Subscribe:

Ads 468x60px

कुल पेज दृश्य

गुरुवार, 7 फ़रवरी 2013

आप सब का साथ बनाए हमारे दिन को खास - ब्लॉग बुलेटिन

मित्रों, हमारी सामाजिक पहचान में हिन्दी ब्लागिंग का एक महत्त्वपूर्ण स्थान है... दूर दूर बैठे हुए हम लोग लेकिन ब्लाग के माध्यम से हम एक दूसरे से जुडे हुए हैं... आज अपनें जन्मदिन पर एक बात कहते हुए मुझे गर्व होता है कि आज मुझे कोई सात आठ साल हो गये हिन्दी ब्लागिंग में, पहले बक बक करते थे... फ़िर हमारी बक बक में कुछ स्वर और जुडे... आज तो पूरा कुनबा बन गया भाई....  इस ब्लागिंग से एक नई पहचान मिली और एक नया तेवर भी मिला। अब तो गर्व से कहिए कि हम ब्लागर हैं। 

जब मैनें ब्लाग यात्रा शुरु की थी, उस समय यूनिकोड में लिखनें के लिए भी बडे ताम-झाम करनें पडते थे... बाद में इंडिक टूल्स आ गये और हिन्दी लिखना आसान हो गया। ब्लागर के साथ साथ वर्ड-प्रेस एक बडी ताकत बन कर उभरा और आज तो शायद अधिकतर ब्लाग वर्ड-प्रेस पर ही हैं। ब्लागिंग आज एक बहुत बडी शक्ति बन गया है, माईक्रो ब्लागिंग और फ़ेस-बुक का सार्थक प्रयोग भी सार्थक बन पडा है।  आज कल कुछ व्यस्तताएं हैं जिनके कारण ब्लागिंग में अनियमितता है लेकिन समय समय पर आते रहेंगे और ब्लागिंग से हमेशा जुडे रहेंगे.... आज कल हम अपनें पुत्र आदित्य की सेवा में लगे हैं... और उसकी बाललीला का पूरा आनन्द ले रहे हैं। 

(आज कल हम आदि बाबा की सेवा में तत्पर हैं)

वैसे आज के दिन की एक और विषेशता है..... आज सात फ़रवरी के दिन... देव बाबा के जन्मदिन के साथ साथ हमारे शिवम भईया की वैवाहिक वर्षगांठ भी है.... वैसे अपनें शिवम भईया तो अपनी प्रतिक्रिया में कुछ यूं आए... 

रहिमन ब्याह बियाधि है, सकहु तो जाहु बचाय! पायन बेड़ी परत है, ढोल बजाय बजाय!!

अब भाई हास्य व्यंग्य और विनोद तो शिवम भाई का स्वभाव है और पूरे बुलेटिन परिवार की तरफ़ से बहुत बहुत बधाई और शुभकामनाएं। आशा है आप नित नई बुलंदियों को छुए और हिन्दी ब्लागिंग की और सेवा करते रहें।  


----------------------------------
चलिए आज के बुलेटिन की ओर बढा जाए.... 
----------------------------------

स्त्री

रश्मि प्रभा... at वटवृक्ष 
माँ है,बहन है,अर्द्धांगिनी है फिर भी ..........प्रश्न क्यूँ है हत्या क्यूँ है हादसे क्यूँ हैं !!! ** * **रश्मि प्रभा * ============================================================
क्या समझा है जमाना उसे किसी ने समझा भोग्या उसे किसी ने जरुरत की वस्तु मात्र जरूरतों की भेंट चढ़ते प्रतिपल सीने में दबे उसके हरेक जज़्बात तलाशती निगाहें उसकी हर बार होती लहुलुहान टकराके लगातार कंक्रीट सी प्रथाओ व् कुरितियो से और जख्म उसकी रूह के रिसते नासूर बन पीड़ा उसकी कराहती कर पीड़ा को उसकी अनदेखा हर कोई कुचलने को आतुर घाव लेकिन इतने पर भी कहाँ घबराई फिर संभल कर हरी दूब सी अचल सबल खड़ी ... more »


----------------------------------

वक्‍़त की धूप में ... !!!

सदा at SADA 
कभी अपनी जिद को खबर करना मेरी जिद की कुछ तसल्‍ली हो जाएगी उसको कोई तो उस जैसा है .... पलकों के साये में जब भी अश्‍कों को पनाह मिली, मत पूछ मुहब्‍बत कितना तड़पी यूँ बूँद - बूँद बहते हुये ... प्‍यास जागती है बड़ी ही शिद्दत से हर रिश्‍ते में कभी वक्‍़त की धूप में जैसे छांव मिले चलते-चलते ......


----------------------------------

मन रोता सत्य देखने को आज

मन रोता सत्य देखने को आज चारों ओर झूठे बड़बोलों का राज छा रहा हर मन में घनघोर अन्धेरा आज ह्रदय तड़पता प्रेम की आस में आज अहम् इर्ष्या का नंगा नाच हो रहा इंसान इंसान का दुश्मन हो गया आज संबंधों में पड़ गयी दरार भाई भाई की ले रहा जान दोस्त बन गया सबसे बड़ा दुश्मन आज स्वार्थी हो गया संसार साज़ बाज़ रहे बिना सुर के आज कैसा आया यह काल प्रभु आज कैसा आया यह काल प्रभु .... 

----------------------------------

लद्दाख यात्रा- सिन्धु दर्शन व चिलिंग को प्रस्थान

नीरज कुमार ‘जाट’ at मुसाफिर हूँ यारों 
इस यात्रा वृत्तान्त को शुरू से पढने के लिये यहां क्लिक करें। नाश्ता करके सिन्धु घाट की तरफ चल पडा। थोडा आगे चोगलमसर है। लेह से चोगलमसर करीब आठ किलोमीटर है। लेकिन इस पूरी दूरी में अच्छी खासी बसावट है जिससे चोगलमसर लेह का ही हिस्सा लगता है। चोगलमसर के बाद आबादी खत्म हो जाती है। सिन्धु नदी- मानसरोवर से शुरू होकर कराची में खत्म होने से पहले यह तीन देशों- चीन, भारत व पाकिस्तान में बहती है। पंजाब की पांच नदियों में यह प्रमुख है लेकिन लद्दाख की भी यह प्रमुख नदी है। मुम्बई के एक मित्र का आग्रह है कि मैं उनके लिये सिन्धु जल लेकर आऊं। वे भारत की सात नदियों के जल का संग्रह करना चाहते हैं जिनमें... more »

----------------------------------

Why India is not safe for solo women...

स्वप्न मञ्जूषा at काव्य मंजूषा 
सबसे पहले आप ऊपर वाला विडिओ देखिये ये घटना हिन्दुस्तान में एक हिन्दुस्तानी महिला के साथ हुई है


----------------------------------

एयर शो एयरो इंडिया 2013 बेंगलुरू में शुरु.

Kusum Thakur at आर्यावर्त 
एशिया का सबसे बड़ा एयर शो ‘एयरो इंडिया 2013’ बुधवार को बेंगलुरू के येलेहंका वायुसेना अड्डे पर शुरू हुआ. रक्षा मंत्री ए. के. एंटनी ने इसका उद्घाटन करते हुए घरेलू स्तर पर रक्षा उद्योग का आधार बढाने तथा आत्मनिर्भरता पर जोर दिया. इसके साथ ही उन्होंने विदेशी एयरोस्पेस कंपनियों को भी भारत में उपलब्ध अवसरों का लाभ उठाने को प्रोत्साहित किया. हर दो साल में होने वाले पांच दिवसीय इस मेले की शुरआत भले ही विमानों की शानदार उड़ानों के साथ शानदार रही लेकिन कुछ लड़ाकू विमान इस बार नहीं दिखा इसका प्रदर्शनी पर असर दिखा और इसे वैश्विक रक्षा उद्योग के बदलते मूड का संकेत भी माना जा रहा है. पिछली बार क... more »

----------------------------------

बीस साल बाद क्या होगा ?

वृजेश सिंह at बसंत के बिखरे पत्ते 
क्या पता कि बीस साल बाद क्या होगा ? मेरी जिंदगी में क्या बदलाव आएंगे ? समाज में कौन-कौन से बदलाव आएंगे ? इस बारे में सिर्फ कयास लगाए जा सकते हैं। वर्तमान में परिवर्तन की रफ़्तार इतनी तेज है कि आगे के पांच-दस सालों के बारे में भी सोचना कठिन सा लगता है। स्कूल में बच्चों के साथ संवाद करते हुए, उनके जीवन में आने वाले बदलावों के बारे में बात करने के लिए निबंध का विषय चुना गया कि *" बीस साल बाद क्या होगा ?" *इस विषय पर सारे लोग अपने मन की बात लिखेंगे। लिखने के प्रति उनकी दिलचस्पी बनाए रखने के लिए मैनें भी पेपर पर अपने मन की बात लिखी। जिसकी शुरुआत कविता की शक्ल में कुछ यों होती है क्या... more »


----------------------------------

सांसें तेरे नाम की.....

रश्मि शर्मा at रूप-अरूप 
जिंदगी मेरी सांसें तेरे नाम की मेरा होना तेरे होने से ही होता है पूरा कि आ भी जाओ रूह को तसल्‍ली मि‍ले मेरी आहों ने चूमा है बारहा नि‍शान उन पांवों के जो मि‍लकर धूल से इस माथे का टीका बने एक हंसी खि‍ली थी चांदनी रात में अब तो चांद भी मुरझाया सा है........ तस्‍वीर--साभार गूगल


----------------------------------

किरचे तेरी यादो के.....

* * *किरचे तेरी यादो के संभाले थे अब भी * *दो को जोड़ दिया है * *एक अभी जोड़ रहा हूँ .....* *कुछ बाकि पड़े है अभी.....* * * *किरचे तेरे ख्वाबों के जो सजाये थे तूने कभी * *अपनी हँसती आँखों में* *तीन ही तो थे ........* *एक तुम अपने साथ ले गई * *आजीवन साथ - साथ रहने के .......* *एक क्या था कभी बताया भी तो नहीं.........* *जब भी पूछता हूँ तो टाल दिया करती थी...* *एक देखो मैंने पूरा करके सजा दिया है..........* * * *किरचे हमारे अरमानों के जो शीशे से भी नाजुक थे* *तुम्हारे जाते ही **कुछ टूट गए थे.....* *कुछ संभाल लिए थे वक्त रहते ही......* *उन्हें भी तो ठीक करना है...* *उनमे तुम जो बसी हो...* *उन्... more »


----------------------------------

दंगामुक्त भारत के निर्माण

रणधीर सिंह सुमन at लो क सं घ र्ष ! 
*हमारे देश में जहां एक ओर दक्षिणपंथी हिन्दुत्ववादी शक्तियों की गतिविधियों में तेजी से वृद्धि हो रही है वहीं दूसरी ओर सरकार लगभग लकवाग्रस्त है और इन शक्तियों के खिलाफ कोई निर्णायक कदम उठाने में असमर्थ प्रतीत हो रही है। ऐसी स्थिति में हम बिना किसी संदेह के यह कह सकते हैं कि भारत में साम्प्रदायिकता और साम्प्रदायिक राजनीति का बोलबाला अभी बना रहेगा। भारत में साम्प्रदायिक ताकतों की शक्ति में दिन ब दिन वृद्धि हो रही है। *गुजरात के भयावह दंगों के बाद साम्प्रदायिक हिंसा में जो कमी परिलक्षित हो रही थी वह भी अब दिखलाई नहीं देती। साम्प्रदायिक दंगे फिर से होने लगे हैं और इनका स्वरूप राष्ट्रव... more »


----------------------------------

राग चारुकेशी - एक चर्चा संज्ञा टंडन के साथ

noreply@blogger.com (Sajeev Sarathie) at रेडियो प्लेबैक इंडिया 
प्लेबैक इंडिया ब्रोडकास्ट राग चारुकेशी स्वर एवं प्रस्तुति : संज्ञा टंडन स्क्रिप्ट - कृष्णमोहन मिश्र


----------------------------------
आज के दिन की खास पोस्ट :-

7 फरवरी वर्षगांठ और वैवाहिक वर्षगांठ सब एक साथ

शिवम् मिश्रा at बुरा भला
आज 7 फरवरी है ... एक खास दिन ... कुछ खास लोगो के लिए, जिन मे से एक साहब तो अपनी वर्षगांठ मना रहे है और एक और साहब एक 'मेमसाब' अपनी अपनी वैवाहिक वर्षगांठ मना रहे है ... तो फटाफट अपनी अपनी बधाइयाँ और शुभकामनाओं की बारिश कर दीजिये ... पहले बात वर्षगांठ की ... आज हमारे प्रिय छोटे भाई देव कुमार झा जी का जन्मदिन है ... इन ही के शब्दों मे, "आज कल हम अपनें पुत्र आदित्य की सेवा में लगे हैं... और उसकी बाललीला का पूरा आनन्द ले रहे हैं।" सबूत के तौर पर यह चित्र देखिये ... (आज कल देव बाबू आदि बाबा की सेवा में तत्पर हैं) अब बात करते है वैवाहिक वर्षगांठ की ... दूसरी ओर दूर विदेश मे बैठी 'मेमसाब' य... more »
====================
सो मित्रों आशा है कि हम सब के इस खास दिन पर आप सब का आशीर्वाद और स्नेह हमें जरूर मिलेगा ...  अगली मुलाक़ात तक के लिए देव बाबा को इज़ाजत दीजिए
जय हिन्द  
देव

बुधवार, 6 फ़रवरी 2013

जानिए मच्छर मारने का सबसे आसान तरीका - ब्लॉग बुलेटिन

प्रिय ब्लॉगर मित्रों ,
प्रणाम !

आज मैं आपको मच्छर मारने का सबसे आसान तरीका बताने वाला हूँ, बहुत ध्यान से पढ़ें :-

चीनी और लाल मिर्च का मिश्रण बना कर मच्छर को दें।

 मिश्रण खाते ही वो पानी की तलाश में निकलेगा।

 जैसे ही वो पानी के टैंक के पास जाए उसे धक्का दे दो।

 वो भीग जाएगा और खुद को सुखाने के लिए आग के पास जाएगा।

 उसी वक्त आप आग में बम फ़ेंक दें।

 वो बुरी तरह ज़ख़्मी हो के अस्पताल में दाखिल हो जाएगा।

 आप वहां जाकर उसका आक्सीजन मास्क उतार दें।

 मच्छर मर जाएगा...

अरे नहीं नहीं ... धन्यवाद की कोई ज़रूरत नहीं है, मुझे आप की सहायता करके ख़ुशी हुई।

सादर आपका

शिवम मिश्रा
==========================

भोर तो आ के रहेगी ---

भोर तो आकर रहेगी -------------------------- कितना भी हो घना अँधेरा सुबह कुहासे की चादर फाड़ सूरज धीमी धीमी मुस्कान बिखेरेगा ही ------------- भोर तो आकर रहेगा मुझे मेरा मन कभी दुलार से तो कभी डांट के समझाता है पता है वो सच कह रहा है नहीं निकल पा रही हूँ मै उन लछमण रेखाओं के बाहर जो मैने खुद ही खींच ली थी और खुद को तुम्हारे साथ ही बंद कर लिया था जिसमें क्या बताऊँ ? तुम्हें भी बताना होगा क्या तुमको समझने में मै खुद को भूल गई थी आशा और निराशा धूप छाँव सी आती जाती है पर मुझे पता है वक्त लगेगा थोड़ा लेकिन मैं निकल आऊँगी बाहर अपनी ही खींची हुई परिधि से तुम वापस आओगे जरुर पता है मुझे पर तब तक कहीं... more »

सिनेमा और साहित्य की संगत

विमलेन्दु at उत्तम पुरुष
*( भारतीय सिनेमा के सौ बरस पूरे होने पर )* आज भारतीय सिनेमा का शताब्दी वर्ष पूरा हो गया. जाते-जाते यह एक गंभीर प्रश्न को पुनर्जीवित कर गया कि, क्या भारतीय सिनेमा धर्म-निरपेक्ष नहीं रहा ? इसी प्रश्न के दूसरे प्रति-प्रश्न भी हैं कि, क्या भारतीय दर्शक धर्म-निरपेक्ष नहीं रहा ? या फिर यह कि किसी राजनीतिक-आर्थिक महत्वाकांक्षा के चलते, ऊपर के दोनों प्रश्न, अफवाह के शिल्प में उड़ाये जाते हैं ? ताज़ा विवाद ‘विस्वरूपम् ‘ को लेकर चल रहा है. कहा जा रहा है कि इसमें कुछ धार्मिक टिप्पणियाँ हैं. मुझे समझ में नहीं आता कि जब भी कोई कला-माध्यम किसी धार्मिक विषय पर टिप्पणी करता है तो वो इतनी more »

विवादित होते पद्म पुरस्कार

गगन शर्मा, कुछ अलग सा at कुछ अलग सा
*अब समय आ गया है कि इन पुरस्कारों की हालत भी टी.वी. पर हर पखवाडे दिखने वाले पुरस्कारों जैसी हो जाए, इसके चयन का तरीका तुरंत बदल देना चाहिए और यदि तुष्टीकरण जैसी मनोदशा के कारण ऐसा संभव ना हो तो इस प्रथा को खत्म ही कर देना श्रेयस्कर होगा।* पद्म पुरस्कार। देश का सर्वाधिक सम्मानित सम्मान।अपने को इसके लायक बनाने के लिए अथक परिश्रम किया जाता रहा है। जिसे पा कर वर्षों से अपने-अपने फन में सिद्धहस्त लोग गौरवान्वित होते रहे हैं। कुछ ऎसी भी हस्तियाँ होती हैं जिनके पास पहुँच कर ये सम्मान भी कृतार्थ होते हैं, पर इसके साथ ही अब ऎसी झोली में भी ये जा पड़ते हैं जहां इनका   more »

कुपोषित भावनाओ को चवनप्रास खिलाये ! - - - - - mangopeople

anshumala at mangopeople
*नोट -*--- कमजोर भावनाओ वाले लोग इस लेख को न पढ़े आप की भावनाए आहत हो सकती है । टीवी पर आज कल एक सरकारी विज्ञापन आ रहा है , पापा पापा स्कुल के बच्चे मुझे बुद्धू कहते है , क्योकि मुझे जल्दी बाते समझ नहीं आती है । क्या आप का बच्चा बातो को देर से समझता है पढाई में कमजोर है , बार बार बीमार पड़ता है तो जरा उसकी सेहत की जाँच कराये आप का बच्चा कुपोषण का शिकार हो सकता है , उसके खानपान पर ध्यान दे और उसे सेहतमंद बनाये ताकि वो बार बार बीमार न पड़े । यही विज्ञापन जरा कुछ बड़ो पर लागु करे तो कैसे होगा , क्या आप की भावनाए बार बार आहत होती है किसी फिल्म , पेंटिंग, किताब, साहित्य को देख, लड़कियों क... more »

वज़न,माइग्रेन,उच्च-रक्तचाप और डायरिया के लक्षणों पर ग़ौर करें

Kumar Radharaman at स्वास्थ्य 
अक्सर यह देखा जाता है कि किसी मरीज की बीमारी, मुख्य समस्या न होकर किसी अन्य बीमारी का लक्षण मात्र होती है। इसे ‘शेडो डिजीज’ भी कहा जाता है। माइग्रेन और दिल की बीमारी का सम्बन्ध इसका उदाहरण है। आइए जानते हैं ऐसी कुछ बीमारियों के बारे में, जो किसी अन्य गंभीर बीमारी का इशारा भर हो सकती हैं- *वजन कम होना* किस ओर है इशारा-डायबिटीज, कैंसर, लिवर या थॉयराइड संबंधी समस्या का लक्षण अचानक आपका वजन बहुत कम हो गया है। आप कहेंगे वजन कम होना तो अच्छी बात है। लेकिन, कम समय में ही बहुत ज्यादा वजन कम होना चिंता का विषय है। यह किसी अन्य बीमारी का संकेत हो सकता है। इसे नजरअंदाज न करें। डॉक्टर से सं... more »

दिल की दास्ताँ – भाग २

लालाजी भी आदत से बाज़ आने वालों में से नहीं थे | उन्होंने भी सुधांशु के गाल पर तमाचा रसीद करने में ज़रा भी वक़्त जाया नहीं किया | उसके कोमल मन पर बारम्बार ऐसे आघात उसके स्वाभाव को और ज्यादा विद्रोही बनाते जा रहे थे | उसको एहसास होने लगा था के उसके साथ गलत हो रहा है पर बताता कैसे और किसको | न कभी उसकी किसी ने सुनी, पढाई में अव्वल आने पर न कभी शाबाशी मिली न कोई इनाम, न कभी खुद ही घुमने गए न उसे घुमाने ले गए, कूप मंडूप से हर समय घर में पड़े रहो और बैठे रहो | वो आसमान का पंछी बनना चाहता था और यहाँ सब उसके पर कतरने में लगे थे | उसकी परवाज़ को पंख देने की जगह उसे पिंजड़े में क़ैद कर रहे थे | बस ... more »

मोबाइल फोन पड़ गए जबसे, गधों के हाथ में !

पी.सी.गोदियाल "परचेत" at अंधड़ !
*ढेंचू-ढेंचू के ही स्वर सुनाई पड़ते है अब, सकल दिन-रात में,* *मोबाइल फोन पड़ गए हैं यहाँ जबसे,तमाम गधों के हाथ में। * *लांघने को बाकी न छोड़ा, इनकी परस्पर ढेंच्विंग की हदों ने, * *जुबाँ है पास सबके किन्तु माँ कसम, हद कर दी इन गधों ने। * *मुहँ भीं नहीं थकते, राम जाने क्या है **इनकी **रसभरी बात में।* *मोबाइल फोन पड़ गए हैं यहाँ जबसे, तमाम गधों के हाथ में।।* * **'अनलिमिटेड ढेंचुआने' का पॅकेज ले रखा है गधे-गधी दोनों ने, * *सड़क, लाइन पार करते कई जिंदगियां लील ली इन फ़ोनों ने। * *मग्न अकेले ही ढेंचुआते है पागलों की तरह, कोई न साथ में। * *मोबाइल फोन पड़ गए हैं यहाँ जबसे, त... more »

खलबली है खलबली ...

शिवम् मिश्रा at पोलिटिकल जोक्स - Political Jokes
*गुप्त सूत्रों से ज्ञात हुआ है कि जैसे ही सिंह साहब को पता चला कि मोदी जी प्रधानमंत्री निवास आ रहे है, उन्होने अपना बोरिया बिस्तर बांधना शुरू कर दिया था ... बड़ी मुश्किलों से उनको समझाया जा सका कि सिर्फ मुलाक़ात होनी है ... वैसी कोई बात नहीं है जैसा वो समझ रहे है !*

स्वर्ग-नर्क के बँटवारे की समस्या - व्यंग्य

महाराज कुछ चिन्ता की मुद्रा में बैठे थे। सिर हाथ के हवाले था और हाथ कोहनी के सहारे पैर पर टिका था। दूसरे हाथ से सिर को रह-रह कर सहलाने का उपक्रम भी किया जा रहा था। तभी महाराज के एकान्त और चिन्तनीय अवस्था में ऋषि कुमार ने अपनी पसंदीदा ‘नारायण, नारायण’ की रिंगटोन को गाते हुए प्रवेश किया। ऋषि कुमार के आगमन पर महाराज ने ज्यादा गौर नहीं फरमाया। अपने चेहरे का कोण थोड़ा सा घुमा कर ऋषि कुमार के चेहरे पर मोड़ा और पूर्ववत अपनी पुरानी मुद्रा में लौट आये। ऋषि कुमार कुछ समझ ही नहीं सके कि ये हुआ क्या? अपने माथे पर उभर आई सिलवटों को महाराज के माथे की सिलवटों  more »

चक्रव्यूह फेसबुक का

राजीव तनेजा at हँसते रहो
***राजीव तनेजा*** [image: facebook-addiction] फेसबुकिया नशा ऐसा नशा है कि एक बार इसकी लत लग गई तो समझो लग गयी...बंदा बावलों की तरह बार बार टपक पड़ता है इसकी साईट पर कि..."जा के देखूँ तो सही मुझे कितने लाईक और कितने कमेन्ट मिले हैं?"... "अरे!...तुझे क्या लड्डू लेने हैं इन लाईक्स और कमैंट्स से जो बार बार फुदक कर पहुँच जाता है फिर से उसी नामुराद ठिकाने पे?".... [image: rgwertg3gr] "क्या कहा?....दिल नहीं मानता?".... "हुंह!...दिल नहीं मानता....अरे!...अगर दिल की सुनने का इतना ही शौक है तो क्यों नहीं सुनी तब अपने दिल की जब वो लम्बू का छोरा..हाँ-हाँ...वही (*अभिषेक *का बच्चा और कौन... more »

हलवा -परांठा से पापा...

shikha varshney at स्पंदन SPANDAN
इंसान अगर स्वभाववश कोमल ह्रदय हो तो वह आदतन ऊपर से एक कठोर कवच पहन लेता है। कि उसके नरम और विनम्र स्वभाव का कोई नाजायज फायदा न उठा सके। ज्यादातर आजकल की दुनिया में कुछ ऐसा ही देखा जाता है. विनम्रता को लोग कमजोरी समझ लिया करते हैं। जैसे अगर कोई विनम्रता और सरलता से अपनी गलतियां या कमजोरियां स्वीकार ले तो हर कोई उसकी कमियाँ निकालने पर आमदा हो जाता है क्योंकि दूसरों की कमियाँ गिनाने में ही उन्हें अपनी विद्वता का अहसास होता है शायद, परन्तु वहीँ एक कठोर स्वभाव वाले से कोई भी उसकी कमियों की चर्चा करने की हिम्मत कम ही करता है। अत: बहुत मुमकिन है कि इसी वजह से अन्दर से कोमल इंसान बाहरी ... more »
 ==========================
अब आज्ञा दीजिये ...

जय हिन्द !!!

लेखागार