प्रसन्नता फैल गयी. देश वापस आकर मेजर थापा ने 1980 तक सेना में सेवारत रहे और लेफ्टिनेण्ट कर्नल के पद से अवकाश लिया.

इस वीर योद्धा को नमन करते हुए आज की बुलेटिन आपसे समक्ष प्रस्तुत है.

++++++++++












सोमवार, 5 सितंबर 2016

शिक्षक दिवस और ब्लॉग बुलेटिन

सभी ब्लॉगर मित्रों को मेरा सादर नमस्कार।
शिक्षक दिवस गुरु की महत्ता बताने वाला प्रमुख दिवस है। भारत में 'शिक्षक दिवस' प्रत्येक वर्ष 5 सितम्बर को मनाया जाता है। शिक्षक का समाज में आदरणीय व सम्माननीय स्थान होता है। भारत के द्वितीय राष्ट्रपति डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्म दिवस और उनकी स्मृति के उपलक्ष्य में मनाया जाने वाला 'शिक्षक दिवस' एक पर्व की तरह है, जो शिक्षक समुदाय के मान-सम्मान को बढ़ाता है। हिन्दू पंचांग के अनुसार गुरु पूर्णिमा के दिन को 'गुरु दिवस' के रूप में स्वीकार किया गया है। विश्व के विभिन्न देश अलग-अलग तारीख़ों में 'शिक्षक दिवस' को मानते हैं। बहुत सारे कवियों, गद्यकारों ने कितने ही पन्ने गुरु की महिमा में रंग डाले हैं।

कबीरदास द्वारा लिखी गई उक्त पंक्तियाँ जीवन में गुरु के महत्त्व को वर्णित करने के लिए काफ़ी हैं। भारत में प्राचीन समय से ही गुरु व शिक्षक परंपरा चली आ रही है। गुरुओं की महिमा का वृत्तांत ग्रंथों में भी मिलता है। जीवन में माता-पिता का स्थान कभी कोई नहीं ले सकता, क्योंकि वे ही हमें इस रंगीन ख़ूबसूरत दुनिया में लाते हैं। उनका ऋण हम किसी भी रूप में उतार नहीं सकते, लेकिन जिस समाज में रहना है, उसके योग्य हमें केवल शिक्षक ही बनाते हैं। यद्यपि परिवार को बच्चे के प्रारंभिक विद्यालय का दर्जा दिया जाता है, लेकिन जीने का असली सलीका उसे शिक्षक ही सिखाता है। समाज के शिल्पकार कहे जाने वाले शिक्षकों का महत्त्व यहीं समाप्त नहीं होता, क्योंकि वह ना सिर्फ़ विद्यार्थी को सही मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करते हैं, बल्कि उसके सफल जीवन की नींव भी उन्हीं के हाथों द्वारा रखी जाती है।

( जानकारी साभार :- http://bharatdiscovery.org/india/शिक्षक_दिवस }



आज देश के महान शिक्षक और पूर्व राष्ट्रपति श्री डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी के 128वें जन्मदिवस पर हम सब उन्हें स्मरण करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। सादर।।   



अब चलते हैं आज की बुलेटिन की ओर........









आज की बुलेटिन में बस इतना ही कल फिर मिलेंगे, तब तक के लिए शुभरात्रि। सादर ... अभिनन्दन।।

लेखागार