Subscribe:

Ads 468x60px

कुल पेज दृश्य

मंगलवार, 29 जनवरी 2013

बीटिंग द रिट्रीट ऑन ब्लॉग बुलेटिन

प्रिय ब्लॉगर मित्रों ,
प्रणाम !


आज दिल्ली के विजय चौक पर हुये 'बीटिंग द रिट्रीट' के साथ ही इस साल के गणतंत्र दिवस समारोह का समापन हो गया !
बीटिंग द रिट्रीट गणतंत्र दिवस समारोह की समाप्ति का सूचक है। इस कार्यक्रम में थल सेना, वायु सेना और नौसेना के बैंड पारंपरिक धुन के साथ मार्च करते हैं। यह सेना की बैरक वापसी का प्रतीक है। गणतंत्र दिवस के पश्चात हर वर्ष 29 जनवरी को बीटिंग द रिट्रीट कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। समारोह का स्थल रायसीना हिल्स और बगल का चौकोर स्थल (विजय चौक) होता है जो की राजपथ के अंत में राष्ट्रपति भवन के उत्तर और दक्षिण ब्लॉक द्वारा घिरे हुए हैं। बीटिंग द रिट्रीट गणतंत्र दिवस आयोजनों का आधिकारिक रूप से समापन घोषित करता है। सभी महत्‍वपूर्ण सरकारी भवनों को 26 जनवरी से 29 जनवरी के बीच रोशनी से सुंदरता पूर्वक सजाया जाता है। हर वर्ष 29 जनवरी की शाम को अर्थात गणतंत्र दिवस के बाद अर्थात गणतंत्र की तीसरे दिन बीटिंग द रिट्रीट आयोजन किया जाता है। यह आयोजन तीन सेनाओं के एक साथ मिलकर सामूहिक बैंड वादन से आरंभ होता है जो लोकप्रिय मार्चिंग धुनें बजाते हैं। ड्रमर भी एकल प्रदर्शन (जिसे ड्रमर्स कॉल कहते हैं) करते हैं। ड्रमर्स द्वारा एबाइडिड विद मी (यह महात्मा गाँधी की प्रिय धुनों में से एक कहीं जाती है) बजाई जाती है और ट्युबुलर घंटियों द्वारा चाइम्‍स बजाई जाती हैं, जो काफ़ी दूरी पर रखी होती हैं और इससे एक मनमोहक दृश्‍य बनता है। इसके बाद रिट्रीट का बिगुल वादन होता है, जब बैंड मास्‍टर राष्‍ट्रपति के समीप जाते हैं और बैंड वापिस ले जाने की अनुमति मांगते हैं। तब सूचित किया जाता है कि समापन समारोह पूरा हो गया है। बैंड मार्च वापस जाते समय लोकप्रिय धुन सारे जहाँ से अच्‍छा बजाते हैं। ठीक शाम 6 बजे बगलर्स रिट्रीट की धुन बजाते हैं और राष्‍ट्रीय ध्‍वज को उतार लिया जाता हैं तथा राष्‍ट्रगान गाया जाता है और इस प्रकार गणतंत्र दिवस के आयोजन का औपचारिक समापन होता हैं।
वर्ष 1950 में भारत के गणतंत्र बनने के बाद बीटिंग द रिट्रीट कार्यक्रम को अब तक दो बार रद्द करना पड़ा है, 27 जनवरी 2009 को वेंकटरमन का लंबी बीमारी के बाद आर्मी रिसर्च एंड रेफरल अस्पताल में निधन हो जाने के कारण बीटिंग द रिट्रीट कार्यक्रम रद्द कर दिया गया। वह देश के आठवें राष्ट्रपति थे और उनका कार्यकाल 1987 से 1992 तक रहा। इससे पहले 26 जनवरी 2001 को गुजरात में आए भूकंप के कारण बीटिंग द रिट्रीट कार्यक्रम को रद्द कर दिया गया था।

आज शाम को हुये इस कार्यक्रम को नीचे दिये वीडियो पर देख सकते है ... यह वीडियो दूरदर्शन के यू ट्यूब चैनल से लिया गया है ... इस साल दूरदर्शन ने यू ट्यूब पर बीटिंग द रिट्रीट कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी किया था !



आइये अब आपको ले चलता हूँ आज की बुलेटिन की ओर ...

सादर आपका

शिवम मिश्रा

========================

दिखाए वक्त ने यहाँ मंजर कैसे-कैसे ...!!! दामिनी

दिल्ली के चर्चित घृणित एवं वीभत्स कांड से सबक लेना चाहिए

अंग्रेज़ों का आगमन

प्रार्थना

नाबालिग

एक जानकारी गौरेया के बारे में।

तेरे आने से

मेरी माँ ने कहा है

कार्टून कुछ बोलता है - पड़ोसी मेहरबान तो ....

उलझे रिश्तों को सुलझाने का जज़्बा!

एक स्वर होने का आह्वान ... (7)

लागी छूटे न

'बीटिंग द रिट्रीट'

बोलती कहानियाँ: अपनों ने लूटा - डा. अमर कुमार

कौन सा भारत,किसका भारत?

 ========================

 जय हिन्द !!!

जय हिन्द की सेना !!!

सोमवार, 28 जनवरी 2013

फेसबुक - कुछ हंसी,कुछ अभिव्यक्ति (कहीं खो न जाये)




लिखा बहुत लिखा ---- 
देखा,सुना,महसूस किया 
सोच से ही परे है यह ज़िन्दगी 
तो यूँ ही - कुछ इधर की,कुछ उधर की 
- ढूंढना है,कई तथ्य मिलेंगे ....

                रश्मि प्रभा  



Rashmi Prabha
· 
बहुत मुश्किल है टिप्पणी देना ...

लगता है विद्यार्थी हो गए हैं 
रोज लिखो,पढो ... और संक्षेप में विचार दो 
....
सुन्दर - 10 में 1 (परीक्षक ने देखा ही नहीं)
बढ़िया - 10 में 4 (सरसरी निगाह पड़ी है)
व्याख्यित विचार - 10 में 9 (पढ़ा है और विचार दिए हैं)
गहन - डिस्टिंक्शन (समझ से परे)

गौरतलब बात है 
कि - बचपन से लेकर युवा तक डांट पड़ी 
'पढो पढ़ो ......
और पन्त की प्रथम रश्मि भी डराती थी 
जब आता था प्रश्न - इस कविता का आशय अपने शब्दों में लिखें"
.......... क्या लिखें !!!
कभी देखा है अपनी कविता का आशय ?
बहुत कम इतने महीन लोग हैं 
जो वही आशय समझे 
जो हमने सोचकर लिखा है !
...
और इससे परे एक और बात है 
कि ..... लिखने पढने से अलग 
ऑफिस है,किचेन है 
दुनियादारी है,बीमारी है 
और ब्लॉग एक ऑनलाइन लाइब्रेरी है 
.... सबको पढ़ना - उस पर लिखना !!!
......
दाल में जीरा,प्याज,हींग की बजाय 
शब्दों की छौंक लग जाती है 
और घर में सब हिंदी साहित्य की रूचि नहीं रखते 
तो शब्दों से छौंकी चटक दाल 
उन्हें फीकी लगती है 
और उनकी शिकायत होती है -
- हम कविता,कहानी नहीं 
ज़िन्दगी हैं ............ हमें भी कुछ सुनना है 
.........

अब .... किस किस को सुनिए .....
है न मुश्किल ?


Ranju Bhatia
तेज तपती धूप भी
अक्सर राहत दे जाती है
उस दिल को
जो जानता है
कोई साया साथ तो है
कम से कम
ज़िन्दगी के इस तन्हा सफ़र में !!# रंजू ..कुछ यूँ ही अभी अभी :)

Sonal Rastogi
अंगड़ाई की कुण्डी खोल
चिड़ियों सा चहचहाते हुए 
देखा है क्या कभी तुमने 
सुबह को गुनगुनाते हुए ...

अवन्ती सिंह आशा
हर कुछ महीनों बाद में अपनी मित्र मण्डली से उन लोगों को हटा देती हूँ जिन्हें देख कर लगता है के ये सिर्फ मित्र सूचि में है पर मित्र नहीं है ,जिनसे हमारे विचार या भावनाएं मेल नहीं खाती मुझे नहीं लगता वे मित्र होते है ,कुछ तो ऐसा होना ही चाहिए जिस से मित्रता शब्द को मायने मिले ,जब ऐसा नहीं है तो मित्र सूचि में रहने न रहने से क्या फर्क पड़ता है ,मित्र संख्या बढ़ाने में मेरा विशवास नहीं है ,कुछ लोगों को मित्र सूचि से निकाला है पिछले हफ्ते .उन में से एक को काफी बुरा लगा शायद, उन के msg. ऐसे ही लगा , फेसबुक पर ब्लॉग पर किसी का खूब नाम हो ये अच्छी बात है पर यदि मुझे वो अपने मित्र न लगें और मित्र सूचि से उन्हें हटा दिया जाए तो इसमें किसी का अपमान किया ऐसा नहीं माना जा सकता ,मुझे भी कोई हटा सकता है ,मुझे कोई तकलीफ नहीं इस से ,फेसबुक पर ये बहुत ही आम बात है और इसे सहज भाव से स्वीकारना चाहिए।

Rashmi Sharma
दरअसल उसने कहा था
दि‍न शुभ हो...शामें अच्‍छी
कोरी रही रात ने की मुझसे
बेइंतहा शि‍कायतें
मेरी हथेली में कैद है उसका चुंबन
और 
दि‍न-रात से परदेदारी है मेरी......

Ashok Saluja - 28/01/13
आज हमारी शादी की ४४ वीं वर्षगाँठ है .....
और ये जाना... और समझा है कि..
Everything is okay in the end. 
If it's not okay,
then it's not the end.
---unknown

Rajiv Chaturvedi
‎"जीवन का उद्देश्य है "विकिरण" और इसी विकिरण की प्रक्रिया यानी लघु से वृहद् का विस्तार ही ब्रम्ह है ..."ब्रम्ह" का शाब्दिक और सांस्कृतिक अर्थ यही है ...अलग अलग भू खण्डों में लोगों ने इसे अलग अलग संबोधन तो दे दिए पर जीवन के प्रष्फुटित होने से वृहद् में विलीन होने की प्रक्रिया और उसकी समझ सामान ही है हाँ उसको संबोधित करने के शब्द साम्प्रदायिक हैं हिन्दू ,मुसलमान, ईसाई सभी के धार्मिक नेता इसी षड्यंत्र में शामिल हैं और इश्वर की अवधारणा षड्यंत्र की पहली शिकार है ."

लेखागार