Subscribe:

Ads 468x60px

कुल पेज दृश्य

मंगलवार, 28 मई 2013

सलाम है ऐसी कर्तव्यनिष्ठा की मिसाल को - ब्लॉग बुलेटिन

प्रिय ब्लॉगर मित्रों ,
प्रणाम !

छत्तीसगढ़ में शनिवार को कांग्रेस पार्टी के काफिले पर हुये नक्सली हमले की खबरों मे बड़े बड़े नेताओ के मारे जाने ... घायल होने ... सुरक्षा मे हुई चूक ... केंद्र और राज्य सरकारों के बीच के मतभेद ... आगे की प्लानिंग जैसी खबरों के बीच एक बहुत बड़ी खबर अपनी जगह बनाए रखने मे नाकामयाब साबित हुई ... कारण वही हम सब का जाना माना हुआ ... यह खबर एक जाँबाज सिपाही से जुड़ी थी ... उसके बलिदान से जुड़ी थी !!
 
अमर शहीद स्व॰ श्री प्रफुल्ल शुक्ला जी
अब सिपाही था तो जाँबाज होना ही चाहिए ... और जो जाँबाज था तो बलिदान करना ही था ... इस मे नया क्या ... यह तो फर्ज़ होता है हर सिपाही का ... है ना !? कितना आसान होता है न एक सिपाही को उसका फर्ज़ याद दिलाना ... काश हम इतनी आसानी से अपने फर्ज़ भी याद रखें और उनको पूरी निष्ठा से निबहें ... जैसा कि श्री प्रफुल्ल शुक्ला ने किया !

नक्सली हमले मे जब पूर्व केंद्रीय मंत्री विद्याचरण शुक्ल की गाड़ी पर फायरिंग हुई तो उन के पीएसओ प्रफुल्ल शुक्ला बाहर निकल आए थे । जवाबी फायरिंग करने के लिए वह गाड़ी के नीचे घुस गए, लेकिन नक्सलियों ने गाड़ी के पहियों में गोली मार दी। इससे गाड़ी नीचे बैठ गई। पीएसओ को फायरिंग करने में मुश्किल पेश आने लगी पर उन्होने फायरिंग जारी रखी लेकिन थोड़ी ही देर में उन की गोलियां खत्म हो गई। जब उन्होने देखा कि उन के पास अंतिम गोली बची है और अब वह अपना फर्ज निभाने के लिए और कुछ नहीं कर सकते तो विद्याचरण शुक्ल से उनकी सुरक्षा नहीं कर पाने कि लिए पैर छूकर माफी मांगी और अपने पास बची आखिरी गोली खुद को मार ली।

गुढ़ियारी अशोक नगर में शहीद प्रफुल्ल का भरा-पूरा कुनबा है। रविवार की सुबह समाचार पत्रों और टीवी चैनलों में प्रफुल्ल के शहीद होने की सूचना मिलने के बाद पूरे परिवार में मातम छा गया। परिवार में पत्नी, दो छोटे बच्चे, मां, छोटे भाई और चार बहनें हैं। परिवार के अनुसार वे अक्सर दोस्त और घर वालों से कहते थे कि मैं दुश्मनों को कभी जिंदा नहीं छोडूंगा और न ही कभी ज़िंदा दुश्मन के हाथ आयुंगा किसी लड़ाई या मुठभेड़ में अगर ऐसा लगा कि मैं पकड़ा जाऊंगा तो खुद को गोली मार लूंगा पर जिंदा कभी उनके हाथ नहीं आऊंगा।

आज के दौर का एक बेहद कड़वा सत्य है यह कि अपने फर्ज़ के प्रति इतनी वफादारी आज के दौर मे बहुत कम ही देखने को मिलती है !

ब्लॉग बुलेटिन की पूरी टीम और पूरे ब्लॉग जगत की ओर से हम अमर शहीद स्व॰ श्री प्रफुल्ल शुक्ला जी की इस शहादत को शत शत नमन करते है और उनको अपनी हार्दिक श्रद्धांजलि अर्पित करते है !!

सादर आपका 
=========================

अब लाल आंतक की दहशत को मिटाना मुख्य ध्येय होना चाहिए !!

आठ साल की ‘यूट्यूब’ के बीच

नक्सलवाद या आतंकवाद

ब्लॉग की दुनिया से सीधा साक्षात्कार

रत्नगर्भा रक्तरंजित

चंद शेर

विकराल बस्तर हिंसा

बात सम्मान और पुरस्कारों की ....

स्व॰ वीर सावरकर जी की १३० वीं जयंती पर विशेष

मजहब नहीं सिखाता ....

धाराओं का सरकारी स्टाक ख़त्म हो गया है !

=========================

अब आज्ञा दीजिये ...

जय हिन्द !!! 

सोमवार, 27 मई 2013

आनन् फ़ानन बुलेटिन

आदरणीय मित्रों,
सादर प्रणाम,

समयाभाव के कारण आज की पोस्ट को आनन् फ़ानन का नाम दिया है | दरअसल तबियत कुछ ठीक नहीं है | कमर में बहुत तेज़ दर्द है | इसलिए आज की पोस्ट को फ़ास्ट ट्रैक बना कर जल्दी से केस ख़ारिज कर दिया जा रहा है |  आभार

आज के बुलेटिन कड़ियाँ
----------------------------------

राजस्थान में श्रम कानूनों का प्रवर्तन पैरालाइज्ड - दिनेशराय द्विवेदी

परती-परिकथा- कथा अनंता - गिरीन्द्र नाथ झा

छोटी मछली पकड कर पुलिस ने ईमानदारी से बडे मगरमच्छो को सावधान कर दिया - अनिल पुसदकर

भ्रूणमेध यज्ञ करते हुए - अमृता तन्मय

दोस्तों नफरत ..हिंसा और खतरनाक नरसंहार के बाद हम शोक मग्न है - अख्तर खान

IPL ने क्रिकेट को "कोठा" बनाया ! - महेंद्र श्रीवास्तव

चंद हाइकु - दीपिका रानी

परफ्यूम की खुशबु - अभी

सुखद दांपत्य जीवन के लिए व्यंग - विनोद साव

मुन्ना भाई देखा... एक बार खलनायक और अग्निपथ भी देखिए काटजू साहब!! - अतुल श्रीवास्तव

तोहफे में मिला आख़िरी हर्फ़ - अर्चना


आशा करता हूँ आज का बुलेटिन पसंद आएगा ।
धन्यवाद्
तुषार राज रस्तोगी 

जय बजरंगबली महाराज | हर हर महादेव शंभू  | जय श्री राम 

लेखागार