Subscribe:

Ads 468x60px

कुल पेज दृश्य

शनिवार, 2 अप्रैल 2016

सरकार, प्रगति और ई-गवर्नेंस

जब 2014 में मोदी देश के प्रधानमन्त्री बने थे तब उस समय से लेकर अब तक सरकारी तंत्र के काम काज के तरीकों में बहुत बड़ा बदलाव आया है। हमने एक ही सरकार के मंत्रालयों को न्यायालयों में झगड़ते हुए देखा है और योजनाओं को सरकारी फाइलों की धुल फांकते देखा है। आज मैं आपको मोदी सरकार के एक महत्वकांक्षी ई-गवर्नेंस पोर्टल प्रगति के बारे में बताता हूँ।  

प्रगति-प्रोऐक्‍टिव गवर्नेंस तथा समयबद्ध कार्यान्‍वयन प्लेटफार्म 

प्रगति-(प्रोएक्‍टिव गवर्नेंस तथा समयबद्ध कार्यान्‍वयन) इस प्लेटफॉर्म का उद्देश्य सतर्क प्रशासन और एक सर्विस लेवल एग्रीमेंट के अनुसार काम करने वाले तौर तरीके को अपनाने की बात कही गयी है। आईटी प्रोडक्शन सपोर्ट में MTTA (Mean time to Assign) और MTTR(Mean time to resolve) नामक दो शब्द प्रचलित हैं। इनका अर्थ है कि कोई भी समस्या कितनी देर में किसी ने सुनी और एकनॉलेज की और कितनी देर में उसका निपटारा हुआ। ठीक ठीक कुछ ऐसा ही मॉडल प्रधानमंत्री कार्यालय में है और अब इस प्रगति के डैशबोर्ड के जरिये अब समस्याओं के निदान की प्रक्रिया में जबरदस्त सुधार हुआ है। आपने एक साल के टारगेट वाले पुल को छः महीने में बनते देखा है, ऐसा इसके पहले किसी सरकार के काल में नहीं हुआ। 

 यह काम कैसे करता है: 

प्रगति बहु-उद्देशीय,मल्टी प्लेटफार्म को जोड़ने वाला ई-गवर्नेंस पोर्टल है, इसका उद्देश्य आम जन की शिकायतों का समाधान करना और साथ-साथ देश के महत्वपूर्ण कार्यक्रम और परियोजनाओं की निगरानी और समीक्षा करना है।

प्रगति प्‍लेटफॉर्म अनूठे तरीक से तीन नवीनतमअभियांत्रिकी डिजीटल डाटा मैनेजमेंट, वीडिया कॉन्फ़्रेंसिंग तथा भू-आकाशीय तकनीक  एक साथ उपयोग में लाता है। यह प्लेटफार्म संघीय ढांचे को मजबूत करने की दिशा में अनूठे तरीके से काम करते हुए भारत सरकार के सचिवों तथा राज्‍यों के मुख्‍य सचिवों को एक स्‍थान प्रदान करता है। इसके साथ ही प्रधानमंत्री किसी विषय पर संबद्ध केंद्रीय तथा राज्‍य के अधिकारियों से पूरी सूचना प्राप्त कर सकते हैं। जमीनी स्तर पर स्‍थिति सही आकलन भी प्राप्त होगा।यह ई-गवर्नेंस तथा सुशासन में अभिनवकारी परियोजना है।

प्रगति प्लेटफॉर्म की विशेषताएंयह तीन स्‍तरीय (प्रधानमंत्री कार्यालय, केंद्र सरकार के सचिवों तथा राज्‍यों के मुख्‍य सचिव) प्रणाली है। इस योजना से जुड़े हुए नगर, राज्य, सचिवालय, प्रदेश और प्रधानमन्त्री कार्यालय और सभी मंत्रालय सीधे प्रधानमंत्री के समक्ष लोक शिकायत, चालू कार्यक्रम तथा लंबित परियोजनाओं से संबंधित मामले सीधे आ जाते हैं। यह प्रणाली शिकायतों, प्रोजेक्ट मैनेजमेंट ग्रुप (पीएमजी) तथा सांख्‍यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्‍वयन मंत्रालय के लिए सीपीजीआरएएमएस डाटाबेस को मजबूती देगी। प्रगति दिवस यानी प्रत्येक माह के तीसरे बुधवार से सात दिन पहले लाए जाने वाले मामले अपलोड  किए जाते हैं।एप्लीकेशन में दर्ज होने के साथ ही केंद्र सरकार के विभिन्‍न सचिव तथा राज्‍यों के मुख्‍य सचिव इन दर्ज मामलों को देख सकते हैं। केंद्र सरकार के प्रत्‍येक सचिव तथा राज्यों के मुख्य सचिवों के लिए यूजर आईडी तथा पासवर्ड बना कर उपलब्‍ध करा दिए गए हैं। केंद्र सरकार के सचिव तथा राज्यों  मुख्य सचिव अपने विभाग/राज्य से संबंधित विषयों को देख सकते हैं। केंद्र सरकार के विभिन्‍न सचिव तथा राज्यों के मुख्य सचिव को-मामला सामने आने के तीन दिन के अंदर यानी अगले सोमवार को मामले पर अपनी राय और ताजा कार्रवाई की जानकारी देनी होती है। एक दिन यानी मंगलवार प्रधानमंत्री कार्यालय के लिए उपलब्‍ध है ताकि केंद्र सरकार के सचिवों तथा राज्‍य सरकारों के सचिवों द्वारा दिये गये डाटा की समीक्षा की जा सके। इसकी डिजाइनिंग इस तरह है कि प्रधानमंत्री द्वारा विषय की समीक्षा करते समय स्क्रीन पर विषय संबंधी सूचना, ताजा अपडेट और संबंधित विजुअल उपलब्ध होते हैं। अब जैसे ही किसी भी मामले का स्टेटस लाल हुआ, पीएमओ के हस्तक्षेप से उसे निपटा लिया जाता है। 

यह एक पारदर्शी और साफ़ प्रक्रिया है, इसमें केंद्र से आये हुए पैसे और उसका खर्च भी पीएमओ देख सकता है, वित्तीय अनियमितताओं से निपटने के लिए सभी संभव कंट्रोल हैं इस प्रगति में। आशा है विकास मार्ग की बाधाओं से निपटने में यह सफल होगा.... 


चलिए अब आज के बुलेटिन की ओर :

माया के मोहक वन की क्या कहूँ कहानी परदेसी...?

कहां जा रही है....Rights की आड़ में तृप्ति देसाई की ज़िद

देश का चरमराता आर्थिक तंत्र

तुझसे नाराज़ नहीं ज़िन्दगी...परेशान हूँ..

प्रकृति और समाज पर द्वंद्वात्मक भौतिकवाद - २

क्या ऐसे सुधरेगी हिंदी?

बचा रहे थोड़ा मूरखपन

आदमी और आदमी के घोड़े हो जाने का व्यापार

कसीदाकारी .... हाथ से काढ़े रूमाल

मरने से पहले आवाज़ सुनो...!

मेनाल, भीलवाड़ा

शुक्रवार, 1 अप्रैल 2016

माँ जो कुछ भी कर सकती है



माँ लोरी होती है सपनों की 
जो बनाती है हकीकत 
करती है आच्छादित दुआओं से 
मन्नतों के एक एक धागे में 
रक्षा मंत्र का चन्दन लगाती है 
सपनों को भी लगाती है काला टीका
ताकि भय से बच्चे उठ न जाएँ
एक एक करवटों पर देती है थपकियाँ
और फेर देती है बालों में उंगलियाँ
एक चमत्कार होती है माँ
जो चमत्कार करती है
बच्चे के आधे दुःख वह लेकर ही दम लेती है
और आधे के साथ आशीर्वादों का यज्ञ निभाती है
ईश्वर का अद्भुत वरदान है माँ
जो कुछ भी .... कुछ भी कर सकती है
एक मीठी नींद और साकार सपने के लिए ...



आरसी: कबीर और मैं : आरसी चौहान


बचपन
जैसे जिदंगी की
बरसात में अदरक और मसाले की चाय
अच्छी लगती है पर तलब हमेशा
अधूरी रहती है
युवावस्था
जैसे जिदंगी की
चिलचिलाती गर्मी में ठंडे कोल्ड ड्रिंक की बोतल
फिज कब खत्म हो जाए पता नहीं
पर पीनी पूरी है
बुढ़ापा
जैसे जिदंगी की
ठंडी में गर्मा गर्म काली कॉफ़ी
सिर्फ फ़्लेवर ही फ़्लेवर
और कुछ चारा नहीं
कभी कभी बच जाती है
कप की तली में.....

।। अपनी खोज में ।।
आसान नहीं था इतनी भीड़ में
अपने आप को खोजना
पर मैं निकल ही पड़ा
पहचान के लिए
कितनी कम चीज़ें थी मेरे पास
बचपन की कुछ स्मृतियाँ थीं
तुलसी के बड़े से झाड़ के नीचे से
नानी के गोपाल जी को चुराकर
जेब में ठूँसता एक बच्चा
चिड़िया के घौंसले से
उसके बच्चों को निकाल कर
आटे का घोल पिलाता एक शैतान
जिस पर माँ चिल्लाती थी –
अब चिड़िया नहीं सहेजेगी इन बच्चों को
मर गए तो पाप चढ़ेगा तेरे सिर पर
मैथमैटिक्स की क्लास में
अक्सर मिले सिफर को
हैरानी से देखता एक विद्यार्थी
जिसे बहुत बाद में पता चला कि वह तो
आर्यभट्ट का वंशज है
एक पगला नौजवान
जिसे देखते ही
हर लड़की से प्यार हो जाता था
जिसकी डायरी में लिखी थीं वे सब कविताएं
जो वह उन्हें कभी सुना ही नहीं पाया
एक ज़िद्दी अधैर्यवान पुरुष
जिसके लिए पत्नी और बच्चे
किसी फिल्म के किरदार थे
जिन्हें करनी थी एक्टिंग
उसे डायरेक्टर मान कर
एक बेहद कमज़ोर पिता
जो हार कर रोने बैठ जाता था
स्मृतियों का पिटारा खोले
किसी अँधेरे कोने में
जिस में सिर्फ और सिर्फ
होती थीं उसकी बेटियाँ
साँझ तक भटकने के बाद
इस महानगर में
मुझे मिला एक आदमी
कुछ वैसा ही संदिग्ध
चमड़े का थैला और कैमरा लटकाए
खुद से बतियाता हुआ आत्म-मुग्ध
गंगा में पाँव लटकाए हुए
वह देख रहा था आसमान में उड़ते
चिड़ियों के झुंड को
हावड़ा ब्रिज पर उतरती साँझ को
और डूबते हुए सूरज को
उसे पहचानते हुए मुझे लगा
आज ज़िंदगी का एक साल और कम हो गया
आसान नहीं था
यूँ अपने आप को खोजना।


“मैं एक नया विज्ञान गढ़ना चाहता हूँ”
छुट्टी की उस सुबह
जब मैं, तुमको वॉइस मैसेज कर रहा था
तब बीच में एक आवाज़ गूंजी थी। 
“पेप्पर,रद्दी, अटालै वाला !!!”
संवाद के बीच उभरती
उस अनजान, अजनबी आवाज़ के जैसी ही तो है
हमारी ये ज़िंदगी भी।
एक बहुत शांत और निर्दोष पल
जो अचानक
हम में से होकर गुज़र जाता है
फिर एक दिन....
हम उस पल को रिवाइंड करते हैं, मन ही मन।
और वो पल
हमारी ज़िंदगी की
एक हसीन याद बनकर उभर आता है।
सच-सच कहूँ...
मुझे नहीं पता,
कि मोह क्या है !
बस इतना जानता हूँ
कि तुमने मुझसे एक वादा लिया है;
“मोह से दूर रहने का वादा !”
किसी अलसाई सुबह
उनींदेपन को ओढ़े हुये
नाक और आँख तकिये में धँसाये
जब औंधे-मुँह लेटा रहता हूँ।
जब झुटपुटे प्रकाश को देखकर,
एक तसल्ली मिलती है
कि कुछ देर और सो सकता हूँ।
ऐसे में
ख़यालों ही ख़यालों में
जाने कहाँ से आकर
तुम मुझ पर तारी हो जाती हो।
उस पल को क्या कह कर पुकारूँ
क्या ये भी मोह है !
....बोलो ?
समझ नहीं पाता कभी-कभी
तुम तो फ़िज़िक्स की दीवानी हो ना
ज़रा ये तो बताओ
कि न्यूटन के गति के नियमों से पहले भी तो
जीवन चल रहा था !!!
माना कि उसके बाद,
नए-नए आविष्कार होने लगे
मगर प्रेम तो वही रहा !!
कैसे मान लूँ
कि प्रेम का भाव हार्मोन्स की देन है ?
हाँ,
प्रेम में होकर
कुछ अच्छे हार्मोन्स ज़रूर निकलते होंगे।
पगलिया मेरी
कब समझोगी
कि मेरा E = mc2 तो बस तुम ही हो !!
तुम्हारी तस्वीर को एकटक देखते रहना
देखते-देखते रुलाई फूट पड़ना
और ठीक उसी समय
तुम्हारा मैसेज आ जाना
क्या ये संयोग है ?
और जो ऐसा है
तो मैं एक नया विज्ञान गढ़ना चाहता हूँ
संयोग का विज्ञान !
कल किसी ने पूछा मुझसे
“देव,
कविता लिखने के अलावा
और क्या करते हो तुम !”
मैं कुछ नहीं बोला
मगर सोच में पड़ गया
कि मैं...
कविता कहाँ लिखता हूँ ?
मैं तो बस प्रेम करता हूँ !
मैंने तो बस प्रेम किया है !
इश्क़ जो कुछ करवाता है,
सिर्फ़ वही तो करता हूँ मैं !!
“चाहत के विरूद्ध जाओ
बड़ा सुख मिलेगा”
यही बोली थीं ना तुम....
लो,
तुम्हारी सारी तस्वीरें डिलीट कर दीं
सारे सहेजे हुये मैसेजेस मिटा डाले
आँसू ढलके
तो चेहरे पर पानी डाल कर छिपा लिये।
सुनो...
मैं फिर से कोरा हो गया हूँ
किसी स्लेट, किसी कागज़ की मानिंद !
अब एक नयी इबारत लिख दो ना
मेरे मन पर
अपने हाथों से
हाँ,
इतना करना,
कहीं से अमिट स्याही ले आना
नहीं चाहता
कि तुम्हारा लिखा
कभी कोई मिटा सके
मुझ पर से !!
तुम्हारा
देव

आज कुछ यूँ ही  ... 

पागल सी मैं
कहती हूँ कुछ भी
कहती हर पल 
कभी तुमसे
कभी खुद से
कहना मेरा
ब्रह्माण्ड में विचरते 
शब्दों सा 
भावो की बारिश सा 
कही अनकही 
अपनी ही बाते 
कभी रीते घड़े सा 
मन के किसी कोने में 
पाता पनाह 
और जो रह जाता 
अनकहा शेष 
वो दीखता है
मुस्कराता हुआ 
तुम्हारी आँखों में 
खोकर पाने की चाह
झलकती है 
उन सच्ची बातो में 
उन झील सी आँखों में
शेष फिर शेष नही रहता 
समर्पण 
शेष कहाँ स्वीकार करता है........है न ?.....

लेखागार