Subscribe:

Ads 468x60px

कुल पेज दृश्य

मंगलवार, 4 दिसंबर 2012

प्रतिभाओं की कमी नहीं अवलोकन 2012 (3)



(पिछले वर्ष के अवलोकन को एक अंतराल के बाद हमने पुस्तक की रूपरेखा दी ..... इस बार भी यही कोशिश होगी . जिनकी रचनाओं का मैं अवलोकन कर रही हूँ , वे यदि अपनी रचना को प्रकाशित नहीं करवाना चाहें तो स्पष्टतः लिख देंगे . एक भी प्रति आपको बिना पुस्तक का मूल्य दिए नहीं दी जाएगी - अतः इस बात को भी ध्यान में रखा जाये ताकि कोई व्यवधान बाद में ना हो )


इंतज़ार - जो कभी नहीं खत्म होता . इंतज़ार के कई सिरे होते हैं, जब चाहे कहीं से अंकुरित हो पसर जाते हैं ख़ामोशी की तरह . सबको एहसास है - इस इंतज़ार से बड़ी उकताहट,बेचैनी होती है .इंतज़ार जब बहुत लम्बा हो तो वह सामर्थ्य बन जाता है . यूँ भी इंतज़ार अपने आप में एक सामर्थ्य है ..... कितनी साँसें मुरक्ति हैं,कितने लम्हें दरकते हैं .... फिर भी बना रहता है एक इंतज़ार -

रश्मि   की यह रचना इंतज़ार के सामर्थ्य और उसकी टूटन को शब्द शब्द दर्शाती है -

एक सि‍रे पर तुम खड़े हो
और 
दूसरे सि‍रे पर मैं
हमारे बीच है
बातों को
अभि‍लाषाओं का
और उलाहनों का पहाड़.....
और 
हम दोनों शायद 
कई जन्‍मों से इसे
सुलझाने में लगे हैं.....
जब तुम
अभि‍लाषाओं की बात करते हो
कामनाओं की अग्‍नि‍(
प्रदीप्‍त करते हो
दूसरे सि‍रे पर खड़ी मैं
उलाहनाओं के अंतहीन धागे से
तुम्‍हें बांधने की कोशि‍श करती हूं....
जब तुम
सारी इच्‍छाओं को परे झटक
स्‍पष्‍टीकरण की सफेद चादर
ओढ़ने लगते हो....
मैं आकाश में उड़ते परिंदों की
कतार देखती हूं......
अब ऐसे में 
बताओ
बातों की गठरी से
अपने मतलब की बातें छांटकर
कब हम सीधे उन दो छोरों पर आएंगे
जहां से , जि‍स सिरे से
मैं बात शुरू करूंगी
और तुम करोगे उसका अंत....
क्‍या है तुम्‍हारे अंदर
सामर्थ्‍य.....इतने लंबे इंतजार का .......???? .............. एक और अनुत्तरित प्रश्न इंतज़ार की तरह !

एक किताब - कभी कहानी,कभी कविता,कभी ग़ज़ल,कभी छंद .... समय गुजर जाता है . और जब व्यक्ति पन्ने पन्ने खुद किताब हो जाये तो खुद को समझने में वक़्त गुजरता है, और जब सामने से कोई किताब की शक्ल लिए आ जाये तब ? तब डॉ अजीत के शब्दभाव ही होंगे इर्द गिर्द - किताब की जीती जागती तस्वीर है यह ,




तुमसे मिलना
कविता की तरफ लौटना है
तुमसे बिछ्डने का डर
कोई उदास गजल कहने जैसा है
कभी तुम कठिन गद्य की भांति नीरस हो जाती हो
कभी शेर की तरह तीक्ष्ण  
तो कभी तुम्हारी बातों में दोहों,मुहावरों,उक्तियों की खुशबू  आती है
तुम्हारे व्याकरण को समझने के लिए
मै दिन मे कई बार संधि विच्छेद होता हूँ
अंत में
तुम्हारी लिपि को समझने का अभ्यास करते करते
सो जाता हूँ
उठते ही जी उदास हो जाता है
तुमको भूलने ही वाला होता हूँ कि
तुम्हारे निर्वचन याद आ जाते है
जिन्दगी की मुश्किल किताब सा हो गया है
तुम्हे बांचना...
प्रेम के शब्दकोश भी असमर्थ है
तुम्हारी व्याख्या करने में
मेरे जीवन की मुश्किल किताब
तुम्हे खत्म करके मै ज्ञान नही बांटना चाहता
बल्कि मुडे पन्नों
और शब्दों के चक्रव्यूह में फंसकर
दम तोड देना चाहता हूँ
क्योंकि गर्भ ज्ञान के लिहाज़ से
मै तो अभिमन्यू से भी बडा अज्ञानी हूँ .... .............. प्रेम में अज्ञान ही ज्ञान है और दिल से बेहतर कोई किताब नहीं ....

सबकुछ है जीवन में, पर सबकी अपनी चाह,अपनी सुविधा-दुविधा .... खासकर रिश्ते !- कभी अजीज,कभी अनजाने,कभी साथ,कभी दूर ... इन रिश्तों की लकीरें मंटू कुमार ने बड़ी बारीकी से खिंची है -


कुछ रिश्ते होते हैं...
जो नाम के मोहताज नही...
उन्हें बेनामी रहना पसंद है,
इस शर्त पर कि
एहसास कभी कम ना हों उन रिश्तों के लिए...

कुछ रिश्ते होते हैं...
जिन्हें दूरी पसंद है
और करीब आने का रास्ता 
वे शायद भूल चुके होते हैं...

कुछ रिश्ते होते हैं...
नकाब पहने...
यूँ साथ चलते हैं जैसे...
उन्हें परवाह है हमारी...
पर अफ़सोस उनके लिए कि,
एक ना एक दिन नकाब भी साथ छोड़ देगी...
उनके,इस रवैये के लिए...

कुछ रिश्ते होते हैं...
दिखावटी,
जहाँ दम घुट रहा होता है...
खुशियों का...एहसास का...
और उन रिश्तों का होना...
शायद कभी-कभी,
जरुरी हों जाता है इस जिंदगी के लिए...

कुछ रिश्ते होते हैं...
इतने जरुरी जितने कि...
नदी के लिए पानी...
कलम के लिए कागज...
और फिर उन रिश्तों के,
होने से ही हम होते हैं...

कुछ रिश्ते होते हैं...
जिनका बंधन यूँ तो मजबूत नही,
पर टूट के बिखरना,इतना आसान भी नही है...

कुछ रिश्ते होते हैं...
जो दफ़न हों जाते हैं,
वक्त के गहरे समंदर में...
लेकिन उनकी परछाई हमारा साथ दे रही होती है...
आज में,
और हम होते हैं बेखबर...
कुछ रिश्ते होते हैं...और होने भी चाहिए...|
                                          
सही में रिश्तों का इस जिंदगी में होना उतना ही जरुरी है जितना की हमारे वजूद का इस जिंदगी में होना...कभी-कभी रिश्तों की डोर ढीली पड़ जाती है और फिर उन रिश्तों के लिए जीने की आशा धुँधली नज़र आती है...मन को चैन नही पड़ता...और खुली हवा में भी घुटन महसूस होती है...
एक फिल्म में एक पात्र यह कहता भी है कि "बंधन रिश्तों का नही एहसासों का होता है...अगर एहसास ना हों तो रिश्ते मजबूरी बन जाते हैं...वहाँ प्यार की कोई जगह नही होती...और वैसे भी रिश्ते,जिंदगी के लिए होते हैं,जिंदगी रिश्तों के लिए नही" .... ............

 अनुभव,नज़रिया उम्र को कितनी परिपक्वता दे जाते हैं और हम बरबस कह उठते हैं कि देखन में छोटन लगे घाव करे गंभीर !!!!!!!!!


सोमवार, 3 दिसंबर 2012

प्रतिभाओं की कमी नहीं अवलोकन 2012 (2)



(पिछले वर्ष के अवलोकन को एक अंतराल के बाद हमने पुस्तक की रूपरेखा दी ..... इस बार भी यही कोशिश होगी . जिनकी रचनाओं का मैं अवलोकन कर रही हूँ , वे यदि अपनी रचना को प्रकाशित नहीं करवाना चाहें तो स्पष्टतः लिख देंगे . एक भी प्रति आपको बिना पुस्तक का मूल्य दिए नहीं दी जाएगी - अतः इस बात को भी ध्यान में रखा जाये ताकि कोई व्यवधान बाद में ना हो )


सपने तो अपने होते हैं , सच नहीं हुए तो समझौते की मुस्कान में उसे ही खूबसूरत जामा पहना देता है आदमी . शीशे की तरह बिखरे सपनों की हर किरचनों में एक आकृति,एक उम्मीद गढ़ लेना उसका हौसला होता है ... समझौता भी कह सकते हैं ! सच भी है - शुरुआत समझौते से ही होती है, लकीरों को शक्ल मिल जाये तो ज़िन्दगी सहज हो जाती है , वरना खूबसूरत जिल्द में समझौते के कमरों में मृतप्रायः ज़िन्दगी को छुपा लेते हैं . मरने से पहले भी एक नहीं कई बार कफ़न ओढ़ना पड़ता है,क्योंकि घर से बाहर और बाहर से अन्दर घसीटे जाते शरीर को उसकी आवश्यकता पड़ती है . 

पूनम जैन कासलीवाल  की रचना में सबकुछ है -


अव्वल दर्जा , सुंदर रंग -रूप , 
घर - बाहर का तालमेल ,
चक्र घिन्नी से बंधे पाँव ,
नहीं कम किसी से पर ,
फिर भी क्यों सुनना पड़ता है ,
साबित करो...

अपनी कोख को खुद ही बांधा,
मेरा खुद का निर्णय ,
मुझे है स्वीकार ,
फिर भी सुनना पड़ता है ,
खुदगर्ज़....

जो खोया मैने, 
मेरा था ,किसी अन्य को हो, क्यों कर एतराज़ ,
हाँ - हाँ भरने चाहे सपनों मे रंग ,
न थी कमी मेरी उड़ान मे ,
न थी पंखों की ताकत कम ,
पर जब भी छूना चाहा आकाश ,
सुनना पड़ा हर बार ,बार -बार,
... औरत जात......!!!

अपर्णा  भागवत   ने तर्कजनित प्रश्नों के वैचारिक पक्ष पर स्वयं तो चिंतन किया ही है , पाठकों के आगे भी सोच की दिशा देती हैं -

The Diary: युगंधरा  एक सवाल है और चेतावनी भी ...


पितामह की वचनबद्ध लाचारी, धृतराष्ट्र का पुत्रप्रेम,
न्याय रूपी  गांधारी के आँखों की पट्टी,
मेरे योद्धाओं के बंधे हाथ और झुके सिर,
क्या सिर्फ यही हैं कारणीभूत मेरे चीरहरण के - जब जब मैं हुई?


मैं याज्ञसेनी, मैं ही युगंधरा,
हाँ, मैं नारी, और मैं ही दुर्गा,
किन्तु वह - जिसे मूक दर्शक न बनते आया,
और मेरी उत्त्पत्ति से ही शुरू हुआ था इतिहास में बदलाव।


मैं अरुंधती, मैं तसलीमा, मैं मलाला, मैं वक्ता,
सत्य की कीमत अदा की है मैंने,
फिर जब कभी मैंने बोला जला है कोई लाक्षाग्रह,
और दग्ध हुई है एक सैरंध्री।


लेकिन फिर भी, मैं थी, मैं हूँ,
और मैं फिर पलट कर आउंगी,
क्योंकि यह महाभारत भी एक "सत्य" के हक़ का युद्ध है,
वह - जिसमें कोई युद्ध विराम नहीं।


समय की तेज रफ़्तार और बदलती भावनाएं .... कभी जिस बात पर दुनिया से बेखबर हम बेसाख्ता हँसते होते हैं , उसी बात पर अंकुश लगा हम ही कहते हैं - 'क्या बेवकूफी है!' क्या समय इतना उकता देता है कि ........ सरस दरबारी जी की रचना इसी दर्द की अभिव्यक्ति है, जिसमें कईयों को अपनी छवि दिखेगी . रचना की कामयाबी इसी बात पर निर्भर करती है कि वह आईने की शक्ल ले ले ...



बहुत सोचती हो माँ 
बेटे के यह शब्द 
पुन: उधेड़ देते हैं वह सच
जो ढक मूंदकर  रखा था अब  तक....

हाँ सोचती हूँ -
हफ़्तों महीनों के बाद मिले उन दिनों को -
जो हमने आज की कल्पना में काटे थे !

सोचती हूँ उन पलों को -
जो हमने -
"बस थोड़ी सी देर और " की ललक में 
चुराए थे !
उस छटपटाहट  को जो हमारे "कल" में थी 
हमारे "आज" के लिए ......

फिर सोचती हूँ वह आज -
जब नींद में छुआ हाथ,
तुम बेरुखी से खींच लेते हो -
और महसूस होता है उन झरोखों का पट जाना-
जहाँ से एक दूसरे की आत्मा में झांकते थे कभी ....

क्या यही था वह आज !!!!!

.....फिर -
-यह बेरुखी -
-यह अजनबीपन -
-यह बर्फ-
कैसे घुल गयी हमारे रिश्ते में -
-शायद तुम ही बता सको....!!!!! 

ऐसे सवाल बस कई मन के कोनों से उभरते हैं और तार्किक ताबूत में दम तोड़ देते हैं ..... जवाब कभी नहीं मिलता, देगा कौन !!!

लेखागार