Subscribe:

Ads 468x60px

कुल पेज दृश्य

गुरुवार, 2 जून 2016

'शो मस्ट गो ऑन' को याद करते हुए - ब्लॉग बुलेटिन

नमस्कार दोस्तो,
‘आवारा हूँ, या गर्दिश में हूँ आसमान का तारा हूँ’, ‘मेरा जूता है जापानी’, ‘जाने कहाँ गए वो दिन’, ‘प्यार हुआ, इकरार हुआ है’ जैसे मधुर गानों के याद आते ही आँखों के सामने सुप्रसिद्ध अभिनेता-निर्माता-निर्देशक राजकपूर की तस्वीर तैरने लगती है जिसे ग्रेट शोमैन कहा गया. राजकपूर का जन्म 14 दिसंबर 1924 को पेशावर में हुआ था. अपनी सभी फिल्मों को एक नए अंदाज़ में प्रस्तुत करने वाले राजकपूर का फ़िल्मी सफ़र बचपन से ही आरम्भ. पढ़ाई में मन न लगने के कारण उन्होंने अपने पिता से फिल्मों में काम करने को कहा और उनको बाल कलाकार के रूप में 1935 में इन्कलाब फिल्म में काम मिला. बतौर अभिनेता उनकी पहली फिल्म नीलकमल थी, जो सन 1947 को आई. इस फिल्म के मिलने के पीछे बहुत ही रोचक कहानी बताई जाती है. कहा जाता है कि पृथ्वीराज कपूर ने राजकपूर को फिल्म लाइन में आने पर निचले पायदान से अपना सफ़र आरम्भ करने की सलाह दी. इसके लिए उन्होंने प्रसिद्द निर्देशक केदार शर्मा के क्लैपर बॉय के रूप में कार्य करना शुरू किया. एक दिन क्लैप देते समय जल्दी-जल्दी में राजकपूर के हाथों नायक की नकली दाढ़ी क्लैप में फँसकर बाहर आ गई. इससे नाराज होकर केदार शर्मा ने एक जोरदार चाँटा राजकपूर को जड़ दिया. इस घटना से केदार शर्मा को भी पछतावा हुआ और अगले ही दिन उन्होंने राजकपूर को अपनी फिल्म नीलकमल में बतौर नायक ले लिया. 



राजकपूर ने 24 वर्ष की उम्र में आर.के. फिल्म्स की स्थापना की. जिसके बैनर में उन्होंने बेहतरीन फिल्मों का निर्माण किया. आग, आह, आवारा, श्री 420, संगम, जिस देश में गंगा बहती है, मेरा नाम जोकर, अनाड़ी, सत्यम शिवम् सुन्दरम, प्रेम रोग, राम तेरी गंगा मैली, बॉबी आदि उनकी हिट फिल्मों के उदाहरण हैं. उनकी फिल्मों की सफलता के पीछे जबरदस्त विषय, कहानी का प्रस्तुतिकरण और मधुर संगीत की प्रमुख भूमिका है. भारत-पाक संबंधों पर एक फिल्म ‘हिना’ का निर्माण भी उन्होंने शुरू किया किन्तु उसको समाप्त करने के पूर्व ही उनका देहांत, आज ही के दिन, 2 जून 1988 को हो गया. ‘हिना’ को उनके बेटे रणधीर कपूर ने पूरा किया था.

दादा साहब फाल्के पुरस्कार एवं पद्म विभूषण से सम्मानित राजकपूर चार्ली चैपलिन के प्रशंसक थे. उनके अभिनय में चार्ली चैपलिन का प्रभाव देखने को मिलता था. उनको भारतीय सिनेमा का चार्ली चैपलिन कहा भी जाता है. संगीत की, विषय की, प्रस्तुतिकरण की विशेष समझ रखने वाले ग्रेट शोमैन राजकपूर को उनकी पुण्यतिथि पर हार्दिक श्रद्धांजलि.

++++++++++

 

शत्रुता निज जीवन से 




हिन्दी पत्रकारिता का बढ़ता दायरा...










बुधवार, 1 जून 2016

ब्लॉग बुलेटिन - अलविदा ~ रज्जाक खान

सभी ब्लॉगर मित्रों को मेरा सादर नमस्कार।
पिछले 25 सालों में 100 से अधिक फिल्मों में हास्य भूमिकाएं निभा चुके बॉलीवुड के जाने-माने हास्य अभिनेता रज्जाक खान का बुधवार सुबह मुंबई के बांद्रा स्थित होली फैमिली अस्पताल में निधन हो गया। गोल्डन भाई के नाम से चर्चित रज्जाक को मंगलवार को दिल का दौरा पड़ा था, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

रज्जाक के भाई शहजाद खान ने फेसबुक पर बुधवार को एक पोस्ट में उनके निधन की घोषणा की। इसके बाद सोशल नेटवर्किंग साइटों पर शोक संवेदनाओं की झड़ी लग गई।शहजाद ने लिखा, 'हृदयाघात के चलते मैंने अपने बड़े रज्जाक भाई को खो दिया है। उनके लिए प्रार्थना करें।'

रज्जाक खान को पहली बार 1993 की फिल्म 'रूप की रानी, चोरों का राजा' में देखा गया था। इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों में हास्य भूमिकाएं की।

पर्दे पर उन्होंने लक्की चिकना, केशव, मानिकचंद, फैंकू, बाबू बिसलेरी, पोपटवाला नामक किरदारों को जीवंत किया है। रज्जाक को 'क्या कूल हैं हम', 'बादशाह', 'राजा हिंदुस्तानी', 'हैलो ब्रदर', 'हेरा फेरी', 'फिर हेरा फेरी', 'भागम भाग', 'अंखियों से गोली मारे', 'प्यार किया तो डरना क्या', 'लोहा' और 'इश्क' जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है।

आज रज्जाक खान जी के इंतकाल पर हिंदी ब्लॉग जगत और ब्लॉग बुलेटिन टीम उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।


अब चलते हैं आज कि बुलेटिन की ओर ...

क्या बाबर हिंदुस्तान की थाह लेने छद्म वेश में आया था?

मजाक मजाक में मजाक की बात!

तुम्हारा शॉर्ट बहुत ज़्यादा शॉर्ट है मैगी!

अलविदा रिलायंस सीडीएमए

दुनिया के भीतर एक और दुनिया

ईमेल वायरस से रहे सावधान !

सेहत से खेलता रसायनों का ज़हर

देश के चुनावी इतिहास में आयोग ने पहली बार ऐसा निर्णय लिया है

Professional Blogging के लिए घर पर office Setup कैसे करें?

प्रेरक सम्बन्ध...

उम्मीद की सहर


आज की ब्लॉग बुलेटिन में बस इतना ही कल फिर मिलेंगे, तब तक के लिए शुभरात्रि। सादर ... अभिनन्दन।।

लेखागार